फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 19-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:31 PM, 19-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल में चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील गिरफ्तार, 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

बुधवार को हिमाचल पुलिस ने एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा करीब 25 महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं।  और पढ़ें

09:40 PM, 19-Feb-2025

Anirudh Singh: पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बोले- मनरेगा से 77,245 परिवारों को मिला रोजगार

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि 77,245 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार दिया गया है। और पढ़ें

09:23 PM, 19-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू परिवार के साथ गए मालदीव, 24 फरवरी के बाद लौटेंगे; पत्नी व बेटियां भी साथ

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पत्नी देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर व दोनों बेटियां भी साथ मालदीव रवाना हुए हैं। भारत के पड़ोस में हिंद महासागर के इस गणराज्य में सीएम सुक्खू का यह निजी दौरा बताया जा रहा है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 19-Feb-2025

Murder In Una: पांच वर्षीय बेटे के सामने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चार दिन बाद दिल्ली से पकड़ा पति

ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान के कोलका गांव में पांच साल के बेटे के सामने महिला की हत्या का मामला सामने आया है। और पढ़ें

09:12 PM, 19-Feb-2025

धर्मशाला: कोर्ट में पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, कांगड़ा मिशन अस्पताल के समीप जंगल से पकड़ा

 कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा एक कैदी पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:03 PM, 19-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल में अफसरों का नहीं छूट रहा फ्लैशर और लालबत्ती का मोह, नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

हिमाचल प्रदेश सरकार के कई अधिकारी सरकार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिले में पुलिस, जिला प्रशासन दैनिक दिनचर्या में अपने वाहनों पर फ्लैशर लाइट और लाल बत्ती लगाकर इधर-उधर जा रहे हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक वाहनों पर लालबत्ती और फ्लैशर लाइट का प्रयोग केवल आपातकालीन और आपदा प्रबंधन कर्तव्यों के समय में ही किया जा सकता है। और पढ़ें

08:39 PM, 19-Feb-2025

Himachal Pradesh: जगत नेगी और विक्रमादित्य सिंह बोले, जनता को गुमराह कर रहे केंद्रीय राज्य रेल मंत्री बिट्टू

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर प्रेस वार्ता कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री द्वारा किए दावों का खंडन करता है, क्योंकि उनके बयान तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:24 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: कोर्ट में पेशी को लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, कांगड़ा मिशन अस्पताल के समीप जंगल से पकड़ा

बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद कांगड़ा पुलिस थाना टीम ने आरोपी को मिशन अस्पताल के पास जंगल से गिरफ्तार किया। चोरी के मामले में रजत को दो साल की सजा हुई है। और पढ़ें

07:34 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: बिजली बोर्ड कर्मियों ने 24 फरवरी को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश टाला, इस वजह से लिया फैसला

बुधवार को अभियंताओं, कर्मचारियों और पेंशनरों के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक की। इस बैठक में फैसला लिया गया कि 24 फरवरी को किए जाने वाले सामूहिक अवकाश के फैसले को टाल दिया गया है।   और पढ़ें

07:21 PM, 19-Feb-2025

Himachal: हिमाचल की अनदेखी कर रही केंद्र सरकार, हर्षवर्धन और धर्माणी बोले- आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला

केंद्र सरकार लगातार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। ये आरोप लगाए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने। और पढ़ें

06:53 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: चिट्टे की सूचना देने वाले को 5100 रुपये का नकद इनाम देगा गैर शिक्षक महासंघ सोलन

गैर शिक्षक महासंघ सोलन ने एलान किया है कि चिट्टे के संबंध में जानकारी देने वाले को संघ 5,100 रुपये इनाम देगा। यह निर्णय महासंघ की बैठक में लिया गया है। और पढ़ें

06:02 PM, 19-Feb-2025

AIIMS Bilaspur: एम्स में ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया से पहली बार सर्वाइकल कैंसर पीड़िता का किया सफल उपचार

धर्मशाला निवासी 71 वर्षीय महिला को जांच के बाद पहले एक्सटर्नल बीम रेडियोथेरेपी दी गई। इस प्रक्रिया को इस माह के पहले सप्ताह में पूरा किया।  और पढ़ें

06:02 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले- पत्रकारों को पेंशन देने पर सीएम से करेंगे चर्चा

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की ओर से शिमला स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निवास में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हरियाणा की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को पेंशन और अन्य सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री के साथ चर्चा करेंगे और जो भी संभव होगा, उसे करवाने का प्रयास करेंगे। और पढ़ें

05:54 PM, 19-Feb-2025

Himachal Weather: आज रात से करवट बदल सकता है माैसम, कई भागों में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 19 फरवरी की मध्य रात्रि से 21 फरवरी की सुबह तक प्रदेश में अंधड़, बिजली गिरने के साथ बारिश-बर्फबारी की संभावना है।  और पढ़ें

05:33 PM, 19-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- महाकुंभ की लोकप्रियता इंडी ब्लॉक के नेताओं के दु:ख का कारण

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि महाकुंभ के आरंभ से लेकर अब तक इंडी ब्लॉक के ज्यादातर नेताओं ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, कुंभ को लेकर इंडी ब्लॉक के नेताओं ने अपने भीतर का ज़हर ही उगला है। 
  और पढ़ें

05:24 PM, 19-Feb-2025

Solan: बद्दी के अंकावाली में 10 झुग्गियां राख, दो झुलसे, प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर

सोलन जिले के बद्दी के अंकावाली में आग से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। आग से झुग्गी में सोई हुई एक बच्ची व युवती झुलस गई। और पढ़ें

05:21 PM, 19-Feb-2025

VIDEO : पहाड़ों की रानी शिमला में बिगड़ा माैसम, आसमान में छाई घनघोर घटा

पहाड़ों की रानी शिमला में बिगड़ा माैसम, आसमान में छाई घनघोर घटा और पढ़ें

05:19 PM, 19-Feb-2025

Solan News: चक्की मोड के बायला सड़क पर दिखे दो तेंदुओं समेत तीन शावक, पिंजरा लगाने की उठाई मांग

जिला सोलन की ग्राम पंचायत जाबली के साथ लगते चक्की मोड़-बायला सड़क पर सुबह दो तेंदुओं समेत तीन शावक देखे गए। जिससे अब लोगों में डर बना हुआ है।  और पढ़ें

05:17 PM, 19-Feb-2025

VIDEO : विक्रमादित्य बोले- प्रभारी से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी जल्द गठित करने का अनुरोध किया

विक्रमादित्य बोले- प्रभारी से प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी जल्द गठित करने का अनुरोध किया और पढ़ें

05:11 PM, 19-Feb-2025

VIDEO : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर किया पलटवार

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर किया पलटवार और पढ़ें

04:54 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल में यहां मस्जिद के समीप लगेगी महाराणा प्रताप की मूर्ति, समुदाय विशेष ने किया था विरोध

Sujanpur News: नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में डोली मस्जिद के समीप तय स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होगी। यहीं पर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। हालांकि यह सुनिश्चित होगा कि यहां पर आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। और पढ़ें

03:48 PM, 19-Feb-2025

Himachal News: रवनीत सिंह बिट्टू के दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह, पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही बोलना चाहिए

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के हिमाचल दौरे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का राज्य में स्वागत है, लेकिन हम उनसे यह उम्मीद नहीं करते कि वे यहां आकर झूठ बोलें।  और पढ़ें

03:16 PM, 19-Feb-2025

Shimla: उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करने हिमाचल पहुंची जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम, हुआ भव्य स्वागत

उत्कृष्ट कार्यों का मुआयना करने के लिए जाइका नेपाल की 11 सदस्यीय टीम चार दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंची है।  और पढ़ें

12:59 PM, 19-Feb-2025

परीक्षा की तैयारी: संदीप कुमार बोले- रटने के बजाय एक मजबूत आधार बनाने पर करें ध्यान केंद्रित

अमर उजाला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कस्बा नरवाणा में तैनात अकाउंट्स विषय के प्रवक्ता संदीप कुमार से बात की। उन्होंने छात्रों को अकसर रटने के बजाय एक मजबूत आधार बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।  और पढ़ें

12:08 PM, 19-Feb-2025

हिमाचल: होटलों से भी महंगा होगा अब होम स्टे का पंजीकरण, मनमाने तरीके से तय की फीस

 प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए होम स्टे नियम 2025 में शहरी क्षेत्रों में होम स्टे की पंजीकरण फीस होटलों से भी महंगी हो गई है। और पढ़ें

12:02 PM, 19-Feb-2025

HP Assembly Budget Session: 26 मार्च को पारित होगा हिमाचल का बजट, इस दिन से शुरू होगा सत्र

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का यह आठवां सत्र बुलाया गया है। बजट 17 मार्च को पेश होगा, जबकि 26 मार्च को पारित होगा।  और पढ़ें

11:58 AM, 19-Feb-2025

Himachal: संगड़ाह उपमंडल में दो युवकों की ढांक में गिरने से माैत, 24 घंटे के अंतराल में हुए हादसे

सिरमाैर जिले के उपमंडल संगड़ाह में 24 घंटे के अंतराल में दो युवकों की ढांक में गिरने से मौत हो गई।  और पढ़ें

11:26 AM, 19-Feb-2025

Nerchowk Medical College: मनोरोग ओपीडी में हर रोज पहुंच रहे 200 मरीज, 50 चिट्टे की चपेट में

चिट्टा और दूसरे नशे की लत लगने के बाद अभिभावक और खुद युवा अपना उपचार करवाने आ रहे हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाने पहुंचे युवाओं का मनोचिकित्सक दवाओं और काउंसलिंग के जरिये मार्गदर्शन कर रहे हैं। और पढ़ें

11:15 AM, 19-Feb-2025

Solan: बद्दी अस्पताल में बच्चे की मौत पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

सोलन जिले के बद्दी अस्पताल के एक चिकित्सक पर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से बच्चे की मौत हो गई।  और पढ़ें

11:03 AM, 19-Feb-2025

HP Chitta Gang: चिट्टा गिरोह का सरगना और तहसील कल्याण अधिकारी समेत छह गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

प्रदेश की जिला शिमला पुलिस ने पांच अलग-अलग चिट्टा तस्करी और गिरोह से जुड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  और पढ़ें

10:33 AM, 19-Feb-2025

Jubbarhatti airport Shimla: जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर तैयार होंगे पोर्ट, एकसाथ तीन विमान हो सकेंगे पार्क

शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर एक साथ तीन विमान खड़े हो सकेंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। और पढ़ें

05:00 AM, 19-Feb-2025

Himachal Pradesh: घबराएं नहीं, IGMC 15 दिन में छुड़ाएगा चिट्टे की लत; बुधवार और शनिवार को लगे रही विशेष ओपीडी

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला आएं और 15 दिन में इस लत को छुड़वाएं। इलाज निशुल्क होगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 19-Feb-2025

Bhanupalli Leh Railline: भानुपल्ली-लेह रेललाइन के लिए 400 करोड़ से जकातखाना में बनेंगे दो पुल

भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेललाइन के लिए जकातखाना में सतलुज नदी पर 400 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण होगा। और पढ़ें

05:00 AM, 19-Feb-2025

Snow Leopard In HP: लाहौल में पहाड़ पर कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, निचले इलाकों का रुख कर रहे वन्य जीव

स्थानीय शोधार्थी दीपेंद्र ओथंगबा और अमीर जस्पा ने सोमवार को रापे गांव से करीब 2,000 मीटर दूर जोबरंग के पहाड़ों पर हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 19-Feb-2025

Himachal News: 10 KM की दूरी तय करने में डाक विभाग को लग गए 13 दिन, साक्षात्कार के दिन युवक के घर पहुंचा पत्र

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मात्र 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में डाक विभाग को 13 दिन लग गए। साक्षात्कार वाले दिन ही युवक के घर साक्षात्कार का पत्र पहुंचा। 
  और पढ़ें

02:00 AM, 19-Feb-2025

Himachal News: मां-बाप के बैंक खाते से खरीदा चिट्टा, अभिभावक थाने में तलब; रिश्तेदारों के खातों का भी इस्तेमाल

चिट्टे की अवैध तस्करी में संलिप्त युवा लेनदेन के लिए अपने माता और पिता के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से इनके परिजनों को भी पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। और पढ़ें

12:12 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: किक बॉक्सिंग के विजेताओं को किया सम्मानित

रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी की ओर से भारतीय एशियाई सावेट फ्रेंच किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मंडी जिले के नौ विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। और पढ़ें

12:12 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: लंबाथाच कॉलेज में एनएसएस शिविर शुरू

सराज कॉलेज लंबाथाच में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कॉलेज प्राचार्य विक्रम सिंह ठाकुर रहे। और पढ़ें

12:09 AM, 19-Feb-2025

नशे पर अंकुश के लिए संस्थाएं जनप्रतिनिधि करें सहयोग : अपूर्व

जिले में नशे के विरुद्ध लोगों के बढ़ते आक्रोश के बाद जिला प्रशासन नशे की गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई करेगा। और पढ़ें

12:07 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: मंडी के लिए 4210.20 करोड़ के ऋण क्षमता का आकलन तैयार

राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के माध्यम से मंडी जिले में साल 2025-26 के लिए करीब 4210.20 करोड़ रुपये के ऋण क्षमता का आकलन किया है। और पढ़ें

12:07 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: बास्केटबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले आज

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल में खेली जा रही बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। और पढ़ें

12:06 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: महाशिवरात्रि की पहली संध्या पर होगी ब्यास आरती, काशी से आएंगे पुजारी

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में इस बार पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। और पढ़ें

12:03 AM, 19-Feb-2025

Shimla News: चाइल्ड लाइन ने रुकवाई नाबालिग की शादी

बल्ह क्षेत्र में चाइल्ड लाइन की टीम ने समय पर पहुंचकर एक नाबालिग की शादी रुकवा दी है। और पढ़ें

12:03 AM, 19-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 19 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

बहाव सिंचाई योजना कंसा खड्ड से गनेहर रोपा का निर्माण पूरा होने पर इसे मंगलवार को संबंधित कृषक विकास समूह को हस्तांतरित कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें