फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 05-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 05-Mar-2025

16वें वित्त आयोग की बैठक: राजधानी को विशेष फंड की मांग, अनुदान देने का क्राइटेरिया बढ़ाने का भी दिया सुझाव

प्रदेश दौरे पर आए 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया और आयोग के सदस्यों के साथ बुधवार को भोपाल में ग्रामीण, नगरीय और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान नगरीय निकायों के महापौरों और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए विशेष फंड की मांग की, साथ ही ग्रीन मोबिलिटी, एआई तकनीक, अवैध कॉलोनियों और गंदी बस्तियों के उन्मूलन के लिए भी अतिरिक्त अनुदान देने का सुझाव दिया।  और पढ़ें

10:57 PM, 05-Mar-2025

Ratlam News: मरीज को बेहोश बताकर महंगे दवाओं की डिमांड, खुद श्वास नली लगाकर रोड पर आया पेशेंट; बताई सच्चाई

Ratlam: निजी अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां कैथेड्रल और श्वास नली लगाए मरीज अस्पताल के बाहर सड़क पर आ पहुंचा। इसके बाद मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

10:45 PM, 05-Mar-2025

Bihar News : बागेश्वर बाबा का गोपालगंज में कार्यक्रम कल; कैसे जा सकेंगे हनुमंत कथा सुनने, कहां लगाएंगे गाड़ी?

Baba Bageshwar : बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा गुरुवार को गोपालगंज में शुरू हो रही है। बुधवार को इससे जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। डीआईजी ने खुद स्थल का निरीक्षण कर पूरी योजना देखी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:45 PM, 05-Mar-2025

Chhatarpur News: सागौन सहित चार ट्रॉली अवैध लकड़ी जब्त, वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई; जानें

Chhatarpur: छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। और पढ़ें

10:34 PM, 05-Mar-2025

Ujjain News: कार्डियक अरेस्ट से गई युवक की जान, मौत का LIVE VIDEO हुआ वायरल; इस घटना ने सभी को चौंकाया

Ujjain: विजय पेशे से ढोल बजाने का काम करता था और अपने परिवार की देखभाल करता था। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों का कहना है कि विजय एक मिलनसार और मेहनती व्यक्ति था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 05-Mar-2025

Sehore: मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान पर सियासत जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की इस्तीफे की मांग

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा। और पढ़ें

10:08 PM, 05-Mar-2025

Mppsc: एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 और मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित

एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक विकास आयुक्त, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य पदों के लिए 38 पद अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी,35 पिछड़ा वर्ग और 13 पद ईडब्ल्यूएस के लिए रखे गए है। और पढ़ें

10:07 PM, 05-Mar-2025

MP News: भोपाल जिले में खेतों में पराली जलाने पर तीन माह तक प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी FIR

राजधानी भोपाल में खेतों में पराली जलाने पर तीन माह तक प्रतिबंध केआदेश जारी किए गए है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए है। इसके उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  और पढ़ें

09:55 PM, 05-Mar-2025

Chhindwara News: दो मासूम बच्चियों को मां ने बेरहमी से पीटा और खुद पी लिया फिनायल, एक बच्ची की मौत; जानें

Chhindwara: निशा के पति सुमित साहू जब शाम को काम से घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। निशा और उसकी दोनों बेटियां बेहोश पड़ी थीं। और पढ़ें

09:41 PM, 05-Mar-2025

Indore News: जापान में लगेगी शिवाजी की प्रतिमा, इंदौर की स्वाति करेंगी सभा को संबोधित

Indore News: जापान में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 फुट ऊंची अष्टधातु से बनी प्रतिमा का भव्य अनावरण होगा। जिसमें पूरे देश से मात्र 40 प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। मध्यप्रदेश से इकलौती प्रतिनिधि स्वाति युवराज काशीद जाएंगी। 
  और पढ़ें

09:36 PM, 05-Mar-2025

Damoh News: छह साल से अंधेरे में था ओवर ब्रिज, पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया ने बटन दबाकर चालू की लाइट

Damoh: ओवर ब्रिज की लाइटें चालू कराने के लिए दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी और विधायक जयंत मलैया ने 5-5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। नगर पालिका को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई। सबसे पहले लाइटों की मरम्मत करवाई गई, फिर बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। और पढ़ें

09:35 PM, 05-Mar-2025

Bhopal: स्वास्थ्य विभाग में सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं होने पर रुकी सैलरी, कर्मचारी 10 मार्च से करेंगे आंदोलन

Health departmen: स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सार्थक ऐप पर अटेंडेंस लगाने की अनिवार्यता कर दी गई है। इसी आधार पर उन्हें सैलरी दी जा रही है। कई कर्मचारियों की सैलरी रुक गई है। अब कर्मचारी 10 मार्च से आंदोलन करेंगे।  और पढ़ें

09:31 PM, 05-Mar-2025

MP News: निजी वाहनों पर अनधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट, वीआईपी स्टीकर लगाया तो अब खैर नहीं, पुलिस का सख्त प्लान

मध्य प्रदेश पुलिस ने प्रदेश में निजी वाहनों में अनधिकृत रूप से हूटर, फ्लैश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्ती) और वीआईपी स्टीकर लगाने के बढ़ते दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान 1 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले हूटर का मुद्दा उठाते हुए डीजीपी को पत्र लिखा था। 
  और पढ़ें

09:26 PM, 05-Mar-2025

Jabalpur: सेवानिवृत्त थाना प्रभारी को न्यायालय ने किया फरार घोषित, एसपी को गिरफ्तारी वारंट की तामील के आदेश

गोहलपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ तत्कालीन थाना प्रभारी आर.एन. त्रिपाठी, एसआई अंतिम पवार और आरक्षक राजकुमार के खिलाफ संदीप उर्फ करिया सहित दो व्यक्तियों ने न्यायालय में परिवाद दायर किया था। आरोप था कि इन पुलिसकर्मियों ने लॉकअप में उनके साथ मारपीट की थी।  और पढ़ें

09:23 PM, 05-Mar-2025

MP News: एमपी का बजट 4.20 लाख करोड़ रुपये का होगा, लोक परिवहन समेत कई योजनाओं को हो सकता है एलान

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा। पंद्रह दिवसीय सत्र में कुल नौ बैठकें होंगी। इस बार का सत्र हंगामेदार होने के आसार है। कांग्रेस सरकार को कई मुद्दों पर घिरने की तैयारी कर रही है। वहीं, सत्ता पक्ष भी जवाब देने की तैयारी कर रहा है। 
  और पढ़ें

09:09 PM, 05-Mar-2025

Mandsaur: मंत्री पटेल के बयान पर कांग्रेस का हंगामा, पुतला दहन के दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प

Mandsaur: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस लगातार उन पर हमलावर है। इसी कड़ी में मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। और पढ़ें

08:55 PM, 05-Mar-2025

Indore: पीथमपुर में कचरा जलाने के पहले परीक्षण की रिपोर्ट तैयार, हाईकोर्ट में करेंगे प्रस्तुत, अब दूसरा ट्रायल

पहले चरण में 135 किलो प्रति घंटे के हिसाब से कचरा जलाया गया। हर घंटे 500 लीटर डिजल दहन कक्ष में तय तापमान को बनाए रखने में खर्च हुआ। अब दूसरे चरण में कचरे की मात्रा बढ़ाई जाएगी। हर घंटे 180 किलो ग्राम तक कचरा जलाया जाएगा। और पढ़ें

08:54 PM, 05-Mar-2025

Chhatarpur News: ढाबा संचालक पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, पुलिस जांच में जुटी; जानें पूरा मामला

Chhatarpur: विष्णु अपने ढाबे पर था, तब राजू यादव सहित सात अन्य नकाबपोशों ने वहां धावा बोल दिया और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। और पढ़ें

08:43 PM, 05-Mar-2025

Dewas News: अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, बीएनपी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; जानें मामला

Dewas: देवास में हथियारों की खरीद फरोख्त के मामले में खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर जिले भर में कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत बीएनपी थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:30 PM, 05-Mar-2025

MP: 'तो क्या 80 करोड़ लोगों को भिखारी बनाने का काम मोदी जी ने किया'? मंत्री पटेल पर भड़कीं कांग्रेस नेत्री

दरअसल राजगढ़ के सुठालिया में रानी अवंती बाई की प्रतिमा अनावरण के दौरान पंचायत मंत्री ने जनता की मांगों को 'भीख', कहा और बोले कि अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। और पढ़ें

08:13 PM, 05-Mar-2025

Sagar: आदिवासी युवक ने पुलिस पर मारपीट व रुपये लेकर छोड़ने का लगाया आरोप, पी़ड़ित ने एसपी से की शिकायत

Sagar: भूपेंद्र का आरोप है कि सिविल ड्रेस में एक महिला पुलिसकर्मी और थाना प्रभारी ने ठेकेदार से 3000 रुपये की मांग की। ठेकेदार ने किसी खाते में 2000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद उसे छोड़ा गया। और पढ़ें

07:59 PM, 05-Mar-2025

यात्रीगण ध्यान दें: होली और गर्मी की छुट्टियों के लिए चलेगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; लिस्ट

आगामी होली और गर्मी को देखते हुए रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का प्रबंध किया है। ये ट्रेनें कहां से कहां तक, कब-कब चलेगी और इनके ठहराव किन-किन स्टेशनों पर होंगे, आइये जानते हैं। और पढ़ें

07:46 PM, 05-Mar-2025

Shivpuri News: शिवपुरी पुलिस ने लौटाए 18 लाख के 100 गुम मोबाइल, मोबाइल पाकर हुए खुश हुए लोग

Shivpuri: मोबाइल वापस पाने वालों में कई कॉलेज की छात्राएं भी शामिल थीं, जिनके फोन कुछ समय पहले गुम हो गए थे। छात्राओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हुई, जिससे वे दोबारा अपना मोबाइल प्राप्त कर सकीं और पढ़ें

07:42 PM, 05-Mar-2025

Sagar: मंत्री प्रह्लाद पटेल के भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, 6 मार्च से प्रदेशभर में प्रदर्शन

कांग्रेस ने मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयान के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। 6 मार्च 2025 को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों सहित मंडलम और सेक्टर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। और पढ़ें

07:04 PM, 05-Mar-2025

Indore: गेहूं की खरीदी 15 मार्च से, 2600 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी राशि, पांच लाख किसानों ने कराया पंजीयन

गेहूं खरीदे के लिए सरकार ने 31 मार्च तक की समयसीमा तय की है। अभी तक 5.17 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। यह आंकड़ा दस लाख से उपर जाने की उम्मीद है। सिहारो में सबसे ज्यादा 59 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। और पढ़ें

06:58 PM, 05-Mar-2025

Bhopal News: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परीक्षा में फेल होने का था डर...पुलिस जांच में जुटी

Bhopal News: छात्रा अकाउंटेंसी विषय में दो बार फेल हो चुकी थी और इस बार भी परीक्षा को लेकर तनाव में थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और फांसी के फंदे पर झूल गई। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

06:39 PM, 05-Mar-2025

Anuppur News: कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर खोला मोर्चा, 6 मार्च को होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 6 मार्च को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। और पढ़ें

06:33 PM, 05-Mar-2025

Tikamgarh News: गेहूं के बीच छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले के मुहारा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गेहूं के खेत में छिपाकर की जा रही अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। और पढ़ें

06:24 PM, 05-Mar-2025

Damoh News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, दोनों रिश्ते में थे समधी; डिवाइडर से टकराई थी बाइक

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में आने वाले जखतर गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइक सवार खाई में जा गिरे, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

06:17 PM, 05-Mar-2025

Indore News: फर्जी डिप्टी कलेक्टर पकड़ाया, लाल बत्ती की गाड़ी, बंगला और नौकर, कई को ठगा

Indore News: महाराष्ट्र के एक ठग ने डिप्टी कलेक्टर बनकर इंदौर के युवक को सरकारी नौकरी का झांसा देकर 1 लाख 10 हजार रुपए ठग लिए। एमआईजी पुलिस ने आरोपी संकेत चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

06:15 PM, 05-Mar-2025

Khandwa: बेड़ियों में जकड़कर सौतेला पिता बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, मां भी शामिल; हैरान कर देगा मामला

खंडवा नगर में एक नाबालिग को उसके माता-पिता ने ही बेड़ियों में जकड़ कर रखा था, जिसे पुलिस ने रेस्क्यू किया है। और पढ़ें

06:05 PM, 05-Mar-2025

Umaria: जो जनता रंक को राजा बनाती है, वह भिखारी कैसे? मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस का तीखा हमला

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के "भीख मांगने" वाले बयान पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। और पढ़ें

05:52 PM, 05-Mar-2025

Ramadan kareem: इफ्तार से लेकर सहरी तक भोपाल के इन पटिए पर होती है बतोलेबाजी, गुलजार रहती हैं रौनकें; जानें

Bhopal: जहांगीराबाद में एक होटल के सामने लगे पटिए पर साहित्यक लोग जमा होते थे। भारत की आजादी के बाद भोपाल में जोर शोर से चले विलय आंदोलन की रुपरेखाएं और रणनीतियाँ इन्हीं पटियों पर तैयार की गई थीं। वहीं भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और 1952 के आम चुनावों के बाद यहां के पहले मुख्यमंत्री बने। और पढ़ें

05:39 PM, 05-Mar-2025

Indore News: नगर निगम ने वसूले 36.5 लाख, जानिए स्वच्छता नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई

Indore News: फरवरी में इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों से 36.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला। गंदगी फैलाने, थूकने, खुले में पेशाब करने और पॉलिथीन के उपयोग पर भारी संख्या में चालान बनाए गए।  और पढ़ें

05:37 PM, 05-Mar-2025

Bhopal Crime: एक करोड़ की ठगी के सरगना से साठगांठ के आरोप में गिरी गाज, ऐशबाग टीआई सहित चार पुलिसकर्मी निलंबित

Bhopal Crime: ऐशबाग थाना पुलिस पर अपराधियों से साठगांठ के आरोप लगे, जिसके चलते थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल, एएसआई पवन रघुवंशी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित हुए। अफजल नामक आरोपी के कॉल सेंटर से करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया, अफजल की बेटी फरार है। और पढ़ें

05:20 PM, 05-Mar-2025

Pandhurna News: पांढुर्णा में आदिवासी लड़की को भगाने के मामले में हिंसक झड़प, आठ घायल

पांढुर्णा के मोहगांव में एक आदिवासी युवती को भगाने के मामले में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 8 लोग घायल हुए। घटना का वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू की। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।  और पढ़ें

05:06 PM, 05-Mar-2025

Sehore news: रुद्राक्ष महोत्सव से आया बूम, सीहोर में हुआ 20 करोड़ का कारोबार

सीहोर के कुबेरेश्वरधाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक रुद्राक्ष महोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें 20 लाख से अधिक श्रद्धालु आए। शहर की 200 होटलें और 2000 गेस्ट हाउस फुल रहे। बाजार में 20 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ, जिससे मंदी के बीच व्यापारियों को लाभ मिला और आर्थिक रौनक लौट आई।  और पढ़ें

05:02 PM, 05-Mar-2025

Bhopal: बजट सत्र से पहले कांग्रेस बना रही रणनीति, बेरोजगारी महंगाई जैसे मुद्दों पर घेरेंगे, 9 मार्च को बैठक

MP Budget Session: बजट सत्र से पहले कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 9 मार्च को बैठक होगी। नेता प्रतिपक्ष ने मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से अपील की है कि यदि अपराधों और भ्रष्टाचार के मामले में उनके पास कोई सबूत है तो वह भेजें। और पढ़ें

04:55 PM, 05-Mar-2025

Damoh News: पंचायत मंत्री के भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, दी आंदोलन की चेतावनी; जानें

मध्य प्रदेश के पंचायती मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए भिखारी वाले बयान को लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। और पढ़ें

04:55 PM, 05-Mar-2025

Shivraj Singh Chouhan Birthday: 66 के हुए 'मामा', पत्नी साधना सिंह ने खास संदेश से दी शिवराज को बधाई

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने परिवार के साथ जोधपुर में केक काटा और पौधारोपण किया। पत्नी ने सोशल मीडिया पर खास संदेश दिया।  और पढ़ें

04:46 PM, 05-Mar-2025

Sidhi News: सोशल मीडिया पर विधायक को जान से मारने की धमकी, खजरहन मंदिर जमीन विवाद में गरमाई सियासत

सीधी के खजरहन गांव में मंदिर की जमीन को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। और पढ़ें

04:43 PM, 05-Mar-2025

Guna: साकोन्या कलां मर्डर केस में मुख्य आरोपी को उम्रकैद, 17 लोगों को हत्या के आरोप से कोर्ट ने किया मुक्त

Guna: मामले के बाद पुलिस ने बलवा, हत्या,  मारपीट, SC ST एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के बाद पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया गया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों तरफ से 40 लोगों के बयान कराए गए। और पढ़ें

04:39 PM, 05-Mar-2025

Bhopal: मंत्री  के बयान के विरोध में कांग्रेस ने कटोरा लेकर किया प्रेसवार्ता, 6 से 8 मार्च जिलों में प्रदर्शन

Bhopal: मंत्री प्रहलाद पटेल के भीख वाले बयान पर सियासत जारी है।विरोध में कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बुधवार काे पार्टी प्रवक्ताओं के साथ हाथ में कटोरा लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस बीजेपी नेताओं को ऑनलाइन कटोरे भेजेगी। और पढ़ें

04:33 PM, 05-Mar-2025

Chhatarpur News: जिला अस्पताल गेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, हाई वोल्टेज हंगामे का वीडियो वायरल; जानें

पन्ना जिला चिकित्सालय पन्ना के गेट के सामने आज दिनदहाड़े हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। और पढ़ें

04:29 PM, 05-Mar-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 5 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Indore News: आउटर रिंग रोड प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण को लेकर विरोध तेज हो गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ के विरोध के बाद सर्वे कार्य रुक गया था। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाने के लिए पदयात्रा शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें