मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पांच रुपये के लिए युवक की बेरहमी से हत्या करने से सनसनी फैल गई। गुटका लेकर पैसे नहीं देने पर दुकानदार और उसके बेटे ने लोहे के सरियों से उसे तब तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
33 वर्षीय राहुल राय परिवार के साथ कटारा हिल्स में रहता है। वह एमपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार रातीबढ़ पुलिस को राहुल भोपाल और सीहोर की बॉर्डर पर जंगल में बेसुध हालात में मिला। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह बोलने की हालात में नहीं है। और पढ़ें
कोलार पुलिस के अनुसार पांच साल की मूक बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची बोल नहीं पाती, लेकिन उसके मुंह से आवाज निकलती है। गुरुवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपी हरिओम उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्ची आरोपी को दादा कहती थी। और पढ़ें
दमोह में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर हमला किया गया। दो दिन पहले भी युवक पर चाकू से हमला किया गया था। और पढ़ें
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली। और पढ़ें
याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई का प्रसारण यू-टयूब में किया जाता है। सुनवाई के दौरान जो टिप्पणी की जाती है उसकी रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाता है। और पढ़ें
सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। बाकी जगह खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया। और पढ़ें
ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर और लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बहुत समस्या होती है। और पढ़ें
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि डॉक्टर दिव्यकीर्ति ने अपनी कोचिंग में भगवान राम और सीता के प्रति जिस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी की है। उसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है और यह मांग करता है कि इस मामले में केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे और आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करे। और पढ़ें
Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान CM Shivraj's announcement - There will be a provision to speak the full names of great men in MP और पढ़ें
प्रदेश में यात्रा के प्रवेश करने से नौ दिन पहले ही कांग्रेस में लड़ाई शुरू हो गई है। यात्रा की व्यवस्था अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की जगह बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को सौंप दी गई है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद की किल्लत बढ़ने लगी है। खाद लेने के लि किसानों की कतारें दिखने लगी हैं। खाद की मारामारी बढ़ने के बाद कई जिलों से हंगामे की खबरें भी आने लगी हैं। शिवपुरी में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा तो शाजापुर में किसानों ने चक्काजाम का प्रयास किया। और पढ़ें
श्योपुर जिले में प्रसूता की जिला अस्पताल के बाथरूम में पैर फिसलने से मौत होने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले ही महिला को प्रसव हुआ था। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला में खून की कमी थी और हार्टअटैक से उसकी मौत हुई है। और पढ़ें
नामीबिया से आई चीते भारत के माहौल में ढल रहे हैं। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में जिन दो नर चीतों को क्वारंटाइन बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ा गया था, उन्होंने छह दिन में दूसरा शिकार किया है।
और पढ़ें
बीते 24 घंटों में चंबल और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेष संभागों के जिलों का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। और पढ़ें
इंदौर-बुधनी रेल परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद जबलपुर जाना आसान होगा। साथ ही खातेगांव, कनौद, हरदा जैसे क्षेत्रों के कारोबार में भी इजाफा होगा। और पढ़ें
निवाड़ी जिले के ओरछा थाने के पास एक ट्रैक्टर पलटने से युवा किसान की मौत हो गई। किसान खेत से जुताई कर के लौट रहा था, रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। और पढ़ें
आरोपी युवक रजाई उठाकर बिस्तर में फैले खून को दिखा रहा था, वहीं इस दौरान युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में नजर आ रही है। वीडियो में युवक कह रहा है कि बेवफाई नहीं करने का और फिर कहता है कि बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है। और पढ़ें
शाजापुर के सोमवारिया बाजार में स्थित महिला थाने में एक विक्षिप्त महिला के हंगामे से पुलिसकर्मी दहशत में हैं। महिला ने पति की शिकायत की थी, जिस पर महिला के पति को पुलिस ने इलाज कराने के लिए समझाइश दी, लेकिन बावजूद इसके महिला थाने में हंगामा कर रही है। और पढ़ें
छिंदवाड़ा जिले के आधार फाउंडेशन सेंटर में दिव्यांग युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी संचालक ने दिव्यांग को डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया था। और पढ़ें
मामला 2016 का बताया गया है, डॉ. प्रदीप मुड़िया को एक केस की पेशी में न्यायालय में हाजिर होना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे, जिसके चलते साक्षी का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। और पढ़ें
कांग्रेस की तरफ से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को भारत जोड़ो यात्रा का बुरहानुपर और खंडवा जिले में यात्रा की सभी व्यवस्था का प्रभारी नियुक्ति किया है। इसको लेकर संगठन प्रभारी और उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने शेरा को पत्र लिखा है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बोलेरो और बाइर की टक्कर हुई थी, ब्लास्ट के बाद बोलेरो में आग लग गई थी। बोलेरो जिला पंचायत सदस्य के बेटे की बताई जा रही है। और पढ़ें
डॉ. केसवानी ने कहा कि समय के साथ कई लोग कांग्रेस के इन अत्याचारों को भूल गए, लेकिन मंगलवार को इंदौर के खालसा कॉलेज में आयोजित गुरुनानक जयंती के कार्यक्रम में सिख दंगों के आरोपी कमलनाथ के सत्कार से कीर्तनकारी मनप्रीत सिंह कानपुरी ने लोगों को जागरूक करने का काम किया है। और पढ़ें
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैदी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। अब कैदी के पिता ने न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें
Damoh: 10 घंटे तक शव सड़क पर रख किया प्रदर्शन, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग Damoh: Demonstration by keeping the dead body on the road for 10 hours, demand to register a case of murder और पढ़ें
सार्वजनिक मंच पर महिला डांसर के साथ कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल के नाचने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग डांस का आनंद ले रहे हैं। और पढ़ें
याचिका में कहा गया है कि टीकमगढ़ जिले के जतारा स्थित कब्रिस्तान की जमीन सरकारी अभिलेख में मरघट में दर्ज थी। शासकीय अभिलेख में फेरबदल करते हुए अनावेदक मोहन लाल गुप्ता तथा गुलाब गुप्ता ने अपने नाम दर्ज करवा ली। और पढ़ें
प्रदेश में भूमाफिया से लेकर गुडागर्दी करने वालों के खिलाफ शिवराज सरकार ने सख्त रूख अपनाया है। सरकार ने प्रदेश व्यापी अभियान चला कर गुंडे ,बदमाशो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। कोई गुंडागर्दी या दबंगई करता है तो बुलडोजर चलता है। और पढ़ें
हमीदिया अस्पताल में सितंबर 2021 में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू हुआ था। उस समय सरकारी अस्पताल में गरीबों को आयुष्मान से मुफ्त और गैर आयुष्मान कार्डधारियों को सस्ता इलाज उपलब्ध कराने का दावा किया गया था। अस्पताल में ट्रांसप्लांट के लिए 35 से अधिक आवेदन मिले है। इसके बावजूद अब तक सिर्फ 3 किडनी ट्रांसप्लांट ही हुए है। और पढ़ें
गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवती अलग-अलग तरह की गन के साथ दिख रही है। वायरल वीडियो सिमर प्रीत कौर नामक युवती के आईडी पर पोस्ट किया गया है। और पढ़ें
केन्द्र सरकार द्वारा कोरोनाकाल में प्रदान की गई करोड़ों की राशि का बुरहानपुर में दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है। हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई की है। और पढ़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुम्बई में 'इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज़ इन मध्यप्रदेश' कार्यक्रम में निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मध्यप्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की ओर से निवेश के लिए आमंत्रित करने आया हूं। मध्यप्रदेश में सभी उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं। और पढ़ें
मुरैना जिले में 50 वर्षीय नरेश पिता रतिराम जाटव सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें चपेट में ले लिया। करीब 20 मिनट तक नरेश सड़क पर लहूलुहान तड़पते रहे। लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। और पढ़ें
गुजरात में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है। इसी के साथ मालवा-निमाड़ के नेताओं को भी गुजरात के 37 विधानसभा क्षेत्रों जिम्मेदारी दी गई है। मालवा-निमाड़ के 90 नेता वहीं रहकर चुनावी तैयारियों पर नजर रख रहे है।
और पढ़ें
ईओडब्ल्यू ने दी इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश सोसायटी की संस्था के कर्मचारियों ने पीएफ की राशि काटने के बावजूद जमा नहीं करने करने के मामले में भोपाल और छिंदवाड़ा में जांच की गई। एजेंसी ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई में गबन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए है। और पढ़ें
महाकाल लोक, खजुराहो, भेड़ाघाट समेत प्रमुख पर्यटक स्थलों पर फ्री वाई-फाई ज़ोन बनाए जा रहे हैं। जियो यहां फ्री 5जी सुविधा देगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। और पढ़ें
आईबस एलआईजी चौराहे से निरंजनपुर की तरफ जा रही थी। शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही जा रही है। जब चालक को आग लगने का पता चला तो उसने गाड़ी एक तरफ रोकी और यात्रियों को बस से उतरने को कहा। और पढ़ें
पथरिया विधायक रामबाई हाल ही में जिला अस्पताल पहुंची। यहां अव्यवस्थाएं देखकर उन्होंने सिविल सर्जन को जमकर फटाकारा और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी। और पढ़ें
वरिष्ठ भाजपा नेता ने यूनिफॉर्म सिविल कोड का मुद्दा फिर छेड़ दिया है। उनका का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के इलेक्शन के पश्चात एक देश एक नागरिक संहिता की ओर बढ़ेंगे। और पढ़ें
प्रधानमंत्री आवास योजना एक सरकारी स्कीम है जिसका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को किफायती आवास प्रदान करना है। यह 2015 में शुरू की गई थी। अब इसके नाम पर रिश्वत मांगे जाने के मामले सामने आने लगे हैं। और पढ़ें
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरे तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। और पढ़ें
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दुर्लभ प्रजाति का सैंड बोआ सांप मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ है। इस सांप की तस्करी करने पर सात साल की सजा का प्रावधान है। और पढ़ें
रीवा राजघराने ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बने किले के अधिग्रहण और मुआवजा राशि के लिए याचिका दायर की है। और पढ़ें
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में जादू टोने के शक में तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया, हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें