फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023 Live: पीएम मोदी बोले- गहलोत सरकार की वापसी कभी नहीं होगी, शाह का नाथद्वारा में रोड शो

Thu, 23 Nov 2023 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Live News in Hindi: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार 25 नवंबर को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म हो जाएगा। एक चरण में ही समूचे प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम किया जाएगा। आज यानी 23 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। यहां पढ़े दिनभर की अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:38 PM, 23-Nov-2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नाथद्वारा में रोड शो कर रहे हैं। भाजपा ने कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद मेवाड़ को टिकट मिल गया था। आज चुनाव-प्रचार के आखिरी दिन शाह विश्वराज सिंह के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे हैं।     
 

01:55 PM, 23-Nov-2023

01:27 PM, 23-Nov-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजसमंद के देवगढ़ में जनसभा करने पहुंचे। यहां विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साथियों आज मैं इस सभा में बता दूं कि चुनाव परिणाम निश्चित है। साथियों बीते दिनों मुझे राजस्थान के कोने-कोने में जाने को मिला। हर जगह बस एक ही बात सुनाई देती है, 'गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी'। इस चुनाव की एक और खास बात ये है कि हमारी माताओं-बहनों ने भाजपा का झंडा उठा लिया है। राजस्थान ने आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी है। इसलिए राजस्थान के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भरी सभा में दावा करते हुए कहा कि अब राजस्थान में गहलोत सरकार की वापसी कभी नहीं होगी।

11:41 AM, 23-Nov-2023
जयपुर में पत्रकार वार्ता करते अमित शाह। - फोटो : Amar Ujala Digital

शाह ने पूछा, जब आपकी सरकार केंद्र में थी, तब राजस्थान के लिए क्या किया

राजस्थान चुनाव के लिए अब एक दिन शेष है। भाजपा के स्टार प्रचारक आज राजस्थाने अलग-अलग दौरे करने में जुटे हुए हैं। आज गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी है, ऐसे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी जयपुर पहुंचे हुए हैं। यहां शाह ने प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान भी किया। 

शाह ने कहा कि मैं पिछले काफी समय से कांग्रेस सरकार से एक सवाल पूछ रहा हूं, लेकिन कांग्रेस ने कभी जवाब नहीं दिया। मैंने उनसे कई बार पूछा कि, जब आपकी सरकार केंद्र में थी तब आपने राजस्थान के लिए क्या किया। मैं राजस्थान की जनता को बताना चाहता हूं कि 2004 से 2014 तक दो लाख करोड़ रुपया राजस्थान सरकार ने कांग्रेस को दिया था। मतलब दस साल में दो लाख करोड़ दिया। वहीं, भाजपा ने नौ साल में आठ लाख 70 हजार करोड़ रुपया राजस्थान को दिया है। इसके साथ-साथ 7 लाख करोड़ के काम केंद्रीय प्रोजेक्ट के रूप में किए हैं, जैसे नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशनों का अपग्रेडेशन, नई रेलवे लाइन बिछाई, छह हजार करोड़ से कोटा में नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने जैसे काम किए हैं।

विज्ञापन
10:59 AM, 23-Nov-2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital

सीएम बोले- योजनाओं पर बहस नहीं हो रही केवल भड़काने वाली स्पीच हो रही है

राजस्थान चुनाव के लिए अब एक दिन शेष है। पूरे प्रदेश में सभी पार्टियों के दिग्गज चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। आज गुरुवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पत्रकार वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर पूरी तरह से हमलावर दिखे।  

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को दुख है कि वो हमारी सरकार गिरा नहीं पाए। इसलिए राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह और अन्य नेताओं ने धावा बोला हुआ है। सीएम ने दावा किया कि ये लोग 25 के बाद यहां मुंह नहीं दिखाएंगे। ये षड्यंत्रकारी लोग हैं।

हॉर्स ट्रेडिंग करके लोगों को भड़का रहे हैं
मुझे पूरा यकीन है कि जानता बीजेपी को सबक सिखाएगी। हमारी स्कीमें शानदार हैं। मैं उनकी तकलीफ समझता हूं, हॉर्स ट्रेडिंग करके भी सरकार नहीं गिरा पाए हैं। राजेश पायलट को लेकर गुर्जर समाज को भड़का रहे हैं। इनकी पार्टी में 22 बार फायरिंग हुई थी, जिसमें 72 गुर्जर मारे गए। मेरे वक़्त में फायरिंग छोड़ो मैंने लाठीचार्ज तक नहीं होने दिया। 
मुझे यकीन है कि इस बार जानता हमें केरल की तरह रिपीट करेगी। केरल में भी 77 साल में सरकार बदल रही थी। बीजेपी ने गुर्जर समाज को भड़काया है। पांच प्रतिशत आरक्षण हमने दिया उनको।

ये भविष्यवक्ता हैं क्या? 
सीएम ने कहा कि पीएम अभिनेता हैं। कहते हैं मैं ओबीसी का हूं। मुझे नीच कह दिया। किसी ने नीच नहीं कहा। गुजरात में कहा ये राजस्थानी आ गया, इसकी बात मानोगे तो मैं कहां जाऊंगा। हम नहीं कह रहे कि गुजरती वोट मांगने आ गया, मैं कहां जाऊंगा। ये भविष्यवक्ता हैं क्या? जो कह रहे हैं कि अबकी बार मैं सीएम नहीं बनूंगा, लेकिन खुद फिर से पीएम बनने की भविष्यवाणी कर रहे हैं।

10:17 AM, 23-Nov-2023
निर्वाचन आयोग तक पहुंची शिकायत - फोटो : सोशल मीडिया

मतदान के अंतिम 48 घंटे के लिए दिशा निर्देश जारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान की समाप्ति के लिए नियत किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों की अवधि 23 नवंबर को सायं 6:00 बजे से आरम्भ होकर मतदान समाप्ति अवधि 25 नवंबर को सायं 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगी।

48 घंटों की कालावधि के दौरान ये न करें
  • निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा या जुलूस न बुलाएगा, न आयोजित करेगा, न उसमें उपस्थित होगा, न उसमें सम्मिलित होगा और न उसे संबोधित करेगा।
  • चलचित्र, टेलीविजन या वैसे ही अन्य साधित्रों द्वारा जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का संप्रदर्शन नहीं करेगा।
  • कोई संगीत समारोह या कोई नाट्य अभिनय या कोई अन्य मनोरंजन या आमोद-प्रमोद जनता के सदस्यों को उसके प्रति आकर्षित करने की दृष्टि से, आयोजित करके या उसके आयोजन की व्यवस्था करके, जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा। 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कोई व्यक्ति यदि इन उपबंधों का उल्लंघन करता है, तो दो वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों सजा होगी।

ये भी जरूरी
भारत निर्वाचन आयोग ने प्रासंगिक पत्रों के माध्यम से निर्देशित किया है कि कोई भी राजनैतिक व्यक्ति जो उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता या अभ्यर्थी नहीं है अथवा सांसद या विधायक नहीं है, वह उस निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार समाप्त होने के पश्चात् नहीं ठहर सकता। यह भी निर्देश हैं कि राज्य की सुरक्षा कवच प्राप्त राजनैतिक व्यक्ति (अभ्यर्थी से भिन्न) यदि निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता है तो वह अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद क्षेत्र में आवाजाही नहीं करेगा।

09:30 AM, 23-Nov-2023

प्रचार के अंतिम दिन इनके होंगे दौरे
राजस्थान में अंतिम दिन के प्रचार के लिए भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भी राजस्थान के झोटवाड़ा में सुबह साढ़े दस बजे पहुंचेंगे। यहां पर जनसभा के बाद योगी धौलपुर भी जाएंगे। धौलपुर में मरैना राजाखेड़ा में भी जनसभा करेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजस्थान के उदयपुर और कोटपुतली में जनसभा को संबोधित करने आज राजस्थान पहुंच रहे हैं। इनके अलावा अरुण चतुर्वेदी, संजीव बालियान, किरोणीलाल मीणा, सुधांशु त्रिवेदी भी राजस्थान में अलग-अलग जगह जनसभा करेंगे।

08:49 AM, 23-Nov-2023

Rajasthan Election 2023 Live: पीएम मोदी बोले- गहलोत सरकार की वापसी कभी नहीं होगी, शाह का नाथद्वारा में रोड शो

Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव प्रचार के लिए अब केवल एक दिन ही शेष रह गया है। 25 नवंबर को तय हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी 23 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा। आज अंतिम दिन प्रचार के लिए राजस्थान में कई दिग्गज नेताओं के दौरे और सभाएं होंगी। इसके बाद शाम से चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। आज सभी पार्टियों के दिग्गज वोटर्स को रिझाकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी की जीत के दम भरेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें