फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 02-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 02-Mar-2025

Sagar News: मालवाहक ओर बाइक की टक्कर में जीजा-साले की मौत, बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगंवा की घटना

सागर जिले के कर्रापुर में मालवाहक वाहन और बाइक की टक्कर में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मालवाहक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हेलमेट पहनने की अपील की गई।   और पढ़ें

11:01 PM, 02-Mar-2025

Bhopal News: बोर्ड परीक्षा का पेपर टेलीग्राम पर बेचने का झांसा देकर ठगने वाला छिंदवाड़ा से धराया

भोपाल क्राइम ब्रांच ने एमपी बोर्ड परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक के नाम पर ठगी करने वाले साइबर जालसाज दीपांशु कोरी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया। आरोपी टेलीग्राम ग्रुप बनाकर 500-2000 रुपये में पेपर बेचने का झांसा दे रहा था। एक आरोपी पहले ही भिंड से पकड़ा जा चुका है।
  और पढ़ें

10:45 PM, 02-Mar-2025

MP News: वरिष्ठ आईएएस सुलेमान की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी, शिवराज सरकार में 15 साल रहा दबदबा

मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद सुलेमान ने सेवानिवृत्ति के पांच माह पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। एक माह पहले उन्होंने आवेदन दिया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर लिया। सुलेमान को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज का विश्वसनीय माना जाता है। उनकी सरकार के 15 साल में सुलेमान का दबदबा था। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
10:44 PM, 02-Mar-2025

Ramadan Special: रमजान में तोप की आवाज से होते हैं सेहरी और इफ्तार, भोपाल रियासत में जारी है परंपरा

मध्यप्रदेश के रायसेन और उज्जैन में रमजान के दौरान सेहरी और इफ्तार की सूचना तोप दागकर दी जाती है। यह परंपरा 300 साल पुरानी है, जब ध्वनि प्रसार के साधन नहीं थे। रायसेन किले पर तोप चलाने के लिए कलेक्टर से लाइसेंस जारी होता है। उज्जैन में भी 150 साल से यह परंपरा जारी है। और पढ़ें

10:41 PM, 02-Mar-2025

Mp weather: प्रदेश का बदला मौसम देर रात मुरैना में बारिश के साथ गिरे ओले,दिन में 5 जिलों का पारा 35 डिग्री पार

Mp weather: देर रात मुरैना में बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। जिससे किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। रविवार को दिन में प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। इधर प्रदेश में चार मार्च तक हाल्की बारिश के आसार हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
10:16 PM, 02-Mar-2025

Bhopal: भोपाल के बड़े तालाब पर 7 मार्च तक होगी 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप, सीएम कल करेंगे पां शुभारंभ

Bhopal: भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर 3 से 7 मार्च तक आयोजित होने जा रही। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि सीएम 3 मार्च को शाम 4 बजे पांच दिवसीय 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। और पढ़ें

10:06 PM, 02-Mar-2025

Anuppur News: कॉलरी केसीएचपी में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान के साथ बाइक भी जब्त

रामनगर पुलिस ने राजनगर खुली खदान से चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। शिकायत के बाद जांच में चोरी गए दो टूल पेटी और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।  और पढ़ें

09:52 PM, 02-Mar-2025

Rewa News: जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का वीडियो वायरल, आरक्षण पर टिप्पणी कर सीईओ पर साधा निशाना

जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल का वीडियो वायरल, आरक्षण पर टिप्पणी कर सीईओ पर साधा निशाना और पढ़ें

09:42 PM, 02-Mar-2025

Sagar News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

Youth injured in road accident dies, angry family members block the highway और पढ़ें

09:36 PM, 02-Mar-2025

MP News: सीएम बोले- इंदौर, उज्जैन, कटनी सहित प्रदेश के 10 अलग-अलग स्थानों पर होंगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी के औद्योगिक विकास पर उद्योगपतियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, कटनी समेत 10 अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा।  और पढ़ें

09:27 PM, 02-Mar-2025

Ujjain News: क्या है आर्ष भारत प्रदर्शनी, जानिए मुख्यमंत्री ने क्यों किया इस प्रदर्शनी का अवलोकन

भारतीय ऋषि वैज्ञानिक परंपरा पर केन्द्रित आर्ष भारत प्रदर्शनी में 120 से अधिक ऋषियों, मनीषियों, महापुरूषों के चित्रों को देशभर के चित्रकारों ने तैयार किया है। यह प्रदर्शनी भारतीय ऋषियों द्वारा दिये गये वैज्ञानिक योगदान को बताती है और पढ़ें

09:19 PM, 02-Mar-2025

MP News: 'कटनी अपार संभावना वाला जिला', CM बोले-माइनिंग, फूड प्रोसेसिंग सहित कई क्षेत्रों में लगेगी इंडस्ट्रीज

कटनी पहुंचे प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद व्यवसायियों और अधिकारियों की बैठक लेते हुए कटनी में उद्योगों को विकसित करने के लिए जिला स्तरीय इन्वेस्टमेंट सब्मिट करने को कहा है। और पढ़ें

08:53 PM, 02-Mar-2025

Jabalpur News: आपराधिक केस दर्ज होने पर जमानत निरस्त करना उचित, हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय के फैसले को माना सही

हाईकोर्ट ने रीवा के सरपंच महेश साकेत की याचिका खारिज करते हुए जिला न्यायालय द्वारा उनकी जमानत रद्द करने के फैसले को सही ठहराया। जमानत मिलने के बाद उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हुए, जिसे अदालत ने शर्तों का उल्लंघन माना और जमानत निरस्तीकरण को उचित करार दिया।  और पढ़ें

08:43 PM, 02-Mar-2025

Khargone: पाक महीना रमजान हुआ शुरू, रोजा इफ्तार के लिए सजे बाजार, मस्जिदों में किए खास इंतजाम और सजावट

रमजान का मुबारक महीना रविवार से शुरू हो गया। इसे लेकर शहर की मुस्लिम बस्तियों में चहल- पहल बढ़ गई है। पहला रोजा शुरु होने के चलते बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। और पढ़ें

08:37 PM, 02-Mar-2025

MP News: विद्या भारती का छह दिनी अभ्यास वर्ग कल से, मोहन भागवत आएंगे, संस्कृति और शिक्षा पर मिलेगा प्रशिक्षण

विद्या भारती ने 3 से 8 मार्च तक भोपाल में शारदा विहार परिसर के आवासीय विद्यालय में एक छह दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में देशभर से 700 पूर्णकालिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जहां उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा नीति और आधुनिक शिक्षा के समावेश पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। और पढ़ें

08:29 PM, 02-Mar-2025

Mandla News: ग्राम अमगवां में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

मंडला जिले के अमगवां में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:23 PM, 02-Mar-2025

Dindori News: सार्थक एप के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, विधायक के बंगले पर नारेबाजी

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में सार्थक एप से ई-अटेंडेंस प्रणाली के विरोध में हजारों कर्मचारी सड़क पर उतरे। नेटवर्क समस्या के कारण इसे लागू न करने की मांग को लेकर भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को ज्ञापन सौंपा गया। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों को उचित ठहराते हुए समर्थन दिया। और पढ़ें

08:11 PM, 02-Mar-2025

Anuppur News: लपटी जलाशय से नहीं मिल रहा किसानों को पानी, अव्यवस्था से किसान हो रहे हैं परेशान

लपटी जलाशय, जो 200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए बना था, खराब गेट के कारण वर्षों से बेकार पड़ा है। 29.37 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी रही, जिससे किसानों को पानी नहीं मिल रहा और फसलें सूख रही हैं। किसान जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

07:24 PM, 02-Mar-2025

Damoh News: दूसरे दिन नदी में मिला चार साल की बच्ची का शव, घर से खेलने निकली थी फिर नहीं लौटी

दमोह जिले के कुटरी गांव में चार वर्षीय मासूम गरिमा का शव नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची शनिवार शाम खेलने गई थी और लापता हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन कर रविवार दोपहर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।  और पढ़ें

07:15 PM, 02-Mar-2025

MP News: किसानों ने सीएम का माना आभार, सीएम बोले- किसानों को पांच रुपए मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन

किसानों के हित में लिए फैसलों को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना। सीएम ने घोषणा की किसानों को पांच रुपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा।  और पढ़ें

07:14 PM, 02-Mar-2025

MP News: सीएम ने इस्कॉन के श्री राधा गोविंद मंदिर का भूमिपूजन किया, सड़क का नाम प्रभुपाद मार्ग करने का एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलार रोड क्षेत्र में इस्कॉन मके श्री श्री राधा गोविंद मंदिर का भूमि पूजन किया। यह मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण प्रकृति से प्रेम, संस्कृति का सम्मान और मित्रता का महत्व प्रतिपादित करते हैं।  और पढ़ें

07:02 PM, 02-Mar-2025

Indore: इंदौर के जिस तालाब को मिला रामसर साइट का दर्जा, उसमें उग आई जलकुंभी

दो माह पहले नगर निगम ने तालाब के पिछले हिस्से 20 से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। दरअसल तालाब के चारों तरफ बाउंड्रीवाल नहीं है। इसके अलावा तालाब में मछलियों का अवैध शिकार भी करने के लिए लोग आ जाते है।
और पढ़ें

06:51 PM, 02-Mar-2025

Panna News: दरोगाजी की जन्मदिन पार्टी के लिए थाना बना होटल, फूहड़ता भरे वीडियो सामने आते ही एसपी ने बैठाई जांच

थाने में डिस्को: दरोगा जी की जन्मदिन पार्टी के लिए होटल बन गया थाना, और पढ़ें

06:44 PM, 02-Mar-2025

Sagar News: सब्जी की टोकरियों की आड़ में कर रहे थे खैर की तस्करी, वन विभाग ने रात 3 बजे जाल बिछाकर दो को दबोचा

सागर जिले के मालथौन वन परिक्षेत्र में सब्जी कैरेट की आड़ में कीमती खैर लकड़ी की तस्करी का खुलासा हुआ। वन विभाग ने रात 3 बजे पिकअप वाहन पकड़ा, जिसमें लकड़ी छुपाई गई थी। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।  और पढ़ें

06:42 PM, 02-Mar-2025

Indore: इंतजार में बीता फरवरी, स्वच्छता रैंकिंग टीम नहीं आई, इंदौर ने चार माह पहले से कर रखी है तैयारी

रविवार सुबह मेयर पुष्य मित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा बेकलेन में कैरम खेलने पहुंचे। इसके अलावा दोनो ने बेकलेन में सायकिल भी चलाई। इसके अलावा निगमायुक्त ने स्कीम-140 के व्यापारियों के साथ स्वच्छता को लेकर जनसंवाद भी किया। और पढ़ें

06:37 PM, 02-Mar-2025

Gwalior News: 12वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, भाई के दोस्त ने ब्लैकमेल कर मिलने बुलाया था

ग्वालियर में नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी उसके मामा के लड़के का दोस्त ही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  और पढ़ें

06:03 PM, 02-Mar-2025

Indore News: अष्टांग आयुर्वेद महाविद्यालय को मिली 39 करोड़ की सौगात, बनेगा 6 मंजिला हाईटेक भवन

Indore News: नए भवन में अत्याधुनिक क्लासरूम, लैब, सभागार, ऑडिटोरियम, लायब्रेरी और पार्किंग की सुविधा होगी। यह भवन राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा आयोग के मानकों के अनुसार बनाया जाएगा। और पढ़ें

05:56 PM, 02-Mar-2025

Indore News: फरवरी में टूटा रिकॉर्ड, हर दिन 12,945 यात्रियों ने भरी उड़ान

Indore News: फरवरी में इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री संख्या के रिकॉर्ड टूट गए। महीने के दौरान रोजाना औसतन 12,945 यात्रियों ने सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। साथ ही पहली बार एक दिन में 100 उड़ानों का रिकॉर्ड भी बना।  और पढ़ें

05:28 PM, 02-Mar-2025

Jabalpur News: चेतावनी के साथ अवमानना याचिका में पारित किए थे आदेश, कलेक्टर भोपाल ने नहीं किया पालन

हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर को 10 दिनों में आरआरसी निष्पादित करने का आदेश दिया है, अन्यथा व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। यह आदेश दूसरी अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, क्योंकि पूर्व में कलेक्टर ने हाईकोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया था। अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।  और पढ़ें

05:14 PM, 02-Mar-2025

Harda: देर रात लाखों की शराब जब्त करने बेटी को साथ लेकर पहुंची महिला एसडीओपी, अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं जप्त शुदा शराब की कीमत लगभग 23 लाख रूपये एवं कंटेनर की कीमत लगभग 15 लाख रूपये है। और पढ़ें

05:08 PM, 02-Mar-2025

Bhopal News: वृद्ध डॉक्टर ने बेटी को जहर देकर मारा, फिर लगा लिया फंदा; स्टेटस पर लिखा..मैं जिंदादिल इंसान था

भोपाल के शक्ति नगर में 82 वर्षीय होम्योपैथी डॉक्टर हरिकिशन शर्मा ने मानसिक रूप से बीमार बेटी चित्रा शर्मा (36) को जहर देकर मारने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने बीमारी और बेटी की देखभाल में असमर्थता को कारण बताया। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

04:58 PM, 02-Mar-2025

Bhopal: 700 किलोमीटर से भोपाल आकर महिला को ब्लड दे कर बचाई जान, रेयर ब्लड ग्रुप की महिला एनीमिया से थी पीड़ित

Aiims Bhopal: एम्स डॉक्टरों ने एक एनीमिया पीड़ित गर्भवती महिला को रेयर ब्लड ग्रुप उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाई है। गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए एक रक्तदाता ने 700 किलोमीटर की दूरी तय कर अपना दुर्लभ रक्त देकर महिला को नया जीवनदान दिया। और पढ़ें

04:19 PM, 02-Mar-2025

Shahdol News: 47 हजार नशीली टैबलेट के साथ नशीली सिरप का मिला जखीरा, जिसे देख पुलिस रह गई हैरान

ब्यौहारी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47,000 नशीली टैबलेट और 210 सिरप बरामद कीं, जिनकी कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है। आरोपी संजू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही बड़े खुलासे संभव हैं।   और पढ़ें

04:12 PM, 02-Mar-2025

Guna News: विदाई के एक घंटे बाद किडनैप हुई दुल्हन, नेशनल हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में दिया वारदात को अंजाम

गुना जिले में हाईवे पर बदमाशों ने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। बदमाशों ने दूल्हे की कार रोककर मारपीट की और दुल्हन को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर फरार हो गए। पुलिस तीन टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

04:01 PM, 02-Mar-2025

Damoh News: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो लोगों पर भालू का हमला, भालुओं की बढ़ती संख्या कर रही परेशान

दमोह के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में बाघों ने कभी इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन भालू लगातार हमले कर रहे हैं। शनिवार को दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों में दहशत है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।  और पढ़ें

03:54 PM, 02-Mar-2025

Umaria News: पाली वन परिक्षेत्र के बरम टोला बीट में संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र में घने जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे हैं। शव पर बाघ के घसीटने के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।  और पढ़ें

03:04 PM, 02-Mar-2025

Indore: छह हजार किलो से ज्यादा जहरीला कचरा तीन दिन में जला, पूरे इलाके के प्रदूषण की हो रही जांच

Factory Waste Disposal in MP : मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रीयल वेस्ट जलाने के लिए रामकी कंपनी की स्थापना की गई। भोपाल के कचरे को जलाने के लिए भी इस कंपनी को ही चुना गया था। भोपाल का यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने के लिए केंद्र की तरफ से 127 करोड़ रुपये दिए गए। और पढ़ें

02:01 PM, 02-Mar-2025

Damoh: महाकुंभ से गायब हुए युवक का तालाब में मिला शव, पोस्टमार्टम के दौरान जेब में मिली पर्ची से हुई शिनाख्त

Damoh: युवक की मौत आखिर कैसे हुई, उसकी जांच पुलिस कर रही है। लेकिन उसकी पहचान कराने में जिला अस्पताल की उस पर्ची की प्रमुख भूमिका है, जिसमें परिजन का नंबर लिखा था। सबसे बड़ी बात मृतक ने पर्ची को पॉलिथीन में रख लिया, जिससे तालाब के पानी में वह पर्ची गीली नहीं हुई। और पढ़ें

01:46 PM, 02-Mar-2025

Burhanpur News: बुरहानपुर में लोक नृत्य का विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर नगर में "लोंगेस्ट परफॉर्मिंग फोक डांस ग्रुप (इंडिया)" श्रेणी में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से एक भव्य आयोजन किया गया। और पढ़ें

01:37 PM, 02-Mar-2025

Balaghat: टाइगर स्टेट मप्र में बाघों की सुरक्षा पर संकट, एक और मौत से मचा हड़कंप...वन विभाग जांच में जुटा

Balaghat: वन विभाग की टीम ने एक दिन पहले इसी क्षेत्र में बाघ को देखा था, लेकिन तब उसकी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। शनिवार सुबह जब वन अमला बाघ की लोकेशन ट्रेस करने पहुंचा, तो उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढ़ार और पूरी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और पढ़ें

01:16 PM, 02-Mar-2025

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में आग से बचाव की पहल, ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में रहने वाले लोग अक्सर महुआ बीनने के दौरान पेड़ों के नीचे आग जलाते हैं, जिससे जंगल में आग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों को समझाइश दे रहे हैं कि आग जलाने के बाद उसे पूरी तरह बुझाकर ही वहां से जाएं। और पढ़ें

12:51 PM, 02-Mar-2025

Morena News: बदमाशों ने दूल्हे के साथ की मारपीट, साथ में बैठी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में जुटी

Morena: बताया जा रहा है कि जब गंज रामपुर से बारात निकली, तो रास्ते में जाम लग गया, जिससे कुछ स्थानीय युवक नाराज हो गए। इसी विवाद के चलते जब बारात अंबाह बायपास लालौर फाटक के पास पहुंची, तो हमलावरों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया। और पढ़ें

12:35 PM, 02-Mar-2025

Gwalior: 'धर्म विरोधी हैं दिग्विजय सिंह'...कांग्रेस नेता पर बरसे मिर्ची बाबा, कहा- मुसीबत में साथ नहीं दिया

मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक होने जा रहे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ की जानकारी देने ग्वालियर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल विकास परिषद द्वारा ग्वालियर व्यापार मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ किया जा रहा है। और पढ़ें

12:05 PM, 02-Mar-2025

Shahdol News: मायके से पत्नी को घर आने में हुई देरी, नाराज पति ने घर में लगा ली फांसी...पत्नी को रोकर बुरा हाल

Shahdol: पत्नी को मायके से घर पहुंचने में देरी हो गई, जिससे नाराज पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 15 की है। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। और पढ़ें

11:57 AM, 02-Mar-2025

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

वारदात के बाद हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने खंडहर में ही एक गड्ढा खोदकर प्रवेंद्र के शव को दफना दिया। अगले दिन जब प्रवेंद्र घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन बंद मिला, तो परिजनों को चिंता हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें