फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 06-Dec-2024

Dalai Lama: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बोले- 100 साल से अधिक जीऊंगा; प्रेम, शांति और सद्भावना का दिया संदेश

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि उन्हें स्वप्न आते हैं कि वह 100 साल से अधिक तक जीएंगे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:53 PM, 06-Dec-2024

HP Weather: छह जगह माइनस में न्यूनतम पारा, पहाड़ी क्षेत्रों में जमने लगा पानी; बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में तापमान में कमी आने से पहाड़ी क्षेत्रों में पानी जमने लगा है। सड़कों पर भी फिसलन बढ़ गई है। शनिवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:45 PM, 06-Dec-2024

सीएम सुक्खू की घोषणा: गृह रक्षकों के 700 पद भरेंगे, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश, हर जिले में ड्रोन स्टेशन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रिज मैदान शिमला में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 62वें राज्यस्तरीय राइजिंग डे कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कई घोषणाएं कीं।  और पढ़ें

07:43 PM, 06-Dec-2024

CM Sukhu: प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को दिया ‘हिमभोग’ नाम, सीएम बोले-जल्द बाजार में उतारेंगे

हिमाचल सरकार प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के आटे को ‘हिमभोग’ ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगी। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश गेहूं और मक्की की सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य है।  
  और पढ़ें

विज्ञापन
06:09 PM, 06-Dec-2024

Jairam Thakur: 'CPS को बचाने के लिए सुक्खू सरकार ने उड़ाए करोड़ों रुपये, इन पैसों से हो सकते थे विकास के काम'

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीपीएस मामले में सिर्फ लीगल फीस के रूप में सरकार लगभग दस करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च कर चुकी है और आगे भी यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है। मित्रों के हितों पर करोड़ों लुटाना किसी भी विजनरी मुख्यमंत्री का काम नहीं हो सकता है।
 

और पढ़ें

05:56 PM, 06-Dec-2024

हिमाचल: दारचा-लेह और शिंकुला सड़क छह माह तक वाहनों के लिए बंद, अब अगली गर्मियों तक करना होगा इंतजार

प्रशासन के अनुसार दारचा-सरचू और दारचा-शिंकुला सड़कों पर अब साल 2025 की गर्मियों तक किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

और पढ़ें

05:51 PM, 06-Dec-2024

Himachal News: राज्य चयन आयोग ने ओटीए भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का नतीजा किया घोषित, यहां चेक करें रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की पहली पायलट भर्ती का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:39 PM, 06-Dec-2024

Sirmaur: जिले में भरे जाएंगे कानूनगो और पटवारियों के 18 पद, राजस्व विभाग ने मांगे आवेदन

 सिरमौर में कानूनगो के 15 पद और पटवारियों के 3 रिक्त पदों पर पारिश्रमिक के आधार पर राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त कर्मियों को पुन: नियुक्ति दी जाएगी। और पढ़ें

05:35 PM, 06-Dec-2024

धर्मशाला: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए मैक्लोडगंज में हुई प्रार्थना सभा

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की दीर्घायु के लिए शुक्रवार को मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसमें धर्मगुरु दलाईलामा ने विशेष रूप से शिरकत की।  और पढ़ें

05:32 PM, 06-Dec-2024

Himachal Pradesh: बीआरसीसी के 182 पदों पर भर्ती शुरू, 18 तक कर सकेंगे आवेदन; 15 साल का शैक्षणिक अनुभव जरूरी

बीआरसीसी के 182 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 18 दिसंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:30 PM, 06-Dec-2024

Shimla: आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम का न्योता नहीं देने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी, ये कहा

राज्यपाल चाैड़ा मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उन्होंने राजभवन में ही संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी।  और पढ़ें

04:52 PM, 06-Dec-2024

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, आठ जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट

 माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और तेज पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण 7 दिसंबर की देर रात से बारिश शुरू होने और 9 दिसंबर तक जारी रहने की संभावना है। बारिश की तीव्रता 8 दिसंबर को अधिकतम होगी। और पढ़ें

04:39 PM, 06-Dec-2024

समग्र शिक्षा: डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय में स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगी वोकेशनल ट्रेनिंग

व्यावसायिक शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से, समग्र शिक्षा हिमाचल ने डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के साथ एक करार (एमओयू) किया है। और पढ़ें

04:01 PM, 06-Dec-2024

Himachal: रस्सी खोलते समय अनियंत्रित होकर सिर के बल नीचे गिरा ITBP का इंस्ट्रक्टर, मौत; जांच में जुटी पुलिस

आईटीबीपी संस्थान बबेली में एक जवान की गिरने से मौत हो गई है। जवान आइटीबीपी द्वितीय बटालियन बबेली में बतौर इंस्ट्रक्टर के पद था। कैसे हुआ हादसा जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:08 PM, 06-Dec-2024

Himachal: विधायक की जासूसी के आरोपों की जांच गृह विभाग ने पीएचक्यू को साैंपी, जानें पूरा मामला

विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले गृह विभाग ने डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी है।

  और पढ़ें

02:17 PM, 06-Dec-2024

Shimla: शिमला में सीजीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त का संदिग्ध हालात में मिला शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

शिमला में सीजीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त का शव उनके किराये के मकान में संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान रोहित इंदौरा(39) पुत्र रोहताश इंदौरा निवासी रोजवुड अपार्टमेंट द्वारका दिल्ली के तौर पर हुई है।  और पढ़ें

02:07 PM, 06-Dec-2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन और पढ़ें

02:04 PM, 06-Dec-2024

VIDEO : गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने रिज पर मनाया राज्य स्तरीय स्थापना दिवस

गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने रिज पर मनाया राज्य स्तरीय स्थापना दिवस और पढ़ें

01:49 PM, 06-Dec-2024

VIDEO : डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उचित आमंत्रण नहीं दिए जाने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी

डॉ. भीम राव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उचित आमंत्रण नहीं दिए जाने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी और पढ़ें

12:03 PM, 06-Dec-2024

हिमाचल: नई पंचायतों को बनाने की तैयारी, 412 में न सचिव, न तकनीकी सहायक

प्रदेश की 412 पंचायतों में न तो स्थायी पंचायत सचिव तैनात हैं, न ही तकनीकी सहायक। 2020 में बनाई गईं इन पंचायतों में अब तक स्थायी तौर पर ग्राम रोजगार सहायक और पंचायत चौकीदारों की भी तैनाती नहीं हो पाई है। और पढ़ें

11:56 AM, 06-Dec-2024

Himachal: अनुबंध कर्मियों को वरिष्ठता का लाभ पिछली तारीख से मिलेगा, हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल के निर्देश बरकरार

प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्रिब्यूनल की ओर से अनुबंध कर्मचारियों को वरिष्ठता का लाभ पिछली तारीख से देने के निर्देश बरकरार रखे हैं। अदालत के इस फैसले से हिमाचल के हजारों कर्मचारियों को लाभ होगा। और पढ़ें

11:47 AM, 06-Dec-2024

HP Assembly Session: हिमाचल विधानसभा के तपोवन में चार दिन के शीत सत्र में गूंजेंगे 200 सवाल

प्रदेश विधानसभा के धर्मशाला स्थित तपोवन में चार दिन के विधानसभा सत्र में 200 सवाल गूंजेंगे।  और पढ़ें

11:33 AM, 06-Dec-2024

Shimla: जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में कारगर है स्वस्थ मिट्टी, सीपीआरआई वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

मिट्टी की सेहत अच्छी रहेगी तो फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा और जल सरंक्षण भी होगा। यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल में भी मिट्टी में जैविक अंश बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

11:22 AM, 06-Dec-2024

केंद्रीय गृह मंत्रालय की घोषणा: हिमाचल के चार गृह रक्षकों को डीजी डिस्क अवार्ड, जानें सबके नाम

नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा के 62वें वार्षिक दिवस के अवसर पर महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा की ओर से विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, राज्यों, संघ राज्य क्षेत्रों के नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा के कर्मियों को डीजी डिस्क और प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। और पढ़ें

10:59 AM, 06-Dec-2024

Himachal News: हिमाचल में सस्ते राशन के डिपुओं में मिलेगा लोकल चावल, सरकार ने बनाई योजना

प्रदेश में सस्ते राशन के डिपुओं में केंद्र से आने वाले चावल की जगह लोकल चावल देने की तैयारी है।  और पढ़ें

10:35 AM, 06-Dec-2024

बागवानी: हिमाचल में अर्का किरन, रशिम और मृदृला अमरूद की होगी पैदावार

अब शिवा प्रोजेक्ट के तहत निचले क्षेत्र में अमरूद की और किस्मों की बागवानी होगी। वर्तमान में इस प्रोजेक्ट के तहत महज तीन किस्मों की पैदावार निचले हिमाचल में की जा रही है।  और पढ़ें

10:34 AM, 06-Dec-2024

Himachal: धज्जी, फीता और सूत गुजरे जमाने की बात...लेजर तकनीक से अब चुटकी में होगा काम

लेजर के डिस्टेंस मीटर से महज एक क्लिक में यह काम हो जाएगा। प्लास्टर, चिनाई और फर्श डालने जैसे कार्यों को भी सटीक तरीके से करने के लिए घंटों का समय नहीं लगेगा। लेजर तकनीक से समय और पैसा दोनों बचेंगे। और पढ़ें

10:14 AM, 06-Dec-2024

हिमाचल: जनजातीय क्षेत्रों में प्राथमिकता पर भरे जाएंगे रिक्त पद, कार्मिक विभाग ने दिए निर्देश

 संयुक्त सचिव कार्मिक की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार रोजगार के अवसर, विकास और महत्वपूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कर जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।  और पढ़ें

05:00 AM, 06-Dec-2024

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के 544 स्कूलों में आम जनता के लिए बनेंगे रीडिंग रूम, मिलेंगी ये सुविधाएं

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में आम जनता के लिए रीडिंग रूम बनाए जाएंगे। रीडिंग रूम में स्थानीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को पढ़ने के लिए इनमें समाचार पत्र व अन्य पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। और पढ़ें

05:00 AM, 06-Dec-2024

Sirmaur: 1962 में भारत-चीन युद्ध के योद्धा रमेश चंद भंडारी नहीं रहे, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

 सिरमौर जनपद के गिरिपार क्षेत्र के आंज भोज क्षेत्र के अंबोया गांव के निवासी पूर्व सैनिक 85 वर्षीय रमेश चंद भंडारी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। और पढ़ें

05:00 AM, 06-Dec-2024

बद्दी रिश्वत मामला: कैथू जेल शिफ्ट किए आरोपी, आज कोर्ट में होगी पेशी; सीबीआई रिमांड अवधि बढ़ाने की करेगी मांग

ईपीएफओ के बद्दी कार्यालय के क्षेत्रीय आयुक्त रवि आनंद, प्रवर्तन अधिकारी मदन लाल भट्टी और प्राइवेट कंसल्टेंट संजय कुमार को कैथू जेल शिफ्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को जिला अदालत चक्कर में पेश किया जाएगा।  पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

05:00 AM, 06-Dec-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 6 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मवेशियों का सही रिकॉर्ड पंचायतों के पास मौजूद हो सके इसके लिए फॉर्म ए और बी भरवाया जाएगा। प्रदेश सरकार के पंचायती राज सचिव राजेश शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें