फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 20-Nov-2023

Rewa News: स्ट्रांग रूम में रखी EVM के पास कैमरा बंद होने से संदेह की स्थिति में कांग्रेसी, कार्रवाई की मांग

Rewa News: रीवा जिले के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए लगे कैमरे बंद होने से कांग्रेस पार्टी के लोग संदेह की स्थिति में आ गए। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

10:14 PM, 20-Nov-2023

MP Election 2023: सरकारी दफ्तरों में दिखी रौनक, चलती रही चुनाव परिणाम की चर्चा

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद सोमवार को खुले दफ्तरों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। कर्मचारी, अधिकारी सरकार और चुनाव परिणाम को लेकर अनुमान लगाते नजर आए। कलेक्ट्रेट, आरटीओ, तहसील कार्यालय, नगर निगम और बीडीए जैसे सभी आफिसों में भीड़ नजर आई। और पढ़ें

08:38 PM, 20-Nov-2023

Rajasthan election: भाजपा को राजस्थान में जादुई करिश्मे की आस, मुकाबला है बेहद कड़ा

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राजस्थान चुनाव में कांग्रेस के पास चेहरा है। भाजपा बिना मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री के पास विक्टिम कार्ड के अलावा गिनाने के लिए कुछ नहीं है और कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है... और पढ़ें

विज्ञापन
07:13 PM, 20-Nov-2023

MP Election 2023: चुनाव से गायब रहे झंडे, बैनर और पोस्टर, कॉल सेंटर और सोशल मीडिया का चलन बढ़ा

MP Election 2023: उज्जैन जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में झंडे, पोस्टर और बैनर कम दिखे। इस बार कॉल सेंटर और सोशल मीडिया पर ही चुनावी युद्ध हुआ। और पढ़ें

06:11 PM, 20-Nov-2023

CG: 'अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही कांग्रेस'; बृजमोहन बोले- भूपेश को आभास हो गया है कि वो जाने वाले हैं

CG chunav 2023: विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
05:31 PM, 20-Nov-2023

Telengana Election: मध्यप्रदेश के BJP नेता तेलंगाना चुनाव में निभाएंगे मुख्य भूमिका, 22 लोग संभालेंगे मोर्चा

Telengana Election 2023: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान होने के बाद बीजेपी अब बाकी के तीन राज्यों के लिए जुट गई है। इसके लिए बीजेपी ने एमपी-सीजी सहित कई राज्यों से अपने नेताओं को जिम्मेदारी दी है। एमपी से 22 नेता तेलंगाना चुनाव में कमान संभालेंगे। और पढ़ें

04:00 PM, 20-Nov-2023

MP Election 2023: नारायण त्रिपाठी की पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने उठाई बड़ी मांग, जताई ये आशंका

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे। इसके पहले राजनीतिक दल और प्रत्याशियों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। इनमें से कई को गड़बड़ी की आशंका भी है, इनमें से ही एक हैं नारायण त्रिपाठी। और पढ़ें

03:30 PM, 20-Nov-2023

Rajasthan: पुरानी पेंशन पर कितना असर करेगा गहलोत का ये दांव, क्या राजस्थान में OPS पर फंसेगा सियासी पेंच?

Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने गारंटी दी है कि दूसरी बार सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए 'ओपीएस' को कानून के जरिए पक्का कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, तो वेट नहीं, वोट कीजिए और पोस्टल बैलेट से ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लॉक कीजिए... और पढ़ें

03:29 PM, 20-Nov-2023

MP Election: उज्जैन दक्षिण के BJP प्रत्याशी का बयान वायरल, कहा- इस बार 25 हजार वोटों से होगी मेरी जीत

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

01:20 PM, 20-Nov-2023

Rajasthan Election: राजस्थान में लगातार तीसरी बार 200 नहीं, 199 सीटों पर होंगे विधानसभा चुनाव, जानें इसकी वजह

Rajasthan Election 2023: 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा, जबकि श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले 2018 और 2013 में भी एक सीट पर चुनाव नहीं कराए गए थे। और पढ़ें

02:15 PM, 20-Nov-2023

MP Election 2023: 20 साल में महिलाओं का वोट प्रतिशत 14% बढ़ा, लेकिन सदन में हिस्सा 13% से ज्यादा नहीं मिला

महिलाओं ने इस बार 76.02 प्रतिशत मतदान किया है। वहीं 252 महिलाएं इस चुनाव में भाग्य आजमाने मैदान में थीं। बीते चार चुनावों यानी दो दशक के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि महिलाओं की मतदान में भागीदारी लगातार बढ़ी है।  और पढ़ें

01:48 PM, 20-Nov-2023

MP Election: दमोह में 1952 से 2018 तक के चुनाव में 502 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त,जानें इस बार क्या है खास

MP Election: दमोह जिले में हुए 2018 तक के विधासभा चुनाव में 502 प्रत्याशी अभी तक अपनी जमानत जब्त करा चुके हैं। कई प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो दो या तीन पंचवर्षीय चुनाव में खड़े हुए, लेकिन हर बार बहुमत से कम वोट हासिल कर पाए और हर बार उनकी जमानत जब्त हुई। और पढ़ें

01:05 PM, 20-Nov-2023

Rajasthan election: बाड़मेर में कांग्रेस की निर्दलीय से टक्कर, पार्टियों में आपसी तकरार से मुकाबला दिलचस्प

Rajasthan election: दोनों ही राष्ट्रीय दलों के उम्मीदवारों को सबसे कड़ी चुनौती भाजपा की बागी उम्मीदवार डॉ. प्रियंका चौधरी से मिल रही है। जाट समुदाय के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आने वाली प्रियंका चौधरी को भाजपा का मजबूत संभावित प्रत्याशी माना जा रहा था। दीपक कड़वासरा को टिकट मिलने के बाद प्रियंका चौधरी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद पड़ीं... और पढ़ें

10:21 AM, 20-Nov-2023

MP Election: कांग्रेस ने शाजापुर जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कांग्रेस में सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ काम करने पर शाजापुर जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी को पद से हटा दिया है।  और पढ़ें

11:58 AM, 20-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले Harish Chaudhary ने मतदान पर ये क्या बोल दिया? Congress |

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले Harish Chaudhary ने मतदान पर ये क्या बोल दिया? Congress | और पढ़ें

11:19 AM, 20-Nov-2023

MP Election 2023: बड़नगर विधानसभा में हुए सबसे ज्यादा मतदान ने सभी को चौंकाया, जानिए क्या रही खास वजह

MP Election 2023: उज्जैन जिले की बड़नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। यहां 87.98 फीसदी वोटिंग हुई, जो कि सात विधानसभा में सबसे ज्यादा है। और पढ़ें

08:00 AM, 20-Nov-2023

MP Election: मालवा निमाड़ में उम्मीद से कम वोटिंग ने बढ़ाई दोनों दलों की चिंता, 13 सीटों पर बीते चुनाव से भी कम

मालवा-निमाड़ में विधानसभा की 66 सीटें हैं। इसमें से 22 अनुसूचित जनजाति, 9 अनुसूचित जाति और 35 सामान्य के लिए आरक्षित हैं। मालवा निमाड़ में मतदान के प्रति जागरुकता या मतदाताओं की बेरुखी एक चिंता का विषय है।  और पढ़ें

06:26 AM, 20-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

Chhattisgarh News in Hindi: 7 और 17 नवंबर को हुए दो चरणों में मतदान के आंकड़ों के अनुसार, मतदान में कुल एक करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष मतदाता और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल रहीं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें