फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:52 PM, 20-Nov-2024

Shimla News: कार में लिफ्ट लेने वाले ने ईंट से फाड़ दिया सिर, समरहिल के पास वारदात से सनसनी

जिला शिमला में अनजान शख्स को लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने कहासुनी पर ईंट से हमला कर लिफ्ट देने वाले युवक को लहूलुहान कर दिया। जानें पूरा मामला...
  और पढ़ें

09:38 PM, 20-Nov-2024

Himachal CPS Case: हिमाचल हाईकोर्ट ने सीपीएस कानून को फिर अवैध व असांविधानिक दिया करार, जानें पूरा मामला

हिमाचल हाईकोर्ट ने सीपीएस मामले में तीसरी याचिका पर भी फैसला सुना दिया है। हाईकोर्ट ने एक बार फिर पीपल फॉर रिस्पांसिबल गवर्नेंस याचिका में सीपीएस कानून को अवैध और असांविधानिक करार दिया है।  और पढ़ें

09:31 PM, 20-Nov-2024

Himachal CM: हिमाचल प्रदेश में इन महिलाओं को मिलेगी चार लाख रुपये की मदद, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा

हिमाचल सरकार विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं और एकल नारियों को उनके मकान बनाने के सपने साकार करने के लिए वित्तीय सहायता देने की पहल कर रही है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:51 PM, 20-Nov-2024

HP High Court: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश- सरकार के 6 करोड़ बकाया का भुगतान करे ठेकेदार

वर्ष 2023 के एक मामले में हिमाचल हाईकोर्ट ने शराब ठेकेदार को सरकार के छह करोड़ रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं।  और पढ़ें

07:43 PM, 20-Nov-2024

Himachal News: वोकेशनल शिक्षकों को साल में मिलेंगी 30 छुट्टियां, 45 वर्ष की आयु तक होंगे भर्ती

वोकेशनल शिक्षकों की मांगों पर विचार करने के लिए शिक्षा विभाग ने सब कमेटी बनाई है।  सामग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक की अध्यक्षता वाली यह कमेटी इन शिक्षकों की सभी मांगों पर विचार करेगी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:35 PM, 20-Nov-2024

Chamba News: परीक्षा में फेल होने के डर से जमा दो की छात्रा ने की आत्महत्या, तनाव के चलते उठाया खौफनाक कदम

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी तहसील की जमा दो की एक छात्रा ने पंखें से फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। छात्रा के एक हाथ की हड्डी दो माह पहले एक हादसे में फ्रेक्चर हो गई थी, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई थी। जिससे वो तनाव में थी। और पढ़ें

07:16 PM, 20-Nov-2024

UGC NET 2024: यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन; ये रहेगी फीस; यहां करें आवेदन

एनटीए ने दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट का शेड्यूल जारी कर दिया है। फीस जमा करवाने की तिथि 11 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन में सुधार 12-13 दिसंबर तक कर सकते हैं। जानें सब कुछ खबर में... और पढ़ें

07:03 PM, 20-Nov-2024

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप इंडिया-2024: हिमाचली पायलटों का दबदबा, तीनों प्रमुख खिताब जीते

नरवाना में चल रहे धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में हिमाचल के अक्षय कुमार पुरुष वर्ग में विजेता बने हैं। और पढ़ें

06:43 PM, 20-Nov-2024

Himachal HAS Transfers: हिमाचल में छह एचएएस अधिकारियों के तबादले, जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों को ट्रांसफर व पोस्टिंग दी है। जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति... और पढ़ें

05:59 PM, 20-Nov-2024

Mandi Abhishek Awasthi: ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो शहर में उपमहापौर बने मंडी के अभिषेक अवस्थी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब डिप्टी मेयर (उपमहापौर) चुने गए हैं।  और पढ़ें

05:44 PM, 20-Nov-2024

HP Politics: रणधीर शर्मा बोले- कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल, माफिया का दबदबा

बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल है, हर क्षेत्र में विफल हुई है। और पढ़ें

05:39 PM, 20-Nov-2024

Shimla: कांग्रेस विधायक बोले-स्वामी भक्ति के लिए तथ्यहीन बयान दे रहे राजेंद्र और आशीष

प्रेस बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पुरानी भाजपा के नेताओं को इन नई भाजपा के नेताओं से सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है। पुराने भाजपाइयाें में असंतोष की ज्वाला धधक रही है। और पढ़ें

05:32 PM, 20-Nov-2024

Mandi: अनियंत्रित होने के बाद हवा में उछलकर मकान से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल

मलोरी में टनल के बाहर एक तेज रफ्तार कार फोरलेन किनारे खड़ी स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हवा में उछलते हुए एक मकान की छत से जा टकरा गई।  और पढ़ें

05:29 PM, 20-Nov-2024

Kullu: अटल टनल रोहतांग में पलट गई कार, हरियाणा के तीन युवक घायल

अटल टनल रोहतांग में बीती मंगलवार देर शाम को हरियाणा के पर्यटकों की कार पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी लाहौल के सिस्सू से वापस मनाली की ओर से लौट रहे थे। और पढ़ें

04:52 PM, 20-Nov-2024

Himachal Weather : सीजन में पहली बार ताबो का पारा -9.4°, Sissu Lake जमी, जानें पूरा हिमाचल का हाल

हिमाचल प्रदेश तापमान गिरने से सिस्सू झील जमना शुरू हो गई है। झील पर बर्फ की परत जम गई है। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। और पढ़ें

04:34 PM, 20-Nov-2024

Sirmour: नाहन में ऑल इंडिया मदनपाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

टूर्नामेंट का शुभारंभ हिमाचल फुटबॉल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने किया। और पढ़ें

04:32 PM, 20-Nov-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- गिरफ्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछे। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:56 PM, 20-Nov-2024

Shimla: अध्ययन प्रवास के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को टोक्यो स्थित भरतीय दूतावास का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद थे। और पढ़ें

03:28 PM, 20-Nov-2024

Himachal CM Delhi Visit: कल दिल्ली जा सकते हैं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, इस बड़े नेताओं को देंगे न्योता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार को दिल्ली जा सकते हैं।  और पढ़ें

03:15 PM, 20-Nov-2024

हिमाचल: प्रसाद के सैंपल फैल होने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट की कैंटीन बंद

हमीरपुर के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंदिर न्यास कैंटीन में तैयार रोट प्रसाद के दो सैंपल खाद्य सुरक्षा जांच में फेल हो गए हैं। और पढ़ें

01:48 PM, 20-Nov-2024

Shimla: चिट्टे से रोगों की चपेट में आ रहे युवा, अकस्मात मौत का भी खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक चिट्टे का सेवन करने वाले युवाओं की सेहत को लेकर परिजन संवेदनशील नहीं हैं। इस वजह से नशे के आदी युवा लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।  और पढ़ें

01:36 PM, 20-Nov-2024

Himachal Weather: न्यूनतम पारा गिरने से चंबा-लाहाैल में जमने लगीं प्राकृतिक झीलें, जानें कब तक होगी बारिश

लाहौल-स्पीति के ताबो में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से झरनों के साथ प्राकृतिक झीलें भी जमने लगी हैं।  और पढ़ें

01:31 PM, 20-Nov-2024

VIDEO : भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर साधा सियासी निशाना, जानें क्या कहा

भाजपा मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर साधा सियासी निशाना, जानें क्या कहा और पढ़ें

12:20 PM, 20-Nov-2024

Bilaspur: नाकाबंदी के दौरान पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ी 509 ग्राम चरस और एक लाख नकदी

विशेष टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 509.24 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। और पढ़ें

11:14 AM, 20-Nov-2024

Himachal Tourism: पर्यटकों के लिए कसोल, सूमारोपा और बिंद्रावनी बनेगा नया डेस्टिनेशन, कैंपिंग साइट घोषित

पार्वती घाटी के कसोल, सूमारोपा तथा बिंद्रावनी को नई कैंपिंग साइट घोषित किया गया है। और पढ़ें

10:33 AM, 20-Nov-2024

Himachal: प्रवक्ता स्कूल न्यू के लिए संशोधित होगी वरिष्ठता की सूची, सरकार ने लिया फैसला

सरकार ने भर्ती एवं पदोन्नति (आरएंडपी) नियमों में उल्लिखित प्रक्रिया का पालन करते हुए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किए गए प्रत्यक्ष भर्ती कर्मचारियों के लिए वरिष्ठता लाभ लागू करने का निर्णय लिया है। और पढ़ें

10:17 AM, 20-Nov-2024

धर्मशाला: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल, तीन मैच खेलेगी टीम

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए बीसीसीआई की ओर मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। टीम में हिमाचल से रेणुका और हरलीन शामिल हैं। और पढ़ें

10:12 AM, 20-Nov-2024

HPU Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की एमएड की पहली प्रवेश मेरिट

शिक्षा विभागाध्यक्ष डाॅ. चमन लाल बंगा की ओर से जारी प्रवेश सूची में एचपीयू के शिक्षा विभाग की 50 सीटों के अलावा विवि से संबद्ध चार निजी कॉलेजों के लिए भी सीट आवंटन कर दिया गया है।  और पढ़ें

10:06 AM, 20-Nov-2024

Shimla: सीएम सुक्खू बोले- दो साल में सड़क से जुड़ जाएगा दुर्गम इलाका बड़ा भंगाल

  सुक्खू ने कहा कि विभाग को हाईटेक बनाने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने राज्य की प्रकृति एवं भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टनल निर्माण की संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया। और पढ़ें

10:03 AM, 20-Nov-2024

हिमाचल: दो साल पूरे होने पर नई योजनाएं लाॅन्च करेगी सुक्खू सरकार, कमेटी जल्द करेगी बैठक

प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर बिलासपुर में आयोजित होने वाली आभार रैली की तैयारियों के लिए कैबिनेट मंत्रियों की कमेटी बनाई जाएगी।  और पढ़ें

09:59 AM, 20-Nov-2024

Himachal: पराला और जड़ोल प्लांट में तैयार जूस वाइन एक महीने में उतरेगी बाजार में

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस वित्त वर्ष में निगम ने रिकाॅर्ड लाभ हासिल किया है। इस वर्ष से एचपीएमसी किसानों के हित में सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ब्रांडेड उत्पाद उपलब्ध करवाएगा। और पढ़ें

09:36 AM, 20-Nov-2024

Himachal: निवेश के लिए 355 इकाइयों को मिली धारा 118 की मंजूरी, हजारों को मिलेगा रोजगार

यह धारा-118 हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भूमि सुधार अधिनियम-1972 की है, जिसके तहत राज्य से बाहर के लोग यहां पर किसी भी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जमीन ले सकते हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 20-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 20 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश तापमान गिरने से सिस्सू झील जमना शुरू हो गई है। झील पर बर्फ की परत जम गई है। वहीं, ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें