फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 08-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 08-Jan-2025

Himachal Accident: सिरमौर जिले के खजूरना में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, दो गाड़ियां आई चपेट में, तीन घायल

Nahan Accident: नेशनल हाईवे चंडीगढ़ देहरादून पर नाहन के समीप खजूरना पुल के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। और पढ़ें

09:22 PM, 08-Jan-2025

Shimla News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने पेश की मानवता की मिसाल, दुर्गम क्षेत्र के लिए भेजा अपना हेलिकॉप्टर

जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर को जब असहनीय दर्द उठा, तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और उन्हें एयरलिफ्ट करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा। और पढ़ें

08:44 PM, 08-Jan-2025

Himachal News: राजभवन-सरकार में टकराव बढ़ा, मंत्री बोले- राज्यपाल की शब्दावली दुर्भाग्यपूर्ण; जानें पूरा मामला

सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ भूमि उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल में लागू वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से छूट देने के लिए राजभवन की ओर से उठाए गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ा बयान दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 08-Jan-2025

Shimla News: रिंक में एक सप्ताह बाद फिर से आइस स्केटिंग शुरू

एक सप्ताह के लंबे इंतजार के बाद शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक पर फिर से सुबह के समय आइस स्केटिंग शुरू हो गई। और पढ़ें

08:27 PM, 08-Jan-2025

Himachal News: प्रसव के बाद नाबालिग की अस्पताल में मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थी गर्भवती; छानबीन में जुटी पुलिस

 शिमला जिले के पुलिस थाना रामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग की उपचार के दौरान आईजीएमसी शिमला में माैत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
07:52 PM, 08-Jan-2025

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- डिजिटल होगा श्रम, रोजगार विभाग, 200 ई-टैक्सी परमिट भी देगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि परिवहन विभाग की ओर से अब तक ई-टैक्सी की खरीद पर अनुदान प्रदान करने के लिए 121 अभ्यर्थियों की संस्तुति की गई है। सीएम ने विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि विभाग के सभी कार्यों का डिजिटाइजेशन होना आवश्यक है। 
  और पढ़ें

07:45 PM, 08-Jan-2025

HP Rajya Chayan Aayog: सप्ताह के अंत तक घोषित होगा ओटीए भर्ती का नतीजा, दो साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ओटीए का नतीजा इस सप्ताह के अंत तक घोषित किया जाएगा। अब फाइनल मेरिट तैयार की जा रही है। और पढ़ें

07:25 PM, 08-Jan-2025

Himachal Electricity Subsidy: हिमाचल में 200 उपभोक्ताओं ने छोड़ी बिजली सब्सिडी, ऑनलाइन भी भर सकते हैं फॉर्म

हिमाचल प्रदेश में 200 उपभोक्ता बिजली सब्सिडी छोड़ चुके हैं। वीरवार को कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल और मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल ने भी बिजली सब्सिडी छोड़ने का फार्म भरा।
  और पढ़ें

06:54 PM, 08-Jan-2025

महिला क्रिकेट : विदर्भ ने हिमाचल को आठ विकेट से हराया, कप्तान सोनल ने सबसे अधिक 18 रन बनाए, एक विकेट भी लिया

महाराष्ट्र के कटक में चल रहे महिला अंडर-23 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में विदर्भ के साथ हुए मैच में हिमाचल को हार का सामना करना पड़ा। 
  और पढ़ें

05:47 PM, 08-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता चुनावी वादे को पूरा करने का हवाला दे रहे हैं, लगता है वह अपने चुनावी वादे भूल गए हैं। और पढ़ें

05:40 PM, 08-Jan-2025

Shimla: प्रतिभा सिंह बोलीं- जलाने के लिए लकड़ी काटने का अधिकार बहाल करने की मांग की जाएगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया है अपनी मलकियत से फ्यूल वुड, जलाने की लकड़ी काटने और इसे बाहर भेजने के अधिकार को बहाल करने बारे प्रदेश सरकार से बात करेंगी। और पढ़ें

05:40 PM, 08-Jan-2025

Himachal News: कांग्रेस में शामिल हुईं चर्चित पूर्व पंचायत प्रधान जबना चौहान, प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत

Jabna Chauhan: बुधवार को जबना चौहान ने लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें

04:44 PM, 08-Jan-2025

Una: ऊना में राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह 10 जनवरी को, उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल में 10 जनवरी को राज्य स्तरीय जल जागरुकता समारोह का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।  और पढ़ें

04:32 PM, 08-Jan-2025

Himachal News: तीन बच्चों की मां के अनैतिक संबंध, प्रेमी संग मिलकर पति का दबाया गला; अब पुलिस ने किए गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता पति ने बताया कि काफी दिनों से महिला का अवैध संबंध किसी व्यक्ति से चल रहा था और महिला अकसर उसके खाने या दूध में उसे कुछ पिला देती थी।  और पढ़ें

04:14 PM, 08-Jan-2025

Shanta Kumar: विचारधारा अलग, लेकिन प्रदेश के लिए एक, सुक्खू की अपील पर शांता कुमार ने छोड़ी बिजली सब्सिडी

भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार ने मुख्यमंत्री सुक्खू की अपील पर बिजली पर मिलने वाले अनुदान को छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही शांता ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं। और पढ़ें

01:24 PM, 08-Jan-2025

Himachal Weather: फिर बिगड़ेगा माैसम, प्रदेश में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कोहरे का भी अलर्ट

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं 8 से 10 जनवरी तक निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। और पढ़ें

12:44 PM, 08-Jan-2025

EMRSST: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा (ईएमआरएसएसटी) 2025 आयोजित करने जा रहा है।  और पढ़ें

12:19 PM, 08-Jan-2025

Kangra: राजा का तालाब की शालू बनीं कैप्टन, कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में नियुक्ति

कांगड़ा जिले की उपतहसील राजा का तालाब की ग्राम पंचायत लाड़थ की शालू सेना में कैप्टन बनी हैं। उन्होंने कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में कैंसर विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं शुरू कर दी हैं।  और पढ़ें

12:08 PM, 08-Jan-2025

हिमाचल: कश्मीर से पहुंच रही रोग ग्रस्त सेब नर्सरी, बीमारी का खतरा

कश्मीर के रोग ग्रस्त सेब सहित अन्य फलों के पौधे और पालटियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। ट्रकों और पिकअप गाड़ियों में पौध हिमाचल पहुंच रही है। 
  और पढ़ें

11:53 AM, 08-Jan-2025

हिमाचल: राजभवन ने पूछा- पिछली तिथियों से कैसे लागू हो सकता है पेंशन बंद करने का कानून

 पूर्व विधायकों की पेंशन और भत्ते बंद करने का विधेयक राजभवन ने सरकार से लौटाते हुए पूछा है कि पिछली तिथियों से कैसे इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।  और पढ़ें

11:44 AM, 08-Jan-2025

Himachal: पैरोल पर बाहर आए कैदी ने रची माैत की झूठी कहानी, सालों तक पुलिस को देता रहा चकमा

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी मनदीप पुत्र विशंभर दास गांव घुमारवी जिला हमीरपुर को पुलिस ने चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

11:35 AM, 08-Jan-2025

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- मर्ज हुए 1094 स्कूलों में पढ़ने वाले 674 विद्यार्थियों ने दूसरी जगह लिए दाखिले

प्रारंभिक जांच के अनुसार यह  प्रवासियों के बच्चे थे, जो सर्दियों में अपने राज्यों में लौट गए हैं। इनमें  अधिकांश बच्चे जिला शिमला में थे।  और पढ़ें

11:22 AM, 08-Jan-2025

HPBOSE: परीक्षा केंद्रों में ड्यूटी के लिए मनमर्जी नहीं कर सकेंगे शिक्षक, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों के बाद शिक्षा बोर्ड रैंडम तरीके से अधीक्षक और उप अधीक्षकों को परीक्षा केंद्र आवंटित होंगे। और पढ़ें

11:10 AM, 08-Jan-2025

धर्मशाला: ज्वालामुखी मंदिर के चढ़ावे में अनियमितता की विजिलेंस में भी शिकायत

 शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के चढ़ावे में अनियमितता की जांच अब स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो भी कर सकता है। विजिलेंस ब्यूरो के पास यह मामला पहुंच गया है।  और पढ़ें

10:53 AM, 08-Jan-2025

Himachal: चौकियों में हो सकेगी अब एफआईआर, बोर्डों और निगमों में तैनात होंगे होमगार्ड

 पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने कहा कि कार्यप्रणाली में सुधार और परिचालन कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।  और पढ़ें

10:52 AM, 08-Jan-2025

हिमाचल : सम्मान के नाम पर यौन उत्पीड़न केस में कोई समझौता स्वीकार नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने यौन उत्पीड़न केस में कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़िता के पिता की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया।  और पढ़ें

10:51 AM, 08-Jan-2025

Water Pipes Scam: हिमाचल की कई और सिंचाई स्कीमों में घटिया पाइप के इस्तेमाल की आशंका, जानें पूरा मामला

प्रदेश में सिंचाई योजना के लिए खरीदे गए पाइप जांच के दायरे में आ गए हैं। एक योजना का मामला सामने आने के बाद अब अन्य स्कीमों में भी घटिया पाइप बिछाने की आशंका जताई जा रही है।  और पढ़ें

10:29 AM, 08-Jan-2025

Shimla: कांग्रेस और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो एफआईआर, जानें पूरा मामला

पुलिस ने इस आधार पर चैनल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए मामलों की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। और पढ़ें

10:23 AM, 08-Jan-2025

Solan News: पंजाब में पकड़ीं नशे की 50 हजार गोलियां, बद्दी में दबिश

ड्रग विभाग के राज्य नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि पकड़ी गईं गोलियां इसी कंपनी में बनी थीं, जिनका कंपनी के पास लाइसेंस है और गोलियों को सप्लाई का ऑर्डर भी कंपनी के पास आया था। और पढ़ें

10:12 AM, 08-Jan-2025

Kullu: रायसन में पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। और पढ़ें

06:00 AM, 08-Jan-2025

Shimla News: सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल अब कैमरे की निगरानी में होंगे, विभाग ने लिया फैसला

अब खेल विभाग की ओर से सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल में वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया है। इसको लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। और पढ़ें

06:00 AM, 08-Jan-2025

अंडर-23 वनडे क्रिकेट ट्रॉफी: सेमीफाइनल में गुजरात ने रोका हिमाचल का रथ, खिताब की दौड़ से बाहर

कोलकाता में हुए सेमीफाइनल में गुजरात ने हिमाचल को पांच विकेट से हराकर न केवल फाइनल में अपनी जगह पक्की की। और पढ़ें

05:00 AM, 08-Jan-2025

Himachal: जमा नहीं हुई ACR, 108 प्रवक्ताओं के विदेश के शैक्षणिक भ्रमण पर संकट, विदेश भेजे जाने हैं 200 शिक्षक

मंगलवार को शिक्षा निदेशालय ने उन प्रवक्ताओं के नामों की सूची जारी कर नौ जनवरी की दोपहर तक जानकारी मांगी है जिन्होंने अभी तक अपनी एसीआर उच्च शिक्षा निदेशालय के पास जमा नहीं करवाई है।  और पढ़ें

05:00 AM, 08-Jan-2025

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए निर्देश, तबादला होने पर कर्मचारी ज्वाइन नहीं करें तो सरकार करे कार्रवाई

तबादला होने पर अगर कर्मचारी समय पर डयूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ये निर्देश दिए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने। क्या है पूरा मामला जानें... और पढ़ें

05:00 AM, 08-Jan-2025

Himachal Water Scam: विजिलेंस ने ठियोग जाकर खंगाले ठेकेदार और अफसरों के बैंक खाते, इंजीनियरों से की पूछताछ

Himachal Water Scam: हिमाचल प्रदेश में कथित पानी घोटाले में मंगलवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ठियोग पहुंचकर बैंकों से ठेकेदारों और इंजीनियरों के खातों की डिटेल जुटाई।  और पढ़ें

05:00 AM, 08-Jan-2025

HMPV Virus: आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू, विशेष लैब शुरू करने की तैयारी; बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर होगी नजर

HMPV Virus: देश में हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद हिमाचल में विभाग ने अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और कफ के गंभीर लक्षण वाले मरीजों के अब आरटीपीसीआरटेस्ट करवाने को कहा है। और पढ़ें

01:00 AM, 08-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 8 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार से तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। 11 जनवरी से फिर से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें