शाह ने कहा ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के झूठ में न फंसे। आरक्षण को लेकर वो भ्रम फैला रहे हैं, जब तक भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जिंदा है हम एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटाने नहीं देंगे। ये मोदी की गारंटी है।
भीम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्तौड़गढ़ लोकसभा में सभा व रोड शो करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना होकर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के भीम विधानसभा में शनिवार तीन बजे लोकसभा प्रत्याशी महिमा कुमारी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद जोधपुर आगे के कार्यक्रम में प्रस्थान करेंगे।
इस सभा की तैयारियों को लेकर भीम विधायक व लोकसभा संयोजक हरि सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह चौहान, मान सिंह, बारहठ पूर्व सांसद पुष्प जैन राजेन्द्र मेवाड़ा सहित जिला पदाधिकारी सभा स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए देर रात तक लगे रहे।
भीलवाड़ा के शकरगढ़ में अमित शाह की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ ग्राम में शनिवार को भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में भाजपा की चुनावी महासंकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अपने चिर-परिचित अंदाज में अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि राजस्थान की 25 सीटें बीजेपी जीत रही है। इसमें कोई शक नहीं है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आज जोधपुर में करेंगे रोड शो
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का आज जोधपुर में रोड शो होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जोधपुर आएंगे। वे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के चुनावी कार्यक्रम के लिए आ रहे हैं। उनका जोधपुर में रोड शो कार्यक्रम रखा गया है, जिसको लेकर भाजपा में जबरदस्त उत्साह छाया हुआ है।
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जोधपुर में रोड शो में भाग लेंगे। उनका रोड शो गांधी मैदान से लेकर जालोरी गेट तक रहेगा। उनके आगमन को लेकर भाजपाइयों में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की है। जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। उनके समर्थन में योगी आदित्यनाथ का जोधपुर में रोड शो रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मेवाड़ दौरे पर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को एक दिवसीय चुनावी दौरे पर उदयपुर शहर व वल्लभनगर कस्बे का दौरा करेंगे। वे उदयपुर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी तारा चंद मीणा व वल्लभ नगर में पार्टी के चित्तौड़ लोकसभा प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में सभाओं को संबोधित करेंगे।
बता दें कि गहलोत दोपहर दो बजे बाद शहर के आरके सर्किल के पास साई ग्रीन गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स देंगे। उदयपुर आने से पूर्व गहलोत जिले के वल्लभ नगर कस्बे में चित्तौड़ के कांग्रेस प्रत्याशी उदयलाल आंजना को जिताने की आम मतदाताओं से अपील करेंगे। उदयपुर से गहलोत सड़क मार्ग से जोधपुर कूच करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की विजय संकल्प महासभा आज शक्करगढ़ (शाहपुरा) में
गृहमंत्री अमित शाह 20 अप्रैल, शनिवार को शाहपुरा जिले के जहाजपुर विधानसभा के शकरगढ़ क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में विजय संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। महासभा में मुख्य रूप से जहाजपुर, मांडलगढ़, हिंडोली, शाहपुरा विधानसभा सहित भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि शक्करगढ़ के खेल मैदान में प्रातः 9.15 बजे आयोजित होने वाली विशाल आमसभा में केंद्रीय मंत्री शाह के अलावा राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कलस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल, लोकसभा सहप्रभारी गजपाल सिंह राठौड़, सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला प्रमुख बरजीदेवी भील, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, बूंदी जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, विधायक गोपीचंद मीणा, उदयलाल भडाना, गोपाल खंडेलवाल, लादूलाल पीतलिया, लालाराम बैरवा, जब्बर सिंह सांखला, अशोक कोठारी, विधायक प्रत्याशी विट्ठल शंकर अवस्थी सहित भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला महामंत्री वेदप्रकाश खटीक ने बताया कि विजय संकल्प महासभा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्लस्टर प्रभारी नारायण पंचारिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित कई पदाधिकारी शक्करगढ़ पहुंचे और हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक की समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह मोटरास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नंदलाल गुर्जर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, किशोर शर्मा, सोहन नामा सहित अनेक पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। शक्करगढ़ में विशाल विजय संकल्प महासभा को देखते हुए विभिन्न मार्गों में पार्किंग स्थल भी तैयार किए गए हैं, जिससे महासभा में आने वाले कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
करौली-धौलपुर लोकसभा में मतदान प्रतिशत