चुनाव आयोग ने जारी की शाम 6 बजे तक की वोटिंग प्रतिशत
मध्य प्रदेश में ओवरऑल वोटिंग प्रतिशत 58.35 रहा। सबसे ज्यादा होशंगाबाद 67.86% में मतदान हुआ। सबसे कम रीवा में मात्र 48.67% वोटिंग हुई। इसके अलावा टीकमगढ़ में 59.79%, दमोह में 56.18%, खजुराहो 56.44%, सतना 61.77%। होशंगाबाद के पिपरिया में सबसे ज्यादा 73.34% वोटिंग हुई। रीवा के त्यौंथर में सबसे कम 45.52% वोटिंग हुई।
टॉप 5 वोटिंग के आधार पर विधानसभा
| पिपरिया | 73.34% |
| सिवनी मालवा | 69.76% |
| तेंदूखेड़ा | 69.33% |
| सुहागपुर | 68.32% |
| गाडरवाड़ा | 67.72% |
| त्यौंथर | 45.52% |
| देवतालाब | 45.75% |
| सिरमौर | 46.99% |
| मनगंवा | 47.24% |
| मऊगंज | 48.62% |
उमा भारती ने किया मतदान
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पैतृक गांव डूंडा में मतदान किया। टीकमगढ़ जिले के इस गांव में मतदान के लिए घर से निकलने के बाद घर के सामने स्थित मंदिर में पूजा की। उन्होंने मीडिया से कहा मैं हिमालय से लौटी हूं। मेरी तबीयत खराब है। गर्मी थी इसलिए मैं दिन भर आराम करती रही और अब मतदान करने आई हूं। जब तक मतदान पूरा नहीं हो जाता जब तक कितना प्रतिशत मतदान होगा इसके बारे में कुछ नहीं कहूंगी और उस बारे में कहना अभी उचित भी नहीं होगा। पार्टी द्वारा टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं पहले ही चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी हूं और उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि समय बचा हुआ है अपने घरों से निकलकर बंपर मतदान करें।
शाम 6 बजे तक 58.35 प्रतिशत मतदान
होशंगाबाद में सबसे अधिक 67.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। रीवा में सबसे कम 48.67 प्रतिशत वोटिंग हुई।
| दमोह | 56.18% |
| होशंगाबाद | 67.16% |
| खजुराहो | 56.44% |
| सतना | 61.17% |
| टीकमगढ़ | 59.79% |
| रीवा | 48.67% |
बीते तीन चुनावों में मध्य प्रदेश की इन छह सीटों पर मतदान
| सीट का नाम | 2024 (पांच बजे तक) | 2019 | 2014 |
| 54.58% (6 सीटों पर) | 67.77% (6 सीटों पर) | 55.65% (6 सीटों पर) | |
| दमोह | 53.66% | 66.57% | 50.15% |
| होशंगाबाद | 63.44% | 74.17% | 65.76% |
| खजुराहो | 52.91% | 68.28% | 51.36% |
| रीवा | 45.02% | 60.33% | 53.84% |
| सतना | 55.51% | 70.71% | 62.68% |
| टीकमगढ़ | 57.19% | 66.57% | 50.15% |
दमोह जिले के हटा ब्लॉक के घोघरा मतदान केंद्र में एक साथ दो दूल्हे मतदान करने पहुंचे। उन्होंने मतदान किया। इसके बाद बरात लेकर रवाना हुए। यह क्षेत्र वनांचल है इसके बाद भी लोगों में मतदान को लेकर जागरूकता है। दूल्हे वीरन आदिवासी एवं कृपाल आदिवासी ने बरात ले जाने से पहले मतदान किया। उनके इस काम को काफी सराहा गया।
पांच बजे तक मध्य प्रदेश में 54.83% मतदान हो गया है। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।
दमोह 53.66%
होशंगाबाद 63.44%
खजुराहो 52.91%
रीवा 45.02%
सतना 55.51%
टीकमगढ़ 57.19%
रीवा लोकसभा से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ने सेमरिया मतदान केंद्र पर वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस से नीलम मिश्रा ने अपना मतदान किया। दोनों ही नेताओं ने खुद की जीत के दावे भी किए हैं। 2024 के इस बार लोकसभा चुनाव में तीसरी बार बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरे सांसद जनार्दन मिश्रा पिछले दो बार के सांसद हैं तो वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरीं नीलम अभय मिश्रा ने चुनावी रण में उतरकर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कीं।
रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया।
दमोह में घोड़ा लेकर मतदान करने पहुंचे दूल्हे राजा
दमोह लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए लोग पूरे उत्साह और जोश से मतदाता शामिल होकर मतदान कर रहे हैं। इनमे दूल्हे- दुल्हन भी पीछे नहीं है, जो वैवाहिक व्यस्तताओं के बीच मतदान करने पहुंच रहे हैं। जबेरा क्षेत्र के माड़नखेड़ा मतदान केंद्र में अनोखा नज़ारा देखने मिला जंहा एक दूल्हा घोड़ी चढ़कर मतदान केंद्र पहुंचा। दूल्हा नरेंद्र सिंह पिता रज्जू सिंह ने मतदान किया उसके बाद दुल्हन लेने के लिए रवाना हुआ।
दमोह संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रहली नगर की निवासी 93 वर्षीय लक्ष्मी रानी सोनी ने बूथ क्रमांक 224 पर उत्साह पूर्वक मतदान किया।
'आशिक का जनाजा है, जरा धूम से निकले'
इधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजगढ़ की जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि रोडमलजी को बड़े अंतर से जिताना है। आप समझो कि आशिक का जनाजा है, बड़ा आदमी है, जरा धूम से निकालना। दिग्विजय बड़े नेता हैं, सम्मान जैसी लीड से हराकर उनकी विदाई करना है। उन्हें घर पर बिठाने का काम राजगढ़ वाले करें। शाह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ठुकराने के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को जमकर घेरा। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से प्रत्याशी बनाए जाने के पश्चात से चर्चा में आई राजगढ़ लोकसभा सीट प्रदेश सहित देश में चर्चित है। लेकिन अमित शाह के इस बयान के बाद राजनीति और अधिक गरमाती हुई दिखाई दे रही है।
पढ़ें विस्तार से- Amit Shah In Guna: 16 मिनट में चार बार मांगे 'महाराज' के लिए वोट, अमित शाह बोले- सिंधिया पर मोदी जी का वरदहस्त
मतदान के प्रति उत्साह और राष्ट्रीय पर्व की एक तस्वीर जनपद पंचायत मझगवां से भी आई है जहां ग्राम पंचायत मझगवां के पोलिंग बूथ क्रमांक 95 में शादी के बाद आकांक्षा गुप्ता ने मतदान किया और बाद में उनकी विदाई की गई। मझगवां निवासी आकांक्षा गुप्ता ने विदाई से पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। जिसे परिवार वालों ने पूरा किय़ा। इसके बाद उसकी विदाई की रस्म अदा की गई।
रामबाई ने डाला वोट
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार ने हिनौता गांव पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। वे बसपा से विधायक थीं।
दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र
दमोह जिले के हटा ब्लॉक अंतर्गत दमोतीपुरा पंचायत के मतदान केंद्र में दमोतीपुरा निवासी तरुण यादव की आज बारात जानी थी। दूल्हे बनने के बाद तरुण पहले मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान कर दुल्हन को लेने रवाना हुए।
मध्य प्रदेश में तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान हो गया। सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 55.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं रीवा में तीन बजे तक 37.55 फीसद लोगों ने ही वोट डाला है। बता दें कि छह सीटों पर दूसरे चरण का मतदान चल रहा है।
तीन बजे तक कहां कितना मतदान
| दमोह | 45.69% |
| होशंगाबाद | 55.79% |
| खजुराहो | 43.89% |
| सतना | 47.68% |
| टीकमगढ़ | 48.76% |
| रीवा | 37.55% |
विदाई से पहले दुल्हन ने डाला वोट, फिर हुई विदाई
मतदान के प्रति उत्साह की एक बेहतरीन तस्वीर सतना से सामने आई है। उचेहरा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिथौराबाद अंतर्गत अतरवेदिया गांव में रोशनी पिता कैदीलाल कुशवाहा की रात में बरात आई थी। आज सुबह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई होने वाली थी तब रोशनी ने परिजनों से कहा कि वो पहले वोट डालेगी,फिर ससुराल जाएगी। परिवार वालों ने बेटी की भावनाओं का सम्मान किया और दुल्हन के वेश में ही अपने पति नीरज कुशवाहा के साथ पोलिंग बूथ क्रमांक 176 पर पहुंच वोटिंग किया। इसके बाद धूमधाम से कंचनपुर कोठी के लिए विदाई हुई। सभी लोगों ने रोशनी की सराहना की है।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: कलेक्टर, डीआईजी, एसपी और सीईओ ने परिवार के साथ किया मतदान
छतरपुर में कलेक्टर संदीप जी आर, डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन ने परिवार के साथ मतदान किया है। वहीं, जिला पंचायत की सीईओ तपस्या सिंह परिहार ने भी वोट डाला।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: ऐसे समय में भी निभाया फर्ज
रीवा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डढ़वा निवासी सुभाष द्विवेदी मातृ शोक होने पर भी आज मतदान करने पहुंचे।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: केंद्रों पर बच्चों के विशेष व्यवस्थाएं
रीवा जिले के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय स्थित मतदान केंद पर महिला मतदाताओं के साथ आने वाले बच्चों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting : विवाह के बाद मतदान का उत्साह
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर विधानसभा के कैड़ी मतदान केंद्र क्रमांक-72 में श्रीमती मनीषा कुशवाहा ने शादी के जोड़े में मतदान किया एवं सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता करने की अपील की।
ग्राम बिजोरा में पोलिंग बूथ क्रमांक 231 शासकीय प्राथमिक शाला में बारात रवानगी से पहले दूल्हा नीरज पिता अशोक अहिरवार ने अपना मतदान किया।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: होशंगाबाद में सबसे अधिक मतदान, रीवा में सबसे कम
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर सुबह 11 बजे तक 28.15 फीसदी मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 32.40 फीसदी वोट पड़े हैं।
किस सीट पर कितना मतदान
परमहंस आश्रम धारकुंडी में आश्रम के महात्माओं ने भी मतदान देकर सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: दिव्यांगता नहीं बाधा, पूरा किया मतदान का वादा
रीवा संसदीय क्षेत्र में सिरमौर के ग्राम पटेहरा स्थित मतदान केंद्र-151 में दिव्यांग मतदाता संतोष कचेर ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: शादी जरूरी, वोट भी जरूरी
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में गाडरवारा के सुभाष वार्ड स्थित मतदान केंद्र में श्री ऋषि पवार ने शादी से पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: होशंगाबाद में सबसे अधिक मतदान
मध्य प्रदेश की छह सीटों पर सुबह नौ बजे तक 13.82 फीसदी मतदान हुआ है। होशंगाबाद में सबसे अधिक 15.95 फीसदी मतदान हुआ है।
किस सीट पर कितने फीसदी मतदान?
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: 92 साल की अम्मा ने किया मतदान
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 92 वर्षीय जसवंत कौर और उनके पुत्र सुरजीत सिंह मुटरेजा ने गांधी भवन, करेली स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया।
MP Lok Sabha Election Phase 2nd Voting: पद्मश्री बाबूलाल दाहिया का तीन पीढ़ियों के साथ मतदान
सतना लोकसभा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित 85 वर्षीय पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने नागोद अंतर्गत गृह ग्राम पिथौराबाद स्थित मतदान केंद्र में तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया।
सतना लोकसभा सीट के विधानसभा रैगांव के मतदान केन्द्र बाबूपुर क्र.-108 में मतदाताओं की सुबह से लगी लंबी कतार।
सुबह से ही घरों से निकले लोग
दूसरे की चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में सुबह से ही उत्साह दिख रहा है। टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड स्थित मतदान केंद्र 74 पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतार लग गई है। इसी तरह सतना में लोग सुबह से वोट डालने के लिए घर से निकले हैं।
किस सीट पर किसके बीच मुकाबला
| सीट | भाजपा प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी |
| दमोह | राहुल सिंह लोधी | तरवर सिंह लोधी |
| टीकमगढ़ | वीरेंद्र कुमार | पंकज अहिरवार |
| सतना | गणेश सिंह | सिद्धार्थ कुशवाहा |
| रीवा | जनार्दन मिश्रा | नीलम अभय मिश्रा |
| खजुराहो | वीडी शर्मा | आरबी प्रजापति (कांग्रेस समर्थित) |
| होशंगाबाद | दर्शन सिंह चौधरी | संजय शर्मा |