फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:26 PM, 11-Oct-2024

Himachal Police: पुलिस मुख्यालय से 24 सब-इंस्पेक्टरों और 12 चालकों के तबादले, यहां देखें सूची

हिमाचल प्रदेश में पुलिस मुख्यालय से 24 सब इंस्पेक्टर (उप-निरीक्षक) और 12 चालकों के तबादला आदेश जारी हुए हैं।  और पढ़ें

09:19 PM, 11-Oct-2024

Himachal: दिवाली पर 4 फीसदी डीए का तोहफा, इस माह 28 को मिल जाएगा वेतन-पेंशन; जानें सीएम सुक्खू के सभी एलान

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली के चलते कर्मचारियों और पेंशनरों को सैलरी और पेंशन 28 तारीख को मिल जाएगी। और पढ़ें

09:05 PM, 11-Oct-2024

Churdhar Shirgul Deity: 52 साल बाद चूड़धार मंदिर में शांत महायज्ञ, गवाह बने 12 देवता और 28 हजार लोग

चूड़धार स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में शुक्रवार को कुरुड़ स्थापना के बाद महायज्ञ का समापन हुआ। शिरगुल महाराज के जयकारों के साथ हजारों लोगों की मौजूदगी में कुरुड़ को मंदिर के ऊपर स्थापित किया गया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
07:52 PM, 11-Oct-2024

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट परिणाम नहीं आया, 28 विभागों में अटकी PhD की प्रवेश प्रक्रिया, HPU ने बढ़ाई डेट

यूजीसी नेट परिणाम घोषित न होने से एचपीयू में पीएचडी में प्रवेश की प्रक्रिया अटक गई है। वहीं, एचपीयू ने पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। अब आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 14 अक्तूबर तय की गई है। इससे पहले विवि दो बार तिथि बढ़ा चुका है। और पढ़ें

07:31 PM, 11-Oct-2024

Himachal Masjid Vivad: संजौली के बाद सब्जी मंडी में सनातन वाला बोर्ड लगाने का एलान, SP बोले- करेंगे कार्रवाई

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में सनातन सब्जी वाला बोर्ड लगाने के बाद देवभूमि संघर्ष समिति ने अब लोअर बाजार सब्जी मंडी और उसके बाद अन्य बाजारों में बोर्ड लगाने का एलान किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:16 PM, 11-Oct-2024

Himachal Employees: विशेषाधिकार हनन वापस लेने के लिए 15 अक्तूबर को फिर गरजेगा सचिवालय कर्मचारी सेवाएं महासंघ

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को 4 फीसदी डीए देने की घोषणा की है लेकिन कर्मचारियों का मानना है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। कर्मचारियों की एरियर के अलावा और भी मांगें हैं। जिन्हें लेकर सचिवालय कर्मचारी संगठन ने 15 अक्तूबर को परिसर के बाहर डेढ़ बजे प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।  और पढ़ें

06:59 PM, 11-Oct-2024

Himachal: बिस्मिल्लाह खान के नाम से मशहूर शहनाई वादक सूरजमणि नहीं रहे, बिलासपुर एम्स में ली अंतिम सांस

प्रसिद्ध शहनाई वादक सूरजमणि का देर रात बिलासपुर के एम्स में देहांत हो गया। वे 63 वर्ष के थे। सूरजमणी क्रॉनिक पैनक्रियाटिटिस बीमारी से पीड़ित थे। और पढ़ें

05:46 PM, 11-Oct-2024

Shimla: देवभूमि संघर्ष समिति का एलान, शहर के सभी बाजारों में लगेंगे सनातन सब्जी वाला के बोर्ड

शिमला में देवभूमि संघर्ष समिति ने संजौली बाजार के बाद अब शहर के सभी बाजारों में सनातन सब्जी वाला के बोर्ड लगाने का एलान किया है। और पढ़ें

05:31 PM, 11-Oct-2024

Kullu Dussehra Festival 2024: राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का शुभारंभ, ये रहेगा आकर्षक का केंद्र

13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह रघुनाथ की रथयात्रा में शामिल होंगे और शाम को सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद भगवान रघुनाथ के दर्शन करेंगे। और पढ़ें

05:25 PM, 11-Oct-2024

Bilaspur: जेपी नड्डा ने नयना देवी मंदिर में टेका माथा, बोले- हरियाणा, जेएंडके का चुनाव बता रहा देश का मिजाज

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का विधानसभा चुनाव देश का मिजाज बता रहा है। किसान, युवा और महिलाएं सभी कमल के साथ खड़े हैं। और पढ़ें

05:22 PM, 11-Oct-2024

Himachal: धर्मशाला में विजिलेंस ने 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा पटवारी

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने राजस्व विभाग के एक पटवारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। और पढ़ें

05:14 PM, 11-Oct-2024

Shimla: चूड़धार शिरगुल देवता मंदिर में 52 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ, कुरुड़ स्थापना के साथ समापन, हजारों बने गवाह

चूड़धार मंदिर में करीब 52 साल बाद इस तरह का बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। हालांकि, मंदिर जीर्णोंद्धार का कार्य पिछले 20-22 वर्षों से किया जा रहा था तथा और अब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर कुरुड़ स्थापना की गई।  और पढ़ें

03:50 PM, 11-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल में भर्ती किए जाएंगे 245 स्पेशल एजुकेटर, नियम अधिसूचित

 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती होने जा रही है। शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 245 पद भरे जाएंगे।  और पढ़ें

03:45 PM, 11-Oct-2024

Kangra: मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजीव शकधर ने श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम में की पूजा

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजीव शकधर ने श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दाैरान उनके परिवार के सदस्य भी माैजूद रहे।  और पढ़ें

03:39 PM, 11-Oct-2024

Shimla: सीएम सुक्खू ने पत्नी संग ओकओवर में किया कंजक पूजन, बच्चियों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल

 मुख्यमंत्री की पत्नी और देहरा से कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहीं। कमलेश ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू ने सभी बच्चियों को चुनरी भी पहनाई। मुख्यमंत्री सुक्खू स्वयं भी छोटा शिमला स्कूल से पढ़े हैं। और पढ़ें

02:34 PM, 11-Oct-2024

Himachal Weather: हिमाचल के उच्च पर्वतीय भागों में इस दिन से बिगड़ सकता है माैसम, जानें पूर्वानुमान

प्रदेश में आगामी पांच दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 16 अक्तूबर तक माैसम शुष्क बना रहेगा। और पढ़ें

01:28 PM, 11-Oct-2024

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्नी संग ओकओवर में किया कंजक पूजन

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्नी संग ओकओवर में किया कंजक पूजन और पढ़ें

01:11 PM, 11-Oct-2024

Kangra News: जवाली की देहर खड्ड में युवक का शव मिला, क्षेत्र में सनसनी

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना जवाली के अधीन मनभरी में देहर खड्ड में एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  और पढ़ें

01:01 PM, 11-Oct-2024

Chamba: नगर परिषद चंबा में विजिलेंस की दबिश, रिकाॅर्ड खंगाला

नगर परिषद पर विकासात्मक कार्यों को लेकर हुई टेंडरिंग प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे हैं। एएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में दबिश दी गई।  और पढ़ें

12:29 PM, 11-Oct-2024

HPBOSE: रिमझिम नहीं, अब वीना तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को देगी हिंदी का ज्ञान

सरकारी और बोर्ड से संबद्धता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को हिंदी का ज्ञान अब ‘रिमझिम’ नहीं, बल्कि ‘वीना’ देगी।  और पढ़ें

11:59 AM, 11-Oct-2024

Kullu Dussehra Festival: वाटर प्रूफ टेंट में ठहरेंगे देवी-देवता, आसन पर विराजेंगे

देवी-देवताओं के महाकुंभ के लिए जिलाभर से देवी-देवता लाव-लश्कर के साथ ढालपुर के मैदान में पहुंचेंगे। देवता सात दिनों तक अस्थायी शिविर में ही डेरा लगाए रहेंगे। और पढ़ें

11:23 AM, 11-Oct-2024

Shimla: परीक्षा पास कर निरक्षर से साक्षर बने 14,516 लोग

प्रदेश के 14,516 लोग परीक्षा पास कर निरक्षर से साक्षर बन गए हैं। ओपन बोर्ड की 150 अंकों की फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी असेसमेंट परीक्षा को इन्होंने पास कर लिया है। और पढ़ें

10:41 AM, 11-Oct-2024

Mandi: 64 लाख की ठगी मामले में 22 लाख रुपये कराए रिफंड

 मामले में साइबर पुलिस ने रिफंड की प्रकिया को तेज कर 400 खातों को फ्रीज करवा दिया है।  खातों के लिंक हरियाणा, गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों में मिल रहे हैं।  और पढ़ें

10:29 AM, 11-Oct-2024

Himachal: ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन मिलेंगे विवाह, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र

प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब लोगों को विवाह, जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन मिलेंगे। और पढ़ें

10:23 AM, 11-Oct-2024

Himachal News: अब फ्लोर मिल मालिकों को जमा करानी होगी दो लाख सिक्योरिटी

घटिया आटा सप्लाई के मामले सामने आने के बाद फ्लोर मिल मालिकों से अब दो लाख रुपये सिक्योरिटी राशि लेने का फैसला किया गया है।  और पढ़ें

10:14 AM, 11-Oct-2024

हिमाचल: दिवाली के बाद कुल्लू, मंडी और रिकांगपिओ के लिए शुरू होगी हेली टैक्सी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शिमला-रिकांगपिओ, शिमला-कुल्लू और चंडीगढ़-मंडी के बीच हवाई सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी है।  और पढ़ें

09:57 AM, 11-Oct-2024

Shardiya Navratri: संधि पूजा में मां चामुंडा को चढ़ाए 108 कमल के फूल, कालीबाड़ी मंदिर में हुआ आयोजन

कालीबाड़ी मंदिर में सुबह 6:22 बजे मां दुर्गा के चामुंडा रूप की पूजा हुई। अष्टमी और नवमी तिथि की संधि में मां चामुंडा को 108 कमल के फूल अर्पित किए गए। और पढ़ें

09:56 AM, 11-Oct-2024

VIDEO : संधि पूजा में मां चामुंडा को चढ़ाए 108 कमल के फूल

संधि पूजा में मां चामुंडा को चढ़ाए 108 कमल के फूल और पढ़ें

05:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal News: सुक्खू सरकार की लोगों को राहत! शादी का कार्ड दिखाकर डिपो से ले सकेंगे सस्ती दरों पर तेल

हिमाचल में लोग शादी व अन्य समारोहों के लिए डिपो से जरूरत के मुताबिक तेल ले सकेंगे। इसके लिए खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र भेजा है। और पढ़ें

05:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा ने बनाए 14 लाख सदस्य, 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने 11 लाख ऑनलाइन और 3 लाख ऑफलाइन सदस्य बना लिए हैं। यानी 14 लाख सदस्य बना दिए गए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी ने हर बूथ पर 200 सदस्यों को बनाने का लक्ष्य रखा है।  और पढ़ें

05:00 AM, 11-Oct-2024

सीपीआरआई: लंबे समय तक खराब नहीं होगा ‘कुफरी हिमालिनी’ आलू, पैदावार भी दोगुना

आलू की सामान्य किस्मों के मुकाबले इसकी पैदावार भी दोगुना होगी। कुफरी हिमालिनी किस्म पर सीपीआरआई के वैज्ञानिकों की ओर से लद्दाख के लेह में किया गया ट्रायल सफल रहा है। और पढ़ें

05:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal News: स्पेन टूर की मंजूरी से पहले ही ट्रेवल एजेंसी को दे दिए 40 लाख, अधिकारियों से हो सकती है रिकवरी

जायका परियोजना के अधिकारियों ने राज्य सरकार से बिना मंजूरी के ही बुकिंग के नाम पर ट्रेवल एजेंसी को 40 लाख रुपये दे दिए। सरकार ने स्पेन दौरे को मंजूरी नहीं दी है, इसलिए अब बुकिंग करवाने वाले अधिकारियों से 40 लाख की रिकवरी हो सकती है। और पढ़ें

04:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal Weather: प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 35.8 डिग्री पहुंचा पारा; इस दिन तक प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 16 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पारे में आई कमी से प्रदेश के उच्च क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है।  और पढ़ें

04:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal News: मंदिर की जमीन पर पेट्रोल पंप, होटल, स्टोन क्रशर, फिर भी खजाना खाली

जिला कांगड़ा के नूरपुर के डमटाल स्थित प्राचीन राम गोपाल मंदिर के पास करोड़ों रुपये की जमीन है, फिर भी मंदिर का खजाना खाली है। कुछ समय कई कनाल भूमि फोरलेन की जद में चली गई, लेकिन मंदिर को कोई क्लेम राशि तक नहीं मिली।  और पढ़ें

04:00 AM, 11-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

भारत के जाने-माने बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर शाम निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका ऐसा ही एक किस्सा हिमाचल पथ परिवहन निगम के साथ भी जुड़ा है। बात साल 1997 की है। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें