02:01 PM, 10-Feb-2024
भारत ही अपने देश को माता के रूप में पूजता हैः मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां भगवान का नाम लेते हैं तो पहले माता का नाम आता है। सीताराम, लक्ष्मीनारायण, इसी तरह भगवान के नाम लिए जाते हैं। माताओं का आशीर्वाद हमारी संस्कृति में विशेष रूप से देखा जाता है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन भारत के सिवा कोई भी माता के रूप में नहीं पूजता। यह मातृ सत्ता को स्वीकारोक्ति है। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का कभी भला नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया। रानी दुर्गावती ने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है। रानी अवंतीबाई ने भी आजादी के लिए बड़ी मिसाल कायम की है। भारत ने दुनिया में मानवता जीवित रखते हुए अपने देश को अखंड रखने का प्रयास किया है।