फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 03-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: डीएफओ नदारद, एफआरए की बैठक से स्थगित

वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक को वन मंडल अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण स्थगित करना पड़ा। और पढ़ें

11:26 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: विधि विवि से हटाए दैनिक भोगियों का डीसी ऑफिस के बाहर हल्ला बोल

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल से हाल ही में हटाए 43 और पूर्व में हटाए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर हल्ला बोला। और पढ़ें

11:21 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: दफ्तर में लगी स्क्रीन बताएगी कितना भरा टैंक, कैसा है पानी का प्रेशर

शहर में बने पेयजल टैंकों में पानी का स्तर कितना है, किस प्रेशर से पानी आ रहा है, इसकी पूरी जानकारी अब दफ्तर में लगी स्क्रीन पर मिलेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
11:18 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: निगम पार्किंग में लूट, बिना रसीद एक घंटे के वसूले 50 रुपये

शहर के सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास बनी नगर निगम की पार्किंग के संचालक ने एक वाहन मालिक से एक घंटे के 50 रुपये वसूल लिए। और पढ़ें

11:16 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: ओ निलिमा पर कुलदीप शर्मा ने नचाया

राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में चमियाना-मल्याण-पटगैहर छात्र संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। और पढ़ें

विज्ञापन
11:09 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: निगम ने सात भवनों की कंपलीशन को दी मंजूरी

राजधानी में बने सात भवनों की कंपलीशन को नगर निगम ने मंजूरी दे दी है। और पढ़ें

11:08 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: नशे में कैद बेटियों की मुक्ति के लिए नहीं कोई केंद्र

चिट्टे का नशा युवाओं को गिरफ्त में फंसाता जा रहा है। हालत यह है कि युवकों के साथ ही युवतियां भी इस नशे की आदी होती जा रही हैं। और पढ़ें

11:02 PM, 03-Feb-2025

Shimla News: संदीप शाह गिरोह के दस और पैडलर गिरफ्तार

संदीप शाह अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह के लिए नशा तस्करी करने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। और पढ़ें

09:32 PM, 03-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल के हमीरपुर में छिंज मेले में कुश्ती लड़ते हुए पहलवान की मौत, होमगार्ड का जवान था मृतक

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पहलवान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दंगल में दांवपेच लड़ाते हुए वह अचानक लड़खड़ा गया। पढ़ें पूरी खबर...  और पढ़ें

08:52 PM, 03-Feb-2025

Himachal CM: सीएम सुक्खू बोले- कांगड़ा के चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ेंगे, नशा माफिया पर और सख्ती होगी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा के चाय बागानों को पर्यटन से जोड़ा जाएगा। वहीं, राज्य सरकार नशा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।  और पढ़ें

07:23 PM, 03-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका; खाली बोतल, सिंरिज और नशीला पदार्थ बरामद

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के खियूरी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पुलिस ने शव के साथ वहां पर बैग और खाली बोतल समेत अन्य नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। और पढ़ें

06:42 PM, 03-Feb-2025

Himachal Pradesh: पंखे से लटका मिला केवी के शिक्षक का शव, पूर्वी दिल्ली का रहने वाला था गोपाल चंद, जांच शुरू

केंद्रीय विद्यालय संधोल के एक शिक्षक का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। पूर्वी दिल्ली निवासी गोपाल चंद (32) केंद्रीय विद्यालय संधोल में चार साल से कार्यरत था।  और पढ़ें

06:26 PM, 03-Feb-2025

Himachal Pradesh: कुल्लू के शारवी के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक गंभीर घायल; एक को मामूली चोटें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में उरटू के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है और एक गंभीर घायल है व चालक को हल्की चोटें आई हैं।
  और पढ़ें

05:46 PM, 03-Feb-2025

Himachal Weather: बीते 33 दिनों में सामान्य से 85 फीसदी कम बरसे बादल, जानें एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

माैजूदा विंटर सीजन 1 जनवरी से 3 फरवरी तक सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। और पढ़ें

05:40 PM, 03-Feb-2025

Himachal Pradesh: बच्चों ने मां-बाप को भी लगाई चिट्टे की लत, 20 परिवार हो गए आदी, दवा बताकर चखा दिया सफेद नशा

हिमाचल प्रदेश में करीब 20 परिवार हैं, जो इस लत के शिकार हो गए हैं। एक परिवार के बेटे ने मां को घुटने के दर्द की दवा बताकर चिट्टे की डोज दे दी। दर्द से राहत मिली तो मां ने दूसरे दिन फिर वही दवा मांग ली। सिलसिला चलता रहा। इसी बीच मां को नशे की लत लग गई।  और पढ़ें

05:38 PM, 03-Feb-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले- भाजपा का विधायक दल जयराम ठाकुर की नहीं सुनता बात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा का विधायक दल जयराम ठाकुर की बात नहीं सुनता है।  और पढ़ें

05:37 PM, 03-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू ने विधायकों के साथ की बजट प्राथमिकता बैठक, बोले- सरकार को नाबार्ड से मिले 903.21 करोड़

 मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए नाबार्ड से 903.21 करोड़ रुपये की 127 परियोजनाओं के लिए स्वीकृति प्राप्त कर ली है।  और पढ़ें

04:04 PM, 03-Feb-2025

Mandi Shivratri: मंडी कलम पहाड़ी लघु चित्रकला शैली में तैयार निमंत्रणपत्र से देवी-देवताओं को दिया जाएगा न्योता

 प्रचलित मंडी कलम शैली पहाड़ी लघु चित्रकला श्रंृखला के अनुरूप आर्ट वर्क के साथ प्रकाशित निमंत्रणपत्र उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि मेला कमेटी अपूर्व देवगन ने सोमवार को लाॅन्च किया। और पढ़ें

03:35 PM, 03-Feb-2025

Himachal: हिमाचल के शक्तिपीठों में एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग, सांसद सिकंदर ने राज्यसभा में उठाया मामला

सांसद सिकंदर कुमार ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों और अन्य तीर्थ स्थलों पर बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से अक्षम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की मांग राज्यसभा में उठाई गई। और पढ़ें

02:14 PM, 03-Feb-2025

VIDEO : मैत्री संस्था ने कालीबाड़ी में वसंत पंचमी पर बच्चों को बांटे मीठे चावल, किताबें-कॉपियां

मैत्री संस्था ने कालीबाड़ी में वसंत पंचमी पर बच्चों को बांटे मीठे चावल, किताबें-कॉपियां और पढ़ें

01:30 PM, 03-Feb-2025

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- विधायक प्राथमिकता बैठकों का होगा बहिष्कार, सर्वसम्मति से लिया फैसला

जयराम ने कहा कि हिमाचल में विधायक संस्था को तबाह किया गया है। विधायक को आठ-आठ घंटे थाने में बैठाया जा रहा है। कभी भी चुने हुए प्रतिनिधि को इतना जलील नहीं किया गया।  और पढ़ें

01:28 PM, 03-Feb-2025

VIDEO : शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित और पढ़ें

12:25 PM, 03-Feb-2025

हिमाचल: एक्सपोजर विजिट पर सिंगापुर और कंबोडिया जाने वाले 50 बच्चों के नाम तय, यहां देखें पूरी सूची

बच्चों के साथ शिक्षक भी जाएंगे, जिनकी सूची अभी जारी नहीं की गई है। सभी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला से 7 फरवरी को विदेश यात्रा के लिए रवाना करेंगे। और पढ़ें

12:12 PM, 03-Feb-2025

Himachal: संस्थागत प्रसव में हमीरपुर प्रथम, चंबा पिछड़ा, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

 चंबा जिले में पिछले तीन वर्षों में गर्भवतियों के संस्थागत प्रसव की दर प्रदेशभर में सबसे कम रही है। घरेलू प्रसव में चंबा प्रदेश में शीर्ष स्थान पर है। और पढ़ें

12:02 PM, 03-Feb-2025

Mandi: पूर्व क्रिकेटर यजुर्विन्द्र पहुंचे मंडी, दोस्तों के साथ पड्डल की यादों को किया ताजा

विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले यजुर्विन्द्र सिंह मंडी पहुंचे। उन्होंने अपने पुराने साथियों अनिल सेन समेत अन्य से बातचीत कर यादों को ताजा किया।  और पढ़ें

11:59 AM, 03-Feb-2025

हिमाचल: पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने से फंसे खनन लीज के 100 से अधिक मामले

खनन लीज स्वीकृत न होने से क्रशरों को कच्चा माल नहीं मिल पा रहा, जिससे प्रदेश सरकार को 50 करोड़ से अधिक के राजस्व का नुकसान हो रहा है।  और पढ़ें

11:55 AM, 03-Feb-2025

HP Wildlife: पौंग बांध झील में इस बार पहुंचे रिकाॅर्ड विदेशी परिंदे, पक्षी प्रेमी उत्साहित

पौंग डैम झील में पक्षियों की संख्या में इस साल रिकॉर्ड 83,555 की वृद्धि हुई है। प्रदेश के पौंग अभयारण्य में 2025 की वार्षिक जलपक्षी गणना में 97 प्रजातियों के 1,53,719 पक्षी दर्ज हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।  और पढ़ें

11:36 AM, 03-Feb-2025

हिमाचल: कबड्डी में अजेय रहीं बेटियां, हरियाणा की टीम को दो बार हराया, टीम ने ऐसे हासिल किया मुकाम

प्रतियोगिता में हिमाचल ने हरियाणा को दो बार हराया। सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के मिल्लाह गांव की पुष्पा राणा की अगुवाई में हिमाचल ने कबड्डी का खिताब अपने नाम किया है। और पढ़ें

11:19 AM, 03-Feb-2025

Union Budget: ऊर्जा विकास योजना में हिमाचल को मिलेंगे 300 करोड़, पानी की व्यवस्था में भी होगा सुधार

हिमाचल प्रदेश ऊर्जा डेवलपमेंट प्लान में प्रदेश को वर्ष 2025-26 में 300 करोड़ रुपये मिलेंगे।  और पढ़ें

11:01 AM, 03-Feb-2025

हिमाचल: पालमपुर के भगोटला में बनेगा आईआईटी मंडी का कैंपस, केंद्र से मिली मंजूरी

बुटेल ने बताया कि करीब 52 हेक्टेयर जमीन पर आईआईटी का कैंपस तैयार होगा। इसके लिए 21 हेक्टयर जमीन तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम कर दी गई है। और पढ़ें

10:57 AM, 03-Feb-2025

Himachal: मेडिकल कॉलेजों में अब विशेषज्ञ चिकित्सकों का होगा कॉमन कैडर, स्वास्थ्य सेवाओं में आएगी गुणवत्ता

प्रदेश सरकार ने इस बाबत सैद्धांतिक निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से बेहतर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता में मदद मिलेगी। और पढ़ें

10:49 AM, 03-Feb-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- सचिवालय में बैठेंगे एचएएस अधिकारी, फाइलों में देरी बड़ा भ्रष्टाचार

सीएम सुक्खू ने कहा कि एसडीएम स्तर के एचएएस अधिकारियों को भी राज्य सचिवालय में तीन-चार महीने बैठाया जाएगा, जिससे वह कामकाज को ठीक से जान सकें। इससे उनकी कार्यशैली में और सुधार होगा। और पढ़ें

10:26 AM, 03-Feb-2025

Himachal: पहाड़ों की रानी शिमला से रूठी बर्फ... तीन दशक में 37 फीसदी घटा हिमपात, विभाग के आंकड़ों में खुलासा

 पहाड़ों की रानी शिमला से बर्फबारी अब रूठ-सी गई है। साल 1990 से लेकर 2020 तक शिमला में बर्फबारी 37 फीसदी कम दर्ज की गई है।  और पढ़ें

10:24 AM, 03-Feb-2025

Central Taxes Share: हिमाचल को केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के 1,125 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे

प्रदेश को अगले वित्त वर्ष में केंद्रीय करों के हिस्से के रूप में 1,125.06 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे। और पढ़ें

09:59 AM, 03-Feb-2025

Earthquake Today: हिमाचल के कुल्लू जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कुल्लू में जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था। और पढ़ें

05:00 AM, 03-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

38 करोड़ रुपये के कथित लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी युद्ध चंद बैंस की संपत्ति जब्त करने की तैयारी चल रही है। विजिलेंस की प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी बैंस ने अपने रिश्तेदारों को गारंटर बनाया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें