फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 04-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 04-Feb-2025

Shimla News: शिमला की दीक्षा वशिष्ठ राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित

राजधानी शिमला की दीक्षा वशिष्ठ को पटना में राष्ट्रीय प्रेरणा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

10:01 PM, 04-Feb-2025

Himachal News: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 4.84 लाख की उगाही, चंबा निवासी 19 साल का आरोपी गिरफ्तार; जानें

सोमवार को जिला साइबर सेल ने चंबा से एक 19 साल के जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ठगी की रकम हासिल करने के लिए केनरा और पंजाब नेशनल बैंक में खाते खोले थे। वह आठवीं तक पढ़ा है और मजदूरी करता है। और पढ़ें

09:37 PM, 04-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण, गगरेट में लगेगा बांस आधारित उद्योग

हिमाचल प्रदेश के मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहीं, कृषि और वन विभाग को गगरेट में बांस आधारित उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 04-Feb-2025

कसौली गैंगरेप मामला: पीड़िता ने मांगी अपने केस की स्टेटस रिपोर्ट, 17 फरवरी तक कोर्ट में हैं छुट्टियां; जानें

हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर गैंगरेप मामले में पीड़िता ने कसौली कोर्ट में पत्र देकर अपने केस की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। और पढ़ें

08:56 PM, 04-Feb-2025

Amar Ujala Samvad: प्रगतिशील किसान बोले- लावारिश पशुओं से छुटकारा पाने को सरकार बनाए अलग विभाग, जानें

पशु चिकित्सालय बसाल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने कहा कि लावारिश पशुओं के लिए विभाग नहीं बल्कि पशुपालक खुद जिम्मेदार हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:42 PM, 04-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल विधानसभा में भर्तियों पर बवाल, रणधीर शर्मा बोले- चहेतों को दी गई नौकरियां, रद्द हो भर्ती

विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिवालय ने दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करके 14 लोगों को नियुक्तियां दीं।  और पढ़ें

06:28 PM, 04-Feb-2025

Himachal News: दुबई की मरियन ने हमीरपुर के सनेड गांव के सुरेंद्र से की शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

जिला हमीरपुर के उखली पंचायत के सनेड गांव के सुरेंद्र से प्यार कर बैठी दुबई की मरियन, जिसने हिन्दू रीति-रिवाज से भराड़ी माता मंदिर में शादी कर ली।  और पढ़ें

06:04 PM, 04-Feb-2025

Una: अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, बेटे और बेटी के लिए मांगी मन्न

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। सुनीता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की और मां के चरणों में फूल चढ़ाए।  और पढ़ें

05:58 PM, 04-Feb-2025

Himachal: भाई संग खो-खो खेलते शुरू हुआ नीता का स्वर्णिम सफर, कुल्लू पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

कुल्लू जिले की खिलाड़ी नीता ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों में बड़ा नाम कमाया है। किसान की बेटी ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर पदक जीत नया मुकाम हासिल किया है। और पढ़ें

05:54 PM, 04-Feb-2025

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, रोहतांग सहित ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी, कई भागों में बारिश

मंगलवार सुबह से अटल टनल रोहतांग सहित जनजातीय क्षेत्र लाहाैल-स्पीति, चंबा, किन्नाैर के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। और पढ़ें

05:48 PM, 04-Feb-2025

Himachal News: माता श्री नयना देवी जी के दर्शन के लिए पहुंचीं गोविंदा की पत्नी, बेटी संग की पूजा अर्चना

मंगलवार को बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ मां नयना देवी जी के दर्शन किए। और पढ़ें

05:42 PM, 04-Feb-2025

Mandi International Mahashivratri Fair: बड़ादेव कमरुनाग को मिला न्यूंद्रा, 25 फरवरी को होगा भव्य मिलन; जानें

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में पधारने के लिए जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की तरफ से मेले का पहला न्यून्द्रा (निमंत्रण) दे दिया गया है।  और पढ़ें

05:31 PM, 04-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू रखेंगे प्रदेश की पहली हरित हाइड्रोजन परियोजना की आधारशिला, प्रतिदिन 423 किलो उत्पादन

सीएम सुक्खू सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दभोटा में 1 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन  प्लांट का शिलान्यास करेंगे। लगभग 9.04 करोड़ रुपये के निवेश से निर्मित किए जाने वाले इस ग्रीन प्लांट में प्रतिदिन 423 किलोग्राम ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन की क्षमता होगी। और पढ़ें

05:20 PM, 04-Feb-2025

VIDEO : रणधीर शर्मा बोले- विधानसभा भर्तियों में हुई धांधली, रद्द होनी चाहिए

रणधीर शर्मा बोले- विधानसभा भर्तियों में हुई धांधली, रद्द होनी चाहिए और पढ़ें

05:18 PM, 04-Feb-2025

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: SHO प्रियंका चौहान बोलीं- गलत बात पर चुप्पी आगे चलकर बड़े अपराध को देती है जन्म

नारी गरिमा को समर्पित अमर उजाला के 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल' अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिरला में छात्राओं को रेणुका थाने की एसएचओ प्रियंका चौहान ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।  और पढ़ें

04:44 PM, 04-Feb-2025

Shimla: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से मिले चेतन बरागटा, खड़ापथर सुरंग और छैला-सोलन बागवानी मार्ग मांगा

 चेतन बरागटा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात कर खड़ापथर सुरंग (जुब्बल-कोटखाई) तथा छैला से सोलन बागवानी मार्ग को राष्ट्रीय स्तर की परियोजना के रूप में स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।  और पढ़ें

04:29 PM, 04-Feb-2025

ASER: भाषा और गणित में हिमाचल के बच्चों का सीखने का स्तर बढ़ा, शिक्षा मंत्री को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह निष्कर्ष प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से जारी असर(ASER 2024) रिपोर्ट में सामने आया है।  और पढ़ें

04:01 PM, 04-Feb-2025

HP Politics: सुक्खू बोले- भाजपा के 50 फीसदी विधायक बैठक में आना चाहते थे, जयराम के अड़ियल रवैये से नहीं पहुंचे

सीएम सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के 50 फीसदी विधायकों ने मुझसे संपर्क किया और कहा कि वे (विधायक प्राथमिकताबैठक के लिए) आना चाहते हैं और उन्होंने जयराम ठाकुर से भी कहा कि उन्हें आना चाहिए और अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।  और पढ़ें

03:58 PM, 04-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल के मंडी में गाय के साथ क्रूरता, टांगें बांधी हुई थी, अमानवीय कृत्य की आशंका, मामला दर्ज

जिला मंडी के गांव हलेल में गाय के साथ क्रूरता की घटना हुई है। गाय की हालत देखते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य की आशंका की वजह से धनोटु पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
  और पढ़ें

03:45 PM, 04-Feb-2025

Himachal Pradesh: पंचायतों में बेवजह नहीं लटकेंगे विकास कार्य, हिमाचल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अभी जानें

बिना किसी ठोस वजह के पंचायतों में विकास कार्यों को लटकाने की प्रवृति पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने बीडीओ को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए शक्तियां प्रदान कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:28 PM, 04-Feb-2025

Himachal: धर्मशाला में होंगी नेशनल मास्टर गेम्स, 24 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे देशभर के 6000 खिलाड़ी

 धर्मशाला में नेशनल मास्टर गेम्स का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा। इसमें फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत 24 खेलों में देशभर के करीब 6000 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।  और पढ़ें

01:55 PM, 04-Feb-2025

Una: ऊना अस्पताल के गायनी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कोई हताहत नहीं

ऊना जिला मुख्यालय में स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में बुधवार सुबह गायनी वार्ड में अचानक आग लग गई। गायनी वार्ड के दो कमरों के बीच स्थापित बिजली के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण पूरा वार्ड धुएं से भर गया।  और पढ़ें

01:41 PM, 04-Feb-2025

हिमाचल: छह कॉलेजों में 50, 12 में 100 से कम विद्यार्थी, शिक्षा निदेशालय ने तैयार किया बंद करने का प्रस्ताव

 प्रदेश के छह कॉलेजों में 50 और 12 में 100 से कम विद्यार्थी हैं। सरकार के निर्देशों पर कम छात्रों वाले कॉलेजों को बंद करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है।  और पढ़ें

01:26 PM, 04-Feb-2025

Himachal: नौणी विवि ने तैयार की बांस की प्रजातियां; बनेगा अचार, सब्जी, खाने से मजूबत होंगी हड्डियां

बांस का अचार और मुरब्बा भी बनता है। बांस का अचार स्वादिष्ट होने के साथ ही फायदेमंद भी माना जाता है।  और पढ़ें

01:19 PM, 04-Feb-2025

हिमाचल: सिरमाैर के कोलर में सिंदूर की खेती का सफल प्रयोग, 80 पौधों का बगीचा किया तैयार

सिंदूर (कुमकुम) की खेती का सफल प्रयोग हुआ है। सिरमौर के कोलर निवासी किसान गिरधारी लाल ने अपने खेत में 80 पौधों को तैयार किया है। और पढ़ें

12:49 PM, 04-Feb-2025

Himachal: हिमाचल के स्कूलों में मौसम आधारित छुट्टियां उपायुक्त ही तय करेंगे, शिक्षा विभाग ने तय किया शेड्यूल

शिक्षा विभाग का स्कूलों की छुट्टियों तय करने के लिए बनाया गया नया शेड्यल लगभग तय हो गया है। इसको लेकर अब सरकार की मंजूरी लेना ही शेष रह गया है। और पढ़ें

12:43 PM, 04-Feb-2025

World Cancer Day: फेफड़े के कैंसर के 80 फीसदी मामलों में मुख्य कारण धूम्रपान, अध्ययन में खुलासा

डॉक्टरों के मुताबिक धूम्रपान में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे कि टार, निकोटिन, और कार्बन मोनोक्साइड व्यक्ति के फेफड़े की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर के विकास को बढ़ावा को देते हैं।  और पढ़ें

12:28 PM, 04-Feb-2025

Solan: दो नकाबपोशों ने दुकान का ताला तोड़ चोरी किए हजारों रुपये के मोबाइल, वारदात सीसीटीवी में कैद

 भूपनगर में दो नकाबपोश शातिरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर हजारों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए हैं। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। और पढ़ें

11:51 AM, 04-Feb-2025

Himachal: सीनियर वर्ग की कोर्फबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहा हिमाचल

सीनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम ने जम्मू-कश्मीर राज्य की टीम को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि सब जूनियर वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम क्वाटर फाइनल तक ही पहुंच पाई।  और पढ़ें

11:44 AM, 04-Feb-2025

Shimla: फर्जी वर्क डन सर्टिफिकेट बना ठेकेदार ने ले लिया 11 करोड़ का काम, टेंडर रद्द

शिमला में करीब 11 करोड़ से डूमी-कड़ेची सड़क का निर्माण होना है, इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर निकाले थे। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल के ठियोग में टैंकरों से पानी की आपूर्ति घोटाले में FIR, हो सकती हैं कई गिरफ्तारियां

हिमाचल प्रदेश के ठियोग में हुए पेयजल सप्लाई घोटाले में एफआईआर दर्ज हो गई है। अब विजिलेंस थाना इसकी जांच करेगा। आने वाले दिनों में इस मामले में कई गिरफ्तारियां हो सकती हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal News: एलायंस एयर-स्पाइस जेट ने कम की दिल्ली-धर्मशाला के लिए उड़ानें, जानें क्या है इसके पीछे वजह

पर्यटन सीजन में दिल्ली-धर्मशाला हवाई रूट पर सात से आठ उड़ानों के कारण व्यस्त रहने वाला गगल हवाई अड्डे पर ऑफ सीजन में उड़ानों की संख्या में कमी आई है।  और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल की जनता को इस माह से चुकाना होगा दूध और पर्यावरण सेस, लगेगा महंगी बिजली का झटका

हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अब दूध और पर्यावरण सेस भी शामिल कर दिया गया है। इससे प्रदेश के 27 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगेगा। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश को रेलवे के लिए मिले 2716 करोड़ रुपये, चार अमृत रेलवे स्टेशन बनेंगे, जानें

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय बजट में रेलवे के विस्तार के लिए 2,716 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रदेश के चार रेलवे स्टेशनों को अमृत स्टेशन की तर्ज पर स्तरोन्नत किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal Pradesh: ऋषि, सुमित ने लाल गेंद क्रिकेट को कहा अलविदा, पारस खेलेंगे एक-दो मैच

हिमाचल प्रदेश के दो क्रिकेटरों ऋषि धवन और सुमित वर्मा ने लाल गेंद से संन्यास ले लिया है। क्रिकेटर अब वह केवल लीग में ही खेलेंगे या फिर कोच बनकर युवा क्रिकेटरों की आगे लाने का काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...  और पढ़ें

05:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 136 स्कूलों में विकसित नहीं हो सकेंगे हर्बल गार्डन, आयुष विभाग खर्च कर रहा बजट

हिमाचल प्रदेश के 136 स्कूलों में हर्बल गार्डन विकसित नहीं हो सकेंगे। आयुष विभाग ने उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र जारी कर नए स्कूलों की सूचना जल्द देने को कहा है। वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:00 AM, 04-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में इस माह सभी क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी होने का बहुत कम पूर्वानुमान है। फरवरी के दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। ये कहना है मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का। विस्तार से पढ़ें... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें