Jaipur SMS Hospital Fire: राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आग लगने से आठ मरीजों की मौत हो गई। मृतकों को शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। वहीं परिवार के लोग न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच सियासत भी शुरू हो गई है।
राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में कल देर रात आग लगने से अब तक सात मरीजों की मौत हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर लगी इस आग में 4 पुरुष और 2 महिलाओं के मरने की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है भीषण आग में जलने और दम घुटने से मरीजों की मौत हुई है।