फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Lok Sabha Chunav Live: राहुल गांधी ने पूछा सवाल, बोले- देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी या अंबानी की शादी

Thu, 11 Apr 2024 03:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

 Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरों पर हैं एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में लगातार दौरे कर रहे हैं और गुरुवार को एक बार फिर राजस्थान पहुंच रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पहली बार गुरुवार को राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में तो राहुल गांधी अनूपगढ़ और फलौदी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:58 PM, 11-Apr-2024

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो के बताए वादे



स्थाई नौकरी देंगे, ठेके पर नहीं कराएंगे काम
आज हिंदुस्तान की सरकार के पास 30 लाख खाली पोस्ट पड़ी हुईं हैं। मोदी सरकार आपको ये पोस्ट नहीं देगी। आपसे कांट्रैक्ट लेबरी करवाई जा रही है। बाद में आपको उठाकर बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। स्थाई नौकरी आपको नहीं देती ये सरकार। ये जो 30 लाख खाली पोस्ट हैं ये आपको दी जाएंगी। ये हमारा पहला कदम होगा।

हर युवा को मिलेगा अप्रेंटिशिप का अधिकार
अप्रेंटिशिप, ये जो शब्द है इसका मतलब मैं आपकों बताना चाहता हूं। ये जो अमीर घर के बच्चे होते हैं वो किसी बड़ी कंपनी में जाकर कुछ दिन ट्रेनिंग करते हैं और उनको इसका पैसा मिलता है। आजकल अमीर घर के बच्चे ये खूब कर रहे हैं। अब हमारा दूसरा कदम ये होगा कि जैसे हमने मनरेगा किया। गरीबों को रोजगार का अधिकार दिया, वैसे ही हम हिंदुस्तान के सब युवाओं को अप्रेंटिशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। इसका मतलब हिंदुस्तान के गरीब से गरीब युवाओं को प्राइवेट कंपनियों में, सरकारों में, बड़ी-बड़ी संस्थाओं में हिंदुस्तान के गरीब युवा एक साल के लिए अप्रेंटिशिप कर पाएंगे। इन एक साल का उनको पैसा दिया जाएगा।

हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे
जब मैं यात्रा पर था तो युवाओं ने कहा कि हम पढ़ाई करते, मेहनत करते हैं और पेपर से एक दिन पहले पेपर लीक हो जाता है। बेइमान लोग इसका लाभ उठाते हैं जो मेहनत करने वाले युवा हैं उनका नुकसान हो रहा है। इस लिए हमारा तीसरा कदम होगा पेपर लीक पर कानून बनाना। हम पेपर लीक के खिलाफ नया कानून लाएंगे। जो पेपर लीक करेंगा उसको सख्त सजा दी जाएगी। सबसे बड़ी बात आज जो प्राइवेट कंपनियां पेपर चेक कर रहीं हैं हम इसको बंद करेंगे। कोई भी प्रावेट कंपनी पेपर नहीं चेक करेगी।

02:57 PM, 11-Apr-2024

राहुल बोले, हम गरीब परिवार की जिंदगी बदलेंगे
महालक्ष्मी योजना के तहत हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार में एक महिला को कांग्रेस पार्टी एक साल में एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में डालने जा रही है। हर महीने आपके अकाउंट में हजारों रुपये आएगा। इससे हिंदुस्तान का और हमारे गरीब परिवारों को जिंदगी बदल जाएगी। ये क्रांतिकारी काम है। 

02:44 PM, 11-Apr-2024

उन्होंने अरबपतियों को दिया उतना पैसा हम, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को देंगे
राहुल गांधी ने पूंजीपतियों का टेक्स माफ करने का मुद्दा उठाया, जीएसटी का मुद्दा उठाया। बोले किसानों और पिछड़ों का कहीं कर्जा माफ नहीं होता लेकिन अडाणी और अंबानी का हो जाएगा। किसान का बेटा शिक्षा के लिए लोन लेगा तो उसका कर्जा कभी माफ नहीं होगा। मगर अदानी-अंबानी जैसे लोगों को का 16 लाख करोड़ कर्जा माफ हो जाएगा। मीडिया आपका ध्यान इधर की बातों में लगाए रखती है और आपका जीएसटी पैसा सीधा उनकी जेबों में जाता रहता है। इस जानकारी आपको कोई नहीं देगा। जितना पैसा उन्होंने अरबपितयों को दिया है उतना पैसा हम गरीबों को दलितों को आदिवासियों को उठाकर दे देंगे।

विज्ञापन
02:35 PM, 11-Apr-2024

देश का जरूरी मुद्दा महंगाई बेरोजगारी और महंगाई न कि अंबानी की शादी



राहुल गांधी ने अपने संबोधन में लोगों से पूछा कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है? बेरोजगारी.... उन्होंने कहा कि यात्रा में मैंने हजारों लोगों से पूछा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा कौन सा है, मुझे जवाब मिला बेरोजगारी। दूसरे नंबर पर महंगाई आता है। मगर आप हिंदुस्तान के मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा, सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी है। विदेश से हजारों लोग आते दिखेंगे। मीडिया में 24 घंटा मोदी का चेहरा दिखेगा। कभी वे समुद्र के नीचे जाएंगे कभी सी प्लेन में उड़ते दिखेंगे। ये सवाल कुछ समय से मैं अपने आप से पूछ रहा था। मीडिया का काम जनता की आवाज उठाने का है, लेकिन यह कभी जनता के मुद्दों के बारे में कभी नहीं बोलते।

02:31 PM, 11-Apr-2024

अशोक गहलोत ने जनता से कहा आपकी मांग हमने पूरी की



पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए नए जिलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अनूपगढ़ की लंबे समय से जिला बनाए जाने की मांग थी और हमने इसे जिला बना दिया। बोले, हम स्वास्थ्य योजना, 25 लाख का बीमा, पीने के पानी की योजना, बिजली की योजना, सोशल सिक्युरीटी स्कीम, पशुपालकों को 5 रुपए का बोनस, लंपी में गायों का बीमा-सभी वर्गों के लिए शानदार स्कीम लेकर आए। प्रधानमंत्री ने झूठ बोलकर कि यहां रेप होते हैं और किसानों की हालत बिगड़ी हुई है। रेप तो अब हो रहे हैं और किसानों की हालत बिगड़ी हुई है। झूठ बोला गया कि  मुसलमान को 50 लाख दिया और हिंदू को 5 लाख दिया, जबकि हमने सबसे पहले कन्हैया लाल के परिजनों को 50 लाख रुपए दिए थे।

विज्ञापन
02:27 PM, 11-Apr-2024

उन्होंने कांग्रेस के पांच वादे गिनावाए
पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की आबादी पता लगाने के लिए जाति जनगणना करना है और इकोनॉमिक सर्वे तथा हिंदुस्तान में जो धन है उसका सर्वे करवाएंगे। पता लगाएंगे कि हिंदुस्तान का धन कितने लोगों के हाथ में है और किन लोगों के हाथ में हैं।

02:27 PM, 11-Apr-2024

किसान कानूनों और एमएसपी के कानून का उठा मुद्दा
डोटासरा ने किसान कानूनों और एमएसपी के कानून का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा आज भी यहां के किसान बॉर्डर पर बैठे हैं और मोदी सरकार से पूछ रहे हैं एमएसपी कहां हैं? डोटासरा बोले यह किसानों की धरती है जो मोदी सरकार को झुकाने और हटाने का दम रखती है। पूछा कि किसान भाईयों आप मोदी सरकार का मोरिया बुलाओगे कि नहीं बुलाओगे। बोले चुनाव में परिणाम इनते शानदार आएंगे कि राजस्थान में हम बीजेपी से ज्यादा सीट लेकर आएंगे

02:20 PM, 11-Apr-2024

साफा पहनाकर किया स्वागत



राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले गोविंद सिंह डोटासरा ने उनका स्वागत किया। डोटासरा ने कहा कि ये वो धरती है जहां तीन काले कानूनों को वापस करने के लिए यहां पर 13 महीने तक बार्डर के ऊपर धरना देकर देश के प्रधानमंत्री को माफी मांगने के लिए मजबूर किया।
 

01:58 PM, 11-Apr-2024

तीन हेलीपैड बनकर तैयार



सिद्धार्थ सिटी में पीएम की सभा के लिए तीन हेलीपैड बनकर तैयार हैं। साथ ही जनसभा के लिए तीन डोम बनाए गए हैं। डोम में हजारों लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। पीएम की सभा में पहुंचने वाले लोगों के लिए गंगापुर रोड से आने वालों के लिए रीको तथा हिंडौन की ओर से आने वाले लोगों के लिए कृषि उपज मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

01:26 PM, 11-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live: राहुल गांधी ने पूछा सवाल, बोले- देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी या अंबानी की शादी

गणगौर के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री करौली कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पीएम के साथ सीएम भजनलाल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें