सभी पुलिस अधीक्षक को अलर्ट रहने के निर्देश
संजौली में उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज मामले के बाद हिमाचल के सभी पुलिस अधीक्षक को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डीजीपी को तलब किया है। मौके पर खुद, आईजी व डीआईजी को रहने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल संजौली चौक से प्रदर्शनकारियों को पुलिस की ओर से हटाया जा रहा है। भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास जारी है।
एंबुलेंस फंसी
प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति के मद्देनजर एंबुलेंस भी फंसी हुई है।