फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: BJP जश्न में; वसुंधरा ने कई विधायकों को डिनर पर बुलाया, राजे को CM बनाने की मांग

Mon, 04 Dec 2023 11:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Results News in Hindi: राजस्थान के रण में चुनावी नतीजे सामने आने के बाद ये तो तय हो गया है कि राजस्थान में अगले पांच साल के लिए सत्ता की कमान भाजपा के हाथ रहने वाली है। भाजपा खेमे में अभी जश्न का माहौल है। वहीं, पूर्व सीएम वसुंधरा ने अपने आवास पर कई विधायकों को डिनर पर बुलाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 04-Dec-2023

वसुंधरा राजे के आवास पर गहमागहमी का माहौल

जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी और गोपीचंद मीणा भी 13 सिविल लाइंस पहुंचे। वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि हमारी और जनता की यही जन भावना है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में मेवाड़ में अपार जनसमर्थन मिला है। वहीं, विधायक बहादुर सिंह कोली ने भी वसुंधरा राजे को सीएम बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता की मांग है वसुंधरा राजे को ही सीएम बनाना चाहिए। हम उनको मजबूत करने के लिए आए हैं। विधायक दल की बैठक में भी हम अपनी बात रखेंगे। मनोहरपुर थाना विधायक गोविन्द रानीपुरिया, किशनगंज से ललित मीणा, अंता से कंवरलाल मीणा, बारां से राधेश्याम बैरवा और डग से कालूलाल मीणा भी सिविल लाइंस पहंचे। इसके साथ ही गुढ़ा मलानी से विधायक केके विश्नोई, पुष्कर से विधायक सुरेश रावत और बांदीकुई से विधायक भागचंद टाकड़ा भी आवास पर पहुंचे।

06:57 PM, 04-Dec-2023
विधायक रामस्वरूप लांबा तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला

Rajasthan Politics: पूर्व CM वसुंधरा राजे ने कई विधायकों को डिनर पर बुलाया; जानें इसके पीछे की राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने सोमवार की शाम कई विधायकों को अनौपचारिक तौर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया है। इसे लेकर सियासी गलियारों में हलचल होने लगी है। दरअसल, पिंडवाड़ा-आबू से विधायक समाराम गरासिया कुछ देर पहले सिविल लाइन्स स्थित राजे आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें डिनर के लिए फोन आया था। इसके अलावा आज दिन भर से राजे के आवास पर विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मालवीय नगर से वसुंधरा गुट के माने जाने वाले विधायक कालीचरण सराफ दिन में राजे से मिलकर निकल गए थे। लेकिन अभी कुछ देर पहले एक बार फिर से कालीचरण सराफ राजे आवास पर पहुंचे हैं।
 
अभी तक 25 से ज्यादा विधायकों की राजे से हो चुकी मुलाकात
अभी तक वसुंधरा राजे के निवास पर ये विधायक मुलाकात करने पहुंच चुके हैं। देखें सूची...
1. मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ
2. शेरगढ़ से विधायक बाबू सिंह राठौड़
3. दूदू से विधायक प्रेमचंद बैरवा
4. मनोहरपुर थाना से विधायक गोविन्द रानीपुरिया
5. किशनगंज से विधायक ललित मीणा
6. अंता से विधायक कंवरलाल मीणा
7. बारां से विधायक राधेश्याम बैरवा
8. डग से विधायक कालूलाल मीणा
9. गुड़ामालानी से विधायक केके विश्नोई
10. सिकराय से विधायक विक्रम बंशीवाल
11. बांदीकुई से विधायक भागचंद टाकड़ा
12. नसीराबाद से विधायक रामस्वरूप लांबा
13. छबड़ा से विधायक प्रताप सिंह सिंघवी
14. जहाजपुर से विधायक गोपीचंद मीणा
15. वैर से विधायक बहादुर सिंह कोली
16. ब्यावर से विधायक शंकर सिंह रावत
17. जायल से विधायक मंजू बाघमार
18. नावां से विधायक विजय सिंह चौधरी
19. पिंडवाड़ा-आबू रोड से विधायक समाराम गरासिया
20. निवाई से विधायक रामसहाय वर्मा
21. बाली से विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत और
22. केकड़ी से विधायक शत्रुघ्न गौत्तम

05:00 PM, 04-Dec-2023
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया

सचिन पायलट बोले- हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई हार को लेकर वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हार पर जयपुर और दिल्ली में मंथन करेंगे। मेरा मानना है कि इस हार पर मंथन होना जरूरी है। वहीं, लोकसभा चुनावों को लेकर भी उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ता रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका हर संभव निर्वहन करूंगा। पायलट ने आगे कहा कि सीएम के ओएसडी का बयान मैंने भी देखा है, उस पर भी पार्टी को मंथन करना जरूरी है।

विज्ञापन
04:53 PM, 04-Dec-2023
भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य - फोटो : अमर उजाला

भगवा बाबा चुनाव जीतते ही एक्शन में आए, मांस की दुकानें बंद करने के दिए आदेश

राजस्थान में हवा महल सीट से नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के विधायक बालमुकुंद आचार्य पहले दिन ही एक्टिव नजर आए। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक सरकारी कर्मचारी से खुले में मांस बेचने के नियमों की चर्चा कर रहे हैं। जब अधिकारी द्वारा विधायक को बताया गया कि खुले में मांस नहीं बेचा जा सकता है। तब विधायक आचार्य ने अधिकारी को शाम तक खुले में मांस बेचने वाले सभी ठेली और दुकानों को बंद कराने का आदेश जारी कर दिया।

03:26 PM, 04-Dec-2023
रविंद्र सिंह भाटी। - फोटो : Amar Ujala Digital

शानदार जीत के बाद भी बागी से मिली मात

राजस्थान विधानसभा का चुनावी रण जीतने के बाद भाजपा अब आगे की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी के सभी सदस्यों ने जबरदस्त मुकाबला किया तो वहीं कुछ सीटें ऐसी भी रहीं, जहां पार्टी के प्रत्याशी भरोसा नहीं जीत पाए। ऐसी ही एक सीट रही बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट। शिव विधानसभा सीट पर भाजपा अपने ही बागी से मात खानी पड़ी। 

बता दें बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला था। इस वजह से ये सीट भी हॉट सीट के रूप में देखी जा रही थी। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने स्वरूप सिंह खारा को उतारा था तो वहीं कांग्रेस से अमीन खान मैदान में थे। इसके अलावा इस सीट की खास बात ये रही कि यहां दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें से एक प्रत्याशी फतेह खान ने निर्दलीय मैदान में थे। वहीं, दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा के ही बागी छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी थे। 

बता दें कि भाटी के नाम पर शुरू से ही मुकाबला रोचक हो गया था। जब से वह चुनाव मैदान में उतरे तभी से उनकी जीत का दावा किया जाने लगा था, और हुआ भी ऐसा ही। छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी ने भाजपा-कांग्रेस को जबरदस्त मात देते हुए तीन हजार वोटों के अंतर से ये जीत हासिल की। 2018 के चुनाव में शिव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अमीन खान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 84 हजार से अधिक वोट मिले थे।

विज्ञापन
02:01 PM, 04-Dec-2023
लोकेश शर्मा, विशेषाधिकारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

अशोक गहलोत के खिलाफ हुए ओएसडी लोकेश शर्मा

राजस्थान में कांग्रेस की हार पर मुख्यमंत्री गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। लोकेश शर्मा ने हार के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें फरेबी बातया। गहलोत पर बड़ा हमला करते हुए लोकेश शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की है।

लोकेश शर्मा ने एक्स कर लिखा- 'लोकतंत्र में जनता ही माई-बाप है और जनादेश शिरोधार्य है, विनम्रता से स्वीकार है। मैं नतीजों से आहत जरूर हूं, लेकिन अचंभित नहीं। कांग्रेस राजस्थान में निःसंदेह रिवाज बदल सकती थी। लेकिन, अशोक गहलोत कभी कोई बदलाव नहीं चाहते थे। यह कांग्रेस की नहीं बल्कि अशोक गहलोत की शिकस्त है।"
 

01:15 PM, 04-Dec-2023
मुख्यमंत्री चेहरे की रेस। - फोटो : Amar Ujala Digital

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में मंथन की तैयारी

जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। अब भाजपा में सरकार बनाने की तैयारी को लेकर मंथन शुरू होगा। इस जश्न के साथ ही पार्टी के लिए सीएम चेहरा भी एक बड़ा सवाल है। सीएम चेहरे को लेकर भी पार्टी में जबरदस्त होड़ है। अब देखना है कि इतने सारे चेहरों में पार्टी किसको मौका देती है। जानकारी के अनुसार आज नए मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में मंथन की तैयारी हो रही है। खबर है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। अधिकांश दिग्गज नेताओं के दिल्ली जाने की बात सामने आ रही है। साथ ही जीते हुए विधायकों को मंगलवार को जयपुर पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं। फिलहाल अभी आधिकारिक रूप से विधायक दल की बैठक का एलान नहीं हुआ है।

इनमें से कौन
राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कई बड़े नाम चर्चा में शामिल है। मुख्यमंत्री के लिए काफी होड़ मची हुई है। ऐसे में इतने सारे नाम में एक नाम का चयन करना पार्टी के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेने वाल है। राजस्थान भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर वसुंधरा राजे, दीयाकुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, सीपी जोशी, अश्वनी वैष्णव, बाबा बालकनाथ, ओम बिरला, ओम माथुर, प्रकाश चंद, भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल के नाम फिलहाल चर्चा में हैं।

12:31 PM, 04-Dec-2023
सतीश पूनिया ने छोड़ा आमेर। - फोटो : Amar Ujala Digital

हार के बाद सतीश पूनिया ने आमेर को कहा अलविदा

राजस्थान में चुनावों के लिए कहा जाता है कि यह मुद्दों से शुरू जरूर होता है, लेकिन खत्म जातियों पर ही होता है। आमेर में बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अपनी हार के लिए भी जातियों को ही जिम्मेदार बताया है। राजस्थान विधानसभा चुनावों में बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां आमेर विधानसभा सीट को भविष्य में छोड़ने का एलान कर दिया है। पूनिया को यह हार कितना कचोट रही है इसका अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट से लग रहा है। उन्होंने भविष्य में आमेर में काम करने से इंकार कर दिया है।



पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूं कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊंगा, पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूंगा कि यहां कि समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें, साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूं, अत: अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगूंगा, ईश्वर मुझे शक्ति दे।"

10:52 AM, 04-Dec-2023

Rajasthan Election 2023 Live: BJP जश्न में; वसुंधरा ने कई विधायकों को डिनर पर बुलाया, राजे को CM बनाने की मांग

राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है। भाजपा की इस जीत से ये तो साफ हो गया है कि राजस्थान में अभी भी कई वर्षों पुराना हार-जीत का रिवाज आज भी कायम है। इस चुनावी रण में भाजपा ने जबरदस्त मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी के सभी सदस्यों ने जबरदस्त मुकाबला किया है। अब भाजपा में सरकार बनाने की तैयारी को लेकर मंथन शुरू होगा। सीएम चेहरे को लेकर भी पार्टी को जबरदस्त होड़ है। अब देखना है कि इतने सारे चेहरों में पार्टी किसको मौका देती है। वहीं कांग्रेस में करारी हार के बाद आपस में सिर फुटव्वल शुरू हो गया है। गहलोत के चेहरे और सरकार की योजनाओं को लेकर कांग्रेस ने जीत का जो दम भरा था वो बेकार हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें