फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi MP Visit Live: मोदी ने पूछा वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य? कहा-कांग्रेस पूरा आरक्षण मुस्लिमों को दे देगी

Tue, 07 May 2024 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

PM Narendra Modi MP Khargone Dhar Rally Speech Live Update: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे, उन्होंने खरगोन और धार में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडि गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:46 PM, 07-May-2024

धार में पीएम मोदी का इंडि गठबंधन पर बड़ा हमला
मोदी ने कहा कि उनके एक नेता जो चारा खाने के कारण जेल में हैं, जो पशुओं का चारा खा गए, अदालत ने उनको सजा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है। इनकी बेशर्मी देखो, अभी जमानत पर हैं, जेल में कैद थे। कैदी हैं और गुनाहगार हैं। आपके गांव में भी कोई जेल काट कर आए तो लोग दूर रहते हैं। ये कांग्रेस वाले इतने गिर चुके हैं कि इन्हें माथे पर बिठाकर रखा है। इन्होंने कल ही कहा, हाथ ठोंककर कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण ही नहीं पूरा का पूरा का आरक्षण इन्हें मिलना चाहिए। इसका मतलब क्या हुआ, यानी एसी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण छीनकर ये लोग पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को देना चाहते हैं।

आखिर, ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, क्योंकि यही वोट बैंक, उसी के सहारे वे अपनी सांस गिन रहे हैं। बाकि तो सब खत्म हो चुका है। बताइए, साथियों मोदी तो यही कह रहा है कि ये आपके हक में से कुछ हिस्सा काटकर धर्म के आधार पर बांट देंगे। इनकी साजिश और गहरी है। अब ये डंके की चोट पर कह रहे हैं कि पूरा आरक्षण मुस्मिल को देना चाहते हैं। ये धार की धरती है। आप बताइए ये इंडि गठबंधन वाले जो खेल कर रहे हैं. वो आपको मंजूर है क्या। ये आपका हक लूट रहे हैं, इनकी जमानत जब्त होना चाहिए। इनको राजनीति से दूर करना चाहिए। जो काम बाबा साहेब को मंजूर नहीं था। इस बार कांग्रेस और उनके सब साथियों को चुन-चुनकर साफ कर देना, ये बाबा साहेब को श्रद्धांजलि होगी। क्योंकि, बाबा साहेब के पीठ पर छुरा भौंका है। मोदी ने कांग्रेस की सारी पोल खोल दी है। कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसे फंस चुकी है। कांग्रेस की चली तो ये कहेंगे तो भारत में जीने का पहला हक भी उनके वोट बैंक को है। 

12:33 PM, 07-May-2024

मोदी ने कहा कि साथियों अब एक महीना भी नहीं बचा है। आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। विपक्ष पस्त पड़ गया था। आज तीसरे चरण के बाद इधर-उधर टिमटिमाते तारे दिख रहे थे,क्योंकि पूरे देश ने ठान लिया है कि फिर इस बार...। यहां से महू ज्यादा दूर नहीं है। जहां बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म हुआ था। ये भूमि कितने ही लोगों के लिए तीर्थ से कम नहीं है।

12:21 PM, 07-May-2024
धार में संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

धार पहुंचे पीएम मोदी
 
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर 12 बजे धार पहुंचे। यहां के पीजी कॉलेज ग्राउंड में उनकी सभा है। धार पहुंचने पर मोदी का स्वागत किया गया। पीएम सीएम मोहन यादव ने शुरुआत करते हुए कहा कि धार राजा भोज की नगरी और मप्र की धरती पर यशस्वी पीएम मोदी पधारे हैं। हमारा सौभाग्य है कि वे हमारे प्रदेश में आए हैं। माननीय मोदीजी ने खासकर धार-झाबुआ में महिलाओं को मौका दिया। 

विज्ञापन
11:50 AM, 07-May-2024

इंडि पर साधा निशाना
साथियों ये तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना है। इस चुनाव में आपका एक वोट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा। आपका एक वोट आपकी कमाई बढ़ाएगा। युवाओं के रोजगार के अवसर बनाएगा। मजबूत भारत बनाएगा। इसलिए मैं हिंदुस्तान के कोन-कोने में जाकर देशवासियों से आशीर्वाद मांग रहा हूं। दूसरी तरफ ये इंडि गठबंधन वाले किस के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, वे चुनाव लड़ रहे हैं, अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए। अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंपकर जाने के लिए। इन्हें आपके सुख-दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।  इंडि वालों की एक कहावत है, मैं बताऊं आपको पर मुझे डर लगता है तो कुछेक लोग, एक वीडियो बनाने वाली फैक्टरी है, जो इसमें से आधा निकालकर चलाएंगे, मोदी सफाई-सफाई देते थक जाएगा। फिर भी मैं कहावत बताऊं। अपना काम बनता... भाड़ में जाए... ये कौन कहता है, ये आदत किसकी है। इनके लिए आपको कहावत मालूम है तो इनके लिए क्या सोचेंगे। भाइयों-बहनों भारत आज इतिहास के अहम मोड़ पर खड़ा है, आपको तय करना है कि भारत में वोट जिहाद चलेगा या राम राज्य चलेगा।  
 

11:40 AM, 07-May-2024

आपके वोट ने कमाल कर दिया
मोदी ने कहा कि मैंने पिछले जन्म में पुण्य किया होगा, जो इतना प्यार मिल रहा है। साथियों मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। हम जो नर्मदा के तट पर रहते हैं न, वो दिन में कितने ही लोग मांगने का काम करते हैं, पर किसी को निराश नहीं करता। नर्मदा तट पर रहने वाला मांगने वाले को निराश नहीं करता। मैं आज मांगने आया हूं। आपको याद होगा कि मैंने लालकिले से कहा था कि सबका प्रयास, सबके परिश्रम से ही देश आगे बढ़ेगा। आज देश चल पड़ा है, आगे बढ़ रहा है तो आपके प्रयास से हुआ है। जहां इस रैली में आए हुए आप सभी को देश को बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। बहुत-बहुत बधाई भी देता हूं। आज जो दिनभर मेहनत करते हैं, वहीं देश की ऊर्जा बढ़ाती है। जब इसे आपके वोट की ताकत मिल जाती है, तो कायाकल्प होने लगता है। साथियों आपके एक वोट न भारत को पांचवीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके वोट ने 70 साल बाद 370 हटाया। आपके वोट ने आदिवासी बेटी को राषट्रपति बनाया। आपके एक वोट ने महिलाओं के आरक्षण का हक दिलाया। आपके वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन की गारंटी दी। 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। आपके वोट की ताकत देखिए, आपके वोट ने पांच सौ साल की प्रतीक्षा खत्म करके भगवान राम का भव्य मंदिर बना दिया। 

विज्ञापन
11:34 AM, 07-May-2024

पीएम बोले- मैं होता तो दो बजे का समय देता 
खरगोन में प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने नर्मदे हर के साथ भाषण की शुरुआत की। निमाड़ी में लोगों का अभिवादन किया और हालचाल पूछा। आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह वोट देकर यहां आया हूं। आज मेरा वोट देकर लोकतंत्र में नागरिक के नाते मेरा कर्तव्य निभाया है और मुझे अभी साथी बता रहे थे कि दो घंटे में काफी अच्छा पोलिंग हो रही है। मेरा सभी मतदाताओं से आज देशभर में जहां चुनाव है, सबसे निवेदन है। गर्मी है फिर भी लोकतंत्र का पर्व अछूत नहीं रहना चाहिए। उत्साह के साथ मतदान में जाना चाहिए। भारी संख्या में वोटिंग करना चाहिए।

साथियों मैं इस पुण्य भूमि, ओंकारेश्वर की धरती और माता अहिल्या की सरजमीं को सिर झुकाकर नमन करता हूं। इस क्षेत्र में आना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। मैं पीएम के नाते नहीं, सालों तक भाजपा का कार्यकर्ता रहा हूं। उसके अनुभव के आधार पर कहना चाहता हूं कि कितना भी उत्साह क्यों न हो, जब मैं संगठन का काम करता था, देश के सभी राज्यों में काम करने का अवसर मिला है। अगर जनसभा का समय 10 बजे का मिलता था, तो पसीना छूट जाता है। कौन आएगा। इस समय महिलाओं को घर के काम रहते हैं, सुबह 10 बजे काम करना यानी लोहे के चने चबाना होता है। मैं यहां आई महिलाओं को नमन करता हूं। आपने गजब कर दिया। मैं होता तो कहता कि 10 बजे नहीं, 2 बजे बाद का समय दो। मैं सभी को बधाई देता हूं।

11:27 AM, 07-May-2024

PM Modi MP Visit Live: मोदी ने पूछा वोट जिहाद चलेगा या रामराज्य? कहा-कांग्रेस पूरा आरक्षण मुस्लिमों को दे देगी

PM Narendra Modi MP Khargone Dhar Rally Speech Live Update: लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव आज प्रदेश के दौरे पर हैं। वे धार और खरगोन जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।    

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें