01:53 PM, 24-Aug-2023
भारी बारिश ने शहरवासियों को डराया
बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दोबारा से हुई भारी बारिश ने शहरवासियों को फिर डरा दिया। बीते कई वर्षों बाद बरसात से इतना अधिक नुकसान प्रदेश में हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला के अधिकांश मुख्य और संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए ठप रहे। लोगों को पैदल सफर कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। उधर, बुधवार को नाहन में 92, सोलन में 45, मंडी में 42, धौलाकुआं में 48, भुंतर में 28, धर्मशाला में 18 और कांगड़ा में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।