फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election Live: राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पीसीसी चीफ को लिखा खत

Wed, 27 Mar 2024 04:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Dates, Schedule Live News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान हो चुका है। राजस्थान में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:34 PM, 27-Mar-2024

राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी सुदर्शन सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर कहा कि किसी दूसरे को टिकट दिया जाए।



इससे पहले जयपुर लोकसभा से कांग्रेस द्वारा सुनील शर्मा को टिकट दिया गया था, जिसके दो दिन बाद सुनील शर्मा ने टिकट वापस करने की पेशकश कर दी। उसके बाद प्रताप सिंह को टिकट दिया गया था। वहीं, अब राजसमंद से कांग्रेस के द्वारा सुदर्शन सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया गया है। लेकिन सुदर्शन सिंह रावत ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को पत्र लिखकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

04:30 PM, 16-Mar-2024

सीईसी से जारी चुनाव का पूरा शेड्यूल
अधिसूचना जारी, नामांकन शुरू- पहला चरण 20 मार्च, दूसरा चरण 28 मार्च
नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन- पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 4 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच की तिथि- पहला चरण 28 मार्च, दूसरा चरण पांच अप्रैल
नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन- पहला चरण 30 मार्च, दूसरा चरण आठ अप्रैल
मतदान/वोटिंग- 19 और 26 अप्रैल
मतगणना और रिजल्ट- चार जून

इस बार बढ़ी मतदाताओं की संख्या
निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। राजस्थान में मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 32 लाख से अधिक हैं। इनमें शामिल 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार वोटिंग करेंगे। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।
 

04:21 PM, 16-Mar-2024

पहले चरण में 12 सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में वोटिंग। 

दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग
टोंक-सवाई माधौपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी।

विज्ञापन
04:12 PM, 16-Mar-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

आम चुनावों की घोषणा के साथ ही पूरे देश में मोरल कोड ऑफ कंडक्ट यानी चुनावी आचार संहिता लागू हो गया है।

सात चरणों में होंगे आम चुनाव
  • पहला चरण 19 अप्रैल को
  • दूसरा चरण 26 अप्रैल को
  • तीसरा चरण सात मई को 
  • चौथा चरण 13 मई को
  • पांचवा चरण 20 मई को
  • छठा चरण 25 मई को
  • सातवां चरण एक जून को
  • चार जून को लोकसभा आम चुनाव की काउंटिंग होगी

04:11 PM, 16-Mar-2024
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा पर होंगे उपचुनाव, महेंद्रजीत मालवीय के बीजेपी में शामिल होने के बाद खाली हुई है यह सीट। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागीदौरा सीट पर उपचुनाव होगा।

विज्ञापन
04:02 PM, 16-Mar-2024

राजस्थान में दो चरणों में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। इसके साथ ही राजस्थान में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव भी राजस्थान में दो चरणों में हुए थे। इनमें पहले चरण में 20 और दूसरे चरण में पांच लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था।

राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग हुई थी
पहले चरण में 20 संसदीय क्षेत्रों में 17 अप्रैल 2014 को मतदान हुआ। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां।

दूसरे चरण में 24 अप्रैल 2014 को मतदान हुआ
इनमें अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और टोंक-सवाई माधोपुर के लिए चुनाव हुआ। कुल 39 दलों ने इस चुनावों में अपने प्रत्याशी खड़े किए थे।

02:41 PM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election Date in 2024: आज इन्होंने भी छोड़ा हाथ का साथ
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कद्दावर नेता और अलवर के पूर्व सांसद करण सिंह यादव का टिकट कटने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इनके अतिरिक्त अलवर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर और जयपुर से कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री महेश जोशी के भी भाजपा में शामिल होने की खबर है। इनके अलावा भाजपा में शामिल होने वाले अन्य लोगों में पुष्कर से पूर्व विधायक सुरेश टांक, ऑल इंडिया यादव महासभा के महासचिव दिनेश यादव, अलवर के मालाखेड़ा प्रधान वीरमति, उमरैण प्रधान दौलतराम सहित अन्य नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर है।

 

12:55 PM, 16-Mar-2024

Election Date 2024: पांच करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग
निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 32 लाख से अधिक हो गई है। इनमें शामिल 15 लाख 54 हजार से अधिक नए मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।

दल बदल के साथ ये दिग्गज होंगे मैदान में
इस बार के लोकसभा चुनाव बड़ी संख्या में नेताओं की दल बदली के कारण ज्यादा दिलचस्प होंगे। एक तरफ जहां चुनावों से पहले कांग्रेस के 32 नेता भाजपा में शामिल हो गए, वहीं भाजपा द्वारा चुरू से टिकट कटने के बाद पूर्व सांसद राहुल कस्वां पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्हें कांग्रेस ने चुरू से ही अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है, जहां भाजपा के देवेंद्र झाझड़िया से इनका मुकाबला होगा।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए 32 नेताओं में महेंद्रजीत सिंह मालवीय का नाम सबसे ऊपर है। इनके बाद पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लालचंद कटारिया, पूर्व कांग्रेस विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक आलोक बेनीवाल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख सेवादल सुरेश चौधरी, रामपाल शर्मा और रिजु झुनझुनवाला समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

12:18 PM, 16-Mar-2024

Election Date: बीते लोकसभा चुनावों में प्रदेश में कुल 51 हजार 756 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे, जिन पर कुल 3,24,41,064 लोगों ने मतदान किया था। इनमें भाजपा को 59.1% व कांग्रेस को 34.6% वोट मिले थे।

25 लोकसभा सीटों वाले राजस्थान में कुल 39 दलों ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। 23 मई को घोषित चुनावी नतीजों में 24 सीटें भाजपा के और एक सीट हनुमान बेनीवाल की आरएलपी के खाते में गई थी। कांग्रेस का इन चुनावों में प्रदेश से सूपड़ा साफ हो गया था।

11:58 AM, 16-Mar-2024

Election Lok Sabha Date: प्रदेश में दो चरणों में हुआ था चुनाव
वर्ष 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में आयोजित लोकसभा चुनावों में राजस्थान में दो चरणों में चुनाव कराए गए थे। इनमें पहले चरण के चुनाव 29 अप्रैल को हुए थे, वहीं दूसरे चरण का लोकसभा चुनाव 6 मई को आयोजित हुआ था। इन चुनावों के नतीजों की घोषणा 23 मई को कर दी गई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव के लिए भी कुल 543 सीटों पर 6 से 7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है।

इन सीटों पर हुआ था पहले चरण का मतदान
29 अप्रैल 2019 को राजस्थान की 13 सीटों पर आयोजित पहले चरण के चुनावों में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर वोटिंग हुई थी।

दूसरे चरण में इन सीटों पर हुई थी वोटिंग
दूसरे चरण का मतदान 6 मई, 2019 को 12 लोकसभा सीटों पर किया गया था। इनमें गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट शामिल हैं।

वर्गवार सीट आवंटन
प्रदेश की कुल 25 लोकसभा सीटों में से 18 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं। इनके अतिरिक्त 4 सीटें एससी वर्ग और 3 सीटें एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

11:40 AM, 16-Mar-2024

Election 2024: किसके बीच होगा आमने-सामने का मुकाबला
 

सीट का नाम कांग्रेस प्रत्याशी बीजेपी प्रत्याशी
जोधपुर करण सिंह उचियारड़ा गजेंद्र सिंह शेखावत
अलवर ललित यादव भूपेंद्र यादव
बीकानेर गोविंद मेघवाल अर्जुनराम मेघवाल
चूरू राहुल कस्वां देवेंद्र झांझडिया
जालोर-सिरोही वैभव गहलोत लुंबाराम चौधरी
भरतपुर संजना जाटव राम स्वरूप कोली
उदयपुर ताराचंद मीणा मन्नालाल रावत
चित्तोड़गढ़ उदयलाल आंजना सीपी जोशी

इनके अलावा बांसवाड़ा-डूंगरगढ़ सीट से भाजपा के महेंद्रजीत सिंह मालवीय के सामने क्षेत्र के जाने-माने आदिवासी नेता राजकुमार रोत BAP के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में चौरासी विधानसभा से सर्वाधिक मतों से जीतने के बाद रोत, दीया कुमारी के बाद सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले दूसरे विधायक हैं।

11:24 AM, 16-Mar-2024

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में अब तक किसने, किन सीटों पर कितने टिकट बांटे
भाजपा ने प्रदेश की 15 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जानिये कौन हैं ये उम्मीदवार...
­­­­­­­­­­­­

लोकसभा सीट प्रत्याशियों के नाम
जोधपुर गजेंद्रसिंह शेखावत
बीकानेर अर्जुनराम मेघवाल
बाड़मेर-जैसलमेर कैलाश चौधरी
अलवर भूपेंद्र यादव
चुरू देवेंद्र झाझड़िया
भरतपुर रामस्वरूप कोली
सीकर सुमेधानंद सरस्वती
नागौर ज्योति मिर्धा
पाली पीपी चौधरी
जालौर-सिरोही लुंबाराम चौधरी
उदयपुर मन्नालाल रावत
डूंगरपुर-बांसवाड़ा            महेंद्रजीत सिंह मालवीय
चित्तौड़गढ़ सीपी जोशी
कोटा ओम बिड़ला
झालावाड़ दुष्यंत सिंह
 
कांग्रेस ने अब तक प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है...
 
लोकसभा सीट प्रत्याशियों के नाम
जालौर-सिरोही वैभव गहलोत
बीकानेर गोविंदराम मेघवाल
टोंक-सवाई माधोपुर हरीश मीणा
भरतपुर संजना जाटव
झुंझुनू बृजेंद्र ओला
जोधपुर करण सिंह
अलवर ललित यादव
उदयपुर ताराचंद मीणा
चित्तौड़गढ़ उदयलाल आंजना
चुरू राहुल कास्वां

09:49 AM, 16-Mar-2024

Lok Sabha 2024: कितनी सीटों पर होगा चुनाव?
प्रदेश में लोक सभा की 25 सीटें हैं, जिन पर चुनाव कराए जाना हैं। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनावों में भाजपा ने यहां से 24 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था, जबकि एक सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (रालोपा) के खाते में आई थी। इन चुनावों में प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। इस बार के चुनावों में ऊंट किस करवट बैठेगा, देखना दिलचस्प होगा।

09:22 AM, 16-Mar-2024

Rajasthan LS Election Live: राजसमंद के कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव लड़ने से किया इनकार; पीसीसी चीफ को लिखा खत

Rajasthan LS Election Dates Live: आज दोपहर राजस्थान की लोक सभा सीटों पर होने वाले मतदान की तारीखों का फैसला हो जाएगा। तारीखों की घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को क्लीन स्वीप मिलने के बाद इस बार पार्टी पूरी तरह से कमर कसकर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। 


भाजपा और कांग्रेस समेत कुछ क्षेत्रीय पार्टियां भी मैदान में हैं, जिनसे कड़ी टक्कर मिल सकती है। 2019 में रालोपा ने एक सीट जीतकर मैदान में झंडा गाड़ा था। इस बार भाजपा पूरी 25 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। ऐसे में चुनावी भेरी बजने के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर जीत की जुगाड़ में लग जाएंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें