आशीष शर्मा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने 1571 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा की जीत पर हमीरपुर में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान समर्थकों ने आशीष शर्मा को कंधों पर उठाया।
प्रत्याशी का नाम मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस) 25,470
आशीष शर्मा(भाजपा) 27,041
कमलेश ठाकुर को 9399 मतों के अंतर से जीतीं
अंतिम राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 मतों ये जीत हासिल की है।
प्रत्याशी का नाम मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस) 32,737
होशियार सिंह(भाजपा) 23,338
कमलेश ठाकुर को 1815 मतों की लीड
देहरा सीट पर छठे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 1815 मतों से आगे हैं।
प्रत्याशी का नाम मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस) 16984
होशियार सिंह(भाजपा) 15169
होशियार की लीड घटी
देहरा सीट पर चौथे राउंड की गिनती के बाद भाजपा के होशियार सिंह की लीड कम होकर 37 वोट रह गई।
कमलेश ठाकुर - 9942
होशियार सिंह- 9979
दूसरे राउंड में भी होशियार आगे
देहरा विधानसभा सीट में दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर 4582 और होशियार सिंह 4942 मतों के साथ आगे चल रहे थे। होशियार अब 360 मतों से लीड कर रहे हैं। हमीरपुर व नालागढ़ सीट की मतगणना भी जारी है।