राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर हो रहे मतदान का आधिकारिक वक्त छह बजते ही समाप्त हो गया। हालांकि उसके बाद भी मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। जो भी कतार में लगे हैं, वे सब वोट डालेंगे। पांच बजे तक 68.24 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे। अंतिम आंकड़ा देरी से आएगा। मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार बीते चुनाव से ज्यादा मतदान होने की संभावना है।
जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सभी बूथों पर लगी लंबी कतारें। बीएलओ पर धीमी वोटिंग कराने के आरोप लग रहे हैं। वहीं, मतदान के धीमा हो जाने से मतदाता काफी परेशान हो रहे हैं।
Rajasthan Poll: बाड़ी में फायरिंग, फतेहपुर में भिड़े दो गुट; भरतपुर में बूथ कैप्चरिंग के बाद पोलिंग पार्टी भागी, एक क्लिक पर पढ़ें खबर
Rajasthan Voting 2023: सुबह नौ बजे बाद आई मतदान में तेजी, हर दो घंटे में बढ़े 15%-15% वोट, कहां कितने वोट पड़े, पढ़ें पूरी खबर
सिविल लाइंस और हवामहल में हुआ हंगामा
जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र में भी हंगामे की खबर आ रही है।
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने अपनी धर्मपत्नी रेखा मिश्रा के साथ मध्यान्ह पोद्दार मूक बधिर संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। मिश्रा ने मतदान केन्द्र में लगी पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा की एवं मतदान किया।
VoteKaro: जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया मताधिकार का प्रयोग। पत्नी के साथ पहुंचे वोट देने। सी स्कीम के सरदार पटेल मार्ग स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के बूथ पर दिया वोट।
राजस्थान में 11 बजे तक मतदान
किरोड़ीलाल मीणा बोले, आज देश, धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध होकर मतदान करने का दिन है। देश को बचाने व बढ़ाने के लिए उन सब घटनाओं को याद रखना है, जिनसे राजस्थान शर्मसार (महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगार युवाओं की मेहनत पर पेपर लीक करा कर डाका डाला, पुजारियों को जलाकर हत्या और दलितों पर अत्याचार) हुआ है। आज आपका दिया वोट सनातन और बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा के साथ ही धार्मिक तुष्टीकरण की संकुचित राजनीति पर गहरी चोट करेगा।
Rajasthan Poll: बदलेगा ट्रेंड या इस बार भी 81 सीटों पर रहेगा BJP और कांग्रेस का कब्जा, आज मतदाता करेंगे फैसला
जोधपुर में सीएम अशोक गहलोत ने परिवार के साथ डाला वोट। वहीं, गहलोत ने कहा, ये चुनाव मोदी जी का नहीं है, ये विधानसभा चुनाव है। आज के बाद ये दिल्ली वाले सब गायब हो जाएंगे, हम 5 साल यहीं रहेंगे। गहलोत सरदारपुरा विधानसभा सीट पर वोट डालने के बाद बोले, पूरा मामला अंडर करंट चल रहा है। हमने जो गारंटी दी थी जो कानून बनाए थी, जो स्कीमें थी उस पर मुहर लगेगी। इस पर सवाल पूछे जाने पर कि वसुंधरा राजे ने वोट डालने से पहले पूजा की तो उन्होंने कहा, पूजा पाठ तो सभी करते हैं। लेकिन जो माहौल है उसके आधार पर कह सकता हूं कि सरकार हमारी बनेगी।
Rajasthan Voting 2023: बीजेपी और कांग्रेस के वो चेहरे, जो राजनीति में पहली बार आजमा रहे किस्मत
अपने पिता सीएम अशोक गहलोत के साथ वोट डालने पहुंचे उनके बेटे वैभव गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार दोबारा आ रही है। यहां पर रिवाज बदल जाएगा, इसलिए ही बीजेपी घबराई हुई है। उन्होंने लाल डायरी का जिक्र कर कहा कि यह सभी मनगढ़ंत बाते हैं। उन्होंने कहा, राजस्थान की हर सीट पर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा रहा है। बीजेपी को लग गया है कि उनके हाथ से राजस्थान निकल गया है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने अपना वोट दिया।
Rajasthan Voting: 2013 में रिकॉर्ड मतदान, पिछले चुनाव में घर से कम निकले मतदाता, 20 साल का वोटिंग ट्रेंड?
अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के दीवान के पुत्र नसीरुद्दीन चिश्ती ने किया मतदान। उत्तर विधानसभा के ओसवाल स्कूल स्थित स्थित मतदान केंद्र में किया मतदान।
Rajasthan Voting: राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर वोटिंग, 16 किमी पैदल चलकर बूथ तक पहुंचे थे मतदान कर्मी
बाड़मेर के बायतू से विधायक हरीश चौधरी ने किया मतदान।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने किया अपना मत का प्रयोग। अपने पैतृक गांव बरनगांव के राजकीय विद्यालय में किया मतदान। मतदाताओं को अधिक से अधिक मताधिकार करने की अपील की।
Rajasthan Election 2023 Voting Live: कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने वोट डाला। वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी जयपुर न्यू जोशी कॉलोनी में मंत्री बीडी कल्ला ने भी मतदान किया।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोट डाला। उन्होंने कहा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान है। आज मैं केवल मतदान के लिए असम से यहां आया हूं। जनता से मेरी अपील है कि 100 प्रतिशत मतदान करें।
सुबह 7 से 9 बजे तक 11.07% मतदान
जयपुर की 19 विधानसभा में हुआ मतदान
कोटपूतली में 12.04%, विराटनगर में 11.04%
शाहपूरा में 11.78%
चौमूं में 9.88 %
फुलेरा में 6.92 फीसदी
दूदू में 10.67%
झोटवाड़ा में 11.28%
आमेर में 8%, जमवारामगढ़ में 10%
हवामहल में 9.75%, विद्याधर नगर में 10.25%
सिविल लाइन में 10.45%
किशनपोल में 7.56%
आदर्श नगर में 9.2 फीसदी
मालवीय नगर में 10.16 %
सांगानेर में 8.65%
बगरू में 7.86%
बस्सी में 10%
चाकसू में 11.07 फीसदी मतदान
राजस्थान का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र शेरगांव में बनाया गया है, जहां 118 लोग वोट डाल रहे हैं। सिरोही जिले के आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा में 4921 फुट की ऊंचाई पर स्थित शेरगांव के वोटर्स इस साल पहली बार अपने ही गांव में वोट डाल पा रहे हैं। ये पोलिंग बूथ माउंटआबू के गुरु शिखर से करीब 18 किलोमीटर दूर है, जहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है।
सीपी जोशी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने हनुमान जी के दर्शन और आशीर्वाद के बाद चित्तौड़गढ़ में सामुदायिक भवन, मधुबन सेती के मतदान केंद्र पर अपना वोट किया। प्रदेश के सभी मतदाताओं से आग्रह किया, राजस्थान में सुशासन की सरकार लाने और बेहतर भविष्य के लिए लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपना वोट अवश्य दें और परिजन तथा मित्रों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा, लोकतन्त्र का महापर्व है, एक वोट से सुशासन भी आता है और आतंकवाद भी आता है। जनता अपने वोट का प्रयोग करे और सुशासन को चुने।
राजस्थान में सुबह नौ बजे तक 9.77 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, बारां, धौलपुर और हनुमानगढ़ में सबसे ज्यादा मतदान 12.97, 12.66 और 12.01 फीसदी मतदान। तिजारा 13.5, हवामहल 11.41, पोखरण 8.52, लक्ष्मणगढ़ 11.57, तारानगर 13 और शिव 8.36 प्रतिशत हुआ मतदान।
Rajasthan Election Live: हवामहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालमुकुंद आचार्य ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम जनता से वोट की अपील की।
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को मतदान दिवस पर सपरिवार मतदान किया। शेखावत ने अपनी धर्मपत्नी नोनद कंवर के साथ सुबह 8.45 बजे रातानाड़ा मोहनपुरा पुलिया स्थित न्यू गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतदान केन्द्र पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बूथ संख्या 83 पर मतदान किया। बड़ी बेटी सुहासिनी शेखावत और छोटी बेटी सुरंगमा ने भी मतदान किया।
Rajasthan Election 2023 Voting Live: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपना वोट दिया।
Rajasthan Election 2023 Voting Live: राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने जयपुर में निर्माण नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में परिवार के साथ मतदान किया। पिंडवाड़ा के एक बूथ पर मतदान का बहिष्कार, चवराली गांव के के लोगों ने नहीं किया मतदान, ग्रामीणों ने पहले ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर किया था बहिष्कार, चवरली गांव को बसंतगढ़ पंचायत से जोड़ने की है मांग।
Rajasthan Election 2023 Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, गांधी नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 53 पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान गुप्ता ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से मतदान अवश्य करने की अपील की।
Rajasthan Election 2023 Live: जयपुर में एक मतदान केंद्र ऐसा भी जहां पर लोगों ने वोटिंग का किया बहिष्कार, सुबह से अभी तक एक भी व्यक्ति वोट डालने नहीं पहुंचा, बताया जा रहा है कि बस्सी के पालावाला जाटान में लोग तहसील बनाने का विरोध कर रहे हैं, बूथ संख्या 155 का मामला
Rajasthan Election Voting Live: सांसद और विधायक प्रत्याशी दीया कुमारी ने मतदान किया। वोट डालने के बाद दीया कुमारी पंहुची झोटवाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर।
Rajasthan Election Voting Live: चुनाव के चलते जयपुर के सभी पर्यटक स्थल और स्मारक बंद रहेंगे। जंतर-मंतर, हवामहल, नाहरगढ़ और जयगढ़ बंद रहेंगे।
Rajasthan Election Live: नीमकाथाना में सात बजे से हुई वोटिंग शुरू
सिविल लाइन से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने किया मतदान, डीसीएम पर NAVP सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नंबर 326 पर किया मतदान।
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सभी से वोटिंग की अपील की। इसी बीच उनको लेकर दिए गये बयानों पर उन्होंने कहा, छोड़िए कि किसने क्या कहा, आइये सब लोग मिलकर सरकार बनाते हैं। हम लोग यहां पर रिवाज बदलने आए हैं। जो जनता का निर्णय होता है, वो सबसे संजीदा होता है। मुझे भरोसा है कि जनता पिछले पांच साल में हमारे काम को देखेगी और हमको जिताएगी।
कोटपूतली विधानसभा चुनाव 2023
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जयपुर, जोधपुर, झालावाड़ और राज्य की सभी पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू करा दिया गया है।
Rajasthan Election Live: सिरोही लोकतंत्र का महोत्सव
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
अलग-अलग थीम पर सजे राजस्थान के पोलिंग बूथ
अलग-अलग थीम पर सजे राजस्थान के पोलिंग बूथ
अलग-अलग थीम पर सजे राजस्थान के पोलिंग बूथ
राजस्थान की राजनीति के लिए आज काफी बड़ा दिन है। आज लोकतंत्र का महापर्व यानी की राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। आज राजस्थान के 199 विधानसभा क्षेत्र में सात बजे से लेकर के शाम छह बजे तक वोटिंग की जाएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी की गई है। 199 सीटों पर जनता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगी।