04:05 PM, 29-Jul-2023
जयपुर हेरिटेज नगर निगम महापौर मुनेश गुर्जर बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर उपायुक्त फायर छगन यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी देवेंद्र मीणा, सहायक अग्नि शमन अधिकारी, फायरमैन को नोटिस के निर्देश दिए। आमेर सहायक अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद ईशाक बिना वर्दी के ड्यूटी पर मिला, तो लापरवाही पर नोटिस दिया गया। फायरमैन भूपेंद्र सिंह को भी नोटिस जारी किया गया।
मेयर ने एमआई रोड, बनीपार्क, हवामहल और जलमहल क्षेत्र का दौरा किया। तेज बारिश के बाद भी इन इलाकों में भरा पानी निकल नहीं पाया। हेरिटेज महापौर ने कहा जहां कहीं जल भराव की स्थितियां हैं, वहां लोग घरों से बाहर न निकलें। पर्याप्त संसाधन, पानी निकालने के पंप, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉलियां, जेईएन, एईएन, एक्सईएन और टीमें तैनात कर दिए गए हैं।
महापौर ने जयपुर के नागरिकों से की अपील की है कि बारिश से पानी भराव या किसी प्रकार के संकट की स्थिति में नगर निगम के बनीपार्क बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 0141-2203518 पर सम्पर्क करें।