02:02 PM, 30-Dec-2023
राजेंद्र राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
राठौड़ का नाम भी एन मौके पर आया सामने, तारानगर से हरलाल सहारण की सीट पर लड़ सकते हैं उपचुनाव
राजस्थान मंत्रिमंडल की शपथ होने में अब कुछ ही वक्त शेष रह गया है। ऐसे में नया और चौंकाने वाला नाम भी सामने आया है। चूरू से चुनाव हार चुके राजेंद्र राठौड़ को सरकार में मंत्री पद मिल सकता है। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र राठौड़ को मंत्री बनाकर तारानगर सीट से उपचुनाव लड़वाया जा सकता है। यह सीट राठौड़ के बेहद नजदीकी माने जाने वाले बीजेपी विधायक हरलाल सहारण के पास है। जानकारी के मुताबिक, सहारण को चूरू से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। उनकी जगह राजेंद्र राठौड़ तारानगर से उपचुनाव लड़ सकते हैं।
नई भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल के चेहरों में सबसे मजबूत दावेदार में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, अनिता भदेल, ओटाराम देवासी, गुरवीर सिंह, जगत सिंह, जवाहर सिंह बेडम, बाबा बालकनाथ, जसवंत सिंह, जोगाराम पटेल, झाबर सिंह खर्रा, प्रताप भील, फूल सिंह मीणा, बाबू सिंह राठौड़़, भाग चंद टेकड़ा, मदन दिलावर, शंकर डेचा, विश्वनाथ मेघवाल, राज्यवर्धन राठौड़, सिद्धि कुमारी, हीरा लाल नागर,शैलेश सिंह ,हेमन्त मीणा, प्रतापपुरी, श्रीचंद कृपलानी, गजेंद्र खींवसर, कैलाश चौधरी।