फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 09-Nov-2022

Jabalpur: पूर्व बिशप पीसी सिंह की बेटी ईओडब्ल्यू के रडार में, पांच करोड़ में किया था एमबीबीएस कोर्स

प्रकरण की जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व बिशप की बेटी प्रियंका ने हैदराबाद से एमबीबीएस का कोर्स किया था। एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के लिए बड़ी डोनेशन दी गई थी। कोर्स पूरा करने में पांच करोड़ रुपये व्यय हुए थे। और पढ़ें

09:56 PM, 09-Nov-2022

MP News: पुलिस से मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गोली, 60 हजार रुपये का इनामी गुड्डा गुर्जर गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने 60 हजार रुपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस और डकैत गुड्डा के बीच भंवरपुरा के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है। और पढ़ें

09:15 PM, 09-Nov-2022

MP News: शराब की बोतल और चखने के पैसे न देने पर युवकों ने ठेका कर्मचारी को पीटा, दुकान में रखा कैश भी ले गए

पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि कुछ युवकों ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 09-Nov-2022

Indore News: नए कलेक्टर इलैयाराजा टी ने किया पदभार ग्रहण, बोले-इंदौर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर

इंदौर के नए कलेक्टर ने कहा कि प्रोजेक्टों के लिए आवश्यकता होने पर नियमानुसार बाधक निर्माण तोड़े जाएंगे। और पढ़ें

08:21 PM, 09-Nov-2022

Bhopal News: भोपाल में बेटे ने मां की रॉड और बल्ले से पीट पीटकर हत्या कर दी, यूट्यूब पर देखता से ब्लैक मैजिक

पुलिस ने बताया कि अब्दुल ने पूछताछ में बताया कि क्रिकेट बेट और रॉड से हमला किया। घटना रात 9 से 9.30 बजे के बीच की है। उस समय उसकी मां डायनिग टेबल पर बैठी थी। उसने बताया कि उस समय उसे लगा कि उसकी मां के अंदर किसी की आत्मा आ गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:24 PM, 09-Nov-2022

MP News: रिसॉर्ट के कमरे में मिली खून से सनी युवती की लाश, फर्जी आईडी देकर युवक के साथ रुकने आई थी

युवती एक युवक के साथ आई थी। युवती की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। उसके साथ आया युवक फरार है। और पढ़ें

08:42 AM, 09-Nov-2022

MP News: कैबिनेट ने मुख्यमंत्री अन्न दूत योजना को मंजूरी दी, पराली से भूसा बनाने मशीनों पर 50% सब्सिडी मिलेगी

किसानों को मध्य प्रदेश सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। अब सरकार नरवाई को रोजगार से जोड़ने की योजना लेकर आई है। सरकार नरवाई (पराली) को भूसा बनाने के लिए मशीनों पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। बड़े किसानों, गौ शाला को 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। और पढ़ें

07:19 PM, 09-Nov-2022

Indore News: फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग, लोगों ने किया चक्काजाम, सब्जी वाले की इस हरकत पर भड़के

संचार नगर क्षेत्र में रहवासियों ने अफसरों से कहा कि रात के समय पुलिस गश्त कम होती है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठाते हैं। कई बार कॉलोनी में चोरी भी हो चुकी है। कॉलोनी सुरक्षित रहे, इसलिए रहवासियों ने घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं, लेकिन अपराधियों में फिर भी डर नहीं है। और पढ़ें

07:08 PM, 09-Nov-2022

MP News: सभी राज्यों में दिखाई देगी शासकीय माध्यमिक शाला कोड़ियाछितू की स्मार्ट क्लास की झलक, खूब हो रही सराहना

दिल्ली से आई डेलिगेशन टीम ने शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की खूब तारीफ की है। इसके साथ ही बच्चों की भी तारीफ की। बच्चों ने डेलिगेशन के सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए हैं। और पढ़ें

06:11 PM, 09-Nov-2022

Chhatarpur News: नाबालिग लड़की से थाने में मारपीट का मामला, एसपी ने आरोपी दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

पीड़िता ने लुगासी चौकी प्रभारी राजकुमार तिवारी और नौगांव थाने में पदस्थ एसआई जनक नंदिनी पांडे पर मारपीट के आरोप लगाए थे। वहीं घायल लड़की को ग्वालियर के अस्पताल रेफर किया गया था। और पढ़ें

05:51 PM, 09-Nov-2022

MP News: सलकनपुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, रात भर शिव मंदिर में रुकीं, सुबह किए माता के दर्शन

उमा भारती के रात भर मंदिर में रुकने को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ कि वे धरना पर बैठ गई हैं। रातभर सलकनपुर में पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। और पढ़ें

05:16 PM, 09-Nov-2022

Bhopal: आज शाम से चालू हो जाएंगी स्ट्रीट लाइट, प्रभारी मंत्री ने आगे से ऐसी स्थिति नहीं बनने के दिए निर्देश

भोपाल में पिछले 11 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने पर प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक लिया और उन्हें ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनने देने के निर्देश दिए। और पढ़ें

05:02 PM, 09-Nov-2022

Guna: दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हादसा गुना जिले के बीनागंज इलाके के ग्राम मोइखेजरा के पास नेशनल हाईवे 46 पर हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।  और पढ़ें

04:43 PM, 09-Nov-2022

MP News: छिंदवाड़ा में बुजुर्ग और अधेड़ ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, मानसिक तनाव से जूझ रहे थे दोनों

छिंदवाड़ा के दो अलग-अलग जगहों पर एक अधेड़ और बुजुर्ग ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:25 PM, 09-Nov-2022

MP News:हाथ का दर्द खत्म करने के लिए युवक ने पिया लौकी का जूस और हो गई मौत, जानें क्यों

इंदौर में एक युवक की जंगली लौकी का ज्यूस पीने के बाद मौत हो गई। उसने अपने हाथ का दर्द मिटने के लिए यह तरीका आजमाया था। यह इलाज उसने यूट्यूब पर सर्च किया था।

और पढ़ें

04:11 PM, 09-Nov-2022

Honour Killing: लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने बेटी का गला घोंटा, आत्महत्या की झूठी कहानी रची

सतना में एक किशोरी की पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की ने आत्महत्या कर ली लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी सारी पोल खोल दी। और पढ़ें

02:08 PM, 09-Nov-2022

Pench National Park: मोगली लैंड में पेड़ से छलांग लगाता दिखा बघीरा, रोमांचित हुए पर्यटक, देखें वीडियो

Pench National Park: पर्यटकों ने पेंच नेशनल पार्क में मोगली के दोस्त बघीरा को करीब 25 फीट ऊंचे पेड़ से छलांग लगाते हुए देखा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

02:58 PM, 09-Nov-2022

MP News: शहडोल में बाघ के हमले से नौ साल की बच्ची की मौत, दमोह में पागल सियार ने दो लोगों पर किया हमला

शहडोल में बच्ची के परिजन खेत में काम कर रहे थे, तभी बाघ मासूम को उठा ले गया। बाघ के हमले के बाद से गांव में डर का माहौल है। और पढ़ें

02:34 PM, 09-Nov-2022

MP News: भिंड में अपहरण कर 11 साल के बच्चे की हत्या, बोरी में बंधी हुई लाश मिली

बच्चा मंगलवार को घर से खेलने के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह निर्माणाधीन मकान में उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

01:36 PM, 09-Nov-2022

Indore Crime: इंदौर में बी फार्मा स्टूडेंट की दोस्त ने ही कर दी हत्या, गर्लफ्रेंड को लेकर था विवाद

एक युवक ने अपने ही दोस्त की ईंट मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। तैश में आकर आरोपी ने सिर पर ईट दे मारी। ज्यादा खून बहने से युवक की मौत हो गई।

और पढ़ें

12:55 PM, 09-Nov-2022

Gwalior News: युवकों ने मिलकर नाबालिग छात्र को पीटा, जबरदस्ती सिगरेट और गांजे का नशा कराया

ग्वालियर के किले में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

11:22 AM, 09-Nov-2022

MP News: गोविंद सिंह की यात्रा में चूक के आरोप पर गृहमंत्री का पलटवार, बोले माफिया को न जोड़ें

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मेरा आग्रह है कि ऐसे माफिया को यात्रा में न रखे। किसे जोड़ने की यात्रा है, कृपा करें माफिया को न जोड़ें। जिस उद्देश्य की यात्रा है उस उद्देश्य की पूर्ति करें। और पढ़ें

11:55 AM, 09-Nov-2022

Chhindwara: 48 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त,हत्या की आशंका के चलते जांच हुई शुरू

छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक महिला का शव मिला था, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। और पढ़ें

08:24 AM, 09-Nov-2022

MP News: शिवराज अंबानी, टाटा, बिड़ला, महिंद्रा के दिग्गजों से मिलेंगे, उन्हें इन्वेस्टर समिट का न्योता देंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनंत अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के सीईओ डॉ. अनीश शाह, पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन डॉ. स्वाति पीरामल से मुंबई में मुलाकात करेंगे। और पढ़ें

08:58 PM, 08-Nov-2022

MP News: भाजपा के बड़े नेता ने किया नेता पुत्रों के टिकटों का बचाव, कहा- नेता के घर जन्म लेना कोई दोष नहीं

भोपाल में मध्यप्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेने आए केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य सत्यनारायण जटिया ने बड़ा बयान दिया है। नेता पुत्रों को टिकट देने के सवाल पर जटिया ने कहा कि नेता का पुत्र होना कोई दोष नहीं है। और पढ़ें

10:50 AM, 09-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: MP में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में अनहोनी की आशंका, कांग्रेस ने BJP पर लगाया यह आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि राहुल गांधी की यात्रा जब मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी तो भाजपा असामाजिक तत्वों के माध्यम से यात्रा में व्यवधान उत्पन्न कर सकती है। नेताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल होने के नाते भाजपा को जिम्मेदारी से अपना काम करें। भाजपा सरकार राहुल गांधी की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न होने दें। और पढ़ें

10:45 AM, 09-Nov-2022

Nauradehi Forest Sanctuary: 12 बाघों की दहाड़ से गूंज रहा नौरादेही, शावक मां के साथ सीख रहे शिकार की बारीकियां

Nauradehi Forest Sanctuary: 12 बाघों की दहाड़ से गूंज रहा नौरादेही, शावक मां के साथ सीख रहे शिकार की बारीकियां और पढ़ें

10:45 PM, 08-Nov-2022

MP News: वकील के हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, जबलपुर कोर्ट ने तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया

आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सागर के वकील की हत्या कर दी थी। वारदात से आक्रोशित वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से मना कर दिया। जिसके बाद हाईकोर्ट की अनुमति से केस जबलपुर कोर्ट स्थानातंरित हुआ था। और पढ़ें

10:16 PM, 08-Nov-2022

MP: भारत जोड़ो यात्रा में फायरिंग पर कांंग्रेस का आरोप, शिवराज सरकार कर रही नेता प्रतिपक्ष की हत्या की साजिश

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह की इस यात्रा में हजारों की संख्या में भीड़ थी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक भी जवान तैनात नहीं किया। और पढ़ें

09:13 PM, 08-Nov-2022

MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की सुरक्षा में बड़ी चूक, भारत जोड़ो यात्रा में युवक ने कर दी हवाई फायरिंग

कांग्रेस भिंड से भी एक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इसी यात्रा में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह मंगलवार को शामिल हुए, जिसमें एक युवक ने नेताओं के बीच घुसकर पांच हवाई फायर कर दिए।  और पढ़ें

09:43 PM, 08-Nov-2022

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिंधिया मंगलवार को भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक छोड़कर चले गए थे। जिसको लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे थे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य कारणों से बैठक छोड़ने का हवाला दिया था। और पढ़ें

08:33 PM, 08-Nov-2022

MP News: बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में युवा मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य, कई संभाग प्रभारी बदले

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें राहुल गांधी की यात्रा के मध्यप्रदेश में रहने के दौरान यात्रा को लेकर मालवा-निमाड़ के नेताओं को आक्रामक रहने को बोला गया है। और पढ़ें

08:38 PM, 08-Nov-2022

MP News: उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से महिला की मौत, जनरल बोगी में अधिक भीड़ होने से गई जान

महिला अपने पति और देवर के साथ झांसी जा रही थी। महिला में कोई हलचल नहीं देखकर शव हरपालपुर स्टेशन उतारा गया। कार्यवाही के चक्कर में शव चार घंटों तक प्लेटफॉर्म पर पड़ा रहा। और पढ़ें

08:00 PM, 08-Nov-2022

छतरपुर के डॉक्टर का कमाल: बिना ऑपरेशन के बच्चे के पेट से निकाला सिक्का, अब तक 100 क्वॉइन निकाले

छतरपुर के ब्यास भदौरा गांव के एक आठ साल के बच्चे ने पांच का सिक्का निगल लिया था। जिसके बाद परिजन मासूम को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। सिक्का 15 घंटे से अधिक समय तक बच्चे के आहार नाल में फंसा रहा, जिससे उसके आहार नाल में सूजन आ गई थी। और पढ़ें

12:52 PM, 08-Nov-2022

MP News: BJP कोर ग्रुप की बैठक से सिंधिया का वॉकआउट, ग्वालियर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर हुआ था विवाद

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर गहमागहमी हो गई। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक बीच में छोड़कर निकल आए। बताया जा रहा है कि ग्वालियर जिला अध्यक्ष के तौर पर अभय चौधरी की नियुक्ति से वे नाराज हैं।  और पढ़ें

07:30 PM, 08-Nov-2022

Chhindwara Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत

ये इतेफाक है कि हादसे में मारे गए दोनों मृतकों का नाम प्रदीप था। दोनों युवक बाइक से डुंडा सिवनी जा रहे थे, तभी बाइक ने टक्कर मार दी। और पढ़ें

07:18 PM, 08-Nov-2022

MP News: देश में सूट-बूट और लूट की सरकार, कमल नाथ बोले- दिलों को जोड़ेगी राहुल गांधी की यात्रा

कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक, सांस्कृतिक और जननायकों से जुड़े स्थानों पर पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य  हम सब भारतीय है के भाव को मजबूत करना है। और पढ़ें

06:59 PM, 08-Nov-2022

MP News: नरोत्तम बोले जारकीहोली की ‘हिंदू’ संबंधी टिप्पणी पर राहुल गांधी माफी मांगे

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को जारकीहोली की हिंदू टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस हिंदू और हिंदुत्व के बारे क्या सोचती है। यह स्पष्ट करने के लिए मैं उन्हें एक पत्र लिखूंगा।  और पढ़ें

06:49 PM, 08-Nov-2022

MP News: कोर कमेटी की बैठक छोड़कर दिल्ली क्यों निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया, जानिए इसकी असली वजह

कोर कमेटी की बैठक छोड़ने के पीछे सिंधिया ने स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया लेकिन राजनीतिक जानकार इसके पीछे कुछ और ही वजह मानते हैं। राजनीतिक जानकारों की माने तो अभय चौधरी को ग्वालियर जिलाध्यक्ष बनाने को लेकर सिंधिया नाराज हैं। और पढ़ें

06:08 PM, 08-Nov-2022

MP News: दमोह में अनोखा प्रदर्शन, गेंती, फावड़ा, हथौड़ा और तसला लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोग

हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। लोगों ने अतिक्रमित भूमि पर कार्रवाई करने को लेकर यह अनोखा प्रदर्शन किया है। और पढ़ें

01:41 PM, 08-Nov-2022

Donkey Fair in Ujjain: रणबीर-आलिया से लेकर शाहरुख-सलमान तक की लगी बोली, जानिए किसका लगा सबसे ज्यादा भाव

Donkey Fair in Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में हर साल एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक गधों का मेला लगता है। इस साल कोरोना के दो वर्षों बाद मेला लगा है। बड़ी संख्या में पशु पालक गधे बेचने पहुंचे हैं। और पढ़ें

05:37 PM, 08-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी 20 नवंबर को आएंगे मध्यप्रदेश, भाजपा नेताओं के बयानों से सुलगी राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर भाजपा नेताओं के बयानों से राजनीति सुलग गई है।  और पढ़ें

05:10 PM, 08-Nov-2022

Indore Girls Fight: युवती को सरेआम पिटने वाली तीन युवतियां गिरफ्तार, दो युवकों पर भी केस दर्ज

इंदौर में तीन युवतियों ने सड़क पर एक युवती की बेरहमी से पिटाई की थी। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। और पढ़ें

04:43 PM, 08-Nov-2022

Narmada Parikrama: मध्यप्रदेश का पर्यटन विभाग भी कराएगा नर्मदा परिक्रमा, 15 दिन का बनाया पैकेज

हर साल हजारों लोग नर्मदा नदी की परिक्रमा करते हैं। अब मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने भी नर्मदा परिक्रमा का पैकेज तैयार किया है। यह पैकेज 14 रात, 15 दिन का रहेगा।  और पढ़ें

04:02 PM, 08-Nov-2022

पढ़ें 9 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

हादसा छतरपुर-झांसी रोड फोरलेन पर हुआ। कार सवार लोग बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। हादसे में एक गंभीर घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें