12:22 PM, 15-Apr-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है। इधर, चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। 19 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। ऐसे में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला तेज होगा। राजगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद रोडमल नागर आज सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्चा दाखिल करेंगे।