फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 16-Nov-2022

Jabalpur: करोड़ों के घोटाले पर सरकार ने कहा- सजा देकर जारी किए रिकवरी आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट

अनूपपुर जिले की आदिवासी बाहुल्य बिजुरी नगर परिषद में करोड़ों का भ्रष्टाचार होने के बावजूद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। और पढ़ें

10:44 PM, 16-Nov-2022

Chhindwara: पहले बाइक को टक्कर मारी फिर पलट गई पिकअप, नौ लोग घायल

हादसा छिंदवाड़ा के अतरवाड़ा बायपास पर बुधवार दोपहर को हुआ है। बाइक सवार छिंदवाड़ा से अतरवाड़ा की ओर जा रहे थे तभी सामने से पिकअप आ गई। पिकअप बाइक से टकरा गई, वहीं चालक ने बचाने के चक्कर में पिकअप अचानक मोड़ दी, जिससे वह भी पलट गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।  और पढ़ें

10:05 PM, 16-Nov-2022

MP News: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शिवराज बोले बेटी के साथ गलत करने वाले के घर बुलडोजर चलेगा

सीएम ने कहा कि हमारा खून एक है। हमारे पुरखे भी एक है। हम सब यहीं के है। आक्रमण करने वाले बाहर से आए थे। सीएम ने कहा कि कई लोगों की रोजी रोटी नफरत से चलती है। पाकिस्तान के हालात है, यह किसी से छीपे नहीं है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:25 PM, 16-Nov-2022

MP News: कमलनाथ के मंदिर वाला केक काटने पर शिवराज बोले कांग्रेस मुंह में राम बगल में छुरी वाली पार्टी है

कमलनाथ के बीजेपी विधायकों के संपर्क में होने के दावे पर सीएम शिवराज ने शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है गालिब, साथ ही कहा कि, कमलनाथ सपने देखते रहे, और जो जहाज डूब रहा है उसमें कौन जा रहा है? और पढ़ें

09:10 PM, 16-Nov-2022

Cake Controversy: कमलनाथ ने काटा हनुमानजी की तस्वीर लगा केक, सीएम शिवराज ने बताया बगुला भगत

Cake Controversy: कमलनाथ ने काटा हनुमानजी की तस्वीर लगा केक, सीएम शिवराज ने बताया बगुला भगत Cake Controversy: Kamal Nath cut a cake with Hanumanji's picture, CM Shivraj told heron Bhagat और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 16-Nov-2022

Indore:कालोनी में दिखाई दिया तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद

असिता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर तेंदुए की तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह कालोनी में चहल कदमी करते नजर आ रहा है।

और पढ़ें

08:46 PM, 16-Nov-2022

Controversy: प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल, बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री को बताया 'पापी'

मीडिया से बात करते हुए प्रीतम लोधी ने ग्वालियर-चंबल अंचल के कांग्रेस और बीजेपी के बड़े नेताओं पर निशाना साधा। प्रीतम ने कहा, नेता ही बभीद जुटाने के लिए ऐसे लोगों को लांच कर रहे हैं, उन्हें साल 2023 की चिंता है। लेकिन जनता इन्हें तारे दिखा देगी।
  और पढ़ें

08:04 PM, 16-Nov-2022

MP News: गैर जमानती धारा में थाने से कैसे दे दी जमानत, हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगा हलफनामे में जवाब

कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी को थाने से जमानत देने के मामले में हाईकोर्ट ने जवाब तलब किया है। डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मामले में हलफनामे में जवाब पेश किया जाए कि आखिर कैसे गैरजमानती मामले में थाने से जमानत दे दी गई।  और पढ़ें

07:54 PM, 16-Nov-2022

MP News: कच्ची उम्र से लिव इन में रहने वाली लेडी डॉन गिरफ्तार, पिस्टल लहराते हुए कहती थी- शेरनी अभी जिंदा है

मध्यप्रदेश में ग्वालियर पुलिस ने 21 साल की एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया है, जो खुद को लेडी डॉन बताती है। उसके पास से कट्टा और पिस्टल भी मिला है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन बंदूक के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर खुद को शेरनी बताती है। और पढ़ें

06:48 PM, 16-Nov-2022

Indore: अभिनेता वरुण धवन बोले- अब मैं अच्छे काम पर फोकस करता हूं, रिजल्ट के बारे में ज्यादा नहीं सोचता

अभिनेता वरुण कहते हैं कि इंदौर मेरे लिए लकी है। इंदौर में जिस फिल्म को दर्शक मिल जाते हैं, वह फिल्म हिट रहती है। मुझे यहां का खाना भी बेहद पसंद है। और पढ़ें

07:28 PM, 16-Nov-2022

Jabalpur: काले जादू की आड़ में ठगी करने वाला बाबा गिरफ्तार, 20 लाख रुपये के जाली नोट बरामद

संतान की प्राप्ति तथा काले जादू से रकम दस गुना करने के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबा के पास से 20 लाख रुपये की नकली नोट भी बदामद किए गए हैं। और पढ़ें

07:20 PM, 16-Nov-2022

MP News: कंप्यूटर इंजीनियर की नौकरी छोड़ खेती शुरू की, शिमला मिर्च उगाकर पहले साल 20 लाख रुपये कमाई का लक्ष्य

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के किसान इस समय परंपरागत खेती से हटकर अपने खेतों में नए उत्पादन पर जोर दे रहे हैं। इसी क्रम में शिवपुरी के ठर्रा-ठरी के एक किसान और कंप्यूटर इंजीनियर हर्षवर्धन मजेजी ने इस बार पांच बीघा जमीन में नया प्रयोग करते हुए शिमला मिर्च उगाई है। और पढ़ें

06:53 PM, 16-Nov-2022

MP News: कमलनाथ के पुलिस अधीक्षकों को लिखे पत्र पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पलटवार, बोले किसको धमका रहे वो?

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसको धमका रहे है वो? मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं। लोकतंत्र में हम सभी का सम्मान करते हैं। किसी के साथ अन्याय न हो यह देखना हमारी ड्यूटी है। लेकिन अगर कोई कानून तोड़ेगा। तो कानून इसी के लिए है और कानून अपना काम करता है। और पढ़ें

06:19 PM, 16-Nov-2022

MP News: मध्यप्रदेश में 23 नवंबर से प्रारंभ होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

महाराष्ट्र के मालेगांव जहांगीर में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भारत यात्री राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विषयों पर बैठक हुई। बैठक के बाद हुआ फैसला कि राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
  और पढ़ें

06:06 PM, 14-Nov-2022

MP News: दिसंबर में टीम शिवराज में हो सकता है फेरबदल, सिंधिया समर्थक मंत्री भी हटेंगे? जानिए रिपोर्ट कार्ड

शिवराज कैबिनेट के 30 मंत्रियों में नौ मंत्री सिंधिया समर्थक हैं। इनमें छह कैबिनेट और तीन राज्यमंत्री हैं। इन मंत्रियों में से कुछ को हटाने की बात कही जा रही है। आइये जानते हैं कि सिंधिया समर्थक मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है... और पढ़ें

06:10 PM, 16-Nov-2022

सलाम बहन! उम्र महज 13 साल...10 KM दूर बेचने जाती है दूध, 700 की कमाई से पालती हैं सात भाई-बहन

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 13 साल की नाबालिग पर सात भाई-बहनों की जिम्मेदारी है। वह दस किमी का सफर रोज तय करती है, ताकि दूध बेचकर परिवार की गुजर-बसर करने लायक पैसा कमा सके। और पढ़ें

06:07 PM, 16-Nov-2022

Digvijay Singh: गुजरात चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, जानें किन-किन पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले तैयारियों का जायजा लेने खंडवा पहुंचे थे। उनके साथ कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव भी थे।  और पढ़ें

05:33 PM, 16-Nov-2022

MP HighCourt: नर्मदा नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में कितने अवैध निर्माण हैं, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया है कि प्रदेश के जिन जिलों से नर्मदा नदी प्रवाहित होती है, उनकी नदी संबंधी गाइड लाइन प्रस्तुत करें। याचिका पर अगली सुनवाई जनवरी के दूसरे सप्ताह में निर्धारित की गई है। और पढ़ें

05:18 PM, 16-Nov-2022

Damoh: सात साल बाद रिश्वतखोर ASI को चार साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में विशेष कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई है। छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े गए एएसआई को चार साल की सजा और 20 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। और पढ़ें

03:28 PM, 16-Nov-2022

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर की हवा में घुला जहर, लोग हो रहे परेशान, अस्पताल में कतारें

देश के सबसे साफ शहर इंदौर की हवा में जहर घुल गया है। लोग परेशान हैं और पीएम5 और पीएम2.5 का स्तर आबोहवा में बढ़ता जा रहा है। यानी जमीन की सफाई काफी नहीं है, इंदौर को वायु प्रदूषण भी शून्य के स्तर पर लाना होगा। 

और पढ़ें

04:49 PM, 16-Nov-2022

Sehore: अब आफताब को दो साल जेल में रहना होगा, आधी रात को दरवाजा तोड़ घर में घुसकर की थी मारपीट

आधी रात को दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर मारपीट करने वाले दोषी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। अलग-अलग धाराओं में अर्थदंड भी लगाया गया है।  और पढ़ें

04:48 PM, 16-Nov-2022

MP News: सलकनपुर देवी धाम चोरी मामले में पुलिस ने जारी किए दो बदमाशों के फोटो, पांच को लिया हिरासत में

सीहोर के सलकनपुर देवी धाम मंदिर में 8-10 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं। इनकी जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  और पढ़ें

04:20 PM, 16-Nov-2022

Crime: राजस्थान की महिला के साथ मध्यप्रदेश में गैंगरेप, पीड़िता तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने गई थी

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राजस्थान की रहने वाली है, जो पेट दर्द का इलाज करवाने मुरैना जिले में आई थी। और पढ़ें

04:18 PM, 16-Nov-2022

MP Weather Today: उत्तर से आ रही हवा दिखा रही असर, पचमढ़ी में पारा 8 डिग्री पर पहुंचा

 बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं रहा। जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सबसे गर्म दमोह रहा तो सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा।  और पढ़ें

03:37 PM, 16-Nov-2022

MP News: चीन और अमेरिका को टक्कर देने वाली देश की पहली बॉयोलॉजिकल लैब हो रही तैयार, जानें इसकी अन्य खासियतें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में चीन और अमेरिका को टक्कर देने वाली देश की पहली अत्याधुनिक बॉयोलॉजिकल सेफ्टी लैब का शुभारंभ हुआ। लैब का शुभारंभ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअली किया। और पढ़ें

02:39 PM, 16-Nov-2022

MP News: दिग्विजय सिंह ने पेसा एक्ट को बताया नौटंकी, कहा- भाजपा सरकार ने खिलवाड़ कर कानून का महत्व खत्म किया

मंगलवार को खंडवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पेसा एक्ट को नाटक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि 18 साल हो गए सरकार सोती रही। और पढ़ें

01:31 PM, 16-Nov-2022

MP News: बागेश्वर धाम में श्रद्धालु की मौत, धीरेंद्र शास्त्री बोले- यहां पर्याप्त इंतजाम,महिला हार्ट पेशेंट थी

मंगलवार को बागेश्वर धाम में महिला श्रद्धालु की मौत पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि महिला हार्ट की पेशेंट थी, भीड़ ज्यादा होने की वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

02:09 PM, 16-Nov-2022

MP News: सांसद डामोर के साथ धक्का-मुक्की का मामला, आनंद राय समेत जयस के कई नेता हिरासत में

जनजातीय गौरव दिवस पर सांसद और विधायक के साथ धक्का-मुक्की और घेराव के मामले में जयस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।  और पढ़ें

01:46 PM, 16-Nov-2022

MP: महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन पर सियासत, कांग्रेस बोली राहुल को फोटो खिंचाने का शौक नहीं, BJP का पलटवार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल बाबा के दर्शन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले महाकाल मंदिर में फोटोग्राफी बैन करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। और पढ़ें

08:27 AM, 16-Nov-2022

MP NEWS: भोपाल में राष्ट्रपति मुर्मू ने किया महिलाओं को प्रेरित, कहा- आप अगर पीछे रहीं तो देश आगे नहीं बढ़ेगा

राष्ट्रपति ने स्व-सहायता समूहों के कार्यक्रम में कहा कि समाज में बेटियां बेटों से भी आगे निकल रही हैं। महिला शिक्षित होती है तो परिवार शिक्षित होता है। पूरा समाज शिक्षित होता है। पुरुष और महिला दोनों को ही सशक्त करना होगा तभी देश विकास करेगा। और पढ़ें

01:00 PM, 16-Nov-2022

Kaal Bhairav Jayanti 2022: धूमधाम से मनाई जा रही भैरव अष्टमी, हवन पूजन के साथ लगे 56 भोग

छतरपुर जिले में स्थित प्राचीन भैरव मंदिर में बाबा काल भैरव की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। बाबा की पूजा के बाद 56 भोग अर्पित किए गए। और पढ़ें

11:57 AM, 16-Nov-2022

MP News: नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला, कहा- ISI से जहर रिचार्ज करते हैं क्या?

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया। मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने वाणी में इतना जहर लाते कहां से हैं। ISI से रिचार्ज कराते है क्या? उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव मुसलमानो को अपना वोटबैंक बनाये रखना चाहती है। और पढ़ें

10:42 PM, 15-Nov-2022

MP News: गोविंद सिंह बिफरे, शिवराज को लिखा पत्र- सरकार न सुरक्षा देती है और न वाहन, सुविधाएं भी वापस ले लीजिए

डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर नाराजगी जताई है। सिंह ने कहा कि उनके पत्र का न तो जवाब दिया जाता है और न ही सुरक्षा और वाहन दिया जाता है।   और पढ़ें

09:55 PM, 15-Nov-2022

MP News: राष्ट्रपति ने रातापानी खंड में फोरलेन मार्ग का वर्चुअली शिलान्यास किया, पशु गुजरेंगे सड़क के नीचे से

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन परियोजना (एनएच-46) का वर्चुअली शिलान्यास किया। यह परियोजना भोपाल से नागपुर को जोड़ेगी। परियोजना में वन्य-जीव और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए उपाय शामिल हैं। वन्य-जीव अभयारण्य क्षेत्र में अंडरपास बनेंगे ताकि पशु सड़क के नीचे से उसे पार कर सके।   और पढ़ें

11:08 PM, 15-Nov-2022

MP News: शिवराज ने लागू किए पेसा नियम, जानिए आदिवासियों के लिए बना नया कानून क्यों पसंद नहीं आया कमलनाथ को

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू करने के नाम पर आदिवासीहितैषी होने का ढोंग कर रही है। केंद्र सरकार ने 1996 में पेसा कानून बनाया था, लेकिन भाजपा सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता के कारण पिछले 26 साल से यह कानून प्रदेश में लागू नहीं हो सका। और पढ़ें

11:42 AM, 16-Nov-2022

MP News: उज्जैन की डांस गर्ल ने मोहजाल में फांसा, फिर किया ब्लैकमेल, व्यापारी ने कर लिया सुसाइड

हरसूद के नामी व्यापारी के लिए उसका प्यार ही उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। उज्जैन की डांस गर्ल ने उसे मोह जाल में फांसा। फिर ब्लैकमेल करने लगी। परेशान होकर व्यापारी ने सुसाइड कर लिया।   और पढ़ें

10:53 AM, 16-Nov-2022

Chhatarpur: मां ने पांच हजार रुपये नहीं दिए तो बेटे ने पिया मूव, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर जिले में एक नाबालिग युवक ने मां से पांच हजार रुपये मांगे थे, जब मां ने पैसे नहीं दिए तो युवक ने मूव लिक्विड पी लिया। और पढ़ें

10:35 AM, 16-Nov-2022

Indore: नेपाली बियर को करे हेरिटेज शराब नीति में शामिल, भाजपा सांसद ने की मांग

सांसद शंकर लालवानी का  कहना है कि वे नशे को बढ़ावा नहीं दे रहे है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया है कि उसका नाम बियर जरुर है, लेकिन उसका निर्माण जड़ी बूटियों और फूलों से होता है।त्योहारों पर भी नेपाली समाज पूजा आदि कार्यों मेें उपयोग में लेता है।  और पढ़ें

10:00 AM, 16-Nov-2022

मर गई मानवता ! : भूख और ठंड से ठिठुरकर एक युवक की मौत, किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने घर से निकाल दिया था

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक का पेट खाली था और वह रात भर ठंड से ठिठुरता रहा। जिससे उसे माइनर अटैक आ गया होगा। और पढ़ें

11:54 PM, 15-Nov-2022

MP News: सड़क हादसे में चार की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे मजदूरों को रौंदा, 12 घायल

रतलाम जिले के जमुनिया गांव के पास महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे मजदूरों को रौंद दिया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, 12 व्यक्ति घायल हो गए।  और पढ़ें

11:06 PM, 15-Nov-2022

MP News: DNA रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्मी को 20 साल की सजा, रेप के बाद जन्मे बच्चे को फेंकने से हुआ था खुलासा

खेत में मिले नवजात की जांच में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। रिश्तेदारी का मामला होने से पीड़िता और गवाह कोर्ट में आरोपी के खिलाफ गवाही नहीं दे सके। कोर्ट ने बच्चे की डीएनए रिपोर्ट को आधार बनाकर आरोपी को दोषी करार दिया और 20 साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई।  और पढ़ें

10:58 PM, 15-Nov-2022

Jabalpur: फ्लाईओवर के लिए जमीन अधिग्रहण मुआवजे पर पक्ष रखने सरकार को फिर मिला समय, हाईकोर्ट ने चेताया

याचिका में कहा गया है कि भूमि अधिग्रहण के लिए नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में इस बात का उल्लेख नहीं किया गया है कि कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार एक तरफ न्यायालय में आपसी समझौते के तहत कार्रवाई की बात कहती है वहीं दूसरी तरफ जबरन तोड़फोड़ करने का लगातार प्रयास जारी है।  और पढ़ें

09:37 PM, 15-Nov-2022

Indore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में की इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा, कहा- आएं और देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर की स्वच्छता से प्रभावित है। उन्होंने अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर देेश का सबसे साफ शहर है।

और पढ़ें

08:29 PM, 15-Nov-2022

Politics:केंद्रीय मंत्री तोमर बोले, देश में कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इंदौर में स्थानीय नेताओं से मुलाकात के बाद पीथमपुर गए और महिंद्रा एंड महिंद्रा के ग्रीनफिल्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को पूरी तरह विकसित करने के लिए हमें तकनीकी रुप से सुसज्जित होना पड़ेगा।

 

और पढ़ें

07:27 PM, 15-Nov-2022

पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

रैली समाप्त होने के बाद जयस कार्यकर्ता लौट रहे थे। सांसद गुमान सिंह डामार भी एक आयोजन में शामिल होने गए थे। वे रतलाम की तरफ लौट रहे थे। तभी दराड के समीप उनके वाहन को आगे जयस कार्यकर्ता आ गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें