फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 11-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 11-Feb-2025

Shimla News: जिले के निजी स्कूलों को रखने होंगे टेट पास शिक्षक

जिले के निजी स्कूलों में अब टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास शिक्षक ही रखने होंगे। और पढ़ें

10:30 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता समेत 4 लोगों ने उद्योगपति से की मारपीट, फिरौती की मांग के आरोप

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं ऊना के ललड़ी से जिला परिषद सदस्य कमल सैनी समेत चार लोगों पर उद्योगपति और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। उद्योगपति के अनुसार आरोपी फिरौती की मांग कर रहे थे।   और पढ़ें

09:38 PM, 11-Feb-2025

Himachal: शिमला जिले के निजी स्कूलों को रखने होंगे टेट पास शिक्षक, आदेश जारी; कोताही मिलने पर होगी कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में अब निजी स्कूलों में टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास शिक्षक ही रखने होंगे। स्कूल में टेट पास शिक्षक रखे हैं या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए विभाग कभी भी किसी भी स्कूल का औचक दौरा कर शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता की जांच कर सकता है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: महापंचायत में सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का शंखनाद, बोले- बिजली बोर्ड को खत्म नहीं होंगे देंगे

कमेटी की ओर से हीरालाल सहित अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की युक्तिकरण व केंद्रीयकरण के नाम पर शुरू की गई पद समाप्ति की मुहिम को एकतरफा करार देते हुए इसे बंद करने की मांग की।  और पढ़ें

09:24 PM, 11-Feb-2025

Shimla News: फंदे से लटका मिला एजी कार्यालय का अकाउंटेंट, शिमला ग्रामीण के जनोल की घटना

शिमला में पुलिस चौकी जतोग के तहत एक व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:22 PM, 11-Feb-2025

नेशनल गेम्स: राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल को दूसरा गोल्ड, हैंडबाल में बेटियां बनीं चैंपियन; नाटी डालकर मनाई खुशी

नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। और पढ़ें

09:08 PM, 11-Feb-2025

JEE Main Result 2025: हिमाचल की राजधानी शिमला के आव्य सिंह ने जेईई मेन सेशन-1 में प्राप्त किए 99.76 परसेंटाइल

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तीन होनहार छात्रों ने जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इनमें आव्य सिंह मेहता ने सबसे अधिक 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:46 PM, 11-Feb-2025

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- चिट्टा से युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद, प्रदेश सरकार नहीं उठा रही कदम

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है पर वर्तमान सरकार इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। और पढ़ें

08:00 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: अपनी ही पार्टी पर बरसे कृषि मंत्री चंद्र कुमार, बोले- कांग्रेस संगठन हो गया है पैरालाइज्ड

कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन पैरालाइज्ड हो गया है। चंद्र कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव पूरी गंभीरता से नहीं लड़ा।  और पढ़ें

07:01 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- कौशल विकास से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहा कि राज्य सरकार निगम के आठ निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। इन भवनों के निर्माण कार्य को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।  और पढ़ें

06:40 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: कंबोडिया पहुंचा हिमाचल प्रदेश के मेधावियों का दल, विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का किया दौरा

हिमाचल प्रदेश से शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश गए 50 मेधावी विद्यार्थियों के दल ने मंगलवार को कंबोडिया स्थित विश्व प्रसिद्ध अंगकोर वाट मंदिर का दौरा किया। अंगकोर वाट कंबोडिया के अंकोर क्षेत्र में स्थित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मंदिर है, जो 162.6 हेक्टेयर (402 एकड़) में फैला हुआ है।  और पढ़ें

06:20 PM, 11-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- बिजली बोर्ड में अपनी तानाशाही बंद करें CM, तुगलकी फैसले पर विचार करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड को हर दिन निशाना बना रही है। सरकार युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड से नौकरियां खत्म कर रही है।  और पढ़ें

06:02 PM, 11-Feb-2025

Himachal Pradesh: फील्ड में काम कर रहे एचएएस अधिकारियों ने मांगे पीएसओ, मंडी में हुई घटना के बाद उठी मांग

बीते दिन मंडी के एसडीएम पर हुए हमले के बाद प्रशासनिक सेवा अधिकारी संघ ने सरकार से फील्ड में काम रहे सभी एचएएस अफसरों की सुरक्षा के लिए पीएसओ देने की मांग की है।  और पढ़ें

05:44 PM, 11-Feb-2025

Shimla News: बागवानों और किसानों को मोबाइल पर मिलेगा मौसम का अलर्ट, जिले में स्थापित होंगे इतने वैदर स्टेशन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में किसानों को उनके फोन पर अलर्ट के जरिये मौसम का ताजा अपडेट मिलता रहेगा। इससे उन्हें अपनी फसलों की सुरक्षा करने का पर्याप्त समय मिल पाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:33 PM, 11-Feb-2025

Ancestral Property Rights: हिमाचल में बेटियों को मिलेगा संपत्ति में समान अधिकार, एक्ट में किया संशोधन

प्रदेश में बेटियों को भी अब संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा। पैतृक संपत्ति में बेटी को भी बेटे की तरह एक अलग इकाई माना जाएगा।  और पढ़ें

03:43 PM, 11-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल के श्रद्धालुओं की गाड़ी यूपी में पलटी, अयोध्या के बाद काशी दर्शन करने जा रहे थे यात्री

हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर के पास पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं। और पढ़ें

03:21 PM, 11-Feb-2025

Himachal Weather: विंटर सीजन में सामान्य से 75 फीसदी कम बरसे बादल, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

 प्रदेश में माैजूदा विंटर सीजन में 1 जनवरी से 11 फरवरी तक सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।  और पढ़ें

01:19 PM, 11-Feb-2025

VIDEO : तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे

तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुए बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चे और पढ़ें

12:48 PM, 11-Feb-2025

Drug Case: पुलिस कर्मियों के मोबाइल खोलेंगे राज, संपत्तियां खंगालने की तैयारी

नशीले पदार्थों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारियों के घरों में एक साथ दबिश देने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। दबिश के दौरान पुलिस कर्मचारियों के मोबाइल फोन को कब्जे में लिए हैं।  और पढ़ें

12:43 PM, 11-Feb-2025

Kangra: गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों को अब तक बांटा 450 करोड़ मुआवजा

 प्रशासन ने प्रभावितों को 505 करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने का खाका तैयार किया था। इसमें अब प्रशासन 100 करोड़ रूपये की राशि सरकार से मिलने का इंतजार कर रहा है। और पढ़ें

12:23 PM, 11-Feb-2025

पीएमजीएसवाई: हिमाचल की 40 सड़कों के लिए केंद्र से मिले 262.75 करोड़ रुपये

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण कनेक्टिविटी डिविजन के निदेशक देवेंद्र कुमार ने इस संबंध में प्रधान सचिव लोक निर्माण और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र भेजा है। और पढ़ें

12:13 PM, 11-Feb-2025

सीपीआरआई शिमला: आलू की 17 किस्में विकसित कीं, कई उपलब्धियों पर मिली आउटस्टैंडिंग रैंकिंग

एरोपोनिक तकनीक से आलू बीज उत्पादन की लाइसेंसिंग शुरू करने, पांच वर्षों में आलू की 17 नई किस्में विकसित करने और आलू बीज निमेटोड का तोड़ निकालने सहित अन्य उपलब्धियों के लिए सीपीआरआई को ग्रेडिंग मिली है।  और पढ़ें

12:02 PM, 11-Feb-2025

छात्रवृत्ति घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

 ईडी निदेशालय मुख्यालय और शिमला शाखा के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। शिमला शाखा में सहायक निदेशक रहते आरोपी ने क्या क्या गड़बड़ी की है, इसकी जांच की जा रही है। और पढ़ें

11:58 AM, 11-Feb-2025

सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी, वन्य प्राणी विभाग ने की पहल

जू में देवकी नामक नई मादा भालू को लाया गया है। इसकी आयु करीब 30 वर्ष के करीब है। मिनी जू रेणुकाजी में भालुओं की संख्या बढ़कर अब दो हो गई है। और पढ़ें

11:38 AM, 11-Feb-2025

हिमाचल: इतिहास लेक्चरर का आठ माह से नहीं निकला परिणाम, अभ्यर्थी परेशान

 प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा के आठ माह बाद भी पीजीटी लेक्चर इतिहास (स्कूल न्यू) की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। और पढ़ें

11:32 AM, 11-Feb-2025

Shimla: थाने में पड़ी फाइल को 12 साल तक ढूंढती रही पुलिस, संदूक में मिली; जानें पूरा मामला

12 साल पहले गुम हुई केस की फाइल थाने के ही एक ट्रंक में मिली।  और पढ़ें

11:19 AM, 11-Feb-2025

Lahaul: लाहौल में पागलनाला के समीप गिरी गाड़ी, तीन पर्यटकों को आईं चोटें

रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में पागलनाला के समीप मंगलवार सुबह एक टाटा सूमो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।  और पढ़ें

11:12 AM, 11-Feb-2025

AIIMS Bilaspur: चंडीगढ़ के चक्करों से अब छुटकारा, एम्स बिलासपुर में मार्च से मिलेगी पैट स्कैन की सुविधा

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर मरीजों के लिए मार्च 2025 से पैट स्कैन (पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी) की सुविधा उपलब्ध होगी। और पढ़ें

11:06 AM, 11-Feb-2025

शोध में खुलासा: जलस्त्रोतों में प्लास्टिक कण, जलीय जीव खाने से बिगड़ रही सेहत

मछलियां और अन्य जलीय जीव प्लास्टिक के सूक्ष्म कण अपना आहार समझकर निगल रहे हैं। ये फूड चेन में आकर मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला, आईआईटी मंडी सहित सात प्रमुख संस्थानों के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। और पढ़ें

10:58 AM, 11-Feb-2025

Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गया चिट्टा तस्कर, पुलिस पूछताछ में खुलासा

चिट्टा तस्कर संदीप शाह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था। और पढ़ें

10:54 AM, 11-Feb-2025

उद्योगपतियों की दोटूक: बिजली दरें बढ़ीं तो हिमाचल में मुश्किल हो जाएगा उद्योग चलाना

 उद्योगपतियों ने दोटूक कहा कि अब बिजली दरें बढ़ती हैं तो हिमाचल में कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।  और पढ़ें

10:29 AM, 11-Feb-2025

बदल रहा मौसम चक्र: हिमाचल में समय से पहले आए सेब पौधों पर पत्ते, खिल गए बुरांश के फूल

प्रदेश में ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रभाव और हरित आवरण कम होने के चलते पिछले एक दशक से मौसम चक्र में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। और पढ़ें

10:14 AM, 11-Feb-2025

हिमाचल प्रदेश: मंडी में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम पर हमला, अधिकारी का दांत टूटा

 मंडी के समीप बिंद्रावणी में सोमवार देर शाम अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए एसडीएम सदर एवं आईएएस अधिकारी ओमकांत ठाकुर पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। और पढ़ें

10:09 AM, 11-Feb-2025

Himachal: हिमाचल में ओपीएस की जगह अब यूपीएस लागू करने पर मंथन, मामला कैबिनेट में ले जाने की तैयारी

राज्य सरकार ओपीएस की जगह यूपीएस लागू करने की संभावना पर विचार कर रही है। कर्मचारियों के लिए ओपीएस की जगह यूपीएस को लागू करने का मामला कैबिनेट की बैठक में लाने की तैयारी है। और पढ़ें

10:02 AM, 11-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

एक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 17.5 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें