फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:24 AM, 29-Nov-2023

पीएम मोदी को नहीं हरा पाएगा विपक्षी गठबंधन...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरा नहीं पाएगा, चाहे सभी एकजुट हो जाएं। तेलंगाना के धर्मपुरी में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस पर तंज कसा और कहा कि पार्टी को अब लोगों को वीआरएस दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, यूपीए का नाम बदलकर इंडिया अलायंस कर दिया गया है। उन्हें खुद पर भरोसा नहीं है। उन्हें आत्मविश्वास नहीं है। वे सभी मोदी जी के खिलाफ, मोदी जी को हराने के लिए, उन्हें बदनाम करने के लिए एक साथ आते हैं। लेकिन कोई भी इंडिया गठबंधन बने, मोदी जी का भारत उन्हें हरा देगा।

सीएम शिंदे ने लोगों से पूछा कि क्या बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में नौकरियां देने का अपना वादा पूरा किया है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का कद पूरी दुनिया में बढ़ा है। नौ साल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।

09:13 PM, 28-Nov-2023

MP election: चुनाव बाद अब भाजपा का 'प्लान बी' तैयार, सरकार बनाने के लिए बागी उम्मीदवारों से साध रहे संपर्क

भाजपा में टिकट न मिलने पर कई नेता बगावत कर निर्दलीय या दूसरी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे थे। भाजपा के अलावा कांग्रेस के कई बागी उम्मीदवार मजबूती के साथ चुनावी रण में उतरे थे। इनमें से ज्यादातर का कहना है कि जीतने की स्थिति में वह अपनी पार्टी के ही साथ बने रहेंगे... और पढ़ें

09:03 PM, 28-Nov-2023

Exit Poll 2023: मतदान खत्म होते ही 30 नवंबर की शाम को देखें सभी एग्जिट पोल, अमर उजाला App और amarujala.com पर

Madhya Pradesh, Rajasthan, Chhattisgarh, Telangana, Mizoram Exit Poll: तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग चैनलौं और एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
05:23 PM, 28-Nov-2023

CG chunav 2023: 'मतगणना में गड़बड़ी की आशंका'; बृजमोहन बोले- सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बना रही भूपेश सरकार

CG chunav 2023: छत्तीसगढ़ चुनाव खत्म होने के बाद अब दावों, कयासों और आशंकाओं का दौरा चल रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ बीजेपी विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। और पढ़ें

04:41 PM, 28-Nov-2023

CG chunav 2023: सांसद संतोष ने ली विधानसभावार चुनावी समीक्षा बैठक; सभी सात सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा

CG chunav 2023: बीजेपी के बस्तर संभाग प्रभारी और राजनांदगांव सांसद संतोष पाडेय ने भाजपा जिला कार्यालय में विधानसभा चुनाव की विधानसभावार समीक्षा बैठक ली। इसमें जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा विधानसभा सीट की समीक्षा की गयी।  और पढ़ें

विज्ञापन
03:01 PM, 28-Nov-2023

MP Election: कमलनाथ बोले- डाक मतपत्र खोलना अक्षम्य अपराध, बालाघाट के अफसरो को दे दी कड़े शब्दों में चेतावनी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बालाघाट प्रकरण में अधिकारियों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालाघाट में डाक मतपत्रों को जिस तरह खोला गया, वह गंभीर कदाचरण है। 
  और पढ़ें

01:38 PM, 28-Nov-2023

MP Election: बालाघाट मामले में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन का बयान, कहा- रिपोर्ट केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी

MP Election 2023: बालाघाट सहित कई अन्य मामलों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने खंडवा मामले में बताया कि वोट रिजेक्ट किए गए हैं। वहीं भोपाल में काउंटिंग टेबल बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। 
  और पढ़ें

01:08 PM, 28-Nov-2023

MP Election: बालाघाट मामले में स्ट्रॉन्ग रूम खोलने वाले एआरओ सस्पेंड, कांग्रेस ने कलेक्टर पर उठाए सवाल

MP Chunav 2023: बालाघाट में मतगणना से पहले डाक मत पेटी खोलने वाले हिम्मत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसे लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने बालाघाट कलेक्टर को हटाने की मांग की है।  
  और पढ़ें

09:07 AM, 28-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस पर कांग्रेस नेता के के मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर तंज कसा और लिखा 'शिवराज सिंह चौहान अब यही महाकाल लेगा, महाकाल लोक सहित एक-एक पैसे का हिसाब... खुलने वाले हैं जेल के द्वार... क्योंकि ये ही है सच्ची सरकार... कमलनाथ अब 2023 के मॉडल होंगे, होगा अब डकैतों पर प्रहार।' और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें