फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 27-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 27-Feb-2025

VIDEO : जयराम ठाकुर बोले- एक तरफ सनातन का विरोध, दूसरी तरफ मंदिरों से ही पैसा लेकर सरकार की फ्लैगशिप योजना चलाना चाह रही है सुक्खू सरकार

जयराम ठाकुर बोले- एक तरफ सनातन का विरोध, दूसरी तरफ मंदिरों से ही पैसा लेकर सरकार की फ्लैगशिप योजना चलाना चाह रही है सुक्खू सरकार और पढ़ें

10:06 PM, 27-Feb-2025

Himachal Weather: कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी, हिमखंड गिरे; 250 सड़कें बंद

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। विभाग ने इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

09:48 PM, 27-Feb-2025

MC Shimla Budget: नगर निगम का बजट पेश, घर पर होंगे लोगों को टेस्ट, पानी का संकट होगा खत्म, ई कार्ट चलेंगे

Shimla Municipal corporation Budget:  महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल ने वीरवार को बचत भवन में नगर निगम का 188 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 27-Feb-2025

Mandi Shivratri: रिमझिम बारिश के बीच निकली शाही जलेब, मुख्यमंत्री सुक्खू ने खुली जीप में सवार होकर की शिरकत

International Shivratri Festival Mandi: मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ अवसर पर रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच प्रथम जलेब में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिरकत की। और पढ़ें

08:39 PM, 27-Feb-2025

Shimla: पत्नी और बच्चों को मिर्च का धुआं लगाकर कमरे में किया बंद, दम घुटने लगा तो ऐसे बचाई जान

व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों को बंद कमरे में मिर्च का धुआं लगाने का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:32 PM, 27-Feb-2025

Himachal Pradesh: टीसीपी अधिसूचना लागू करने को सरकार हाईकोर्ट में दायर करेगी अर्जी, अदालत ने लगा रखी है रोक

हिमाचल हाईकोर्ट ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की अधिसूचना पर फिलहाल रोक लगा रखी है। वहीं, प्रदेश सरकार अधिसूचना को लागू करने को लेकर अदालत में जल्द अर्जी दायर करने जा रही है।  और पढ़ें

08:05 PM, 27-Feb-2025

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे देवलू, विदेशी भी हुए कायल, लोगों ने बरसाए फूल

International Shivratri Festival Mandi: वीरवार को छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो गया। इस दौरान बारिश और 11 डिग्री तापमान के बावजूद 200 से अधिक देवी-देवताओं संग देवलू वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमते-गाते शहर से गुजरे। और पढ़ें

08:02 PM, 27-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- शिवधाम के निर्माण के लिए राज्य सरकार 100 करोड़ रुपये करेगी आवंटित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 का वीरवार को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंडी शिव धाम परियोजना को पूरा करने के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की और दो वर्ष के भीतर इसे पूर्ण करने का आश्वासन दिया। और पढ़ें

07:34 PM, 27-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है।  और पढ़ें

07:24 PM, 27-Feb-2025

Himachal CM: द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्र को दी 46.82 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला मंडी को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 46.82 करोड़ रुपये लागत की 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।  और पढ़ें

06:56 PM, 27-Feb-2025

IPL 2025: धर्मशाला में 11 दिन तक रुकेगी पंजाब किंग्स की टीम, दो मई को आएगी, तीन मैच खेलने के बाद 12 को लौटेगी

पंजाब की टीम अपने दूसरे होम ग्राउंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 4 मई को लखनऊ के साथ होने वाले मैच के लिए एक मई को पहुंच जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

06:09 PM, 27-Feb-2025

Himachal News: सुक्खू सरकार ने पलटा अपना फैसला, गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं से नहीं लेंगे पानी का बिल

महाकुंभ से लौटकर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठककर उन्हें आदेश जारी किए कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपभोक्ताओं से पानी का बिल न वसूला जाए।  और पढ़ें

05:57 PM, 27-Feb-2025

Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। इस कारण तोष गांव और एक पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो गया है।  और पढ़ें

05:52 PM, 27-Feb-2025

Himachal Weather: ऊंचाई वाले भागों में भारी बर्फबारी जारी, लाहौल-पांगी में स्कूल बंद, सैकड़ों सड़कें ठप

 प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बर्फबारी का दाैर जारी है। वहीं शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। इससे गांव व पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो गया है। और पढ़ें

05:47 PM, 27-Feb-2025

Manali Snowfall: पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी, बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे सैलानी, देखें वीडियो

पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। मालरोड़ पर पर्यटकों ने खूब फोटो खूब सेल्फियां लीं। मनाली में शाम को 4:00 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। और पढ़ें

05:43 PM, 27-Feb-2025

Himachal News: बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, भरे जा रहे हैं 150 पद, इतनी मिलेगी सैलरी; इंटरव्यू देने यहां पहुंचें

निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों समेत सुपरवाइजरों के 150 पद भरेगी। शैक्षणिक योग्यता दसवीं से जमा दो रखी गई है। जिला चंबा के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार होंगे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:03 PM, 27-Feb-2025

पुलिस की पाठशाला: एएसपी योगेश रोल्टा बोले- साइबर ठगी होने पर पुलिस के पास देर से आना समस्या को कर देता है जटिल

राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा बच्चों को साइबर क्राइम, यातायात व नशे पर सचेत किया।  और पढ़ें

04:40 PM, 27-Feb-2025

HP Politics: अनिरुद्ध बोले- पूर्व सरकार ने चुनाव जीतने के लिए 5,000 करोड़ से ज्यादा की मुफ्त रेवडियां बांटीं

राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हिमाचल को 2017 के बाद से हर साल जीएसटी मुआवजे के तौर पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल रहे थे। लेकिन जुलाई 2022 में यह राशि भी बंद कर दी गई।  और पढ़ें

04:36 PM, 27-Feb-2025

CM Sukhu Viral Poster: 'महाकुंभ में नहाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू बने प्रधानमंत्री', वायरल हो रहा पोस्टर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री बन गए हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं ऐसा एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रधानमंत्री लिखा गया है।  और पढ़ें

04:35 PM, 27-Feb-2025

Himachal BJP: एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में, दूसरा बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाने के; तीसरा खामोश

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला गुटबाजी में फंस गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना तय माना जा रहा था, मगर जनवरी के बाद अब फरवरी भी बीतने को है। अब यही माना जा रहा है कि मार्च में फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:17 PM, 27-Feb-2025

Shimla: शिमला से कॉलेज छात्रा का अपहरण,अपहरणकर्ता ने परिजनों को फोन कर ये कहा

शिमला के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। और पढ़ें

01:37 PM, 27-Feb-2025

VIDEO : महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया नगर निगम शिमला का बजट

महापौर सुरेंद्र चौहान ने पेश किया नगर निगम शिमला का बजट और पढ़ें

01:22 PM, 27-Feb-2025

Bilaspur: मुख्यमंत्री सुक्खू ने नम्होल में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मंडी जा रहे थे, इस दौरान बिलासपुर सीमा पर जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, एसपी संदीप धवल और एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग समेत अन्य अधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। और पढ़ें

01:17 PM, 27-Feb-2025

Shimla: शाह गिरोह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब, हरियाणा के तस्कर सक्रिय, आरोपियों ने उगले हैं नाम

शहर में हाल ही में चिट्टे के साथ पकड़े गए स्थानीय और बाहरी राज्यों के युवाओं से पूछताछ पर ऐसे कई सबूत मिले हैं।  और पढ़ें

12:47 PM, 27-Feb-2025

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश जारी, धुंध के आगोश में शहर

पहाड़ों की रानी शिमला में झमाझम बारिश जारी, धुंध के आगोश में शहर और पढ़ें

12:26 PM, 27-Feb-2025

Potash Fertilizer: हिमाचल के सेब में रूस की पोटाश खाद घोलेगी मिठास, बागवानों ने हाथोंहाथ खरीदी

म्यूरेट ऑफ पोटाश का शिमला के निकटवर्ती गांवों में 50 किलोग्राम का एक बैग 1550 रुपये तक मिल रहा है। इसे सेब के एक बड़े पेड़ के पास एक से डेढ़ किलो तक डाला जाता है।  और पढ़ें

12:18 PM, 27-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू के रियायती बिजली का भरोसा, उद्योग बंद करने का फैसला वापस लिया

मुख्यमंत्री ने स्टील उद्योग संचालकों को पंजाब से कम दरों पर बिजली के दाम करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश के स्टील उद्योग संचालकों ने 26 फरवरी से उद्योग बंद करने की घोषणा की थी।  और पढ़ें

11:57 AM, 27-Feb-2025

HPU Shimla: बीएड की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के लिए रोलनंबर जारी, यहां से करें डाउनलोड

प्रदेश विवि (एचपीयू) ने बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए रोलनंबर जारी कर दिए हैं।  और पढ़ें

11:50 AM, 27-Feb-2025

हिमाचल: सेवानिवृत्त पटवारियों की ली जाएंगी सेवाएं, दफ्तर के कर्मचारी भी जाएंगे फील्ड में

प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त पटवारियों और राजस्व विभाग में तैनात कर्मचारियों को फील्ड में भेजने का विकल्प तलाशा है। और पढ़ें

11:43 AM, 27-Feb-2025

HPRCA: नाैकरी के लिए बढ़ा इंतजार, 80 पोस्ट कोड के 1,423 पदों की भर्ती अटकी, जानिए वजह

 राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से डेढ़ माह पूर्व सरकार से पत्राचार किया गया कि आखिर किस तरह से भर्तियों को आगे बढ़ाया जाना है।  और पढ़ें

10:02 AM, 27-Feb-2025

Mandi Shivdham: मार्च में शुरू होगा मंडी शिवधाम का निर्माण, देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बनेगा

प्रदेश की छोटी काशी मंडी में भव्य शिवधाम बनाने का कार्य ढाई साल बाद अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। और पढ़ें

05:00 AM, 27-Feb-2025

Himachal Pradesh: अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता लाभ लेने वाले होंगे डिमोट, रिकवरी होगी

20 फरवरी से लागू हुए सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 में यह बड़ा फैसला हुआ है। कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमितीकरण की तिथि से ही सेवा लाभ के हकदार होंगे।
  और पढ़ें

05:00 AM, 27-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 27 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

ये कहानी घुमारवीं उपमंडल के एक ऐसे युवक की जिसने शुरुआत में चिट्टा सिर्फ दोस्तों के साथ मजे के लिए पीना शुरू किया था। धीरे-धीरे यह शरीर की जरूरत बन गया और वो मौत के रास्ते पर कब पहुंच गया पता ही नहीं चला... पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें