आज दिवाली पर चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग
इस बार दिवाली के दिन चार ग्रह एक साथ तुला राशि में विराजामान रहेंगे जिस कारण से इस दिन लक्ष्मी पूजा और दीपोत्सव का त्योहार बहुत ही शुभ रहेगा।
आज शाम कब होगी है लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त ?
Diwali 2021 Today Laxmi Puja Time: दिवाली की शाम महालक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। दीपावली पर प्रदोषकाल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। मान्यता है कि दिवाली की रात को लक्ष्मी पूजन से घर पर हमेशा के लिए मां लक्ष्मी वास करने लगती हैं। इस बार दिवाली लक्ष्मी पूजन का समय शाम 06 बजकर 10 मिनट से रात के 08 बजकर 10 मिनट तक है।
आज शाम कब होगी है लक्ष्मी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Today Laxmi Puja Shubh Muhurat Time: आज कार्तिक अमावस्या की तिथि है। यह तिथि सुबह लगभग 06 बजे आरंभ हो चुकी है। कार्तिक अमावस्या तिथि पर दीपोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। सुबह से ही घर को सजाया जाता है और शाम होते ही लक्ष्मी-गणेश पूजा की तैयारी की जाती है। शास्त्रों में दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का माना गया जाता है। ऐसे में आज शाम को प्रदोष काल का समय 5 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो जाएगा जो रात के 08 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
दिवाली की शाम लक्ष्मी पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Today Laxmi Puja Shubh Muhurat Time And Laxmi Mantra: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। लक्ष्मी पूजन में मंत्र के जाप से सदैव माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
महालक्ष्मी मंत्र
ॐ श्री ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः।।
श्री लक्ष्मी बीज मंत्र
ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥
अर्घ्य मंत्र
क्षीरोदार्णवसम्भूते सुरासुरनमस्कृते।
सर्वदेवमये मातर्गृहाणार्घ्य नमो नम:।।
निवेदन मंत्र
सुरभि त्वं जगन्मातर्देवी विष्णुपदे स्थिता।
सर्वदेवमये ग्रासं मया दत्तमिमं ग्रस।।
प्रार्थना मंत्र
सर्वमये देवि सर्वदेवैरलड्कृते।
मातर्ममाभिलाषितं सफलं कुरु नन्दिनी।।
आज दिवाली की शाम ऐसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi: दिवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और घर-घर जाकर वहां पर होने वाली पूजा से प्रसन्न होकर सभी को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। ऐसा माना जाता है दिवाली पर जिन घरों में साफ-सफाई और विधि-विधान से दिवाली की पूजा होती है वहां पर हमेशा के लिए देवी लक्ष्मी वास करती हैं। आइए जानते है दिवाली पर कैसे करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा...
- दिवाली के दिन सबसे पहले सुबह उठकर एक बार फिर से घर के हर कोनों की साफ-सफाई करें। इसके बाद स्नान करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- इसके बाद घर को अच्छे तरीके से सजाएं और मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं।
- घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण द्वार से सजाएं और दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ और स्वास्तिक का निशान बना दें।
- फिर शाम होते ही पूजा की तैयारी में लग जाएं। पूजा स्थल पर एक चौकी रखें और उसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर गंगाजल का छिड़काव करते हुए देवी लक्ष्मी,भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ मां सरस्वती और कुबेर देवता की प्रतिमा स्थापित करें।
- सभी तरह के पूजन सामग्री को एकत्रित कर चौकी के पास जल से भर कलश रख दें।
- इसके बाद शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए पूजा आरंभ कर दें। विधि-विधान और परंपरा के अनुसार लक्ष्मी पूजन करें।
- महालक्ष्मी की पूजन के बाद तिजोरी, बहीखाते और पुस्तकों की पूजा करें।
- अंत में माता लक्ष्मी की आरती करके घर के सभी हिस्सों में घी और तेल के दीए जलाएं।
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान कौन-कौन सी पूजन सामग्री जरूरी
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Samagri: आज कार्तिक अमावस्या का पावन पर्व दीपावली मनाई जा रही है। दिवाली पर घरों को रोशनी से सजाया जाता है और शाम के समय प्रदोष काल और निशिता काल में लक्ष्मी जी की पूजा होती है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा में कुछ पूजन सामग्री जरूर होनी चाहिए। मान्यता है कि अगर दिवाली की पूजा में इन चीजों को मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाय तो मां जरूर प्रसन्न होती हैं।
1- शंख
2- कमल का फूल
3-गोमती चक्र
4- धनिया के दाने
5- कच्चा सिंघाड़ा
6-मोती
7- कमलगट्टे का माला
मान्यताएं: दिवाली के दिन अगर दिखे ये कोई भी एक चीज, मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत
दिवाली पर कुछ मान्यताएं बहुत ही प्रचलित होती हैं। माना जाता है कि अगर दिवाली के दिन किसी भी व्यक्ति को रात के समय उल्लू, छिपकली या छछूंदर जैसे जीव दिखाई दें तो समझा जाता है कि उस व्यक्ति पर लक्ष्मी कृपा हो गई है। उसका भाग्योदय होना निश्चित है।
उत्तर प्रदेश में आज रात इस शुभ मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
Today Laxmi Puja Muhurat: उत्तर प्रदेश के शहरों में आज दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त...
आज दिवाली पर ग्रहों का शुभ संयोग
Diwali 2021: आज कार्तिक अमावस्या तिथि है और इस दिन देश में दीपोत्सव का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है। इस बार दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बना है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा सभी ग्रह तुला राशि में ही विचरण करेंगे। एक साथ चार ग्रहों का का एक ही राशि में होना दिवाली पर शुभ संकेत है।
दिवाली पर जरूर करें ये उपाय
Diwali Upay 2021: सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व होता है। दिवाली पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। मान्यता है दिवाली की रात माता लक्ष्मी घर-घर भ्रमण करने आती हैं और जहां पर उनके स्वागत के लिए विशेष पूजा-पाठ और साफ सफाई रहती है वहां पर निवास करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली के दिन पर किए गए कुछ उपाय से व्यक्ति को धन-संपदा, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। दिवाली पर उपाय से अगर माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो वह हमेशा के लिए उस स्थान पर अपना आशीर्वाद प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जिसे हमें दिवाली पर करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी वहां पर निवास करती हैं ,जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस कारण से दिवाली के पहले अपने घरों की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लें।
- दिवाली के दिन झाड़ू खरीदकर जरूर लाना चाहिए। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी को झाड़ू बेहद ही प्रिय होती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति दिवाली के दिन झाड़ू खरीदता है उसके यहां मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
अगर चाहते हैं आप दिवाली की रात मां लक्ष्मी ठहरें आपके घर... फिर करें ये उपाय
Diwali laxmi Puja Vidhi And Upay: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा आराधना की जाती है। मान्यता है दिवाली पर मां पृथ्वी पर भ्रमण करने आती हैं और जिन घरों को वे चुनती हैं, वहां पर हमेशा के लिए वास करने लगती हैं। लाल किताब में दिवाली पर धन और सुख-समृद्धि प्राप्त करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं- दिवाली की रात को पांच पूजा की सुपारी, कौड़ी और हल्दी की गांठ को लेकर उसे गंगाजल से शुद्ध करके लाल रंग के कपड़े में लपेट कर लक्ष्मी पूजन के साथ रख दें। लक्ष्मी जी की पूजा के साथ लाल रंग के कपड़े की इस पोटली की भी पूजा करें। फिर दिवाली के दूसरे दिन इस पोटली को अपनी तिजोरी में हमेशा के लिए रख दें। मान्यता है इस उपाय से साल भी आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।
Diwali laxmi Puja Vidhi 2021: लक्ष्मीजी की आरती: ( Laxmi Aarti, Laxmi ji Ki Aarti)
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
Diwali laxmi Puja Vidhi And Upay: दिवाली पर धन प्राप्ति के उपाय
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
- माता लक्ष्मी को भोग में धनिया का बीज चढ़ाया जाता है। धनिया में ऐसी सुगंध होती है जिससे धन आकर्षित होता है। इस वजह से घर पर धन दौलत के प्रवाह को बढ़ाने के लिए दिवाली के दिन पूजा में धनिया अवश्य रखें।
- दिवाली पर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शहद में केसर मिलाकर भोग लगाना चाहिए। मान्यता है इस उपाय से भी देवी प्रसन्न होती हैं।
-हिंदू धर्म में पूजा में गन्ने का विशेष महत्व होता है। गन्ना देवी लक्ष्मी का प्रिय भोग है इसलिए धन संपत्ति में बढ़ोत्तरी के लिए दिवाली की रात महालक्ष्मी की पूजा में गन्ने को अवश्य शामिल करें।
- दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन में नौ गोमती चक्र को शामिल करने के बाद उसे साल भर के लिए अपनी तिजोरी में अवश्य रखें।
- लक्ष्मी पूजन में नौ गोमती चक्र के अलावा दो हल्दी की गांठ को भी जरूर रखें। इस हल्दी की गांठ को देवी लक्ष्मी को समर्पित करने के बाद उसे भी तिजोरी में साल भर रख लें।
दिवाली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त और माता लक्ष्मी की आरती
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Today Laxmi Muhurat Time And Laxmi Aarti : दिवाली पर प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-आराधना होती है। माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर देवता की भी होती है। लक्ष्मी पूजा से पहले सभी तरह की तैयारियां कर ली जाती है। घर के मुख्य द्वार को रंगोली और तोरण द्वार बना कर सजाया जाता है। फिर मां लक्ष्मी के पूजन में प्रयोग होने वाली सभी पूजा सामग्रियों का एकत्रित कर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश की पूजा आरंभ कर दी जाती है।ध्यान देने की बात है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजा हमेशा स्थिर लग्न और प्रदोष काल में करने से मां लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं। पूजा के अंत में माता लक्ष्मी की आरती होती है। आइए जानते हैं कि आज शाम के समय दिवाली लक्ष्मी पूजन का क्या समय है और लक्ष्मी आरती का आरती...
दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त: Diwali 2021 Today Laxmi Muhurat Time
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- 06:10 PM से लेकर 08:06 PM तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 05:35 PM से 08: 10 PM तक
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:38 PM से 12:30 AM तक
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM
शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM
माता लक्ष्मी की आरती (Lakshmi Mata Ki Aarti):
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
आपके शहर में आज शाम कब शुरू होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
Today Diwali laxmi Puja Time: दिल्ली में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
Today Diwali laxmi Puja Muhurat Time: उत्तर प्रदेश में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
diwali 2021 laxmi puja time
- फोटो : अमर उजाला
Today Diwali laxmi Puja Time: उत्तराखंड में दिवाली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
Diwali 2021 Laxmi Puja Time
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi, Shubh Muhurat And Puja Samagri
मध्य प्रदेश में शाम को इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
Diwali 2021 Laxmi Puja Time
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi Subh Muhurat Timings
राजस्थान में आज शाम इस मुहूर्त में होगी दिवाली लक्ष्मी पूजा
शुरू हुआ दिवाली लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
diwali 2021
- फोटो : अमर उजाला
Diwali 2021 Laxmi Puja Vidhi, Subh Muhurat Timings, Today Diwali laxmi Puja Time: दिवाली लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो गया है। दिवाली पर लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए प्रदोष काल का शुभ मुहूर्त सबसे शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने पर साधक को सुख-समृद्धि और वैभव समेत कई तरह के ऐशोआराम से जीवन बीताने के लिए मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 10 मिनट से आरंभ होकर रात के 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन के इस मुहूर्त में सभी गृहस्थ लोग देवी लक्ष्मी की पूजा-आराधना कर सकते हैं।