फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Kota Visit: 'ये युवाओं-छात्रों की आवाज उठाने का मंच', छात्रों से संवाद कर बोले राहुल गांधी

Wed, 17 Jun 2026 08:55 PM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

Rahul Gandhi Rajasthan Visit : नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कोटा के दशहरा मैदान पहुंचे । यहां पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था चयन की बजाय खारिज करने को प्राथमिकता देती है। इसे बदलने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इसी क्रम में आज शाम चार बजे कोटा पहुंच गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नीट छात्रों से संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक आज कोटा में डेरा डाले हुए हैं। यह कार्यक्रम दशहरा मैदान में हो रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी करीब चार बजे बजे कोटा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह कुछ देर विश्राम करेंगे। वही शाम करीब सात बजे राहुल गांधी दशहरा मैदान संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे। जहां पर वह छात्रों के साथ संवाद करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से कोटा शहर में कई जगह पर पोस्टर्स और झंडे लगा दिए गए हैं। यहां तक कि एनएसयूआई भी पुरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। राहुल गांधी संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्रों से मुलाकात करेंगे और उन्हें परीक्षा को लेकर मोटिवेट करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें