फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:01 PM, 12-Nov-2024

HP Rajya Chayan Aayog: राजीव कुमार ने ली राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ, दो महीने पहले हुई थी नियुक्ति

मंगलवार को राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। राजीव कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले हो गई थी, मगर वह स्वास्थ्य कारणों से शपथ नहीं ले पाए थे।  और पढ़ें

09:07 PM, 12-Nov-2024

Shimla News: संजौली के नवबहार में घर में घुस दो सगी बहनों से मारपीट, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के संजौली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। और पढ़ें

08:17 PM, 12-Nov-2024

Himachal News: मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेटा वैज्ञानिक और बेटी बनीं डॉक्टर; पढ़ें शिखर पर पहुंचने की कहानी

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के लोहारा गांव के भाई-बहन की कहानी प्रेरणादायक है। पढ़ाई के लिए घर में पैसे की कमी थी लेकिन हौसलों के आगे सब बौना था। भाई सुशांत वशिष्ठ बतौर वैज्ञानिक चयनित हुए हैं तो बहन दीक्षा वशिष्ठ डॉक्टर बनकर लौटी हैं। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:39 PM, 12-Nov-2024

Shimla Vocational Teachers: वोकेशनल शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के साथ बैठक टली, नौवें दिन भी जारी रहा धरना

मंगलवार को नौवें दिन भी राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में वोकेशनल शिक्षकों का धरना जारी रहा। मंगलवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:55 PM, 12-Nov-2024

Himachal News: दो एचएएस अफसरों के तबादले, सचिवालय सेवाओं के तीन पदोन्नत अधिकारियों को सौंपे विभाग

मंगलवार को हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं, राज्य सचिवालय सेवाओं के तीन अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नए विभाग सौंपे गए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:03 PM, 12-Nov-2024

Martyr Rakesh Kumar Mandi: दर्द को दिल में छिपा मां ने बलिदानी बेटे पर किया गर्व, नारों से गूंजा बरनोग गांव

नायब सूबेदार राकेश कुमार जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। मंगलवार को शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी गई। और पढ़ें

05:43 PM, 12-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल निर्माता डॉ. परमार की पुत्रवधू सत्या का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल की पुत्री सत्या परमार का मंगलवार को निधन हो गया है।  और पढ़ें

05:32 PM, 12-Nov-2024

Shimla: कोटखाई की शिनम आजाद के सिर सजा मिस इंडिया रनरअप का ताज

10 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में मिस इंडिया-2024 के ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड स्टार सारा अली खान और अर्जुन कपूर ने शिनम को ताज पहनाया।  और पढ़ें

05:29 PM, 12-Nov-2024

Kullu: मलाणा के वेचिंग में ढाई मंजिला मकान राख, 20 लाख का नुकसान

ऐतिहासिक गांव मलाणा के वेचिंग में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। और पढ़ें

05:29 PM, 12-Nov-2024

Una Accident: स्कूल बस की चपेट में आई बाइक, सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक दर्दनाक हादसे ने दो सगे भाईयों की जिंदगी छीन ली। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:32 PM, 12-Nov-2024

Himachal News: इस मंदिर में 5 दिन लगातार जलेंगे 251 दीपक, पुत्र प्राप्ति और भीष्म पितामह से जुड़ी है मान्यता

शक्तिपीठ ज्वालामुखी के प्रसिद्ध मुरली मनोहर मन्दिर में मंगलवार को कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर पंच भीष्म का शुभारंभ किया गया।  और पढ़ें

03:51 PM, 12-Nov-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- जनमंच जनता के लिए था, वो सुक्खू सरकार की पिकनिक नहीं थी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनमंच को लेकर सुक्खू सरकार पर तीखा पलटवार किया है।  और पढ़ें

02:09 PM, 12-Nov-2024

Shimla: सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने आईजीएमसी में वित्त आयोग के अध्यक्ष नंदलाल का कुशलक्षेम पूछा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को आईजीएमसी पहुंचे। वह यहां से सीधे स्पेशल वार्ड गए।  और पढ़ें

01:12 PM, 12-Nov-2024

IGMC Shimla: आईजीएमसी में दूरबीन की मदद से किया पेट के कैंसर से पीड़ित तीन मरीजों का ऑपरेशन

आईजीएमसी का दावा है कि कैंसर मरीजों की इस तरह से पहली बार सर्जरी की है। और पढ़ें

01:12 PM, 12-Nov-2024

VIDEO : आईजीएमसी में लेप्रोस्कोपी तकनीक से किया पेट के कैंसर से पीड़ित तीन मरीजों का ऑपरेशन

आईजीएमसी में लेप्रोस्कोपी तकनीक से किया पेट के कैंसर से पीड़ित तीन मरीजों का ऑपरेशन और पढ़ें

11:24 AM, 12-Nov-2024

संजौली मस्जिद मामला : लोगों को पार्टी बनाने के आवेदन पर फैसला सुरक्षित

 अदालत ने अपीलकर्ता की ओर से नगर निगम के मस्जिद में अवैध निर्माण गिराने के फैसले पर रोक लगाने और स्थानीय लोगों को पार्टी बनाने के आवेदन को सुरक्षित रखा है।
  और पढ़ें

11:19 AM, 12-Nov-2024

Himachal Weather: दो साल बाद अक्तूबर-नवंबर में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश, जानें कब बरसेंगे बादल

 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2022 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी।  और पढ़ें

10:54 AM, 12-Nov-2024

Mandi: अटल मेडिकल विश्वविद्यालय होगा पेपरलेस, कार्य में बढ़ेगी पारदर्शिता

विश्वविद्यालय कार्यालय 50 से 60 फीसदी पेपरलेस हो गया है। पेपरलेस होने से स्टाफ, प्रशिक्षुओं और अन्य की भी कई तरह की दिक्कतें दूर होंगी।  और पढ़ें

10:49 AM, 12-Nov-2024

हिमाचल कला ग्राम: एक छत के नीचे दिखेगी प्रदेश की विरासत, लोक संस्कृति की दिखेगी झलक

 कांगड़ा के नगरोटा बगवां के रजियाणा में हिमाचल कला ग्राम बनाया गया है। यहां एक ही स्थान पर हिमाचली हस्तशिल्प, हथकरघा, संगीत, नृत्य और खानपान का लुत्फ लिया जा सकेगा।  और पढ़ें

10:38 AM, 12-Nov-2024

HPU: एग्जाम पोर्टल पर इंटरनल असेसमेंट सीसीए एंट्री के बाद मिलेगा रोलनंबर, पीजी परीक्षा को आवेदन की तिथि बढ़ाई

विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से जारी किए गए निर्देशों में साफ कहा गया है कि हर छात्र के सीसीए और इंटरनल असेसमेंट की ऑनलाइन  एंट्री और प्राचार्य से उसकी वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षा के सॉफ्टवेयर में विद्यार्थी का एडमिट कार्ड जनरेट हो पाएगा। और पढ़ें

10:26 AM, 12-Nov-2024

New education policy: एचपीयू ने तैयार किया चार वर्षीय यूजी कोर्स का एक साल का पाठ्यक्रम

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने वर्ष 2025-26 सत्र से एनईपी-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स शुरू करने के लिए कवायद तेज कर दी है।  और पढ़ें

10:17 AM, 12-Nov-2024

Vulture in Kangra: कांगड़ा में बढ़ा गिद्धों का कुनबा, पाकिस्तान तक भर रहे उड़ान

 दुनियाभर में प्रजाति के करीब 10 हजार गिद्ध हैं। कांगड़ा में इस प्रजाति के 1,800 से 2,000 हजार के करीब गिद्ध होने का अनुमान है।  और पढ़ें

10:07 AM, 12-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल में सूखे जैसे हालात, नुकसान के आकलन से पहले सरकार को बारिश का इंतजार

प्रदेश के अधिकतर इलाकों में गेहूं, मटर और चने की बिजाई नहीं हो पाई है। किसान और सब्जी उत्पादक भी परेशान हैं। और पढ़ें

09:57 AM, 12-Nov-2024

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जल्द शुरू होगा रेणुका बांध का निर्माण, शिक्षकों के 3,000 पद भरेंगे

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 3000 अध्यापकों को बैचवाइज नियुक्ति दी गई है और 3000 पदों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।  और पढ़ें

09:57 AM, 12-Nov-2024

बिलासपुर रेलवे लाइनः 523 करोड़ से बनेंगे दो अहम पुल, रेल विकास निगम ने आमंत्रित किए टेंडर

पुलों का काम आवंटित होने के बाद भानुपल्ली से बिलासपुर तक रेल लाइन के सभी कंक्रीट निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।  और पढ़ें

09:50 AM, 12-Nov-2024

Himachal: हिमाचल में 600 करोड़ के निवेश से लगेंगे 24 नए उद्योग, 1200 को मिलेगा रोजगार

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की बैठक में निवेशकों के आवेदनों को मंजूरी मिलेगी।  और पढ़ें

09:43 AM, 12-Nov-2024

हिमाचल: हाटी आरक्षण मामला डबल बैंच को भेजा, अभी तक एसटी के 90 प्रमाणपत्र जारी किए

केंद्र सरकार की ओर से हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के बाद राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2024 से प्रमाणपत्र जारी करने शुरू कर दिए थे। इसके बाद 4 जनवरी को प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने प्रमाणपत्र जारी करने पर रोक लगा दी। और पढ़ें

09:33 AM, 12-Nov-2024

Himachal: मंदिर ट्रस्टों और शराब पर सेस से गोसदनों पर कितना किया खर्च, हाईकोर्ट ने तलब किया रिकॉर्ड

प्रदेश में लावारिस पशुओं और गोसदनों में जानवरों की दुर्दशा पर हाईकोर्ट सख्त हो गया है और सरकार से पिछले पांच साल में गोसदनों पर खर्च बजट की रिपोर्ट मांगी है। और पढ़ें

09:32 AM, 12-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 12 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

प्रदेश में पिछले साल आई सदी की भयंकर प्राकृतिक आपदा के बाद राहत पैकेज से लोगों को जारी पैसे की जांच होगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें