फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 12 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 12-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:21 PM, 12-Feb-2025

Himachal Pradesh: कांगड़ा निवासी पैरा कमांडो शशि ठाकुर को मिला सेना मेडल, यहां मार गिराए थे दो आतंकवादी

जिला कांगड़ा की ग्राम पंचायत आघार (अलूहा) के निवासी भारतीय सेना के नायक एवं पैरा कमांडो शशि ठाकुर को बुधवार को सेना मुख्यालय में सेना मेडल वीरता से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

09:08 PM, 12-Feb-2025

38th National Games 2025: तेज दौड़कर सावन ने 5,000 मीटर रेस में जीता गोल्ड, 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में जोगिंद्रनगर निवासी सावन बरवाल ने गोल्ड जीतने के साथ ही 10 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। और पढ़ें

08:35 PM, 12-Feb-2025

Himachal News: सतपाल सिंह रायजादा बोले- डीजीपी केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर गिराना चाह रहे सरकार

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि डीजीपी केंद्रीय जांच एजेंसी के इशारे पर हिमाचल सरकार को गिराना चाहते हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:32 PM, 12-Feb-2025

Himachal Pradesh: चंबा जिले की सनवाल पंचायत में 'चमत्कारी खच्चर', जिसने कर दी डेढ़ करोड़ के सामान की ढुलाई!

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सनवाल पंचायत में एक बीपीएल परिवार से संबंधित वेंडर ने पांच सालों में एक खच्चर के जरिये विभिन्न विकास कार्यों में डेढ़ करोड़ की ढुलाई की है। क्या है पूरा मामला जानें... और पढ़ें

07:12 PM, 12-Feb-2025

Sanjay Awasthy: विधायक संजय अवस्थी बोले- भाजपा को युवाओं की चिंता नहीं, नशे के मुद्दे पर भी कर रही राजनीति

कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट लंबित रहा, जबकि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही मात्र चार महीनों के भीतर इसकी अधिसूचना जारी कर दी और नशा माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:03 PM, 12-Feb-2025

HP Rajya Chayan Aayog: भर्तियों में सिंगल विंडो और ओटीआर सिस्टम की कवायद तेज, 17 और 18 को बैठक; जानें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग सिंगल विंडो और वन टाइम रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रयासरत है।  और पढ़ें

06:56 PM, 12-Feb-2025

Himachal News: रामपुर के डकोलढ़ में 50 बीघा भूमि पर बनेगा NDRF का बेस सेंटर, लोगों को आपदा के वक्त मिलेगी मदद

रामपुर में करीब 50 बीघा भूमि पर एनडीआरएफ बेस सेंटर खुलेगा। यहां एनडीआरएफ के जवान शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में आपदा के वक्त तुरंत मदद पहुंचाएंगे। और पढ़ें

06:26 PM, 12-Feb-2025

Himachal News: आईआईटी मंडी को मिला 85 हजार डॉलर का दान, शोध और अकादमिक उत्कृष्टता बढ़ेगी; जानें डिटेल में

आईआईटी मंडी को अमेरिका में रहने वाले आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र मोहिंदर एल नय्यर से 85 हजार अमेरिकी डॉलर का दान मिला है।
  और पढ़ें

05:58 PM, 12-Feb-2025

Himachal: दलाश-आनी रूट पर चलती एचआरटीसी बस का टूटा चक्का, बाल-बाल बचीं सवारियां

आनी क्षेत्र में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।  दलाश से आनी जा रही एचआरटीसी बस का टायर अचानक खुल गया और लुढ़कता हुआ सड़क की दूसरी तरफ चला गया।  और पढ़ें

05:46 PM, 12-Feb-2025

Kullu: कार्तिकेय स्वामी मंदिर के कपाट खुले, पहले दिन सांसद कंगना रणौत ने टेका माथा

बुधवार को मंदिर के कपाट खुलते ही मंडी की सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रणौत भी दर्शन करने मंदिर पहुंचीं। मंदिर के समीप ही कंगना का निवास है। और पढ़ें

05:42 PM, 12-Feb-2025

Shimla Crime News: हिमाचल के शिमला में कहासुनी के बाद बार्बर ने उस्तरे से काट दिया दोस्त का गला, हालत गंभीर

शहर में एक सैलून में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बढ़े विवाद में बार्बर(नाई) ने उस्तरे से युवक के गले पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।  और पढ़ें

05:28 PM, 12-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुक्खू सरकार ने नहीं किया कोई इंतजाम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल से भी हर दिन हजारों की संख्या में लोग महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम प्रयागराज जा रहे हैं, लेकिन दु:ख इस बात का है कि हिमाचल की सरकार ने प्रदेशवासियों के प्रयागराज पहुंचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं।  और पढ़ें

05:18 PM, 12-Feb-2025

Himachal Weather: अटल टनल सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी के कारण अटल टनल होकर छोटे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।  और पढ़ें

04:04 PM, 12-Feb-2025

VIDEO : कृष्णा नगर में धूम धाम से मनाई गुरु रविदास की 648वीं जयंती

कृष्णा नगर में धूम धाम से मनाई गुरु रविदास की 648वीं जयंती और पढ़ें

03:03 PM, 12-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- प्रदेश में दिसंबर 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में 325 मेगावाट संयुक्त क्षमता की आठ अतिरिक्त परियोजनाओं के लिए सर्वे किया जा रहा है। और पढ़ें

12:09 PM, 12-Feb-2025

हिमाचल: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, समग्र शिक्षा अभियान ने जारी की डेटशीट

 समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। और पढ़ें

11:58 AM, 12-Feb-2025

HPU Shimla: बीएड की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं अब 6 मार्च से, विवि ने जारी किया शेड्यूल

विवि से संबद्ध निजी समेत सरकारी और दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सीडीओई में संचालित किए जा रहे बीएड कोर्स की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  और पढ़ें

11:32 AM, 12-Feb-2025

HP Horticulture: सेब की नई किस्मों की ओर बढ़ा रुझान, गाला और डिलीशियस पहली पसंद

प्रदेश में बागवानों का अब आधुनिक खेती और सेब की नई किस्मों की ओर रुझान बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में एचडीपी (हाई डेंसिटी प्लांटेशन) पर आधारित नए बगीचे लगाए जा रहे हैं। और पढ़ें

11:20 AM, 12-Feb-2025

Himachal: अफसरों के निजी स्टाफ पर होगा अब फाइलें ट्रैक करने का जिम्मा, सरकार ने बदली पुरानी व्यवस्था

प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों सहित प्रबंध निदेशकों के निजी स्टाफ पर अब फाइलें ट्रैक करने का जिम्मा रहेगा।  और पढ़ें

10:53 AM, 12-Feb-2025

बिलासपुर: नशा करने, बेचने वालों के परिवारों को पंचायत में नहीं मिलेंगी सुविधाएं

 पंचायत ने नशे के बढ़ते प्रकोप और उसके दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए जागरुकता अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया है। और पढ़ें

10:29 AM, 12-Feb-2025

हिमाचल: क्यों फेल हो रहे हैं दवा सैंपल... चलेगा पता, गुणवत्ता भी सुधरेगी

प्रदेश में बनने वाली दवाओं की गुणवत्ता नियंत्रण पर अब और ज्यादा काम होगा। राज्य के उद्योगों में बनी दवाओं के बार-बार फेल होने के कारणों का पता चल सकेगा और दवाओं की गुणवत्ता भी सुधरेगी।  और पढ़ें

10:19 AM, 12-Feb-2025

Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल और डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

एनआईटी हमीरपुर, एनआईटी वारंगल (तेलंगाना) और एनआईटी जालंधर के प्राध्यापकों और शोधार्थी ने इलेक्ट्रोकेमिकल तकनीक से कार्बन डाइऑक्साइड से हाइड्रो कार्बन फ्यूल तैयार किया है। और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल की जेलों में अब जाति आधार पर नहीं बांटा जाएगा कैदियों को काम, जानें विस्तार से

हिमाचल प्रदेश जेल मैनुअल 2021 में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने कई नए प्रावधान किए हैं। अब जेलों में जाति आधार पर कैदियों में काम का आवंटन नहीं किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम की बढ़ेगी क्षमता, एकसाथ 30 हजार दर्शक देख सकेंगे मैच

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की क्षमता बढ़ाने की तैयारी चल रही है। अभी स्टेडियम की क्षमता 22 हजार दर्शकों की है। आठ हजार की क्षमता बढ़ने के बाद इसमें एकसाथ 30 हजार दर्शक मैच दे सकेंगे। और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल के मंडी में SDM पर हमला मामले में नया मोड़, आरोपी अवैध खनन में नहीं था संलिप्त; जानें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय मंडी के समीप बिंद्रावणी में सोमवार देर शाम अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम सदर एवं आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर खनन माफिया द्वारा हमला करने बड़ा खुलासा हुआ है।   और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal Pradesh: सेब व चाय बागानों में भी बनेंगे होम स्टे, गैर हिमाचली पर्यटन कारोबारियों को भी अनुमति

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बहुप्रतीक्षित होम स्टे के लिए नए नियम जारी कर दिए हैं। नए नियमों के अनुसार 20 साल से अधिक समय से हिमाचल में रह रहे (अन्य राज्यों के लोग) और हिमाचल के निवासी जो प्रदेश से बाहर व्यवसाय कर रहे हैं, वे भी होम स्टे चलाने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal: वायु विस्फोट से बांध को सुरक्षित करेगा आईआईटी मंडी का नया समीकरण

समीकरण के जरिये वायु विस्फोट की स्थिति में बांध की लोड क्षमता का सही आकलन हो पाएगा। मौजूदा समय में महंगे सॉफ्टवेयर के जरिये यह आकलन होता है। और पढ़ें

05:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal: राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा पुलिस कांस्टेबल का स्टेट काडर बनाने का विधेयक, जानें विस्तार से

हिमाचल विधानसभा के धर्मशाला के तपोवन में शीत सत्र के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस संशोधन विधेयक 2024 पारित किया गया था। इसे राज्यपाल की मंजूरी की लिए भेजा गया था, मगर इसे अब राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

01:00 AM, 12-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 12 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें