फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE 10th Result 2025 Live:सीकर जिले ने किया टॉप प्रतापगढ़ और कोटा पिछड़े, इस बार 93.6% रहा परिणाम

Wed, 28 May 2025 06:03 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2025 Live Updates: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम छात्र-छात्राएं अमर उजाला की वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
आज शाम 4:30 बजे जारी होगा रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:04 PM, 28-May-2025

पास होने का प्रतिशत हिंदी में ज्यादा
राजस्थान बोर्ड ने 10वींं  के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इसमें देखा जाए तो अलग-अलग विषयों में पास होने का प्रतिशत अलग-अलग रहा है। हिंदी विषय में 98.19 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। यानि विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा सफलता  हिंदी विषय में ही मिली है। अग्रेंजी में 94.01, साइंस में 89.91, सोशियल सांइस में 94.19, गणित में 90.12,संस्कृत में 93.74 और आईटी में 78.78  पास होने का प्रतिशत रहा है। 

05:49 PM, 28-May-2025

10वीं बोर्ड परिणाम में सीकर जिले ने किया टॉप प्रतापगढ़ और कोटा पिछड़े  
जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो टॉप 5 जिलों में सीकर (97.56%), झुंझुनू (97.53%), नागौर (97.26%), डीडवाना-कुचामन (97.23%) और कोटपुतली-बहरोड़ (96.15%) शामिल हैं। वहीं प्रदर्शन में पीछे रहने वाले जिले प्रतापगढ़ (83.92%), धौलपुर (87.75%), कोटा (87.90%), बारां (88.17%) और सलूम्बर (88.61%) हैं।

 




 

05:39 PM, 28-May-2025
श्रेया प्रजापति ने 10वीं बोर्ड में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला

अंग्रेजी और गणित में 100 अंक

कालवाड़ रोड जयपुर की श्रेया प्रजापति ने 10वीं बोर्ड में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनको अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक मिले हैं । उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता दिया है। 

विज्ञापन
05:18 PM, 28-May-2025
नागौर की पूजा भादू के 99.50 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला

पूजा भादू के 99.50 प्रतिशत अंक 
10वीं बोर्ड रिजल्ट में नागौर की बेटी पूजा भादू ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। परीक्षा में  उनके 99.50 प्रतिशत अंक हैं।तीन विषयों में पूजा के पूरे 100 नंबर हैं। 
स्कूल प्रबंधन व राम प्रताप भादू समेत अभिभावकों ने पूजा को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर  खुशी जताई है। 

05:14 PM, 28-May-2025
प्रियांशु शर्मा ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला

प्रियांशु शर्मा ने 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए
गोविंदगढ़, चौमूं के प्रियांशु शर्मा ने 10वीं बोर्ड में 99.17 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें 600 में से 595 में अंक मिले।

विज्ञापन
05:08 PM, 28-May-2025
विकास वर्मा ने 10वीं में 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। - फोटो : अमर उजाला

100 में से 100 अंक मिले
विकास वर्मा ने 10वीं में 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विकास वर्मा जयपुर के छात्र हैं। उन्हें साइंस, सोशल साइंस, गणित और संस्कृत में 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए हैं

05:03 PM, 28-May-2025
जुड़वा भाई बहन जयेश सोनी और खुशबू सोनी ने 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

जुड़वा भाई बहन का शानदार प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बीकानेर के जुड़वा भाई बहन जयेश सोनी और खुशबू सोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। जयेश सोनी ने 98.81 परसेंट जबकि उसकी जुड़वा बहन खुशबू सोनी ने 97.17 परसेंट मार्क्स हासिल किए हैं।
 

05:00 PM, 28-May-2025
यशिता कुमावत ने 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए - फोटो : अमर उजाला

यशिता कुमावत ने  10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं। यशिता जयपुर में पढ़ाई करती है। 

04:52 PM, 28-May-2025

प्रियांशु शर्मा ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
गोविंदगढ़, चौमूं स्थित गुरुकुल वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र प्रियांशु शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुल 600 में से 595 अंक हासिल किए हैं।

04:48 PM, 28-May-2025

राजस्थान बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रथम श्रेणी में 546370 द्वितीय श्रेणी में 376774 और तृतीय श्रेणी में 79519 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं केवल पास की श्रेणी में 179 विद्यार्थी हैं। वहीं 30599 को सप्लीमेंट्री  आई है।

04:47 PM, 28-May-2025

प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम
प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष का कुल परिणाम 83.67 प्रतिशत रहा, यानी लगभग इतने प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। अगर लड़कों की बात करें तो उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 82.01 रहा, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन इससे बेहतर रहा और उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 85.03 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 3,310 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 643 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राओं को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई। इस तरह देखा जाए तो न केवल पास होने के मामले में बल्कि प्रथम श्रेणी प्राप्त करने में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा।

04:26 PM, 28-May-2025

04:16 PM, 28-May-2025

मंत्री बोले- जो पास नहीं हुए, वे अगली बार मेहनत करें

परिणाम जारी करने के बाद मंत्री दिलावर ने स्टूडेंट्स को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा- जो पास नहीं हो सके, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। अबकी बार मेहनत करेंगे तो पास होंगे। उन्होंने कहा कि जो अच्छे अंकों से पास हुए हैं, उन्हें घमंड करने की जरूरत नहीं है।

04:08 PM, 28-May-2025

दसवीं का परिणाम हुआ जारी
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणामों का लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज एक महत्वपूर्ण दिन साबित हुआ। आखिरकार 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए गए। इस बार 10वीं का रिजल्ट 93.6% रहा। 

03:22 PM, 28-May-2025

चार बजे होगा परिणाम जारी
 

01:57 PM, 28-May-2025

रिचेकिंग की विंडो खुलेगी
अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए, RBSE परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिचेकिंग की विंडो खुलेगा। अगर आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रति विषय ₹300 के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करके रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का लाभ ले सकते हैं।

01:20 PM, 28-May-2025

12:44 PM, 28-May-2025

ग्राफिक में समझिए 2024 का परीक्षा परिणाम...

12:10 PM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: शाम को घोषित किया जाएगा परिणाम 
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी करने के लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शाम 4:30 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था।

11:42 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: 2024  के परीक्षा परिणाम एक नजर में
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 1060751  
कुल उपस्थित अभ्यर्थी 1039895
कुल पास हुए विद्यार्थी  967392
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64%
कुल लड़के हुए थे उत्तीर्ण 509580
कुल लड़के हुए थे उपस्थित 550050
कुल उपस्थित लड़कियां 489845
कुल उत्तीर्ण लड़कियां 457812
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46%
जिन लड़कों ने पूरक परीक्षा दी 14686
जिन लड़कियां ने पूरक परीक्षा दी 13111
पूरक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों 27797

11:09 AM, 28-May-2025
RBSE 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला

RBSE 10th Result: 2024 विषयवार पास प्रतिशत

  • हिंदी  98.85%
  • अंग्रेजी  96.94%
  • विज्ञान  95.82%
  • सामाजिक विज्ञान 96.84%
  • गणित  95.99%
  • संस्कृत  99.21%

10:37 AM, 28-May-2025
RBSE 10th Result 2025 - फोटो : अमर उजाला

RBSE 10th Result: 2024 का परीक्षा परिणाम डिविजनवार  
प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्रों की संख्या- 545653
द्वितीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या- 349873
तृतीय श्रेणी वाले छात्रों की संख्या-71422

10:16 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: पिछले साल 93.03 प्रतिशत रहा था परिणाम 
पिछले साल दसवीं की परीक्षा के लिए 10 लाख 60 हजार 751 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 10 लाख 39 हजार 895 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें छात्रों का परिणाम 92.64 प्रतिशत और छात्राओं का परिणाम 93.46 प्रतिशत रह था। माध्यमिक और व्यावसायिक की परीक्षा में 5,62,686 में से 2,74,52 छात्र और 4,98, 065 में से 2,71,171 छात्राएं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए थे। कुल परिणाम 93.03 प्रतिशत रहा था। प्रवेशिका एवं प्रवेशिका व्यवसायिक की परीक्षा का परिणाम 82.54 प्रतिशत रहा था।

09:32 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: रिचेकिंग के लिए कर सकते हैं आवेदन
परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों के लिए, आरबीएस परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद रिचेकिंग की विंडो खुलेगी। अगर, आप अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो आप प्रति विषय 300 रुपये के शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन जमा करके रिचेकिंग और रिवैल्यूशन का लाभ ले सकते हैं।

08:54 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
बोर्ड के अनुसार हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक अनिवार्य हैं। इसके साथ ही, एग्रीगेट में भी न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है, तभी विद्यार्थी को उत्तीर्ण माना जाएगा। एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्रों के पास कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।

07:39 AM, 28-May-2025

अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होते ही छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुली हुई सूची में से राजस्थान बोर्ड (RBSE) का चयन करें।
  • कक्षा 10वीं के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करना न भूलें।

06:14 AM, 28-May-2025

जानें कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट? 
पिछले साल 2024 में आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 93.03% छात्र पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% रहा था। झुंझुनूं जिला रिजल्ट में सबसे आगे रहा था, जहां 97.74% छात्र पास हुए थे। राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% नंबर लाने जरूरी हैं। साथ ही कुल मिलाकर (एग्रीगेट) 33% अंक होना भी जरूरी होता है।

06:14 AM, 28-May-2025

RBSE Board 10th Result 2025: ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं – rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in।

होम पेज पर 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट करें।

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

रिजल्ट देखने के बाद उसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें ताकि बाद में काम आ सके।

06:05 AM, 28-May-2025

RBSE 10th Result 2025 Live:सीकर जिले ने किया टॉप प्रतापगढ़ और कोटा पिछड़े, इस बार 93.6% रहा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार 28 मई को शाम 4:30 बजे घोषित किया जाएगा। यह घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा कलेक्टर कार्यालय स्थित DOIT कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय से जुड़कर की जाएगी।

तैयारियां पूरी, करीब 11 लाख छात्रों की नजर परिणाम पर
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि प्रवेशिका परीक्षा में सात हजार 324 छात्र पंजीकृत थे। परीक्षाएं छह मार्च से चार अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस परिणाम के साथ ही करीब 11 लाख विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार समाप्त हो जाएगा। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।

12वीं का परिणाम पहले ही हो चुका है जारी
राजस्थान बोर्ड ने इससे पहले 22 मई को कक्षा 12वीं (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के परिणाम जारी किए थे। अब 10वीं का रिजल्ट आने के साथ ही पूरे राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

वहीं, पिछले वर्ष 2024 में कुल 10,60,751 छात्र कक्षा 10वीं के लिए पंजीकृत थे, जिनमें से 10,39,895 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम 93.03% रहा था। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46% और छात्रों का 92.64% रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लड़कियों ने एक बार फिर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था।

अब सबकी निगाहें आज शाम के परिणाम पर टिकी
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की निगाहें अब आज शाम 4:30 बजे पर टिकी हैं, जब राजस्थान बोर्ड 10वीं का बहुप्रतीक्षित परिणाम जारी करेगा। बोर्ड ने यह सुनिश्चित किया है कि परिणाम समय पर और तकनीकी रूप से सुचारू रूप से जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें