फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 11-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:42 PM, 11-Mar-2025

Mandsaur News: लग्जरी वाहन कार से 65 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बियर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; जानें मामला

Mandsaur: पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो अंदर 70 सिलबंद पेटियां मिलीं। जांच करने पर 65 पेटियों में काउंटी क्लब व्हिस्की के क्वार्टर और 5 पेटियों में किंगफिशर बीयर भरी पाई गई। जब आरोपी से शराब व बीयर का लाइसेंस व परमिट मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। और पढ़ें

02:36 PM, 11-Mar-2025

जिजीविषा: कभी शांत ही नहीं बैठता, क्या आपने सोचा है, मन किससे भाग रहा है?

जे. कृष्णमूर्ति ने एक भिन्न दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंने बताया कि मन विश्वासों से आसक्त रहता है- इसलिए नहीं कि वे सत्य हैं, बल्कि इसलिए कि वे सुरक्षा की भावना प्रदान करते हैं। पढ़िए, आज का कॉलम जिजीविषा और पढ़ें

02:33 PM, 11-Mar-2025

Shahdol News: सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान प्रमोद सिंह पिता राम निहोर निवासी देवरी थाना ब्यौहारी के रूप में हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
01:26 PM, 11-Mar-2025

Bhopal News: राजधानी के दो स्कूलों और नेशनल फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली सूचना

मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे स्कूल की बम से उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस साइबर सेल ने धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और मामले की जांच जारी है। तलाशी अभियान में कहीं पर कुछ भी नहीं मिला।  और पढ़ें

01:24 PM, 11-Mar-2025

Simhastha 2028: सिंहस्थ के लिए इस साल 6000 करोड़ के काम, उज्जैन की कनेक्टिविटी और शिप्रा पर फोकस, क्या होगा?

Ujjain Simhastha 2028: पिछले सिंहस्थ मेले में नर्मदा-शिप्रा लिंक परियोजना के तहत शिप्रा को प्रवाहमान बनाया गया था। इस बार कान्ह नदी का पानी शिप्रा नदी में जाने से रोकने के लिए 30 किमी. तक नदी को बाइपास किया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
01:08 PM, 11-Mar-2025

Indore Weather: इंदौर में सताने लगी गर्मी, 35 डिग्री के पार जा रहा दिन का तापमान, होली के बाद और चढ़ेगा पारा

Indore News: मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इंदौर और उज्जैन संभाग में तापमान तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।  और पढ़ें

01:07 PM, 11-Mar-2025

Indore News: डीएवीवी के छात्रों के लिए लांच होगा एप, रिजल्ट-परीक्षा की जानकारी और शिकायतों का समाधान मिलेगा

Indore News: एप के माध्यम से विश्वविद्यालय के 13 हजार से ज्यादा यूटीडी के छात्र और संबद्ध कॉलेजों के ढाई लाख से अधिक छात्र अपनी समस्याएं दर्ज करवा सकेंगे। और पढ़ें

12:21 PM, 11-Mar-2025

MP Budget Session: बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों का अनोखा प्रदर्शन, सांप लेकर विधानसभा पहुंचे

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार भर्तियां नहीं कर रही। सरकार सांप की तरह कुंडली मारकर बैठी है। और पढ़ें

12:14 PM, 11-Mar-2025

Rajgarh News: गुस्ल के साथ देश के दूसरे बड़े उर्स की शुरुआत, रमजान महीने में होने से खास तैयारियां

राजगढ़ में दरगाह कमेटी के तत्वाधान में 111वें उर्स का आयोजन गुस्ल के साथ शुरू हो गया। उर्स में कव्वाली की महफिल के साथ साथ रमजान की सेहरी और इफ्तार का भी इंतजाम किया गया है।  और पढ़ें

11:55 AM, 11-Mar-2025

Panna News: सागौन की सिल्लियों से भरी टवेरा का वन अमले ने किया पीछा, दो वाहनों को कुचलकर खंभे से टकराई

Panna News: सागौन की सिल्लियों से भरी टवेरा का वन अमले ने किया पीछा, दो वाहनों को कुचलकर खंभे से टकराई और पढ़ें

11:48 AM, 11-Mar-2025

Rajgarh: सरपंच नोटों का झाड़ नहीं, पूर्व BJP नेता और प्रधान की अफसरों को चेतावनी, पार्टी ने क्यों निकाला था?

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की सुल्तानिया ग्राम पंचायत के सरपंच ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए जनपद पंचायत में हों रहे भ्रष्टाचार पर सवालिया निशान खड़े किए है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें

11:26 AM, 11-Mar-2025

Sehore news: शरबती गेहूं को मिले 6000 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य, बजट से किसानों की ये है उम्मीद

प्रदेश की मोहन यादव सरकार 12 फरवरी को बजट पेश करने वाली है। सीहोर जिले की आबादी में 80 फीसदी किसानों की भागीदारी है। ऐसे में यहां के लोग किसान हितैषी बजट चाहते हैं। जानिए, क्या हैं उनकी मांगे? और पढ़ें

11:01 AM, 11-Mar-2025

Ujjain News: महाकाल के दर्शन करने पहुंचे यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद, बोले- दरबार में आना सौभाग्य की बात

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आना सौभाग्य की बात है। भस्म आरती के दौरान जब बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में आए, तो उन्होंने एक अलौकिक अनुभूति की। उन्होंने बाबा महाकाल से देश, समाज और सभी के कल्याण की कामना की। और पढ़ें

10:38 AM, 11-Mar-2025

MP Teacher Vacancy: एमपी में स्नातकों के लिए एक और मौका, 10758 शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन विंडो दोबारा खुली

MP Teacher Vacancy 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 10,758 शिक्षक पदों के लिए आवेदन की विंडो फिर से खोली दी है। अभ्यर्थी 17 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

10:34 AM, 11-Mar-2025

Damoh News: पटेरा तहसीलदार ने कटनी एसपी पर लगाए परिवार विखंडन के आरोप, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

दमोह जिले के पटेरा तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कटनी एसपी पर उनकी सीएसपी पत्नी को ब्लैकमेल करने और परिवार विखंडन का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

10:31 AM, 11-Mar-2025

Indore News: सुरों के मंच पर सधे कदमों से पहुंचे कई राज्यों के बुजुर्ग, इंदौर के रविंद्र की मधुर आवाज को खिताब

इंदौर में हुई सीनियर सिटीजन की गायन प्रतियोगिता में इंदौर के रविंद्र मराठे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 51,000 रुपए की पुरस्कार राशि जीती। जबकि भिलाई, छत्तीसगढ़ के दीपेंद्र हलदर को उपविजेता घोषित किया गया और उन्हें 21,000 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। और पढ़ें

10:06 AM, 11-Mar-2025

Dewas News: भारत की जीत के जश्न के दौरान सयाजी द्वार पर हुड़दंग करने वाले नौ गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

घटना के बाद पुलिस ने 8 से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला। शहर में चर्चा का विषय यह बन गया कि सभी आरोपी गंजे थे। सोशल मीडिया पर आम लोगों का दावा है कि पुलिस ने जबरन गंजा किया। और पढ़ें

08:51 AM, 11-Mar-2025

MP Budget 2025: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे सातवां बजट, 25 लोगों की टीम ने तीन महीने में तैयार किया

MP Budget: मध्य प्रदेश का बजट 2025-26 वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 12 मार्च को पेश करेंगे। करीब चार लाख करोड़ का यह बजट 25 सदस्यीय टीम ने मुख्य सचिव अनुराग जैन और वित्त सचिव मनीष रस्तोगी के नेतृत्व में तैयार किया है। बजट में किसान, महिला, युवा और गरीब पर विशेष फोकस रहेगा। और पढ़ें

08:51 AM, 11-Mar-2025

MP News: भाजपा नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का निधन, भोपाल मध्य से रहे MLA

भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक रहे सुरेंद्र नाथ सिंह मम्मा का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  और पढ़ें

08:38 AM, 11-Mar-2025

विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन: आर्थिक सर्वेक्षण और अनुपूरक बजट पेश होगा, विपक्ष घोटाले का मुद्दा उठाएगा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन आज आर्थिक सर्वेक्षण और द्वितीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। और पढ़ें

08:34 AM, 11-Mar-2025

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने जूनियर फायर वॉचर के रूप में जंगल की सुरक्षा और जागरूकता गतिविधियों में भागीदारी की शपथ ली। जनशिक्षा केंद्र ताला में उन्हें वन्यजीव संरक्षण, जंगल में आग से बचाव और स्थानीय समुदाय को जागरूक करने की जानकारी दी गई। और पढ़ें

08:26 AM, 11-Mar-2025

Mp Weather: प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी, 38 डिग्री पहुंचा पारा, आज भी बढ़ेगा तापमान

Mp Weather: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और रात का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
  और पढ़ें

07:59 AM, 11-Mar-2025

Ujjain Mahakal: भस्म आरती में त्रिपुंड लगाकर सजे बाबा महाकाल, जानिए इस वर्ष होली के लिए क्या रहेगी गाइड लाइन

महाकालेश्वर मंदिर में होली पर्व को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। इस बार भस्म आरती में श्रद्धालुओं के प्रवेश को सीमित किया गया है। साथ ही प्राकृतिक गुलाल के उपयोग की अनुमति होगी, जो केवल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। और पढ़ें

07:41 AM, 11-Mar-2025

MP Budget 2025: गरीब, किसान, युवा, महिलाओं पर बजट में बरसेगी मोहन कृपा, नौकरी से पक्के मकान तक की मिलेगी सौगात

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार 12 मार्च को बजट पेश करेगी, जो चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों पर फोकस होगा। रोजगार, सरकारी भर्तियां, लाडली बहना राशि बढ़ाने, नए आईटी पार्क और गरीबों के लिए पक्के मकान बनाने की घोषणाएं हो सकती हैं। और पढ़ें

07:35 AM, 11-Mar-2025

Umaria News: अवैध लकड़ी से जुड़े मामले में वन रक्षक पर तीन लोगों ने किया हमला, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

हमलावरों ने वन रक्षक की वर्दी फाड़ दी और गंभीर चोटें पहुंचाईं। मुख्य आरोपी रवि महार पर पहले से अवैध लकड़ी कटाई से जुड़ा केस दर्ज था। उसने अपने साथियों सुखीलाल महार और लली महार के साथ मिलकर हमला किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

07:24 AM, 11-Mar-2025

Umaria News: कार्य में लापरवाही का आरोप, 22 आधार ऑपरेटर और सुपरवाइजरों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश

सीईओ ने पत्र में उल्लेख किया कि कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन वे न केवल गैरहाजिर रहे बल्कि फोन भी नहीं उठाया। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए तत्काल कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। और पढ़ें

01:05 AM, 11-Mar-2025

IncomeTax Raid: सतना के पांच व्यापारियों ने की 200 करोड़ की टैक्स चोरी, सात दिन की कार्रवाई के बाद निकला हिसाब

सतना में आयकर विभाग ने 4 मार्च को पांच कारोबारियों के 44 ठिकानों पर छापा मारकर 200 करोड़ की टैक्स चोरी उजागर की। बोगस बिलिंग और निवेश के जरिए हेराफेरी हुई। 6.50 करोड़ की ज्वेलरी और कैश जब्त किया गया। संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद टैक्स चोरी का आंकड़ा बढ़ सकता है। और पढ़ें

12:56 AM, 11-Mar-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 11 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

कहतें है कि अगर हौसले बुलंद हो और दिल में कुछ करने का जूनून हो तो फिर बड़ी से बड़ी बाधा भी रुकावट नहीं बन सकती है ,उन्ही लोगो में से एक है संभागीय मुख्यालय से लगे गाँव चाका , ग्राम पंचायात खोलखमरा निवासी हीरालाल महरा और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें