फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi 2023 : देशभर में होली की धूम, होली की गुलाल हो रंगों की बहार हो... बुरा ना मानो होली है...

Wed, 08 Mar 2023 06:03 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi 2023 Rangoli, Happy Holi Photo, Wishes in Hindi:: आज देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन फिर चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होली मनाई जाती है। होली रंगों और उमंगों का त्योहार है और इस दिन मस्ती करने और फगुआ गाने की परंपरा है।  
विज्ञापन
होली 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज होली है और यह त्योहार पूरे देशभर में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग, पिचकारी और गुलाल लगाकर होली के त्योहार को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं। वैसे देश के कई हिस्सों में होली 7 मार्च को भी मनाई गई। दरअसल इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 और 7 मार्च दो दिन लगी थी और भद्रा काल भी थी जिस कारण से देश के कई जगहों पर होली 7 मार्च और 8 मार्च दोनों दिन मनाई गई। आइए जानते हैं होली का महत्व और कैसे मनाएं रंगों और उमंगों का यह पर्व।
विज्ञापन

Happy Holi 2023: बधाई हो आपको रंगों भरी होली...

होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी 
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी 
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली 
बधाई हो आपको रंगों भरी होली।  हैप्पी होली 2023

वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
बधाई  हो आपको होली का त्योहार

रंग के इस त्योहार में
सभी रंगों की हो भरमार
ढेर सारी खुशियों हो आपका संसार
यही दुआ है हमारी भगवान से हर बार 

Happy Holi 2023 Wishes:आप सभी को होली की शुभकामनाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 
श्रीहरि भगवान विष्णु का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।
Happy Holi 2023

रंगों का त्योहार आया है
हजारों खुशिया लाया है 
कोई हमसे पहले न कह दे आपको 
इसलिए शुभकामनाओं का रंग आपको भिजवाया है। 
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Holi 2023

कदम कदम पर खुशियां रहें
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में हर पल खुशियां नसीब हों
मेरी तरफ से होली की शुभकामना।
Happy Holi 2023

Holi 2023: होली के दिन जरूर करें इन चीजों की खरीदारी और दान, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Happy Holi 2023: होली खेलने से पहले चढ़ाएं भगवान को गुलाल

महाकाल के दरबार में रंगोत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
इस बार पंचांग भेद के कारण देश में दो दिन होली मनाई जा रही है। आज 8 मार्च को देशभर में होली खेली जा रही है। शास्त्रों में होली खेलने से पहले अपने आराध्य देवता को गुलाल चढ़ाने की परंपरा है। ऐसे में होली खेलने से पहले भगवान को गुलाल अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लेकर होली खेलने की मंडली में शामिल हों।

Holi 2023 Gulal Ke Upay: पति पत्नी में रहती है अनबन तो होली पर जरूर करें गुलाल के ये उपाय, संबंध होंगे मधुर
 

Happy Holi 2023: रंगों का मेल है होली, मन का उल्लास है होली... आप सभी को होली की शुभकामनाएं

होली 2023 - फोटो : अमर उजाला
रास रचाएं गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाएं रंग रसिया, 
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे, 
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें।
 होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

सभी रंगों का मेल है होली, मन का उल्लास है होली 
जीवन में भर देती खुशियां, बस इसलिए खास है होली।
Happy Holi 

पिचकारी की धार
गुलाब की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 

खुशियों से हो ना कोई दुरी रहे
 न कोई ख्वाहिश अधूरी
 रंगो से भरे इस मौसम में
 रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी हैप्पी होली
Happy Holi 

वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार
Happy Holi 

मेष और वृश्चिक राशि के लोग भगवान को चढ़ाएं ये रंग

वृंदावन की होली - फोटो : अमर उजाला
आज होली खेलने से पहले अपनी राशि के अनुसार अपने ग्रह स्वामी और देवताओं को चढ़ाएं रंग। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ज्योतिष में मंगलदेव का रंग लाल माना जाता है इसलिए होली खेलने से पहले सबसे पहले मंगलदेव  की पूजा करें और उन्हें लाल गुलाल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके साथ शिवजी को भी लाल गुलाल और फूल अर्पित करें।   

Holi 2023: होली के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकती है धन हानि
 

वृषभ और तुला राशि वाले होली कैसे मनाएं

वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह होते हैं। शुक्र ग्रह को शुभता, सपन्नता और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शु्क्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए पीला और सफेद रंग का गुलाल चढ़ाएं।

मिथुन और कन्या राशि वालों की होली

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। बुध ग्रह बुद्धि और हरे रंग के कारक ग्रह हैं। ऐसे में होली के दिन मिथुन और कन्या राशि के लोग बुध ग्रह की पूजा करें और उन्हें हरा रंग चढ़ाएं। 

Holi Shubhkamnaye Images Wishes in Hindi: : होली पर अपनों को भेजें यह शुभकामना संदेश...

फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
आज तो सारी गलती भूल जाओ
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं 
Happy Holi 2023

गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली।
Happy Holi 2023

बदरी छाई है फागुन की,
फिर हुड़दंग मचाएंगे
एक रंग में सबको रंगकर
फिर से होली मनाएंगे।
Happy Holi 2023

कर्क राशि वाले होली ऐसे मनाएं

होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए होली पर सफेद रंग भगवान शिव को चढ़ाएं और फिर इसके बाद अपने दोस्तों और परिवार संग होली खेलें।
 

Happy Holi 2023 Shayari: बुरा न मानो होली हैं... रंगों के त्योहार में सभी रंगों की बौछारे हैं

Happy Holi 2023 - फोटो : अमर उजाला
आया रंगों का त्योहार है,
इस दिन ना हुए रंग बिरंगे तो जिंदगी बेकार है.
रंग लगाना तो इतना पक्का लगाना,
जितना पक्का तू मेरा यार है।
होली की शुभकामनाएं
Happy Holi 2023

रंगों से रंगीन शाम हो आपकी,
चाँद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी,
ज़िन्दगी का सिर्फ एक मकसद हो आपका
कि लंगूर से ऊँची छलांग हो आपकी!
बुरा न मानो होली हैं 
Happy Holi 2023

रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो बौछार,
ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका परिवार,
यही दुआ मांगी है भगवान से हमारी बार बार,
दिल से होली मुबारक हो आपको बार बार।
Wish u a Very Happy Holi 2023

खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं
Happy Holi 2023

Holi 2023 Wishes in Hindi: होली पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश...

Happy Holi 2023 - फोटो : अमर उजाला
होली की गुलाल हो
रंगों की बहार हो,
एक बात खास हो,
सबके दिल में प्यार हो,
यही अपना त्योहार हो!
होली की शुभकामनाएं

खा के गुजिया, पी के भंग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
आओ खेले होली हम एक-दूजे संग
होली मुबारक

हर रंग आप पर बरसे
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे
इतना रंग जाओ आप रंगों से कि
रंग छुड़ाने के लिए आप तरसे
होली की शुभकामनाएं

Holi 2023 Wishes in Hindi: होली के शुभकामना संदेश... अपनों को शेयर करें राधा-कृष्ण के प्रेम की होली

श्रीकृष्ण स्वरूप को रंग लगाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मन भायो सांवरो प्यारो
राधिका कान्हा की हो ली
अंग अंग रंग में कर डारो
राधिका कान्हा की हो ली
होली में प्रेमरस पी के
प्रियतमा प्रीतम की हो ली
होली में प्रेम रस भीनी
आत्मा ईश्वर की हो ली

श्री कृष्ण चले बरसाने
राधे को रंग लगाने
वो तो रंग लई अपने रंग
राधिका कान्हा की हो ली

जो बीता उसे भुलादें
आज रंग से रंग मिलादें
नफरत का बीज मिटादें
जलादें स्वार्थ की होली

जब सत्य का संग मिलेगा
हर चमन में फूल खिलेगा
कान्हा का जो रंग मिलेगा
जिन्दगी सुन्दर ही हो ली

बाहर तो होली जलाई
मन में क्या ज्योति है पाई
दुनिया की प्रीत पराई
गोरी निज प्रियतम की हो ली

हरिशंकर 'हरि'

Holi 2023 Wishes in Hindi: बुरा ना मानो होली है... जोगीरा सा रा रा र........

मुंबई में होली का जश्न - फोटो : ANI
होली के हुड़दंग में मिले रंग से रंग।
दूनी खुशियां हो जाती,आप जो होते संग।।
जोगीरा सा रा रा र........

नई नवेली बनकर आई, होली है मतवाली।
इनकम टैक्स की मार पड़ी है, जेब पड़ी है खाली।।
जोगीरा सा रा रा र........

अपने ख्वाबों पर डालिए ,आशाओं के रंग।
इच्छाएं सब नाच उठेंगी, बजे ए मन मिरदंग।।
जोगीरा सा रा रा र........

नई पुरानी राम कहानी, करते फीके रंग।
बेटा है हैरान देखकर, सास बहू की जंग।।
जोगीरा सा रा रा र........

बड़े बावड़े छोटे मोटे, सब ही हैं बेचैन।
रोटी तक नीलाम हो रही बने, हुए है फैन।।
जोगीरा सा रा रा र........

Holi 2023 Wishes in Hindi: होली और वास्तु के नियम

होली क जश्न - फोटो : ANI
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपका घर उत्तर मुखी है तो आप पीले, हरे, नीले और आसमानी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और परेशानियां दूर होती हैं।  यदि किसी व्यक्ति का घर दक्षिण मुखी है तो ऐसे में उस व्यक्ति को गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और लाल रंगों का इस्तेमाल करके होली खेलनी चाहिए, वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास  बढ़ता है और आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है। 

क्यों मनाई जाती है होली

भक्त प्रह्लाद से जुडी है कथा
हिन्दू धर्म के अनुसार होलिका दहन मुख्य रूप से भक्त प्रह्लाद की याद में किया जाता है। भक्त प्रह्लाद राक्षस कुल में जन्मे थे परन्तु वे भगवान नारायण के अनन्य भक्त थे। उनके पिता हिरण्यकश्यप को उनकी ईश्वर भक्ति अच्छी नहीं लगती थी इसलिए  हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को अनेकों प्रकार के जघन्य कष्ट दिए। उनकी बुआ होलिका जिसको ऐसा वस्त्र वरदान में मिला हुआ था जिसको पहन कर आग में बैठने से उसे आग नहीं जला सकती थी। होलिका भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए वह वस्त्र पहनकर उन्हें गोद में लेकर आग में बैठ गई। भक्त प्रह्लाद की विष्णु भक्ति के फलस्वरूप होलिका जल गई और प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ। शक्ति पर भक्ति की जीत की ख़ुशी में यह पर्व मनाया जाने लगा। साथ में  रंगों का पर्व यह सन्देश देता है कि काम, क्रोध,मद,मोह एवं लोभ रुपी दोषों को त्यागकर ईश्वर भक्ति में मन लगाना चाहिए। 
 

राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम से है संबंध होली

होली का त्योहार राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम से भी जुड़ा हुआ है। पौराणिक समय में श्री कृष्ण और राधा की बरसाने की होली के साथ ही होली के उत्सव की शुरुआत हुई। आज भी बरसाने और नंदगाव की लट्ठमार होली विश्व विख्यात है।

कामदेव की तपस्या और होली

शिवपुराण के अनुसार ,हिमालय की पुत्री पार्वती शिव से विवाह हेतु कठोर तपस्या कर रहीं थीं और शिव भी तपस्या में लीन थे। इंद्र का भी शिव-पार्वती विवाह में स्वार्थ छिपा था कि ताड़कासुर का वध शिव-पार्वती के पुत्र द्वारा होना था। इसी वजह से इंद्र आदि देवताओं ने कामदेव को शिवजी की तपस्या भंग करने भेजा। भगवान शिव की समाधि को भंग करने के लिए कामदेव ने शिव पर अपने 'पुष्प' वाण से प्रहार किया था। उस वाण से शिव के मन में प्रेम और काम का संचार होने के कारण उनकी समाधि भंग हो गई।इससे क्रुद्ध होकर शिवजी ने अपना तीसरा नेत्र खोल कामदेव को भस्म कर दिया। शिवजी की तपस्या भंग होने के बाद देवताओं ने शिवजी को पार्वती से विवाह के लिए राज़ी कर लिया। कामदेव की पत्नी रति को अपने पति के पुनर्जीवन का वरदान और शिवजी का पार्वती से विवाह का प्रस्ताव स्वीकार करने की खुशी में देवताओं ने इस दिन को उत्सव की तरह मनाया यह दिन फाल्गुन पूर्णिमा का ही दिन था। इस प्रसंग के आधार पर काम की भावना को प्रतीकात्मक रूप से जला कर सच्चे प्रेम की विजय का उत्सव मनाया जाता है।
विज्ञापन

होली के दिन न करें इन चीजों का दान

  • रंग वाली होली के दिन भूलकर भी पहने हुए वस्त्रों का दान किसी गरीब को न करें। मान्यता है कि होली के दिन ऐसे कपड़ों का दान करने से आपके घर की खुशहाली जा सकती है। 
  • होली के दिन लोहे या स्टील के बर्तनों का दान न करें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप समर्थ हैं तो होलिका दहन के दिन किसी कन्या को सोने की कोई वस्तु दान कर सकते हैं। 
  • होली के दिन किसी भी रूप में पैसों का दान न करें। मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात में किसी को भी पैसे देने से आपके घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। 
  • होली  के दिन सफ़ेद चीज का दान नहीं करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं। इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लग सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें