फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:44 PM, 04-Nov-2024

Shimla News: सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे नहीं कटेंगी निराश्रितों की रातें

सर्द मौसम में खुले आसमान के नीचे किसी भी निराश्रित की रात न कटे। इसके लिए स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद ने योजना का प्रारूप तैयार कर ऐसे पात्र परिवारों को नगर परिषद के रैन बसेरे में स्थायी ठिकाना दिलाने का निर्णय लिया है और पढ़ें

06:01 PM, 04-Nov-2024

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- भाजपा को व्यवस्था में सुधार से तकलीफ, गद्दी बचाने में जुटे जयराम

सीएम  सुक्खू ने कहा कि भाजपा नेताओं में आंतरिक लड़ाई इतनी ज्यादा हो चुकी है कि वे कई भागों में बंटे हुए हैं। अपनी गद्दी को बचाने के लिए जयराम ठाकुर हर दिन बयान दे रहे। और पढ़ें

05:55 PM, 04-Nov-2024

Kangra: आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फंसे पॉलैंड के फ्री फ्लायर पायलट को सुरक्षित बचाया

 बीड़ बिलिंग में चल रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के दाैरान पॉलैंड का फ्री फ्लायर पायलट आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों में फंस गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:31 PM, 04-Nov-2024

Himachal: वोकेशनल शिक्षकों का हल्ला बोल, शिमला में धरना, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

वेतन एरियर नहीं मिलने और निजी कंपनियों को बाहर करने की मांग को लेकर 2400 व्यावसायिक शिक्षक सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।  और पढ़ें

05:29 PM, 04-Nov-2024

हिमाचल: 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिडनी रवाना

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 5 से 8 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हो गए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:10 PM, 04-Nov-2024

Himachal: सीएम सुक्खू ने मंत्रियों के साथ की बैठक, बजट के लिए कार्ययोजना भेजने के लिए दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। और पढ़ें

03:54 PM, 04-Nov-2024

Success Story: तीन साल पहले वंशिका गोस्वामी ने मुक्केबाजी की शुरू, जिद ने बना दिया वर्ल्ड चैंपियन

हिमाचल प्रदेश कांगड़ा के ज्वालामुखी की रहने वाली वंशिका गोस्वामी ने अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया है। और पढ़ें

01:27 PM, 04-Nov-2024

Shimla: कालका-शिमला ट्रेन को ग्रीन हाइड्रोजन से चलाने के लिए सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

राज्य सरकार ने रेल मंत्रालय से यूनेस्को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन को ग्रीन हाइड्रोजन से संचालित करने की संभावना तलाशने का आग्रह किया है। और पढ़ें

01:07 PM, 04-Nov-2024

Kullu: सोलंगनाला में हॉट एयर बैलून के साथ पैराग्लाइडिंग का रोमांच, घाटी में बढ़ने लगे सैलानी

प्रदेश के जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ रही। इस दौरान पर्यटक साहसिक गतिविधियों का खूब आनंद ले रहे हैं। और पढ़ें

12:58 PM, 04-Nov-2024

Earthquake Today: हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

किन्नाैर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप रात करीब 1:29 आया। और पढ़ें

12:05 PM, 04-Nov-2024

Himachal: सीबीआई से 21.96 लाख रुपये की वसूली के लिए कानूनी राय लेगा हिमाचल पर्यटन निगम

21.96 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करने से सीबीआई ने सालभर पहले साफ इन्कार कर दिया था। राज्य सरकार का सामान्य प्रशासन विभाग भी इस खर्च को वहन करने को तैयार नहीं है।  और पढ़ें

12:03 PM, 04-Nov-2024

VIDEO : सरकारी स्कूलों के 2400 वोकेशनल शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों के 2400 वोकेशनल शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, चाैड़ा मैदान में प्रदर्शन और पढ़ें

11:45 AM, 04-Nov-2024

सरकारी नाैकरी: 400 स्टाफ नर्सों की जल्द होगी भर्ती, आईजीएमसी और चमियाना को मिलेगा स्टाफ

प्रदेश के आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशलिटी आर्युविज्ञान संस्थान (चमियाना) के लिए 400 स्टाफ नर्सों की भर्ती की जाएगी।  और पढ़ें

11:17 AM, 04-Nov-2024

Himachal Weather: सर्दी के मौसम में पारा तोड़ रहा रिकॉर्ड, सूखे जैसे हालात; गेहूं की बिजाई अटकी

प्रदेश में सर्दी के मौसम में पारा रिकाॅर्ड बना रहा है। बारिश नहीं होने की वजह से सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में गेहूं की बिजाई अटक गई है।  और पढ़ें

10:58 AM, 04-Nov-2024

Kangra: अब सभी स्टांप वेंडरों को लगाने होंगे शुल्क के बोर्ड, राजस्व मंत्री ने डीसी को दिए आदेश

प्रदेश भर में कई उप तहसीलों और तहसीलों के बाहर एजेंट लाइसेंस के कागज, जमीन रजिस्ट्री से लेकर हर फार्म भरने का काम करते हैं। लेकिन कई एजेंट लोगों से मनमानी फीस वसूलते हैं।  और पढ़ें

10:53 AM, 04-Nov-2024

Agriculture News: खरपतवार की दो-तीन पत्तियां हों उसी समय कर दें छिड़काव, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नवंबर में होने वाले कृषि कार्यों को लेकर कृषि विवि पालमपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने अपनी सलाह जारी की है। और पढ़ें

10:46 AM, 04-Nov-2024

Kinnaur: किन्नौर में लुप्त होने के कगार पर शुगर फ्री टाका मोटा अनाज

किन्नौर में टाका मोटा अनाज अब लुप्त हो रहा है। इसे बिथू के नाम से भी जाना जाता है।  और पढ़ें

10:39 AM, 04-Nov-2024

Himachal: जमीन विभाग के नाम नहीं होने पर रुकीं 300 गांवों की सड़कें, सरकार ने दिए ये निर्देश

प्रदेश सरकार ने पंचायतों को इन मसलों को सुलझाने को कहा है। हिमाचल में अब जो भी सड़क बनेगी, अगर इसमें गांव के लोगों की जमीनें आती है तो उन्हें जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम करनी होगी।  और पढ़ें

10:26 AM, 04-Nov-2024

पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप: पहले दिन अमेरिका के ऑस्टिन कोक को बढ़त, भारत के चार पायलट टॉप टेन में

  पहले दिन प्रतिभागियों को एरियल डिस्टेंस के हिसाब से 68 किलोमीटर और लोकेशन के हिसाब से 93 किलोमीटर का डिस्टेंस दिया गया। और पढ़ें

10:13 AM, 04-Nov-2024

HP Police: हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार ने लगाए तीन डीजी, जानें पूरा मामला

प्रदेश पुलिस विभाग में पहली बार तीन स्थायी डीजी रैंक के अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। ऐसा पहली बार है, जब पुलिस विभाग में तीन डीजी की तैनाती हुई हो।  और पढ़ें

10:02 AM, 04-Nov-2024

Himachal News: हिमाचल की हर पंचायत को मिलेगा ई-रिक्शा, घर-घर से उठाएगा कचरा

सरकार प्रदेश की सभी 3,615 पंचायतों को ई-रिक्शा देने की तैयारी कर रही है। यह ई-रिक्शा घर-घर से कचरा उठाएगा।  और पढ़ें

09:55 AM, 04-Nov-2024

हिमाचल: असहाय माता-पिता के बच्चों को हर माह 1,000 देगी सरकार, सीएम सुक्खू ने किया एलान

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत असहाय माता-पिता के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए हर माह सरकार 1,000 रुपये अनुदान देगी।  और पढ़ें

09:50 AM, 04-Nov-2024

किरतपुर-मनाली फोरलेन: विवाद खत्म, छह माह बाद आज से रफ्तार पकड़ेगा पंडोह-टकोली बाईपास का काम

 सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना का कार्य करीब छह महीने से ठप था। अब सोमवार से डयोड और खोतीनाला टनल का काम भी रफ्तार पकड़ेगा।  और पढ़ें

09:46 AM, 04-Nov-2024

HP Air Quality Index: पांच साल में पहली बार दिवाली पर प्रदेश के आठ शहरों की हवा सबसे ज्यादा रही खराब

दिवाली पर पहली बार प्रदेश के किसी शहर का एक्यूआई लाल श्रेणी (खतरनाक) में पहुंचा। बद्दी का एक्यूआई दिवाली की रात 392 दर्ज किया गया। और पढ़ें

09:37 AM, 04-Nov-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 4 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

शिमला में रविवार को लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी में प्याज 80 रुपये प्रति किलो तक बिका।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें