फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly Session: फर्जी डिग्री के सवाल पर अपने ही विधायक से घिरे मंत्री, सदन में गरमाया माहौल

Fri, 13 Feb 2026 04:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Session Budget Debate Live Updates : भाजपा विधायक कालीचरण सर्राफ फर्जी डिग्री को लेकर पूछे गए सवाल पर उपमुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि दो साल निकलने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा की कार्रवाई में आज के प्रश्नकाल में 22 तारांकित और 21 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से जुड़े विभागों कृषि, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सहकारिता और नगरीय विकास से संबंधित सवालों के जवाब दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सदन में आज ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। विधायक कालीचरण सराफ ने जल जीवन मिशन (JJM) में वित्तीय और निर्माण संबंधी अनियमितताओं को लेकर प्रस्ताव लगाया है। वहीं विधायक चेतन पटेल ने पीपल्दा क्षेत्र में विमुक्त, घुमंतु और अर्ध-घुमंतु आवासविहीन लोगों को भूखंड/पट्टा आवंटन के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया है।

इसके अलावा गृह विभाग की अधिसूचना सदन के पटल पर रखी जाएगी। उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। वन मंत्री संजय शर्मा कैंपा प्राधिकरण राजस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन रखेंगे।
विज्ञापन


समितियों के प्रतिवेदन भी आज सदन में रखे जाएंगे। पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति और पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासन समिति के प्रतिवेदन पटल पर रखे जाएंगे। बजट 2026 पर चर्चा आज भी जारी रहेगी, जिसमें सदन के सदस्य अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें