फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 24-Nov-2023

MP Election: मतगणना के पहले धार्मिक यात्रा पर मुख्यमंत्री शिवराज, महाकाल-मंगलनाथ-हरसिद्धि पर किया विशेष पूजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मतगणना के पूर्व धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, मंगल ग्रह के उत्पत्ति स्थल श्री मंगलनाथ और मां हरसिद्धि का विशेष पूजन दर्शन किया। और पढ़ें

11:06 PM, 24-Nov-2023

Election Voter List: वोट देने जाना है? इन तरीकों से घर बैठे पता करें मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं

हम आपको तीन आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे इन आप घर बैठे आज ही जान सकते हैं कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं? आइये जानते हैं... और पढ़ें

11:06 PM, 24-Nov-2023

Election 2023: वोटर लिस्ट में कहां है आपका नाम और किस बूथ पर डाल पाएंगे वोट? जानने के लिए अपनाएं यह आसान तरीका

वोट डालने के लिए निकलने से पहले अपना नाम जरूर वोटर लिस्ट में चेक कर लें। आइए हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपना नाम वोटर्स लिस्ट में देख सकते हैं... और पढ़ें

विज्ञापन
11:06 PM, 24-Nov-2023

Election 2023: वोट डालने से पहले पांच अहम सवाल, जिनके जवाब आपके लिए जानना बहुत जरूरी है

चुनाव आयोग ने अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में भी लोगों को वोट डालने के लिए कई कदम उठाए गए हैं ताकि राज्य में शत-प्रतिशत मतदान हो। जहां बुजुर्गों के लिए वोट फ्रॉम होम सुविधा शुरू की गई है, वहीं दिव्यांगों के लिए मतदान आसान बनाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। और पढ़ें

11:06 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election: मतदाताओं के काम की खबर, वोटर आईडी कार्ड नहीं फिर भी डाल सकेंगे वोट, जानिए कैसे

How to vote without voter ID card: आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:51 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan: अब कांग्रेस ने PM को लेकर पूछा विवादित सवाल, बयान पर राहुल गांधी को मिल चुका है नोटिस, जानें मामला

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा तो चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस थमा दिया। लेकिन, कांग्रेस की ओर से इसे लेकर पीएम पर लगातार निशाना साधा जा रहा है। अब कांग्रेस ने पीएम को लेकर एक विवादित सवाल पूछ लिया है।     और पढ़ें

09:35 PM, 24-Nov-2023

MP Election: मध्यप्रदेश का एक ऐसा गांव जहां हुआ शत-प्रतिशत मतदान, प्रशासन ने किया लोगों को सम्मानित

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के धूपखड़ा पोलिंग बूथ में शत प्रतिशत मतदान हुआ। जहां 708 मतदाता थे और सभी 708 मतदाताओं ने विधानसभा निर्वाचन में हिस्सा लिया। अब प्रशासन इन मतदाताओं का सम्मान किया है।  और पढ़ें

08:26 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: बीजेपी और कांग्रेस के वो चेहरे, जो राजनीति में पहली बार आजमा रहे किस्मत

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं और रैलियों का दौर बीते दिन यानी गुरुवार को थम गया। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस की ओर से कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं, जो पहली बार राजनीति में कदम रख रहे हैं। और पढ़ें

07:59 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election: मतदान दिवस पर निर्वाचन विभाग और एजेंसियों की अवैध नकदी और सामग्री पर रहेगी कड़ी नजर

Rajasthan Election 2023: चुनाव में धन-बल का दुरुपयोग रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रयासों के अंतर्गत राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव खर्च निगरानी के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। यहां जब्ती का आंकड़ा 970 प्रतिशत बढ़ा है। और पढ़ें

07:44 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशी बुडानिया के फेसबुक अकाउंट से शेयर हुआ भड़काऊ पोस्ट,आमने-सामने हुए नेता

Rajasthan Election: चूरू जिले के तहत आने वाली तारानगर विधानसभा सीट से कांग्रेस की तरफ से नरेंद्र बुडानिया और बीजेपी से राजेंद्र राठौड़ चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में शुक्रवार को बुडानिया के फेसबुक एकाउंट से किसी ने भड़काऊ पोस्ट शेयर कर दी, उसके बाद मामला गरमा गया। और पढ़ें

07:13 PM, 24-Nov-2023

सलाम मतदानकर्मी: शेरों की तरह 16 किमी का पैदल सफर तय कर पहुंचे शेरगांव, ये है प्रदेश का सबसे ऊंचा मतदान स्थल

Rajasthan Election 2023: सिरोही जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र सिरोही, पिंडवाड़ा और रेवदर के लिए आज अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंच चुका है। राजस्थान के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र माउंटआबू के शेरगांव में पहली बार मतदान होगा, यहां पर 117 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। और पढ़ें

06:51 PM, 24-Nov-2023

CG Election 2023: बीजेपी ने की सीएम भूपेश और एक अफसर के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, कांग्रेस ने दिया ये जवाब

CG Election 2023:  छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के ऊपर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से बीजापुर के जिला निर्वाचन अधिकारी और सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। और पढ़ें

06:22 PM, 24-Nov-2023

MP Election 2023: BJP जीती तो बनेगा Madhya Pradesh का अगला CM ? किसके सिर पर सजेगा ताज?

MP Election 2023: BJP जीती तो बनेगा Madhya Pradesh का अगला CM ? किसके सिर पर सजेगा ताज? और पढ़ें

06:19 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan: CM गहलोत ने बदली अपनी प्रोफाइल फोटो, नई तस्वीर से झलक रही प्रदेशवासियों के लिए बेपनाह मोहब्बत

सीएम अशोक गहलोत की 'दिल है राजस्थानी' वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, सीएम गहलोत ने ट्वीटर यानी X पर अपनी तस्वीर बदली है। बदली हुई तस्वीर में सीएम गहलोत राजस्थान को झप्पी देते हुए नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

05:20 PM, 24-Nov-2023

Chhattisgarh: सभी 90 सीटों पर शिफ्ट में ईवीएम की पहरेदारी कर रहे कांग्रेसी, हर घंटे ऐसे लिया जा रहा अपडेट

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का 17 नवंबर को हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम को जिला मुख्यालयों में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया। पहले चरण की 20 सीटों में से अधिकांश पर कांग्रेसी स्थानीय स्तर पर पिछले दो हफ्ते से स्ट्रांग रूम के बाहर पहरेदारी कर कर रहे हैं... और पढ़ें

05:01 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: 199 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए रवाना होने लगे मतदान दल, जानें क्या है तैयारी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शनिवार (25 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर विभिन्न जिला मुख्यालयों से मतदान दलों की पोलिंग बूथों के लिए रवानगी शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। दोपहर बाद तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथों की कमान संभाल ली हैं। राजधानी जयपुर के उन्नीस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुए। और पढ़ें

04:56 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan: मतदान से पहले सोशल मीडिया पर छाया चुनाव, ट्विटरिया ट्रेंड में कांग्रेस को राहत, BJP के मुद्दे हावी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का रंग सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। ट्विटरिया ट्रेंड में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया जा रहा है तो BJP द्वारा उठाए गए मुद्दे भी हावी दिखाई दे रहे हैं। जानें, क्या ट्रेंड कर रहा। और पढ़ें

04:28 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan election: इन पांच जातियों से ही सधेगा जयपुर की गद्दी का ताज, अगले 12 घंटे बेहद अहम

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में हमेशा से पांच जातियों का झुकाव जिसकी और ज्यादा रहा है, राजस्थान में सत्ता हमेशा उसके हिस्से में आई है। सियासी जानकारों का कहना है कि इसी समीकरण को देखते हुए सभी दलों ने इन पांचों जातियों पर अपना मजबूत फोकस कर सत्ता हासिल करने की लड़ाई लड़ी है... और पढ़ें

04:16 PM, 24-Nov-2023

CG Chunav 2023: कांग्रेस नेता राजकुमार तामो को कारण बताओ नोटिस जारी, पार्टी ने 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

CG Chunav 2023: पार्टी ने अब तक कई नेताओं को नोटिस जारी कर चुकी है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के सचिव राजकुमार तामो को नोटिस जारी किया गया है। और पढ़ें

03:36 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election: वसुंधरा से ज्यादा चर्चा में हैं ये राजकुमारी, जिन्हें पहनाया जा सकता है 'राजस्थान का ताज'

MP Diya Kumari: सांसद दीया कुमारी को बीजेपी ने राजधानी जयपुर के तहत आने वाली विद्याधर नगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। अभी वह राजसमंद लोकसभा सीट से सांसद हैं। वहीं, सियासी हल्कों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से भी ज्यादा चर्चा दीया कुमारी की हो रही है। और पढ़ें

02:59 PM, 24-Nov-2023

CG Election 2023: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा, दिये ये जरूरी निर्देश

CG Election 2023: राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहब कंगाले ने कवर्धा के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल का जायजा लिया। इस वक्त कबीरधाम कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव भी उपस्थित रहे। और पढ़ें

02:54 PM, 24-Nov-2023

MP Election: निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर कोषाधिकारी निलंबित, जबलपुर संभागायुक्त ने जारी किया आदेश

MP Election 2023: कटनी जिले के कोषाधिकारी को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को छुट्टी न लेने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोषाधिकारी बिना लिखित सूचना के छुट्टी पर चले गए। और पढ़ें

02:14 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: 80 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला, शिव सीट सबसे अधिक दिलचस्प, यहां पंचकोणीय लड़ाई

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में कल यानी 25 नवंबर को मतदान होगा। सत्ताधारी कांग्रेस का मुख्य मुकाबला बीजेपी से है। लेकिन इसके बावजूद 80 सीटें इस बार ऐसी नजर आ रही हैं, जहां मुकाबला तीन से चार प्रत्याशियों के बीच है। और पढ़ें

01:47 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan election: गहलोत के विकास और भाजपा के बदलाव में कड़ी टक्कर, 36 घंटे में तय होगा राजस्थान का भविष्य

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा के बाद से ही इसकी सफलता पर सवाल उठाए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि यदि जनता तक इस योजना का लाभ नहीं पहुंचा और यह केवल घोषणा ही बनकर रह गई, तो यही योजनाएं अशोक गहलोत सरकार की अलोकप्रियता और विफलता का सबसे बड़ा कारण बनेंगी... और पढ़ें

12:45 PM, 24-Nov-2023

Rajasthan: राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बोले- गहलोत ने अपराध-भ्रष्टाचार में किया विकास, हम बदलेंगे तस्वीर

Rajasthan Election: भाजपा ने राजस्थान में किन मुद्दों पर दांव खेला है और सरकार बनने की स्थिति में राज्य के विकास के लिए उसके पास क्या योजनाएं हैं, यह जानने के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष, आमेर विधानसभा सीट से विधायक और वर्तमान प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया से विस्तृत बातचीत की... और पढ़ें

11:34 AM, 24-Nov-2023

MP Election 2023: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा, सोशल मीडिया पर बीजेपी हुई राममय

MP Election 2023: बीजेपी का चुनाव मोड ऑन है। पांच राज्यों के चुनाव थमने से पहले ही बीजेपी लोकसभा चुनाव में पहुंच गई है। हालांकि डबल इंजन की सरकार स्लोगन से ही ये बात साफ हो गई थी कि बीजेपी ने राज्य के चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू कर दिया है।  और पढ़ें

09:50 AM, 24-Nov-2023

MP Election: कांग्रेस को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर भरोसा नहीं,तराना विधायक ने मतगणना केंद्र जाकर देखा रजिस्टर

MP Election: कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा अपने प्रतिनिधियों को भी इंजीनियरिंग कॉलेज में निगरानी के लिए लगा रखा है। वहीं समय-समय पर कांग्रेस प्रत्याशी भी इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर स्ट्रांग रूम के बाहर निरीक्षण करते हैं और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करते हैं। और पढ़ें

09:46 AM, 24-Nov-2023

सत्ता की सियासत: चित्तौडगढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला, आक्या ने शेखावत के दामाद और गहलोत के सिपहसालार को उलझाया

Rajasthan Election 2023: चित्तौडगढ़ में मुकाबला कड़ा होने के साथ-साथ रोचक भी है। यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे भैरोसिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी के सामने गहलोत के खास सुरेंद्र सिंह जाड़ावत और भाजपा से बागी हुए चंद्रभान सिंह आक्या हैं। आक्या 10 साल विधायक भी रह चुके हैं। और पढ़ें

09:04 AM, 24-Nov-2023

MP Election: कलेक्टर-SP पहुंचे मतगणना स्थल, इंजीनियरिंग कॉलेज के चारों ओर 100 मीटर की दूरी पर लगाए गए बैरिकेड

MP Election 2023: कलेक्टर एवं एसपी ने व्यवस्थाओं के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में भी सम्बन्धितों को निर्देश दिये। मीडिया कक्ष के साइड में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का प्रवेश दिये जाने के निर्देश दिये। और पढ़ें

07:43 AM, 24-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

राजस्थान में 2018 के मत प्रतिशत के आंकड़े देखें तो यहां कुल 74.06% लोगों ने विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। वहीं 2013 के चुनाव में 75.04% मतदान हुआ था।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें