फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar LS Election Results: राजे के बेटे दुष्यंत की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 3.70 लाख वोटों से हराया

Tue, 04 Jun 2024 05:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

खास बातें

Jhalawar LS Election Results Live: झालावाड़ लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। इस सीट पर राजस्थान की पू्र्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह का मुकाबला कांग्रेस की उर्मिला जैन से है।
विज्ञापन
झालावाड़ सीट पर वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की बड़ी जीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:47 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह जीत की ओर  
झालावाड़ लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह ने 370989 मतों से जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर रही हैं। 

किसे कितने वोट मिले

  • दुष्यंत सिंह- 865376 
  • उर्मिला जैन-494387 
  • वोट का अंतर: 370989

03:53 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह साढ़ें तीन लाख वोटों से आगे 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह 369508 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले

  • दुष्यंत सिंह- 861850 
  • उर्मिला जैन-492342 
  • चन्द्र सिंह किराड-12252 

02:24 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह तीन लाख वोटों से आगे 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह करीब तीन लाख 36 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले

  • दुष्यंत सिंह- 794919 
  • उर्मिला जैन-458816 
  • चन्द्र सिंह किराड-11281 

विज्ञापन
01:24 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह 2.83 लाख से ज्यादा वोट से आगे 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह करीब दो लाख 83 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले
  1. दुष्यंत सिंह- 683580 
  2. उर्मिला जैन-399859 
  3. चन्द्र सिंह किराड-9511

12:39 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह दो लाख से ज्यादा वोट से आगे 
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले
दुष्यंत सिंह- 559811 
उर्मिला जैन-332862 
चन्द्र सिंह किराड-7559

विज्ञापन
12:09 PM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह दो लाख वोट से आगे
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह दो लाख से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले

  • दुष्यंत सिंह- 519255 
  • उर्मिला जैन-311448 
  • चन्द्र सिंह किराड-7024 

11:52 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह बड़ी जीत को ओर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह एक लाख 75 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

किसे कितने वोट मिले
दुष्यंत सिंह- 451891 
उर्मिला जैन-275975 
चन्द्र सिंह किराड-6106 

11:13 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत सिंह बड़ी जीत को ओर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह एक लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं। 

10:31 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: राजे के बेटे दुष्यंत बड़े अंतर से आगे 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 55 हजार से अधिक मतदान से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं, जबकि बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं। 

09:53 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: राजे के बेटे दुष्यंत आगे 
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह 22 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला जैन दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, बसपा प्रत्याशी चन्द्र सिंह किराड तीसरे नंबर पर हैं।

08:31 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: दुष्यंत ने किए बालाजी महाराज के दर्शन
दुष्यन्त सिंह ने राड़ी के बालाजी मंदिर के किए दर्शन भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह ने मतगणना से पहले शहर के राड़ी के बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। उनके साथ  बेटे विनायक प्रताप सिंह और भाजपा नेता श्याम सुंदर शर्मा मौजूद भी रहे। उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से जीत की कामना की। 

08:18 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: मतगणना शुरू, कुछ देर में रुझान 
झालावाड़ बारां लोकसभा क्षेत्र के मतों की गणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों और ईटीपीबीएस के जरिए हुए वोटों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम से मतदान की काउंटिग होगी। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

07:53 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बारे में जानिए

  • झालावाड़ बारां सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत चार बार से लगातार सांसद हैं। इस बार वे पांचवीं बार चुनावी मैदान में उतरे थे। दुष्यंत टूरिज्म और होटल से जुड़े हुए हैं। 
  • कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया बारां से जिला प्रमुख हैं। उर्मिला के पति प्रमोद जैन भाया प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। उर्मिला दो बार पहले भी चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।  

07:12 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar Lok Sabha Election Result: भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला 
लोकसभा क्षेत्र झालावाड़-बारां में मतों की गणना 186 राउंड में पूरी होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। यहां  भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। पूर्व सीएम राजे के बेटे और भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह इस सीट से सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन पूर्व मंत्री की पत्नी हैं, इससे पहले भी वह चुनाव लड़ चुकी हैं। वर्तमान में उर्मिला जिला प्रमुख भी हैं।   

06:50 AM, 04-Jun-2024

कुछ देर में खोले जाएंगे स्ट्रांग रूम
झालावाड़ लोकसभा सीट पर हुए मतदान की गणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिध और प्रत्याशी मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। कुछ देर में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे और प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू होगी। 

05:13 AM, 04-Jun-2024

Jhalawar LS Election Results: राजे के बेटे दुष्यंत की बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को 3.70 लाख वोटों से हराया

झालावाड़ लोकसभा सीट पर आज मंगलवार को मतगणना होनी है। सुबह आठ बजे से गिनती शुरू होगी। शाम तक साफ हो जाएंगा कि जीत का ताज किसके सिर सजेगा। झालावाड़ सीट पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे व भाजपा नेता दुष्यंत सिंह और कांग्रेस की उर्मिला जैन के बीच टक्कर है।

पहले चरण में हुआ था मतदान
राजस्थान में दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। झालावाड़ लोकसभा सीट पर मतदान पहले चरण यानि 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसके बाद से ही यहां के बाशिंदों को चार जून का इंतजार था। 

पूर्व सीएम राजे ने संभाली कमान
इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह का मुकाबला कांग्रेस की उर्मिला जैन भाया से है। दुष्यंत सिंह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र हैं और यहां उनके चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह वसुंधरा राजे ने ही संभाल रखी है। राजे का पूरे हाड़ौती क्षेत्र में खासा प्रभाव है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें