फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 07-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 07-Mar-2025

International Women's Day 2025: शिक्षा से तोड़ें रूढ़ियों की जंजीर, घर से ही हो कुरीतियों को खत्म करने की पहल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला के शिमला कार्यालय में आयोजित संवाद में विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमा चुकी महिलाओं ने आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए संदेश दिया। और पढ़ें

09:27 PM, 07-Mar-2025

Himachal: जंजैहली चिट्टा प्रकरण में सरकारी कर्मचारी समेत चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

मंडी जिले के जंजैहली में 38 ग्राम चिट्टे पकड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

08:55 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: किक्रेट मैच के दौरान भिड़े गायक कुलदीप शर्मा व एसी भारद्वाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और गायक एसी भारद्वाज क्रिकेट मैच के दौरान आपस में भिड़ गए। माहौल तब गर्म हो गया जब ग्राउंड में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने कहा कि रातोंरात बनाई गई टीम के साथ वह नहीं खेलेंगे।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 07-Mar-2025

JP Nadda: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बोले- देशभर में वर्ष 2027 तक खुलेंगे 25,000 जन औषधि केंद्र

 बिलासपुर दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एम्स पहुंचे। एम्स में उन्होंने सबसे पहले जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया।  और पढ़ें

08:39 PM, 07-Mar-2025

हिमाचल प्रदेश: शनिवार को होने वाला 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर रद्द, इस वजह से बोर्ड को लेना पड़ा फैसला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को होने वाली 12वीं कक्षा के इंग्लिश विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:17 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: चिट्टा मामले में सिरमौर निवासी दोषी को 4 साल का कारावास, 25 हजार रुपये जुर्माना

सिरमौर निवासी मनीष ठाकुर को चिट्टे के मामले में दोषी करार देते हुए शिमला की जिला अदालत ने 4 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। और पढ़ें

07:34 PM, 07-Mar-2025

Himachal: चिट्टा बेचने वालों की सूचना दो, एक लाख का इनाम पाओ; नशे का सेवन करते या बेचते की देनी होगी वीडियो

चिट्टा बेचने और सेवन करने वालों की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा। चिट्टा बेचने या पीने वालों की वीडियोग्राफी करना जरूरी होगी।  और पढ़ें

07:26 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- नड्डा बताएं हिमाचल के राजस्व घाटा अनुदान में क्यों की कटौती

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आरोप लगाया कि नड्डा प्रदेश के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:18 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: लाहौल घाटी की दुर्गम तिंदी पंचायत से गर्भवती महिला सहित दो मरीजों को किया एयरलिफ्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति की दुर्गम तिंदी पंचायत से एक गर्भवती महिला सहित दो महिला मरीजों को एयरलिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:05 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- प्रतिभा ही कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी से नए कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह हैं। पहले कार्यकारिणी का गठन होगा, उसके बाद आगे की नीति तय होगी। नए अध्यक्ष को लेकर कोई विचार नहीं किया गया है।
  और पढ़ें

06:51 PM, 07-Mar-2025

HRTC Strike Update: अब नहीं थमेंगे एचआरटीसी बसों के पहिए, यूनियन ने वापस लिया हड़ताल का फैसला

एचआरटीसी चालक परिचालक यूनियन ने हड़ताल वापस ले ली है। ये फैसला यूनियन ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक के बाद लिया। और पढ़ें

06:50 PM, 07-Mar-2025

VIDEO : एचआरटीसी चालक परिचालक ने वापस लिया हड़ताल का फैसला

एचआरटीसी चालक परिचालक ने वापस लिया हड़ताल का फैसला और पढ़ें

05:55 PM, 07-Mar-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल के छह जिलों की 10 ग्रामीण सड़कें के निर्माण को नाबार्ड देगा 109.3 करोड़, जानें

हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। प्रदेश के 6 जिलों में 10 ग्रामीण सड़कों के लिए नाबार्ड के तहत 109.3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूरा होने के उपरांत एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।
  और पढ़ें

05:52 PM, 07-Mar-2025

Himachal: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रक्षा मंत्री से की भेंट, एनसीसी के लिए फंडिंग बढ़ाने की रखी मांग

शिक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक कर हिमाचल में एनसीसी के लिए फंडिंग प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाने की मांग रखी।  और पढ़ें

04:58 PM, 07-Mar-2025

Himachal News: बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जोड़े तो 13,887 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बंद, मिला अंतिम मौका

हिमाचल में जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपने बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जोड़ा है उन्हें छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने के लिए 20 मार्च तक अंतिम मौका दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:36 PM, 07-Mar-2025

Amar Ujala Samvad Shimla: खुद को खोज आगे बढ़ें महिलाएं, रूढ़ियों को तोड़कर नए रास्ते तलाशने होंगे

अमर उजाला की ओर से गुरुवार को शिमला कार्यालय में 'साहित्य, कला एवं संस्कृति में महिलाओं की भागीदारी एवं भूमिका' विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। और पढ़ें

04:29 PM, 07-Mar-2025

Weather Seasonal Outlook: हिमाचल में मार्च से मई के दाैरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना

 अधिकांश हिस्सों में मार्च से मई के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इस बात की उच्च संभावना (65-75 प्रतिशत) है।  और पढ़ें

04:20 PM, 07-Mar-2025

Himachal Budget Session: हिमाचल बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, बताया कितने प्रश्न पहुंचे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और बताया कि कितने प्रश्न पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा बजट सत्र राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।  और पढ़ें

04:08 PM, 07-Mar-2025

HRTC Employees: सीटीयू वर्कर यूनियन ने किया एचआरटीसी चालक-परिचालक की हड़ताल का समर्थन

संघ ने साफ किया गया है कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो रविवार रात से तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे। और पढ़ें

03:19 PM, 07-Mar-2025

HP Board: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में गड़बड़ी, परेशान हुए छात्र

शुक्रवार को आयोजित दसवीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में श्रृंखला (सीरीज) में भारी गड़बड़ी देखने को मिली। और पढ़ें

02:31 PM, 07-Mar-2025

VIDEO : अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने आधी आबादी की मजबूती के लिए दिए कई संदेश

अमर उजाला संवाद में महिलाओं ने आधी आबादी की मजबूती के लिए दिए कई संदेश और पढ़ें

01:47 PM, 07-Mar-2025

सिरमौर: सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में किया जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, बोले-2047 सस्ती दवाइयां मिल रहीं

 सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष पूरे देश में 7 मार्च को जन औषधि दिवस के रूप में मनाया जाता है।  और पढ़ें

01:18 PM, 07-Mar-2025

Himachal: स्टेट कैडर के विरोध में सड़कों पर उतरे पटवारी और कानूनगो, निकाली रोष रैली

 शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे।  कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित होने के बाद पटवारी-कानूनगो ने अपनी नौ मांगों को लेकर शहर में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली।  और पढ़ें

01:03 PM, 07-Mar-2025

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, इस दिन से करवट बदलेगा माैसम

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है। और पढ़ें

12:04 PM, 07-Mar-2025

KCC Bank: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में आठ साल पहले इंटरव्यू हुए, फिर भी नहीं भरे 216 पद

बैंक प्रबंधन ने वर्ष 2017 में विभिन्न श्रेणियों के 216 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।  और पढ़ें

11:43 AM, 07-Mar-2025

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ: छूटे निगमों-बोर्डों में भी ओपीएस और महंगाई भत्ते की अदायगी करे सरकार

महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष कर्मचारियों की मांगों को रखा। इससे पहले बीते दिन महासंघ के समांतर गुट ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
  और पढ़ें

11:35 AM, 07-Mar-2025

Kangra News: कांगड़ा में चार युवकों से बरामद किए दो हजार प्रतिबंधित कैप्सूल, पुलिस ने घर पर भी दी दबिश

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम बाईपास मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली गई तो इसमें सवार चार युवकों से 2088 के करीब प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए।  और पढ़ें

11:15 AM, 07-Mar-2025

HPU Shimla: हिमाचल में स्नातक परीक्षाएं 27 से, विवि ने जारी किया संभावित शेड्यूल

 प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर इसे वेबसाइट पर अपलोड किया है। और पढ़ें

10:27 AM, 07-Mar-2025

Agriculture: मक्की और सोयाबीन की मिश्रित खेती बढ़ाएगी प्रदेश के किसानों की आय, तैयार की नई किस्म

किसान अब आने वाले दिनों मक्की की फसल के साथ सोयाबीन की अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इस मिश्रित खेती से किसान अधिक लाभ कमा सकते हैं।  और पढ़ें

10:17 AM, 07-Mar-2025

Himachal News: पार्सले बूटी की फसल किसानों को करेगी मालामाल, विदेश में भी है मांग

प्रदेश के किसानों को अब पार्सले बूटी मालामाल करेगी। पारंपरिक खेती से हटकर किसान इससे लाभ कमा सकेंगे। इसका सफल परीक्षण सिरमौर में हुआ है।  और पढ़ें

10:03 AM, 07-Mar-2025

Himachal: सुप्रीम कोर्ट की विशेष खंडपीठ करेगी अतिक्रमण के मामलों की सुनवाई, यथास्थिति बनाए रखने के दिए आदेश

सीजेआई) की ओर से अतिक्रमण मामलों की सुनवाई के लिए एक विशेष खंडपीठ गठित की जाएगी। अभी तक सुप्रीम कोर्ट में अतिक्रमण के मामले अलग-अलग बेंच के समक्ष लग रहे थे।  और पढ़ें

05:00 AM, 07-Mar-2025

Himachal Congress: भाजपा के वार पर पलटवार करेगी कांग्रेस, 9 मार्च को बनेगी रणनीति; आधिकारिक घोषणा बाकि

रविवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की तैयारी है। एक-दो दिन में इस बाबत आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अभी विधायकों को प्रस्तावित बैठक की जानकारी दे दी गई है।  और पढ़ें

05:00 AM, 07-Mar-2025

Himachal Pradesh: पांचवीं और आठवीं में फेल बच्चों को मई में फिर मिलेगा मौका, जानें कब लागू होगी व्यवस्था

हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार के संशोधित निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 को प्रदेश में लागू कर दिया है। परीक्षा पास करने में असफल रहे विद्यार्थियों को आवश्यक अंक प्राप्त करने को एक और मौका दिया जाएगा। दूसरी बार भी जो विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं करेगा, उसे फेल कर दिया जाएगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 07-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना इस महीने सेवानिवृत होने जा रहे हैं। इसके बाद अफसरशाही का मुखिया कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कौन हैं दौड़ में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें