कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जनता के लिए निशुल्क एंबुलेंस शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं और आस-पास के ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह एंबुलेंस आश्रम में आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क चलाई जाएगी। और पढ़ें
एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवक ने खुद का नाम अन्नू बताया था, लेकिन उसका असली नाम अनवर था। इस बात का पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था।
और पढ़ेंएक कांग्रेस विधायक और उनकी पत्नी को प्लॉट की धोखाधड़ी मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। मामले में तीन लोगों को सजा दी गई है। और पढ़ें
मामला दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र का है। बीते दिनों इलाके के एक नाबालिग को कुछ लोग अपने साथ बाइक पर ले गए थे और मुक्तिधाम में ले जाकर मारपीट की। पिता ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और कह दिया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। और पढ़ें
जबलपुर में चौंकाने वाला हादसा हो गया। चलती बस के चालक की हार्टअटैक से मौत हो गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई और अन्य गाड़ियों को रौंद दिया। रेड सिग्नल पर रुके बाइक चालक पर भी बस चढ़ गई, जिससे उसकी भी मौत हो गई। और पढ़ें
पीएमटी फर्जीवाड़े में सीबीआई की विशेष अदालत ने एक सॉल्वर को चार साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर आठ हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। और पढ़ें
आठ महीने पहले खरगोन में हुए दंगे में घायल युवक शिवम से किया वादा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निभाया। शिवम की बहन के विवाह में मुख्यमंत्री ने उपहार स्वरुप दो लाख रुपये भिजवाए। यह राशि लेकर कलेक्टर पहुंचे। और पढ़ें
सतना जिले के शिवपुर गांव में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी किया जाए। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में राहुल गांधी ने अपनी यात्रा में खंडवा में ओंकारेश्वर और उज्जैन में महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजा कर सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश दिया। देश में बीजेपी हिंदुत्व के एजेंडे पर ही सत्ता में आई और कांग्रेस को हिंदू विरोधी बता सत्ता से दूर करती आई है। अब कांग्रेस भी बीजेपी की राह पर हिंदुत्व के मुद्दे पर खेल रही है। और पढ़ें
सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बैतूल जिले के दौरे पर थे। वे कुंड बकाजन में आयोजित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में शामिल होने गए थे। यहां मंच से ही उन्होंने चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही कहा कि जो भी गड़बड़ करेगा उसे सजा मिलेगी। और पढ़ें
ग्वालियर में एक कब्रिस्तान के पास खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। इस खबर के फैलने के बाद लोग बड़ी संख्या में शिवलिंग की पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। शिवलिंग के 250 साल पुराने होने का दावा किया जा रहा है। और पढ़ें
इंदौर में एक कांग्रेस विधायक की मर्सिडीज गाड़ी से बदमाश लैपटॅाप चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लैपटॅाप चुराने के लिए
बदमाशों ने कार के कांच फोड़ दिए,हालांकि गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। और पढ़ें
पूर्व राज्यपाल व जस्टिस रहे वीएस कोकजे का कहना है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने में सरकार को देर नहीं करना चाहिए। सबके लिए कानून समान होना चाहिए। हिन्दू समाज में भी बहुविवाह की प्रथा को भी कानून के दायरे में लाकर समाप्त किया गया।
और पढ़ेंखंडवा जिले में खाना बनाकर नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। नशे में धुत दो कर्मचारियों ने ही घटना को अंजाम दिया और शव तीन किमी दूर नाले में फेंक दिया। और पढ़ें
उमरिया में रीवा लोकायुक्त ने राजस्व निरीक्षक को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उसने ये रकम पैतृक जमीन का सीमांकन कराने के बदले मांगी थी। और पढ़ें
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहा। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। और पढ़ें
मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) 1996 बैंच के आईपीएस अधिकारी योगेश चौधरी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन पदस्थ किया गया है। और पढ़ें
भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले में है। यात्रा यहां तीन दिन और दो रात रुकेगी। आगर के बाद ही यात्रा को चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करना है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भी समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। इसके लिए समिति बनाई जाएगी। जानिए क्या है यह और इसके लागू होने से क्या बदल जाएगा? भाजपा के लिए यह मुद्दा अहम क्यों है? और पढ़ें
सतना जिले में एक शराब दुकान में फायरिंग होने का मामला सामने आया है। यहां एक शराबी ने बहस होने पर दुकान में फायरिंग कर दी, इस दौरान कर्मचारी वहां से जान बचाने के लिए भाग गए। और पढ़ें
दमोह जिले में एक अजब गजब नजारा देखने को मिला, यहां एक युवक शराब के नशे में बेसुध होकर स्कूल में सो गया, वहीं जब सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो बाहर खड़े होकर ताला खुलने का इंतजार करते दिखे। और पढ़ें
छतरपुर जिले में एक गर्भवती महिला बाल-बाल बच गई। महिला अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल जा रही थी, इसी दौरान उसकी कार में आग लग गई, हादसे में वह झुलस गई है। और पढ़ें
कलेक्टर भैंसासुर मुक्ति धाम पर चला रहे सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मुक्ति धाम को स्वच्छ बनाये रखने, पार्क डेवलपमेंट, बाउंड्री का रंग रोगन तथा शवदाह गृह के निर्माणाधीन कार्य को नगरपालिका छतरपुर को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
2015 बैंच की आईएएस अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग की उप सचिव अदिति गर्ग को स्वास्थ्य विभाग का संचालक बनाया गया है। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव 2009 बैंच के आईएएस अधिकारी राकेश सिंह को अपर सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 2007 बैंच की आईएएस अधिकारी स्वाति मीणा नायक के अवकाश तक महिला एवं वित्त विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। और पढ़ें
सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को सीहोर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में कई जिलों की नकली सील और लेटर पैड भी जब्त किए गए हैं। और पढ़ें
प्रोफेसर पर आरोप है कि वे छात्रों को अकेले में बुलाते थे और धारा 370 पर
बातें करते थे। कक्षाओं में पढ़ाने के दौरान राष्ट्र विरोधी मानसिकता रखते है और एक ही धर्म से जुड़ी बातें करते है। और पढ़ें
मंडप में कलाकार प्रस्तुत कर रहे स्टेट पार्टनर मध्य प्रदेश की संस्कृति और पढ़ें
मध्यप्रदेश में जबलपुर हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटी शामिल हो चुके हैं। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस यात्रा को अपना समर्थन दिया और एक्ट्रेस उज्जैन से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में हो रहे बाघों की मौत मामले में जबलपुर हाई कोर्ट ने निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा, अतिरिक्त मुख्य सचिव फॉरेस्ट तत्कानील अधिकारी के खिलाफ जांच करें। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के दमोह जिले से लूट का मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मचारी की आंख में मिर्ची डालकर तीन लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। दो लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया था और एक फरार है। और पढ़ें
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि 50 बाइक आ गई है। 50 और बाइक आनी है। इसके बाद एक साथ 100 बाइक से सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए स्टैंड निर्माण समेत अन्य काम चल रहा है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां स्थित कांग्रेस कार्यालय के दरवाजे पर चप्पल टंगी हुई मिली। मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग जारी है। और पढ़ें
एक बार फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सख्त तेवर देखने को मिले, जब उन्होने मंच से सेंधवा जनपद सीईओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। CM बड़वानी के सेंधवा में चाचरिया गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीईओ राजेंद्र दीक्षित के खिलाफ पीएम आवास योजना में लापरवारी और अन्य शिकायतें मिली थी। यहां सीएम ने समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया। और पढ़ें
उज्जैन मेें जाति प्रमाण पत्र के नाम पर घूस लेने वाले तहसीलदार के रीडर को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों धरदबोचा। उनसे जैसे ही हजार रुपये के नोट लिए। लोकायुक्त टीम ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। गेम खिलाने के बदले एक वकील के नाबालिग बेटे से पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चालक और खलासी की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक और पिकअप के आमने-सामने से टकराने के कारण हुई है।
और पढ़ें
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बंदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। बंदी आबकारी एक्ट में बंद था। पुलिस फरार बंदी की तलाश कर रही है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक हिंदूवादी नेता का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पुलिस को आधे घंटे के लिए हटने का कहता नजर आ रहा है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में पूर्व ऊर्जा मंत्री और खिलचीपुर विधायक ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। साथ ही कह कि विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया कंप्रोमाइज हो चुके हैं। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सतना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर हत्या की गई थी। गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहा दिया। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में भिंड जिले के चंबल और यमुना नदी के दोआब में स्थित कामेत चंबल साहित्य उत्सव का गवाह बनने जा रहा है। इस उत्सव में देश के साहित्य और कला जगत की शख्सियतें शामिल होंगी। और पढ़ें
सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई...ये गाना आपने सुना ही होगा। मध्यप्रदेश में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। राजगढ़ जिले के एक इंजीनियर से शादी करने के लिए सात समंदर पार कर एक प्रेमिका उसके पास आ गई।
और पढ़ें
इंदौर के सात मील रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। डबल चौकी निवासी 37 वर्षीय युवक दशरथ मीणा चोइथराम सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। वह वहां मुनीम का काम करता था।
और पढ़ें
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री पद चाहिए था। साथ ही सफदरजंग वाला बंगला भी बचाना था। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा की सदस्यता ली। बाकी बातें बेकार हैं। और पढ़ें