मध्यप्रदेश में खाद की किल्लत के बीच भोपाल में बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलवार को बैरसिया इलाके में स्थित एक गोदाम में एक हजार बोरी खाद मिला, जिसे जप्त करने के बाद गोदाम सील कर दिया गया। और पढ़ें
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को भोपाल दौरे पर रहीं। वे यहां 21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य में भारत का आर्थिक सामर्थ्य विषय पर रविंद्र भवन में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने आई थीं। और पढ़ें
मुख्य सचिव के सेवानिवृत्ति के 24 घंटे पहले तक असमंजस बना हुआ है। इससे पहले 15 दिन पहले ही नए सीएस के नाम के आदेश हो जाते थे या फिर मौजूदा सीएस के बने रहने का ऐलान हो जाता था। नए सीएस के नाम को लेकर दिल्ली से लेकर भोपाल तक अटकलें लग रही है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में सीएम शिवराज सिंह चौहान बाल विहार मैदान में चल रहे जैन समाज के 1008 मज्जिनेंद्र पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने मुनि संस्कार महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए और देश-प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में जबलपुर हाईकोर्ट ने आज यानी मंगलवार को कई बड़े फैसलों पर सुनवाई की है। कोर्ट ने पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण सहित कई बड़े मुद्दों पर सुनवाई की। आइए जानते हैं विस्तार से... और पढ़ें
उज्जैन में दिए भाषण में राहुल गांधी ने सर्वाधिक १६ मर्तबा किसानों का नाम लिया। दूसरे क्रम पर राहुल ने आठ बार भगवान महाकाल का उल्लेख किया। राहुल को भगवान राम और श्रीकृष्ण भी याद आए। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से एक गजब का मामला सामने आया है। इंदवार थाना एरिया से चोरी की गई बकरियां हैदराबाद में स्थित चिल्ला-चिल्ली बकरा मंडी से बरामद की गई हैं। और पढ़ें
लंच और डिनर में कही दाल बाफले तो कही बेसन चक्की, लड्डू खाने के मेन्यू में थे। उन्हें पचाना भी भारत यात्रियों के लिए आसान नहीं था। इस वजह से उनकी तबीयत खराब हो रही है। और पढ़ें
भोपाल कमिश्नर माल सिंह भयडिया ने हमीदिया अस्पताल प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। बता दें अस्पताल में लोकल पर्चेस के नाम पर मनमाने दाम पर खरीदी कर बजट खपाया जा रहा है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में एक दिव्यांग यात्री से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई के बाद बस कंडक्टर का लाइसेंस निलंबित और संचालक पर जुर्माना लगा है। और पढ़ें
उज्जैन में राहुल गांधी ने तपस्या और तपस्वियों का महत्व समझाया। जय महाकाल से शुरू हुए और आरोप लगाया कि सरकार तपस्या करने वालों का अपमान करती है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी न्यायालय ने तीन साल पुराने मामले में सजा सुनाई है। कोर्ट ने दस-दस साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में आठवें दिन भारत जोड़ो यात्रा ने उज्जैन की सीमा में प्रवेश कर लिया। राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह छह बजे सांवेर में यात्रा शुरू की। उज्जैन जिले के नेताओं ने यात्रा की अगवानी की और इंदौर जिले के नेताओं ने राहुल से विदाई ली। और पढ़ें
हौसलों में जान हो तो कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती, मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के एक छोटे से गांव मझैरा की मुस्कान ने न्यूजीलैंड में चार स्वर्ण पदक जीतकर ये साबित कर दिया है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया। बीजेपी के पूर्व विधायक बाबूलाल महाजन ने अपनी ही सरकार के नौकरशाहों के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। और पढ़ें
प्रीतम लोधी को ओबीसी महासभा से निकालने का फैसला राष्ट्रीय कोर कमेटी ने किया। इसके बाद महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने पत्र जारी किया है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में दमोह जिले के धर्मांतरण मामले में गैर ईसाई कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। वहीं, हाईकोर्ट ने एक आरोपी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की एक शिक्षिका ने अपनी करोड़ों की संपत्ति भगवान के नाम कर दी है। और पढ़ें
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जाके पैर न फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरी फाइल्स फिल्म पर टिप्पणी करने वाले फिल्म निर्माता नादव लैपिड के लिए यह बात कह रहा हूं। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में लकड़ी माफिया बेखौफ है। जंगल में कब्जा कर रहे अतिक्रमणकारियों ने वन चौकी पर ही धावा बोल दिया। वहां से 17 बंदूकें और कारतूस लूट लिए।
और पढ़ें
पटवारी ने किसान से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निरंतर लेने के लिए रिश्वत की मांग की थी, जब किसान पटवारी को पांच हजार रुपये रिश्वत के तौर पर नहीं दे सका, तो पटवारी ने उसे रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
इंदौर में तीन दिन के भीतर दूसरी हत्या के बाद दहशत का माहौल है। मरने वाली महिला की शिनाख्त उमा पति छोटेलाल के तौर पर हुई है। पुलिस को हत्या का कोई सुराग नहीं मिला है। और पढ़ें
दमोह जिले में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। लिव-इन रिलेशन में रह रही दृष्टिहीन महिला गर्भवती हो गई। इस पर चाइल्डलाइन ने उसके लिव-इन पार्टनर के साथ उसका विवाह कराया, ताकि उसे और उसके बच्चे को सभी सुविधाएं मिल सके। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी लाइब्रेरी पर 28 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया था। यह बिल नहीं चुकाया तो कनेक्शन काट दिया गया। अब लोग मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
और पढ़ें
इंदौर में मुर्गे की बांग से परेशान एक कैंसर स्पेशलिस्ट ने पुलिस की शरण ली है। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस का केस दर्ज कराया है। और पढ़ें
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात से इस पर बयान जारी कर कहा कि इसमें राहुल गांधी की कोई गलती नहीं है। यूपीए सरकार के समय 2जी और 3जी घोटाले हुए थे। उसके बाद से उन्होंने जी लगाना बंद कर दिया होगा। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक युवक ने धमकियों से परेशान होकर अपनी जान ही दे दी। उसने सीएम हेल्पलाइन पर धमकियों की शिकायत की थी। कार्यवाही होती उससे पहले ही युवक ने दे दी जान। और पढ़ें
दिल्ली के एमसीडी चुनाव के प्रचार में सीएम शिवराज ने कहा कि केजरीवाल को धोखा रत्न दिया जाना चाहिए और मनीष सिसोदिया को शराब रत्न, क्योंकि दिल्ली में कुछ मिले या न मिले लेकिन शराब जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा सत्येंद्र जैन को घोटाला और मसाज रत्न मिले। और पढ़ें
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने दो 2019 के एक केस में पांच पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के एक जवान को पुलिस अभिरक्षा में एक आरोपी की संदिग्ध मौत के मामले में दोषी मानते हुए सभी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। और पढ़ें
राहुल इन दिनों सड़कों पर चल रहे है। जननेता, राष्ट्रवादी और निडर नेता की नई इमेज बना रहे है। भारत जोड़ने के अलावा राहुल की यात्रा में उनकी नई इमेज को भी सोशल मीडिया पर तराशा जा रहा है।
और पढ़ें
बताया जा रहा है कि लांबाखेड़ा मोड़ पर अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दिया। हादसे में प्रेस क्लब अध्यक्ष समेत तीन पत्रकारों की मौत हो गई। और पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा बनाए आरक्षण अधिनियम 1994 को लागू करना क्यों नहीं चाहती इस मुद्दे पर शासन का जवाब अपेक्षित है। तीन हफ्ते बाद फिर सुनवाई होगी। और पढ़ें
छिंदवाड़ा में दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे युवक की मौत अस्पताल में हो गई। और पढ़ें
सीहोर धार्मिक, ऐतिहासिक, पौराणिक नगरी मानी जाती है, इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के लिए ये प्रसिद्ध रहा है। सीहोर चंद्रगुप्त, हर्षवर्धन, अशोक तथा राजा भोज से लेकर पेशवाओं के राज्य का अंग रहा है। और पढ़ें
याचिकाकर्ता जया ठाकुर की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि दुनिया भर में प्रतिवर्ष आठ लाख महिलाओं की मौत माहवारी के वजह से होने वाली बीमारियों के कारण होती है। प्रतिवर्ष 23 मिलियन छात्राएं स्टुअल हाइजीन व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल छोड़ने को विवश हैं। और पढ़ें
मामले में कोर्ट ने विशेष लेख किया कि बालिका जन्म से दृष्टिहीन थी। आरोपी को पहचानने में असमर्थ थी। इस कारण कोर्ट में बालिका द्वारा आवाज से आरोपी की पहचान की गई थी। और पढ़ें
जबलपुर के बेलखेड़ा में एक बेटे ने मां की पेंशन नहीं मिलने के कारण पिता को पाइप से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के गुना में एक युवक शराब की मांग करते हुए खंभे पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस को उसे शराब पिलानी पड़ी। काफी देर तक चले इस हंगामे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह, पीसीसीएफ आरके गुप्ता और एपीसीसीएफ शुभरंजन सेन के 21 अगस्त से 30 अगस्त 2022 तक स्टडी टूर किया। चीतों के नाम पर सभी तंजानिया और साउथ अफ्रीका की यात्रा कर आए। इस स्टूडी टूर पर 32 लाख रुपये खर्च किए गए। और पढ़ें
Kuno National Park: सभी चीते बड़े बाड़े में शिफ्ट, खूंखार तेंदुए का खतरा भी टला Kuno National Park: All cheetahs shifted to bigger enclosure, threat of dreaded leopard averted
और पढ़ें
दक्षिण भारत में 2 हजार किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद राहुल गांधी की यात्रा ने 23 नवंबर को एमपी में प्रवेश किया। बुरहानपुर होते हुए यह यात्रा मालवा निमाड़ के 6 जिलो के 14 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी। इस पूरे क्षेत्र में 66 विधानसभा सीटे आती है। और पढ़ें
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्यप्रदेश के गुना थाना इलाके में स्थानीय पुलिस की सहायता से बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए राजस्थान नंबर के एक ट्रक में जलपाईगुड़ी से तस्करी कर लाया जा रहा 1000 किलो गांजा पकड़ा है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। और पढ़ें
ग्वालियर में झलकारी बाई की जयंती के मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने उमा भारती के शराबबंदी अभियान को अपना समर्थन दिया। और पढ़ें
मामला दमोह के बजरिया के वार्ड क्रमांक 6 की जटाशंकर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमन पटेल राशन दुकान संचालित करते हैं। आरोप है कि बीती रात उसके घर इलाके के राकेश शर्मा लाठी लेकर पहुंचे, उनके साथ दो लोग और थे। सभी ने घर में घुसकर गालियां दीं फिर मारपीट की। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के डिंडौरी में कलेक्टर विकास मिश्रा ने सोमवार को कक्षा नवमीं के छात्र रूद्र को कलेक्टर बनाया। दरअसल, कलेक्टर उसके गांव में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब उसने कलेक्टर बनने का सपना बताया था। और पढ़ें