फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 10th Result Out: एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 74.61% रहा परिणाम; रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

Tue, 07 May 2024 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

खास बातें

Himachal Board Class 10th Result Live Update: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। 

रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।


एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

विज्ञापन
HP Board 10th Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:22 AM, 07-May-2024

पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

बोर्ड ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से  22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क सहित प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। ऑफलाइन यान बिना शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

11:21 AM, 07-May-2024

बोर्ड ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

बोर्ड ने बताया कि जो परीक्षार्थी लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित्त रहे है, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंड अनुसार ही घोषित किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242119 (शिमला, सिरमौर, लाहाैल-स्पीति, किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर), 01892-242149 (कांगड़ा), 01892-242151 (मंडी) पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5: 00बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 
 

11:20 AM, 07-May-2024

इस बार ऐसा रहा हिमाचल बोर्ड की 10वीं का परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुछ परीक्षार्थियों की संख्या 91622 रही है। वहीं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 67988 रही। अनुपूरक परीक्षार्थियों की कुल संख्या 10474 रही। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12613 रही। इस साल पास प्रतिशत्ता 74.61 रहा। 

विज्ञापन
10:59 AM, 07-May-2024

22 मई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन

प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां हैं। छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना है वो ऑनलाइन बोर्ड की वैवसाइट www.hpbose.org पर करा सकते हैं, अभ्यर्थी 22.05.2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

10:50 AM, 07-May-2024

तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे

इस बार  91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।

विज्ञापन
10:42 AM, 07-May-2024

परीक्षा परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बार 15 दिन पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर में मिलेंगे। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। 

10:36 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result 2024: पिछले साल लड़कों से आगे रहीं लड़कियां

हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम में, एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी गई क्योंकि 8 लड़कियों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे। जो छात्र हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।

10:18 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result: पिछले साल किसने किया एचपी बोर्ड 10वीं में टॉप?

मानवी ने 99.14% अंकों के साथ हिमाचल कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

10:06 AM, 07-May-2024

HP Board Result 2024: पिछले साल कब आया था रिजल्ट

पिछले साल, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई को HPBOSE 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा की थी। हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षाओं में कुल 90,896 छात्रों ने भाग लिया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% रहा।

10:02 AM, 07-May-2024

HP Board 10th Result: रिजल्ट जारी होने में बाकी है थोड़ा ही समय

रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।

  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।

  • अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।

  • सबमिट करें।

  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

09:49 AM, 07-May-2024

HP Board Result: सबसे पहले चेक करें एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

जिन भी छात्रों ने इस वर्ष एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दी थीं, वे सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं, रिजल्ट जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भेज दिया जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिलल्ट चेक कर पाएंगे। सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।

09:27 AM, 07-May-2024

HP Board Result: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशिय

बोर्ड आज 10 बजे के आसपास 10वीं कक्षा के रिजल्ट की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को अपने अंक देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

08:58 AM, 07-May-2024

HP Board Result: मार्च में खत्म हुई परीक्षा

HPBOSE कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षा 02 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

08:42 AM, 07-May-2024

HP Board Result: आज 10.30 बजे आएगा रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। 

08:26 AM, 07-May-2024

HPBOSE 10th Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
सबमिट करें।
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

08:09 AM, 07-May-2024

HP Board 10th Result: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी रिजल्ट की घोषणा

रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही नतीजों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान हाईस्कूल के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत आदि विवरण भी साझा किए जाएंगे।

07:56 AM, 07-May-2024

HP Board Result: 12वीं के रिजल्ट के लगभग एक सप्ताह बाद जारी हो रहा 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा के दौरान ही कहा गया था कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी लगभग एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा।

07:43 AM, 07-May-2024

HP Board 10th Result: प्रदेश भर में बनाए गए थे 2258 परीक्षा केंद्र

HPBOSE कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षा 02 से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12वीं की पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स विषयों को छोड़कर, पेपर सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए गए थे। प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

07:37 AM, 07-May-2024

12वीं के परिणाम घोषणा के एक सप्ताह बाद 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे पहले ही घोषित कर चुका है। कक्षा 12वीं का परिणाम 29 अप्रैल को जारी किया गया था। 12वीं के रिजल्ट की घोषिणा के दौरान बोर्ड की ओर से कहा गया था कि 10वीं के नतीजे भी एक सप्ताह के भीतर जारी किए जाएंगे।
 

07:23 AM, 07-May-2024

कुछ देर में जारी होगा रिजल्ट

आज 10 बजे कक्षा 10 के नतीजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे। 

06:55 AM, 07-May-2024

10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार

इस दौरान जहां मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई थी, वहीं मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की थी। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तरपुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की थी। उधर, बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार हो चुका है। 

06:50 AM, 07-May-2024

बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में किए थे कई बदलाव

12वीं कक्षा के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकाॅर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे।

06:44 AM, 07-May-2024

HP Board 10th Result Out: एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 74.61% रहा परिणाम; रिधिमा शर्मा ने किया टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं दो मार्च से 21 मार्च तक हुई थीं। 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार है। बोर्ड की कोशिश है कि परिणाम आज घोषित किया जाए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें