फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Nikay Chunav : लुधियाना में पूर्व मंत्री आशू की पत्नी हारी, जालंधर में एक वोट से जीता आप प्रत्याशी

Sat, 21 Dec 2024 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Punjab Municipal Corporation Election 2024 Jalandhar, Patiala, Ludhiana, Amritsar, News: पंजाब में पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए हैं। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे चला। इसके बाद मतगणना शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जश्न मानते विजेता उम्मीदवारों के समर्थक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में आज होने वाले निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। 3336 प्रत्याशी निकाय चुनाव के मैदान में हैं। देर रात तक चुनावों के परिणाम भी आ जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों और आम लोगों को राजनैतिक पार्टियों के वर्करों समेत निजी व्यक्तियों की तरफ से पोलिंग स्टेशनों के बाहर वीडियोग्राफी करने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन

पोलिंग स्टेशनों के अंदर वीडियोग्राफी की इजाजत नहीं

पोलिंग स्टेशनों के अंदर किसी भी निजी व्यक्ति को वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं होगी। वीडियोग्राफी पोलिंग स्टेशनों के 100 मीटर के घेरे से बाहर की जाएगी। 

किस निगम में कितने वार्ड

अमृतसर और जालंधर एमसी के अधीन 85 वार्ड, लुधियाना में 95, पटियाला में 60 और फगवाड़ा में 50 वार्ड हैं।
 

मतदान शुरू

मतदान शुरू हो गया है।

21 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी का एलान

नगर निगमों के आम व उप चुनाव-2024 के संबंध में पंजाब राज्य चुनाव आयोग की सिफारिशों पर पंजाब सरकार ने 21 दिसंबर (शनिवार) को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत नगर निगमों के माल अधिकार क्षेत्र, जहां चुनाव होने जा रहे हैं, वहां सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने उन मतदाताओं के लिए भी 21 दिसंबर 2024 को विशेष छुट्टी का ऐलान किया है जो पंजाब सरकार के कार्यालयों, बोर्डों, कॉर्पोरेशनों, शैक्षणिक संस्थानों में काम कर रहे हैं।

पटियाला के सात और धर्मकोट के 8 वार्ड के चुनाव टाले गए

पटियाला और मोगा के धर्मकोट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान हुई गड़बड़ियों के मामले में पंजाब सरकार ने अब पटियाला के 7 और धर्मकोट के 8 वार्ड में चुनाव टालने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पंजाब के एडवोकेट जनरल ने अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दी है। पटियाला के वार्ड संख्या 1, 32, 33, 36, 41, 48 व 50 का चुनाव टाल दिया गया है। वहीं धर्मकोट के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 9, 10, 11 व 13 का चुनाव टाल दिया गया है। 

वोटिंग के लिए पहुंचे मतदाता

लुधियाना के हैबोवाल स्थित सरकारी स्कूल में वोट डालने के लिए मतदाता कतारों में लगे हैं।

अमृतसर में मतदान जारी

अमृतसर में मतदाता ठंड के बावजूद सुबह से अपने मत का प्रयोग करने के लिए लाइन में लगे हैं।

लुधियाना में आप उम्मीदवार ने विपक्षी पर लगाया गाड़ी तोड़ने का आरोप

लुधियाना के दुगरी में हलका आत्मनगर के वार्ड  नंबर 49 में आप उम्मीदवार जसबीर सिंह जस्सल ने विपक्षी उम्मीदवार पर उनकी गाड़ी को तोड़ने का आरोप लगाया है।

नगर पंचायत हंडिआया में मतदान जारी

नगर पंचायत हंडिआया में 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हंडिआया के 13 वार्ड से 51 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनका फैसला शाम को आएगा। नगर पंचायत हंडिआया में 9967 वोटर अपना मतदान करेंगे।

अजनाला में फायरिंग

पंजाब में निकाय चुनाव के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। अजनाला में अज्ञात लोगों ने थार सवार युवक पर गोलियां चलाई हैं। अजनाला में उपचुनाव है।

फगवाड़ा में कांग्रेस उम्मीदवार का बूथ पोलिंग स्टेशन के सामने से हटवाया

फगवाड़ा के वार्ड नंबर 48 से चुनाव लड़ रहे कांग्रेसी उम्मीदवार अश्वनी शर्मा का बूथ बिल्कुल पोलिंग स्टेशन के सामने होने की शिकायत भाजपा उम्मीदवार परमजीत सिंह खुराना ने पुलिस को दी। कहा गया कि पोलिंग स्टेशन के सामने बूथ लगा कर अश्वनी शर्मा वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने अश्वनी शर्मा का बूथ वहां से हटवा दिया। इस दौरान उनमें इस बात को लेकर थोड़ी सी बहस भी हुई और अश्वनी शर्मा ने भी परमजीत सिंह खुराना पर आरोप लगाए कि वह लोगों को पकड़ पकड़ कर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए ला रहा है। 

मुक्तसर में बरीवाला पंचायत के लिए मतदान जारी 

मुक्तसर में नगर पंचायत बरीवाला की सभी 11 वार्डों के लिए मतदान सात बजे से शुरू हो गया। अभी सर्दी के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे। कुल 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आप से 11, कांग्रेस से आठ, शिअद व भाजपा से 6-6 और सात आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं,जिनकी जीत का फैसला बरीवाला के कुल 6,623 मतदाताओं ने करना है।

सुबह नाै बजे तक का मतदान प्रतिशत

जालंधर में सुबह नाै बजे तक 5.5 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं पटियाला में 7 फीसदी वोटिंग और लुधियाना में 5.4 प्रतिशत मतदान हुआ है।

हंडिआया में 9 बजे तक 17.8% मतदान

नगर पंचायत हंडिआया में 9 बजे तक 17.8% मतदान हुआ

पटियाला के वार्ड नंबर 40 में पथराव

पटियाला के वार्ड नंबर 40 में हिंसा का समाचार है। भाजपा उम्मीदवार अनुज खोसला ने आप के वर्करों पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पुलिस उनके बचाव में आए।


 

जालंधर में मतदान केंद्र से व्यक्ति को बाहर निकाला

जालंधर वार्ड नंबर 26 प्रताप बाग के मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बाहर निकाल दिया। अंदर खड़े कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह वोट डालने आए लोगों से कांग्रेस को वोट देने के लिए कह रहा था। विवाद के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि बाहर गया व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी का रिश्तेदार है। हालांकि, उसने कहा कि वह वोट डालने आया था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था।

वोट काटे जाने पर उम्मीदवारों ने जांची लिस्टें

लुधियाना में वोट काटे जाने पर उम्मीदवारों ने अपने वार्ड के वोटरों की लिस्ट जांच की।

जालंधर में सुबह 11 बजे तक कुल 18.13 प्रतिशत मतदान

जालंधर में सुबह 11 बजे तक कुल 18.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

तरनतारन के भिखीविंड और खेमकरण में छह वार्डों में हो रहे चुनाव 

तरनतारन में पंचायत खेमकरण के आम चुनाव के लिए कुल 13 वार्डों में से वार्ड नंबर 3, 6, 8, 11 और 13 में चुनाव हो रहे हैं। 8 वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत भिखीविंड के वार्ड नंबर 13 के लिए भी उपचुनाव हो रहा है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित है.

सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत

एसएएस नगर में सुबह 11 बजे 34.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं पटियाला में सुबह 11 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

पटियाला में भाजपा उम्मीदवार ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

पटियाला में निकाय चुनाव के दाैरान कई जगह बवाल और हंगामा हुआ है। वार्ड नंबर 34 में भाजपा उम्मीदवार सुनील नैयर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया वहीं वार्ड नंबर 12 में अकाली नेता सुखजिंदर पाल सिंह मिंटा टंकी पर चढ़ गए हैं। उन्होंने विपक्ष पर अपना बूथ हटाने का आरोप लगाया है।



निगम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने साथ खिंचवाई फोटो

अमृतसर के हलका वेस्ट की वार्ड नं. 70 से नगर निगम का चुनाव लड़ रहे आप, कांग्रेस, भाजपा और आजाद उम्मीदवारों ने एक साथ फोटो खिंचवाई।

हंडिआया पंचायत में 11 बजे तक 38.9 फीसदी मतदान

नगर पंचायत हंडिआया में 11 बजे तक 38.9% मतदान हुआ है। पठानकोट के नरोट जैमल सिंह में 11 बजे 42.4% मतदान हुआ।
 

अमलोह में विधायक के पीए की पिटाई

अमलोह में उपचुनाव के दौरान विधायक के पीए की पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि विधायक के भाई ने एक नौजवान को डंडे से जख्मी किया।

हंडिआया में 1 बजे तक 60.8% मतदान

नगर पंचायत हंडिआया में 1 बजे तक 60.8% मतदान हुआ।

दोपहर एक बजे तक पटियाला में 26 प्रतिशत मतदान

दोपहर एक बजे तक पटियाला में मतदान 26 प्रतिशत हुआ है।

स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्चा घायल
अमृतसर, नगर निगम चुनाव के दौरान अमृतसर में वोट डालने जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा अमृतसर के क्रिस्टल चौक पर हुआ। महिला के हाथ में शादी चूड़ा था। मृतका एक बच्चे को साथ लेकर स्कूटी से जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमृतसर,  वार्ड नंबर 8, 9 और 10 के कॉमन बूथ में विवाद हो गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ये विवाद हुआ था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसे बांट रहे है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाया। इस विवाद में एक युवक भी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

चार बजे के बाद शुरू हुई मतगणना

पटियाला जिले में दोपहर तीन बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ है। पटियाला नगर निगम में 29 प्रतिशत, भादसों नगर परिषद 71%, नगर परिषद गगा 76%, नगर नगर नाभा 47%, नगर निगम पातरां 61%, नगर निगम राजपुर में 50% मतदान हुआ है। वहीं, जालंधर में दोपहर 3 बजे 47.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। जालंधर नगर निगम में 42.56%, नगर परिषद मैहतपुर में 56.16% , नगर परिषद बिलगा में 59.17%, नगर परिषद शाहकोट में 54.77%, नगर निगम गोराया में 56.80%, नगर परिषद भोगपुर में 64.70%, नगर परिषद फिल्लौर में 48.69%  वोटिंग हुई है। जालंधर नगर निगम के 85 वार्ड, भोगपुर नगर परिषद के 13 वार्ड, गोराया नगर परिषद के 13 वार्ड, फिल्लौर नगर परिषद के 1 वार्ड सहित कुल 137 वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। बिलगा नगर पंचायत में 11, शाहकोट नगर पंचायत के 13 वार्ड और मैहतपुर नगर पंचायत का 1 वार्ड है। शाम चार बजे तक वोटिंग हुई, जिसके बाद पोलिंग बूथों के गेटों को बंद कर दिया गया। अब काउंटिंग शुरू हो गई है। 
 

आप को झटका, विधायक की पत्नी हारी
लुधियाना के हलका सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की धर्मपत्नी मीनू पराशर की करारी हार हुई है। मीनू पराशर को भाजपा की उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने 574 मतों के अंतर से हराया है। वहीं जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 48 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह लाडा सिर्फ एक वोट से जीते हैं। उन्होंने आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिबू को हराया है।

विज्ञापन

भारत भूषण आशू की पत्नी भी हारी
वहीं, लुधियाना नगर निगम में शिअद के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा भी चुनाव हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत बब्बल ने उनको हराया है। इस वार्ड में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु भी चुनाव लड़ रही थी और उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आप विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी भी चुनाव हार गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें