फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Panchayat Election Live: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान, जानें किस जिले में क्या स्थिति

Sat, 30 May 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

खास बातें

HP Panchayat Election polls Live: हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।  पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:15 PM, 30-May-2026

हिमाचल में 80 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। शाम 6:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 80.14 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3:00 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले।

किस जिले में कितना फीसदी मतदान 
जिला             मतदान प्रतिशत
बिलासपुर           78.22
चंबा                   79.86
हमीरपुर              76.17
कांगड़ा               76.92
किन्नाैर               79.67
कुल्लू                  84.66
लाहाैल-स्पीति       71.05
मंडी                   81.18
शिमला               82.74
सिरमाैर              84.83
सोलन                83.84
ऊना                  78.87

04:56 PM, 30-May-2026

हिमाचल में 78 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक अंतिम चरण में 78 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3:00 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले। 

03:30 PM, 30-May-2026

66 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब शनिवार को अंतिम चरण में सुबह 7:00 से दोपहर 3:00 बजे तक अंतिम चरण में 66 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। हालांकि, अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है। हालांकि, कई बूथों पर 3 बजे तक पहुंच चुके मतदाताओं ने निर्धारित समयावधि के बाद भी वोट डाले। 
 
किस जिले में कितना फीसदी मतदान 
जिला             मतदान प्रतिशत
बिलासपुर             65.11
चंबा                    54.98
हमीरपुर              69.62
कांगड़ा               60.88
किन्नाैर                68.07
कुल्लू                  66.71
लाहाैल-स्पीति       68.17
मंडी                   65.11
शिमला               73.01
सिरमाैर              75.12
सोलन                69.69
ऊना                  67.82

विज्ञापन
02:44 PM, 30-May-2026

राजेश धर्माणी ने गृह पंचायत पनौल में परिवार के साथ किया मतदान

 नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को अपनी गृह पंचायत पनौल के बूथ नंबर-1 पर सपरिवार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। मतदान के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से पंचायत चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और योग्य जनप्रतिनिधियों के चयन की अपील की। राजेश धर्माणी ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व प्रत्येक नागरिक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्रदान करता है। पंचायतीराज संस्थाओं से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक जनप्रतिनिधियों का चयन लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं आम लोगों के सबसे निकट की शासन व्यवस्था हैं और ग्रामीण विकास में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना चाहिए जो जनता के प्रति समर्पित हों, जिनके पास स्पष्ट सोच, दूरदृष्टि और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का जज्बा हो। युवा समाज और राष्ट्र में बदलाव के वाहक होते हैं तथा आत्मनिर्भर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में उनकी अहम भूमिका है। मंत्री ने कहा कि जितने बेहतर जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उतनी ही प्रभावी शासन व्यवस्था और सुशासन सुनिश्चित होगा।

01:40 PM, 30-May-2026

पंचायतीराज मंत्री ने अनिरुद्ध सिंह ने बेटी के साथ किया मतदान

98 वर्षीय बुजुर्ग माठूराम शर्मा ने बूथ नंबर 118 बांदली में मतदान किया। 94 साल के किरलू राम ने ग्राम पंचायत नगाली में वोट डाला। वहीं पंचायतीराज मंत्री ने अनिरुद्ध सिंह ने अपनी बेटी के साथ मतदान किया। 

विज्ञापन
01:33 PM, 30-May-2026

हिमाचल में 1 बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.61, 11:00 बजे तक 41.70 और दोपहर 1:00 बजे तक 63.20 फीसदी मतदान हुआ। 

किस जिले में कितना फीसदी मतदान 
जिला             मतदान प्रतिशत
बिलासपुर            60.98
चंबा                    59.99
हमीरपुर              63.16
कांगड़ा               60.62
किन्नाैर                64.19
कुल्लू                  62.90
लाहाैल-स्पीति       60.75
मंडी                   61.87
शिमला               65.90
सिरमाैर              71.91
सोलन                66.23
ऊना                  64.00

12:56 PM, 30-May-2026

छपरोह पंचायत पहुंचे डीएसपी अंब अनिल पटियाल, मतदान केंद्र का लिया जायजा

पंचायत चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए डीएसपी अंब अनिल पटियाल शनिवार को चिंतपूर्णी-छपरोह पंचायत पहुंचे। उन्होंने करीब सुबह 11:00 बजे मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिस कर्मियों तथा चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होंने मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से भी बातचीत की। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील भी की।

12:37 PM, 30-May-2026

बारिश के बीच नौणी पंचायत पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौणी में आज उपायुक्त राहुल कुमार ने मतदान व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया सुबह 7:00 बजे सुचारू रूप से शुरू हो गई थी। खराब मौसम के बावजूद दोपहर तक पूरे जिले में करीब 40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया जा चुका है। उपायुक्त ने कहा कि भारी वर्षा के कारण जिले में बिजली गुल होने और कुछ जगह सड़कें बाधित होने की समस्याएं आई हैं। इससे निपटने के लिए बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग  और ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारी व जेई ग्राउंड जीरो पर तैनात हैं ताकि हर समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अभी बारिश कम हुई है, इसलिए 3:00 बजे से पहले समय रहते पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

12:14 PM, 30-May-2026

परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया मतदान

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को अपने पैतृक गांव विजयपुर में परिवार सहित पंचायत चुनाव के दौरान मतदान किया। उन्होंने स्थानीय वार्ड उप चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। मतदान के बाद नड्डा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की नींव जनता की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है और मतदान उसका सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है।  नड्डा ने विश्वास जताया कि लोग लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य, विधायक त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल,स्वदेश ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

11:48 AM, 30-May-2026

झंडूता के बलोह में 101 वर्षीय जैंडा राम ने किया मतदान, लोकतंत्र के प्रति दिखाई अटूट आस्था

 विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के खरोटा गांव के 101 वर्षीय जैंडा राम ने पंचायत चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और युवा मतदाताओं के लिए प्रेरणा बने। मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और लोगों ने उनके उत्साह एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता की सराहना की। जैंडा राम को सम्मानपूर्वक मतदान केंद्र तक पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। जैंडा राम ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की अपील की। पंचायत बलोह, निहाण, रयाणा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। बुजुर्ग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ने लोकतंत्र के प्रति लोगों के विश्वास और जागरूकता को दर्शाया। पंचायत चुनाव के दौरान कई वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

11:31 AM, 30-May-2026

मुख्यमंत्री की माता संसारदेई ने पिंक बूथ भवड़ां में किया मतदान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसारदेई (88) ने ग्राम पंचायत अमलैहड़ के मतदान केंद्र भवड़ां में मतदान किया। इस मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया था, जिसमें केवल महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ही पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी के रूप में तैनात किया गया है।

11:24 AM, 30-May-2026

मंगलौर पोलिंग बूथ में बैलेट पेपर में त्रुटियां, कुछ देर रुका रहा मतदान

विकास खंड बंजार के मंगलौर पंचायत में बीडीसी सदस्य के चुनाव चिह्न में उम्मीदवार का नाम गलत दर्ज करने को लेकर कुछ देर मतदान प्रक्रिया प्रभावित रही। जानकारी है कि यहां बैलेट पेपर में बीडीसी सदस्यों के प्रत्याशियों के नाम एक-दूसरे के चुनाव चिह्न में दर्ज कर दिए थे। जब लोगों की नजर पड़ी तो मतदान प्रक्रिया रोक दी गई और बाद में जांच के बाद जिन दो बैलेट पेपर में प्रत्याशियों के नाम एक दूसरे के स्थान पर दर्ज किए गए थे उन्हें रद्द किया गया। मतदान प्रक्रिया फिर से शुरू की गई। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि बैलेट पेपर की जांच करने पर दो में प्रत्याशियों के नाम एक-दूसरे के निशान के पास दर्ज किए गए थे जिन्हें रद्द कर दिया है और बाकी बैलेट पेपर सही पाए गए। इस कारण चुनावी प्रकिया शुरू कर दी गई। नाम किसने गलत अंकित किए थे इसको लेकर छानबीन की जा रही है।

11:18 AM, 30-May-2026

हिमाचल में 11 बजे तक 41 फीसदी से अधिक मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.60 और 11:00 बजे तक 41.65 फीसदी  मतदान हुआ। 
जिला मतदान प्रतिशत
सिरमौर 49.55
ऊना 43.31
किन्नौर 43.89
शिमला 43.51
हमीरपुर 43.36
सोलन 42.60
लाहौल-स्पीति 43.15
कुल्लू 41.31
बिलासपुर 40.52
कांगड़ा 39.49
मंडी 39.37
चंबा 39.14

11:08 AM, 30-May-2026

 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुरहाग में डाला वोट

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले में अपनी पंचायत मुरहाग में मतदान किया।  वहीं किन्नौर जिले में अतिम चरण में 26 पंचायतों में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजर्गो में काफी उत्साह है। सुबह 9 बजे तक किन्नौर के तीन विकास खंडों में 20.90 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

10:58 AM, 30-May-2026

टांग में फ्रैक्चर के बाद भी 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बूथ पर किया मतदान

हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत चंगर में टांग में फ्रैक्चर होने के बावजूद 80 वर्षीय प्रेमी देवी मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची। वहीं टिक्करी वार्ड नंबर तीन में 103 साल के बुजुर्ग ने मतदान किया। 

10:42 AM, 30-May-2026

हिमाचल में 9 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सुबह 9:00 बजे तक 19.60 फीसदी मतदान हुआ।

किस जिले में कितना मतदान 
जिला          मतदान प्रतिशत
बिलासपुर          19.79
चंबा                  19.19
हमीरपुर             19.89
कांगड़ा              18.44
किन्नाैर               20.33
कुल्लू                 20.55
लाहाैल-स्पीति      17.55
मंडी                  18 .07
शिमला               20.53
सिरमाैर              23.90
सोलन               19.93
ऊना                 19.81

10:32 AM, 30-May-2026

घुमारवीं के बल्लू में मतदान के दिन खुला रहा शराब का ठेका, ग्रामीणों ने जताया विरोध

ग्राम पंचायत बकरोआ के वार्ड नंबर-1 बल्लू में पंचायत चुनाव के दौरान शराब का ठेका खुला रहने को लेकर ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के विपरीत मतदान के दिन भी शराब का ठेका संचालित होता रहा, जिससे चुनावी माहौल प्रभावित होने की आशंका बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार जैसे ही उन्हें ठेका खुला होने की जानकारी मिली, उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में पंचायत की भूतपूर्व प्रधान एवं वर्तमान बीडीसी प्रत्याशी अंजना धीमान भी शामिल रहीं। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ठेका बंद करवाने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। ऐसे में मतदान के दिन शराब का ठेका खुला रहना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

10:23 AM, 30-May-2026

सोलन जिले की 82 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया जारी

सोलन जिले की 82 पंचायतों में अंतिम चरण के लिए सुबह से ही मतदान चल रहा है। हालांकि मौसम खराबी व हल्की बारिश के बीच अभी कुछ पंचायतों में मतदान प्रक्रिया धीमी चल रही।  बुजुर्ग से लेकर युवा मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। कई जगहों पर जगह कम होने के कारण लोगों को हल्की परेशानी भी आ रही है। हालांकि, अभी तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है।

10:19 AM, 30-May-2026

ऊना-कांगड़ा में इतने फीसदी मतदान हुआ।

ऊना जिला में तीसरे चरण के लिए 81 पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 9:00 बजे तक 19.67 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया और कई मतदान केंद्रों में सुबह 7:00 बजे से पहले ही मतदान करने के लिए मतदाता कतर में लगे नजर आए। कांगड़ा जिले में सुबह  9:00  तक 18.04 फीसदी मतदान हुआ। विकास खंड सुजानपुर में 20.50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

10:15 AM, 30-May-2026

 बिलासपुर में सुबह नाै बजे तक हुआ 19.22 फीसदी मतदान, झंडूता सबसे आगे

 पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार सुबह 9 बजे तक बिलासपुर जिले की 58 ग्राम पंचायतों में 19.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 87,069 मतदाताओं में से 16,738 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। जिले में सुबह से बारिश हो रही है,इसके बावजूद लोग वोट करने पहुंच रहे हैं।  जिले में महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक उत्साह दिखाया। 43,591 महिला मतदाताओं में से 9,325 महिलाओं ने मतदान किया, जिससे महिला मतदान प्रतिशत 21.39 रहा। वहीं 43,477 पुरुष मतदाताओं में से 7,413 ने वोट डाले और पुरुष मतदान प्रतिशत 17.05 दर्ज किया गया। झंडूता विकास खंड मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा। यहां 22,267 मतदाताओं में से 4,799 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 21.55 दर्ज किया गया। इसके बाद सदर विकास खंड में 18.25 प्रतिशत, घुमारवीं में 19.18 प्रतिशत तथा श्री नयना देवी जी विकास खंड में 15.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह बूथ विजयपुर का है। लोग बारिश में भीग रहे हैं, लेकिन इस बूथ पर मतदाताओं को बारिश में खड़ा होने की कोई व्यवस्था नहीं है।

10:07 AM, 30-May-2026

देव आज्ञा का पालन करने के लिए फर्श पर ही सजा दिया बूथ

सैंज घाटी की तलाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर एक में कंढा मतदान केंद्र में देवसंस्कृति और लोकतंत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने की अनूठी मिसाल देखने को मिली । पंचायत के कंढा गांव में सजे मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी फर्श पर बैठकर ही मतदान करवा रहे हैं। पोलिंग पार्टी ने कमरे के फर्श पर बैठकर मतदान करवाने का निर्णय देवता गर्ग ऋषि के सम्मान में किया । दरअसल कंढा गांव के कुछ क्षेत्र में देव प्रथा के अनुसार कुर्सी पर बैठना तथा पलंग पर सोना मना है। इस प्रथा का पता जैसे ही पोलिंग पार्टी को देवपरंपरा का पता चला तो उन्होंने भी देव प्रथा का निर्वहन करने का फैसला किया और बिना कुर्सी-टेबल के बूथ सजा दिया । ऐसे में पोलिंग टीम के प्रिसाइडिंग ऑफिसर मनोज महाजन, पोलिंग ऑफिसर मनोज शर्मा, सोमदत्त व चरणजीत तथा सुरक्षा कर्मचारी भागादेई व ईश्वर दास ने भी देव परंपरा तथा प्राचीन मान्यता का निर्वहन करने का फैसला किया तथा फर्श पर बैठ कर मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया निभाते रहे। ऊधर मतदान टीम द्वारा देव परंपरा को महत्व दिए जाने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों ने मतदान प्रक्रिया में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया ।


जिला कुल्लू 9 बजे तक 20.50 फीसदी मतदान
विकास खंड आनी 16.49 फीसदी
विकास खंड बंजार 19.11फीसदी
विकास खंड भुंतर 20.75 फीसदी
विकास खंड कुल्लू 21.32 फीसदी
विकास खंड नग्गर 23.78 फीसदी 
विकास खंड निरमंड 20.83 फीसदी
 

10:04 AM, 30-May-2026

लगातार बारिश और बीमारी के बावजूद नहीं डिगा हौसला, पालकी में पहुंचकर डाला वोट

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नघयार में लोकतंत्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई। लगातार हो रही बारिश के बीच 65 वर्षीय बीमार देवराज को ग्रामीणों और परिजनों ने पालकी में उठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। स्वास्थ्य खराब होने और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद देवराज ने मतदान करने का निर्णय लिया। बारिश के कारण रास्ता भी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पालकी में बैठाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया। मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने देवराज के इस जज्बे की सराहना की। उनका कहना था कि लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए दिखाई गई यह प्रतिबद्धता अन्य मतदाताओं के लिए भी प्रेरणा है। पंचायत चुनाव के दौरान नघयार पंचायत से सामने आई यह तस्वीर बताती है कि मतदान के प्रति लोगों में कितना उत्साह और जागरूकता है। उम्र, बीमारी और खराब मौसम भी देवराज को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से नहीं रोक सके।

09:58 AM, 30-May-2026

शिमला में चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान 

शिमला जिले में ग्राम पंचायत खड़ाहन वार्ड नंबर तीन में परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। 101 वर्षीय पदम दास, केवल राम 76, 47 वर्षीय महेंद्र सिंह और 24 साल के दीपक मेहता ने मतदान किया। इसके अलावा एक अन्य पंचायत में  90 साल की शांति देवी ने भी मतदान किया। 

09:50 AM, 30-May-2026

कुल्लू में 76 पंचायतों के लिए हो रहा मतदान, मतदाताओं में उत्साह

कुल्लू जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह के वक्त जिला में हुई रिमझिम बारिश के बाद मौसम सुहाना बन गया है और लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए जिला की 76 पंचायत में मतदान हो रहा है और इसमें करीब एक लाख मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।  वोटिंग के लिए युवाओं, महिला और बुजुर्गों सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है। उपयुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि 76 पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान शुरू हो गया है जो दोपहर बाद 3:00 बजे तक जारी रहेगा। इसके बाद प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य की मतगणना शुरू होगी।

09:41 AM, 30-May-2026

मंडी बारिश के बीच तीसरे चरण का मतदान, केंद्रों पर सुबह नहीं दिखी भीड़

मंडी जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण के तहत 183 पंचायतों में मतदान जारी है। हालांकि रात भर हुई बारिश का असर मतदान प्रक्रिया की शुरुआत पर साफ दिखाई दिया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के बावजूद अधिकांश मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की भीड़ नजर नहीं आई। बारिश के बीच इक्का-दुक्का मतदाता छाता लेकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। लगातार वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मई में मौसम का मिजाज दिसंबर जैसा महसूस होने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। कई क्षेत्रों में रात से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। नाचन क्षेत्र की कोट पंचायत में भी मतदान चल रहा है। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दावा किया है और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

09:36 AM, 30-May-2026

चंबा में सुबह छह बजे ही बूथ पर पहुंचे लोग

चंबा जिला में सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों में मतदान करने को लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। आसमान में बादल छाए होने से जल्द से जल्द मतदान करने की आस लिए लोग पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रो में मक्की बुवाई, गुड़ाई  का कार्य भी चल रहा है। लिहाजा, अपने अधिकार का इस्तेमाल कर ने को लेकर लोगों के चेहरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तृतीय चरण के  जिले की 85 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया हो रही है।   जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तीसरे चरण के तहत विकास खंड चम्बा की 15, तीसा की 16, मैहला की 17, सलूणी की 14 और भटियात की 23 पंचायतें शामिल हैं।

09:27 AM, 30-May-2026

शिमला में बारिश ने रोकी मतदाताओं की रफ्तार

राजधानी शिमला में तीसरे चरण के चुनाव जिले की 141 पंचायत में करीब डेढ़ लाख लोग मतदान करेंगे। मतदान को  लेकर लोगों में एक ओ लोगों में उत्साह तो है, वहीं शनिवार सुबह से शहर में हो रही बारिश के कारण पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की रफ्तार धीमी पड़ गई। पोलिंग बूथों पर कम संख्या में ही लोग वोट डालने के लिए पहुंचे।

 

09:21 AM, 30-May-2026

HP Panchayat Election Live: तीसरे चरण में 80 फीसदी से अधिक मतदान, जानें किस जिले में क्या स्थिति

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है। इस चरण में प्रदेश की 1,189 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के अलावा जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए करीब 17 लाख मतदाता वोट डाल जा रहे हैं। बारिश के बीच सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 6,615 वार्डों में मतदान होगा। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। शाम तक पंचायतों के नतीजे आ जाएंगे जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए पड़े वोटों की गिनती 31 मई को होगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास निगरानी बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ाई गई है। दूसरे चरण का मतदान कराने वाली पोलिंग पार्टियां ही तीसरे चरण के चुनाव भी कराएंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें