02:13 PM, 06-Nov-2023
प्रत्याशी तय, अब कल से कांग्रेस की गारंटी यात्रा, पायलट को यहां का जिम्मा
राजस्थान के सत्ता के संग्राम में हर पार्टी अपने तकरश में कोई बड़ा तीर लेकर चल रही है। कांग्रेस के पास इस बार 7 गारंटी है। जिसके लिए वह 7 नवंबर से प्रदेश भर में यात्राएं शुरू करने जा रही है। यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे और प्रियंका गांधी में से कोई एक नेता भी इस यात्रा में शामिल हो सकता है। यात्रा सातों संभाग से होकर गुजरेगी। जयपुर के बाद ये जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और फिर भरतपुर संभाग से शुरू होगी। हर संभाग में यात्रा के पहले दिन सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे।
राहुल गांधी के दौरे भी किए गए तय
यात्रा के लिए राहुल गांधी के 6 दौरे तय हो गए हैं। प्रियंका गांधी के भी 6 से 8 दौरे इस यात्रा के दौरान होने हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के भी तीन दौरे होंगे।
135 विधानसभाओं सीटों से निकलेगी यात्रा
कांग्रेस की ये गारंटी यात्रा प्रदेश के सात संभागों की 135 विधानसभाओं से निकलेगी। इस दौरान करीब 6 रोड शो होंगे, जिसके लिए निर्वाचन आयोग की अनुमति ली जा रही है।